Shuru
Apke Nagar Ki App…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर रांची में विरोध उनके कथित बयान को लेकर रांची में युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर रांची में विरोध उनके कथित बयान को लेकर रांची में युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरी और जोरदार प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है और अब यह मुद्दा चर्चा का विषय बन चुका है।
Speak_up_ranchi
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर रांची में विरोध उनके कथित बयान को लेकर रांची में युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर रांची में विरोध उनके कथित बयान को लेकर रांची में युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरी और जोरदार प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है और अब यह मुद्दा चर्चा का विषय बन चुका है।
More news from झारखंड and nearby areas
- *पिस्का नगड़ी स्थित नारो बाजार से दिन दहाड़े बाईक चोरी,*CCTV* कैमरा में चोर का चेहरा कैद, चोर की पहचान अभी तक नहीं हुई है। फिलहाल नगड़ी थाना की पुलिस जाँच में जुटी हुई है।*1
- Post by Mukesh Ganjhu1
- मेरी उनसे मुलाकात झारखंड में हुई, जहाँ वे अभी अपनी यात्रा के दौरान पहुंचे हैं। इस दौरान उनसे खास बातचीत (बाइट) भी हुई, जिसमें उन्होंने अपनी यात्रा के उद्देश्य, अनुभव और चुनौतियों को साझा किया। उनकी यह यात्रा न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमें यह भी सिखाती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।1
- हजारीबाग घोटाला : 28 करोड़ की चोरी, 21 फर्जी खाते और आलीशान घर का खुलासा। अब CID जांच करेगी, सिपाही समेत पूरे सिस्टम पर कार्रवाई की तैयारी।1
- हजारीबाग | जिले में पेयजल की समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देशानुसार जिले में जल संकट के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला स्तर पर संचालित “नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट” के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इस पहल के माध्यम से आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान भी किया जा रहा है तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के प्रयास किए जा रहे है। चौपारण प्रखंड के ताजपुर पंचायत के आदिवासी बहुल क्षेत्र में बोरिंग कर तत्काल लगा हैंडपंप इसी क्रम में चौपारण प्रखंड के आदिवासी बहुल दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र ताजपुर पंचायत से विभिन्न माध्यमों से प्राप्त पेयजल समस्या की सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा महज 48 घंटों के अंदर बोरिंग कार्य को सम्पन्न करा कर तत्काल चापानल का अधिष्ठापन कार्य को भी पूर्ण कर लिया। इस क्षेत्र में आदिवासी ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे थे,अब स्थानीय ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जिला प्रशासन पेयजल से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का प्रयास कर रहा है। उपायुक्त ने नागरिकों से “नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट” के माध्यम से अपनी समस्याएं दर्ज करने की अपील की है ताकि उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।1
- Post by Jharkhand local news1
- 📍 कांके थाना क्षेत्र / उमेडंडा (रांची) कांके थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चेड़ी मनातू निवासी सुषमा कुमारी एक 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची का शव कार में लेकर उसके घर पहुंची। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। *क्या है पूरा मामला?* मृतका की पहचान खुशबु कुमारी (16 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उमेडंडा पारपोखर निवासी मोहन नायक की पुत्री थी। बताया जा रहा है कि खुशबु पिछले चार वर्षों से सुषमा कुमारी के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। सोमवार को सुषमा कुमारी अपनी कार (संख्या JH 01 CS 4575) से ड्राइवर के साथ खुशबु का शव लेकर उसके घर पहुंची। सुषमा ने परिजनों को बताया कि खुशबु बाथरूम में गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। *शव देखकर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका* जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों ने शव को देखा, उन्होंने सुषमा के दावे पर सवाल उठाए। ग्रामीणों के अनुसार शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा था चेहरे, सिर और शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे शरीर पर रस्सी से बांधने जैसे निशान भी पाए गए इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया। *उग्र हुए ग्रामीण, पुलिस को सौंपा आरोपी* घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और शव,वाहन,चालक,सुषमा कुमारी को पुलिस के हवाले कर दिया। *पुलिस जांच में जुटी* पुलिस ने सुषमा कुमारी को हिरासत में लेकर कांके थाना पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। थाना प्रभारी साक्षी जमुआर (प्रशिक्षु आईपीएस) ने सुषमा से लंबी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सुषमा अपने बयान बार-बार बदल रही थी, जिससे संदेह और गहरा गया है। वहीं, थाना प्रभारी स्वयं घटनास्थल और रिम्स जाकर मामले की जांच में जुटी हुई हैं। *थाने में जुटे ग्रामीण, की नारेबाजी* उमेडंडा से मृतका के परिजन समेत दर्जनों ग्रामीण कांके थाना पहुंचे और सुषमा कुमारी पर हत्या का आरोप लगाया आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जमकर नारेबाजी की *सुषमा कुमारी का बैकग्राउंड* जानकारी के अनुसार, सुषमा कुमारी पूर्व में बुढ़मु में CDPO सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं और वर्तमान में सचिवालय में पदस्थापित बताई जा रही हैं। *खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं* खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल यह मामला हत्या या दुर्घटना—दोनों ही एंगल से जांच के दायरे में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।1
- पेयजल संकट पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है। माननीय हेमन्त सोरेन के निर्देश पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में चौपारण के ताजपुर पंचायत में मात्र 48 घंटे में बोरिंग कर हैंडपंप लगाया गया। अब आदिवासी ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। “नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट” से शिकायतों का तेजी से समाधान हो रहा है1
- सिसई (गुमला)। जनजातीय सुरक्षा मंच के तत्त्वधान में आगामी 24 मई 2026 को दिल्ली लालकिला के ऐतिहासिक मैदान में होने वाले जनजातीय समुदाय का "गर्जना रैली" को लेकर सिसई के पिलखी मोड़ स्थित समाजसेवी संजय वर्मा के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक रखा गया था। इस बैठक में जनजाति सुरक्षा मंच के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी सह झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव, जनजाति सुरक्षा मंच के झारखंड बिहार क्षेत्रीय संयोजक संदीप उरांव, गुमला जिला संयोजक दिनेश लकड़ा, प्रदीप टोप्पो सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ माँ भारती व बिरसा मुंडा के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को सिसई प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली लालकिला के ऐतिहासिक मैदान में होने वाले "गर्जना रैली" में भाग लेने के लिए आह्वान किया गया। जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी सोमा उरांव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि डिलिस्टिंग की मांग को लेकर दिल्ली लालकिला के ऐतिहासिक मैदान में गर्जना रैली आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूरे देश से 754 जनजाति समुदाय के लाखों लोगों का जुटान होने वाला है। उन्होंने गरजते हुए कहा कि मैं पहला जनजाति कट्टर हिन्दू हूं जिसे कोई माई का लाल जय श्री राम बोलने से नहीं रोक सकता है। संविधान के अनुसार सभी आदिवासी जनजाति समुदाय पहला हिन्दू हैं। उन्होंने कहा कि बुढ़ा महादेव, देवी मंडप का स्थापना आदिवासी जनजाति ने ही किया है हमारे और हिंदुओं के बीच भाषा,संस्कृति, रीति रिवाज,परंपरा व पूजा पद्धति सभी एक हैं जिसे दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा तोड़ने का काम किया जा रहा है वहीं हमारे आदिवासी जनजाति के लोगों को बरगला कर धर्मांतरित किया जा रहा है और पिछले 75 वर्षों से यही काम करते हुए हमारी बेटी, रोटी, माटी एवं नौकरी को लूटने का काम किया जा रहा है और हमारे आरक्षण को छिना जा रहा है। सोमा उरांव ने कहा कि संविधान में कास्त्कारी अधिनियम,1955 के तहत अनुच्छेद 13,14,340,341 सहित विभिन्न अनुच्छेदों में जनजाति समुदाय को हिन्दू बताया गया है। मुस्लिम व मिशनरी समुदाय द्वारा हमारे आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ जोर जबरदस्ती कर विवाह किया जाता है और फिर उनके मायका से जाति प्रमाण पत्र बनवाकर जनजाति आरक्षण का गलत फायदा उठाया जाता है वहीं जनजाति हिन्दू व सामान्य हिन्दू के बीच फुट डालने का काम किया जा रहा है जिसपर पूर्णतः रोक लगाने के लिए ही दिल्ली में "गर्जना रैली" का आयोजन किया गया है। उन्होंने धर्मांतरण के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करते हुए कहा कि अब जो भी धर्मांतरण करायेगा उसे सीधे जेल जाना होगा। बीते माह 24 मार्च 2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फैसला आया है कि जो भी धर्मांतरित होगा उसका एसटी,एससी का दर्जा समाप्त हो जायेगा और आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। क्षेत्रीय संयोजक संदीप उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि धर्मांतरित को आरक्षण देना बंद करना होगा। उन्होंने दो पंक्ति गीत के माध्यम से बताया कि 'चल रे बंधु चल डिलिस्टिँग की मांग को लेकर चल तु दिल्ली चल , कार्तिक बाबु का जो सपना है उसको पुरा तु कर!! उन्होंने आगे बताया कि कार्तिक बाबु ने 348 सांसदों का हस्ताक्षर युक्त दस्तावेज संसद में पेश किया था जिसमें लिखा गया था कि जो धर्मांतरण करेगा, जो अपनी जाति व संस्कृति को छोड़ेगा उसको कभी आरक्षण नहीं मिलेगा। उनकी इसी सपना को पुरा करने का आंदोलन के लिए दिल्ली चलना है। आज ईसाई धर्म के लोग हमारे रीति रिवाज, परंपरा, भाषा व संस्कृति को समाप्त कर रहे हैं यह आंदोलन कार्तिक बाबु के सपने को साकार करने का है जिसका बीड़ा जनजाति सुरक्षा मंच ने उठाया है। वहीं उन्होंने दिल्ली गर्जना रैली से पूर्व सिसई में एक विशाल रैली करने का आह्वान किया है। इस दौरान जनजाति सुरक्षा मंच के सह संयोजक सचिदानंद उरांव, सुमित महली, दिनेश लकड़ा सहित कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार साझा किये। बैठक में समाजसेवी संजय वर्मा, विद्या मंंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा, बालेश्वर उरांव, तीजा उरांव, पूर्णिमा देवी सहित आदिवासी जनजातीय समुदाय के सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।4