सनसनीखेज मामला: नाबालिग घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका पर भड़के ग्रामीण 📍 कांके थाना क्षेत्र / उमेडंडा (रांची) कांके थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चेड़ी मनातू निवासी सुषमा कुमारी एक 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची का शव कार में लेकर उसके घर पहुंची। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। *क्या है पूरा मामला?* मृतका की पहचान खुशबु कुमारी (16 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उमेडंडा पारपोखर निवासी मोहन नायक की पुत्री थी। बताया जा रहा है कि खुशबु पिछले चार वर्षों से सुषमा कुमारी के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। सोमवार को सुषमा कुमारी अपनी कार (संख्या JH 01 CS 4575) से ड्राइवर के साथ खुशबु का शव लेकर उसके घर पहुंची। सुषमा ने परिजनों को बताया कि खुशबु बाथरूम में गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। *शव देखकर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका* जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों ने शव को देखा, उन्होंने सुषमा के दावे पर सवाल उठाए। ग्रामीणों के अनुसार शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा था चेहरे, सिर और शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे शरीर पर रस्सी से बांधने जैसे निशान भी पाए गए इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया। *उग्र हुए ग्रामीण, पुलिस को सौंपा आरोपी* घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और शव,वाहन,चालक,सुषमा कुमारी को पुलिस के हवाले कर दिया। *पुलिस जांच में जुटी* पुलिस ने सुषमा कुमारी को हिरासत में लेकर कांके थाना पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। थाना प्रभारी साक्षी जमुआर (प्रशिक्षु आईपीएस) ने सुषमा से लंबी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सुषमा अपने बयान बार-बार बदल रही थी, जिससे संदेह और गहरा गया है। वहीं, थाना प्रभारी स्वयं घटनास्थल और रिम्स जाकर मामले की जांच में जुटी हुई हैं। *थाने में जुटे ग्रामीण, की नारेबाजी* उमेडंडा से मृतका के परिजन समेत दर्जनों ग्रामीण कांके थाना पहुंचे और सुषमा कुमारी पर हत्या का आरोप लगाया आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जमकर नारेबाजी की *सुषमा कुमारी का बैकग्राउंड* जानकारी के अनुसार, सुषमा कुमारी पूर्व में बुढ़मु में CDPO सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं और वर्तमान में सचिवालय में पदस्थापित बताई जा रही हैं। *खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं* खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल यह मामला हत्या या दुर्घटना—दोनों ही एंगल से जांच के दायरे में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

- Post by Sanjay kumar1
- राँची। जिला के बुढ़मू और कांके थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित चेड़ी मनातू से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला, जो वर्तमान में सचिवालय में कार्यरत बताई जा रही है, वह एक 16 वर्षीय लड़की का संदिग्ध शव लेकर उसके पैतृक गांव पहुंची. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, सचिवालय में कार्यरत सुषमा कुमारी नामक महिला एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (JH01CS 4575) से एक लड़की का शव लेकर बुढ़मू थाना क्षेत्र के पारपोखर पहुंची. मृतका की पहचान उमेडंडा पारपोखर निवासी मोहन नायक की 16 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है. शव की संदिग्ध स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बुढ़मू पुलिस को दी. पुलिस के मौके पर पहुंचते ही ग्रामीणों और परिजनों ने सुषमा कुमारी, वाहन चालक, खुशबू का शव और घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया. बुढ़मू पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की और प्राथमिक कार्रवाई के बाद सभी को कांके थाना भेज दिया, क्योंकि घटना का मुख्य केंद्र कांके थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. 5 साल पहले काम के लिए भेजी गई थी खुशबू मृतका की मौसी ललिता ने बताया कि खुशबू की मां का निधन 2018 में हो गया था, जिसके बाद वह अपनी मौसी के पास ही रहती थी. हालांकि, खुशबू के पिता मोहन नायक ने जब दूसरी शादी की, तो वह उसे अपने साथ ले गए. परिजनों का आरोप है कि लगभग पांच साल पहले, जब खुशबू की उम्र महज 11 वर्ष थी, उसे परिजनों की जानकारी के बिना सुषमा कुमारी के घर काम करने के लिए भेज दिया गया था.1
- Post by Devanand Sinha Sinha1
- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर रांची में विरोध उनके कथित बयान को लेकर रांची में युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरी और जोरदार प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है और अब यह मुद्दा चर्चा का विषय बन चुका है।1
- यह अपने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का जलवा अब हमारे मुख्यमंत्री को पूरा देश जानता है क्योंकि उन्होंने जो वादे किए झारखंड की जनता से वह 100% पूरे हुआ यही है शेर वाली एंट्री जो कहा सो पूरा किया Hemant Soren Naya Bharat Tv 241
- Post by Mukesh Ganjhu1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by Sanjay kumar1