Shuru
Apke Nagar Ki App…
🌹🎂 मेरी प्रिय बेटी श्रद्धा इनवाती को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई 🎂🌹 आपका जीवन हमेशा उज्जवल रहे, आप हर मुकाम हासिल करें और परिवार का नाम रोशन करें। भगवान आपको लंबी उम्र और अपार खुशियां दे। 💖 Happy Birthday Dear Beti Shraddha! 💖
Swaroop Thakur ji
🌹🎂 मेरी प्रिय बेटी श्रद्धा इनवाती को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई 🎂🌹 आपका जीवन हमेशा उज्जवल रहे, आप हर मुकाम हासिल करें और परिवार का नाम रोशन करें। भगवान आपको लंबी उम्र और अपार खुशियां दे। 💖 Happy Birthday Dear Beti Shraddha! 💖
- AlishaGoa👏on 16 February
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बड़वानी । लोकायुक्त इंदौर की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए निवाली के बीआरसी महेंद्र सिंह राठौर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में संबंधित सब इंजीनियर को भी आरोपी बनाया गया है।बुधवार डीएसपी सुनील तमांग के अनुसार, शिक्षक जितेंद्र सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल में बालिका शौचालय निर्माण के लिए 20 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। आरोप है कि बीआरसी और सब इंजीनियर ने उनसे कहा कि वे 15 हजार में काम पूरा कर लें और शेष रकम में से 2-2 हजार रुपये उन्हें तथा 1 हजार रुपये बड़वानी में देने को कहा। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। शिक्षक जितेंद्र सोनी को आज राजपुर स्थित बीआरसी के घर के पास एक एटीएम पर 5 हजार रुपये देने भेजा गया। जैसे ही बीआरसी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।फिलहाल लोकायुक्त द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- Post by Danish Raza Khan1
- Post by Vijay Sastiya picup fitar5
- बड़वानी: 5 हजार की रिश्वत लेते निवाली BRC रंगे हाथ गिरफ्तार, सब इंजीनियर पर भी कार्रवाई लोकायुक्त इंदौर की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए निवाली के बीआरसी महेंद्र सिंह राठौर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में संबंधित सब इंजीनियर को भी आरोपी बनाया गया है। डीएसपी सुनील तमांग के अनुसार, शिक्षक जितेंद्र सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल में बालिका शौचालय निर्माण के लिए 20 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। आरोप है कि बीआरसी और सब इंजीनियर ने उनसे कहा कि वे 15 हजार में काम पूरा कर लें और शेष रकम में से 2-2 हजार रुपये उन्हें तथा 1 हजार रुपये बड़वानी में देने को कहा। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। शिक्षक जितेंद्र सोनी को आज राजपुर स्थित बीआरसी के घर के पास एक एटीएम पर 5 हजार रुपये देने भेजा गया। जैसे ही बीआरसी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल लोकायुक्त द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- *विद्युत मंडल की केबल तार टूटने से आगजनी की घटना के बाद ब्लॉक* *कांग्रेस ने धरना देकर अधिकारियों से की* *चर्चा**। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान सनावद। ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीण क्षेत्र में खेत में विद्युत मंडल की केबल तार टूटने के बाद अनेक खेत में आगजनी की हुई। घटना के बाद कांग्रेस ने ग्राम सताजना में धरना देकर राजस्व एवं विद्युत मंडल के अधिकारियों से चर्चा की। जहां किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा मिले। इसकी मांग अधिकारियों को ज्ञापन देकर की गई। ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार प्रवीण चंगर और विद्युत मंडल के डीई अलिंद देशपांडे और ग्रामीण एई कुंदन भंवर से चर्चा की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल ने बताया कि पिछले दिनों किसानों के खेत में हुई घटना के बाद प्रशासन द्वारा उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। एक्टर और एकड़ के अनुसार सरकार ने जो मुआवजा निर्धारित किया है। वह कम है।दोनों अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए बताया गया कि सनावद तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में आये दिन आगजनी की घटनाओं से किसानों की फसले नष्ट हो रही है। क्षेत्र के भोगावा सिपानी, रावेरखेडी, बड़गांव, डुडगांव, कालबरड, गवल, रूपखेडा, खंगवाडा में आगजनी की घटना घटित हुई। जिसमें अनेक किसानों की खड़ी फसल पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। और उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। प्रथम दृष्टि से आगजनी की घटनाएं खेतों में झुलते तारों में शार्ट सर्किट से होने की जानकारी मिल रही है। आपसे निवेदन है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित कर किसानों के खेतों में झुल रहे तारों का दुरस्तीकरण किया जाए। उक्त घटना के कारण प्रभावित किसानों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। अधिकांश किसान ऋण लेकर खेती करते हैं। और फसल नष्ट होने से वे कर्ज चुकाने में भी असमर्थ हो गए हैं। प्रभावित किसानों कों समर्थन मुल्य के अनुसार ही मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए।कांग्रेस प्रवक्ता विवेक विद्यार्थी ने बताया कि अधिकारी प्रभावित क्षेत्र का शीघ्र सर्वे करवाए। पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा जल्द से जल्द उनके खाते में आए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। जिन किसानों का नुकसान अधिक हुआ है। उन्हें विशेष राहत पैकेज दिया जाए। अगर किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ। तो कांग्रेस भविष्य में उग्र आंदोलन करेगी। धरने के दौरान युवा नेता नकुल पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम मोंतारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामलाल चौधरी बेड़ियां ब्लाक अध्यक्ष राकेश बर्मन भीम सिंह चौहान महेश यादव रवि यादव मुकेश कौशल द्वारका प्रसाद दशोरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।2
- बड़वानी। शहर के सेगांव टेकड़ी स्थित प्राचीन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंगलवार रात 8 बजे मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंदिर समिति के सदस्यों, ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार हनुमान जन्मोत्सव के साथ राम नवमी पर्व भी पूरे विधि-विधान और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा। 27 मार्च को राम नवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्म के पावन क्षण पर विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही 31 मार्च को मंदिर परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है। इस धार्मिक आयोजन में शहर सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालु भाग लेकर भक्ति रस में सराबोर होंगे। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में रंगने की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रमों की श्रृंखला में सबसे प्रमुख आकर्षण 1 अप्रैल को आयोजित होने वाली भव्य पालकी यात्रा होगी। यह यात्रा शाम 4 बजे राम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सेगांव स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंचेगी। पालकी यात्रा में भगवान श्रीराम और हनुमानजी की झांकियां, भजन मंडलियां, ढोल-नगाड़े और आकर्षक सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर जयकारों के साथ शहर को भक्तिमय बना देंगे। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिनमें व्यवस्था, प्रसादी वितरण, साफ-सफाई, सजावट एवं सुरक्षा की जिम्मेदारियां अलग-अलग सदस्यों को सौंपी गई हैं। नगर में पालकी यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन से समन्वय किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सेगांव टेकड़ी स्थित यह श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर क्षेत्र का अत्यंत प्राचीन और आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां विराजित हनुमानजी की पाषाण प्रतिमा को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। प्रतिवर्ष यहां आयोजित भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करते हैं। 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के दिन प्रातःकालीन आरती के पश्चात हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति द्वारा भंडारे की व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। बैठक के दौरान समिति सदस्यों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं से इस पुण्य आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक है, जिसमें सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में अभी से उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। मंदिर परिसर में सजावट और तैयारियों का कार्य प्रारंभ हो चुका है1
- Post by Hemant Nagziriya2
- Post by Danish Raza Khan1