logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिसई : सिसई में जनजातीय सुरक्षा मंच महत्वपूर्ण बैठक;धर्मांतरण के विरुद्ध गरजे सोमा उरांव मैं पहला जनजाति कट्टर हिन्दू हूं जिसे कोई माई का लाल जय श्री राम बोलने से नहीं रोक सकता : सोमा उरांव सिसई (गुमला)। जनजातीय सुरक्षा मंच के तत्त्वधान में आगामी 24 मई 2026 को दिल्ली लालकिला के ऐतिहासिक मैदान में होने वाले जनजातीय समुदाय का "गर्जना रैली" को लेकर सिसई के पिलखी मोड़ स्थित समाजसेवी संजय वर्मा के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक रखा गया था। इस बैठक में जनजाति सुरक्षा मंच के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी सह झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव, जनजाति सुरक्षा मंच के झारखंड बिहार क्षेत्रीय संयोजक संदीप उरांव, गुमला जिला संयोजक दिनेश लकड़ा, प्रदीप टोप्पो सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ माँ भारती व बिरसा मुंडा के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को सिसई प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली लालकिला के ऐतिहासिक मैदान में होने वाले "गर्जना रैली" में भाग लेने के लिए आह्वान किया गया। जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी सोमा उरांव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि डिलिस्टिंग की मांग को लेकर दिल्ली लालकिला के ऐतिहासिक मैदान में गर्जना रैली आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूरे देश से 754 जनजाति समुदाय के लाखों लोगों का जुटान होने वाला है। उन्होंने गरजते हुए कहा कि मैं पहला जनजाति कट्टर हिन्दू हूं जिसे कोई माई का लाल जय श्री राम बोलने से नहीं रोक सकता है। संविधान के अनुसार सभी आदिवासी जनजाति समुदाय पहला हिन्दू हैं। उन्होंने कहा कि बुढ़ा महादेव, देवी मंडप का स्थापना आदिवासी जनजाति ने ही किया है हमारे और हिंदुओं के बीच भाषा,संस्कृति, रीति रिवाज,परंपरा व पूजा पद्धति सभी एक हैं जिसे दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा तोड़ने का काम किया जा रहा है वहीं हमारे आदिवासी जनजाति के लोगों को बरगला कर धर्मांतरित किया जा रहा है और पिछले 75 वर्षों से यही काम करते हुए हमारी बेटी, रोटी, माटी एवं नौकरी को लूटने का काम किया जा रहा है और हमारे आरक्षण को छिना जा रहा है। सोमा उरांव ने कहा कि संविधान में कास्त्कारी अधिनियम,1955 के तहत अनुच्छेद 13,14,340,341 सहित विभिन्न अनुच्छेदों में जनजाति समुदाय को हिन्दू बताया गया है। मुस्लिम व मिशनरी समुदाय द्वारा हमारे आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ जोर जबरदस्ती कर विवाह किया जाता है और फिर उनके मायका से जाति प्रमाण पत्र बनवाकर जनजाति आरक्षण का गलत फायदा उठाया जाता है वहीं जनजाति हिन्दू व सामान्य हिन्दू के बीच फुट डालने का काम किया जा रहा है जिसपर पूर्णतः रोक लगाने के लिए ही दिल्ली में "गर्जना रैली" का आयोजन किया गया है। उन्होंने धर्मांतरण के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करते हुए कहा कि अब जो भी धर्मांतरण करायेगा उसे सीधे जेल जाना होगा। बीते माह 24 मार्च 2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फैसला आया है कि जो भी धर्मांतरित होगा उसका एसटी,एससी का दर्जा समाप्त हो जायेगा और आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। क्षेत्रीय संयोजक संदीप उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि धर्मांतरित को आरक्षण देना बंद करना होगा। उन्होंने दो पंक्ति गीत के माध्यम से बताया कि 'चल रे बंधु चल डिलिस्टिँग की मांग को लेकर चल तु दिल्ली चल , कार्तिक बाबु का जो सपना है उसको पुरा तु कर!! उन्होंने आगे बताया कि कार्तिक बाबु ने 348 सांसदों का हस्ताक्षर युक्त दस्तावेज संसद में पेश किया था जिसमें लिखा गया था कि जो धर्मांतरण करेगा, जो अपनी जाति व संस्कृति को छोड़ेगा उसको कभी आरक्षण नहीं मिलेगा। उनकी इसी सपना को पुरा करने का आंदोलन के लिए दिल्ली चलना है। आज ईसाई धर्म के लोग हमारे रीति रिवाज, परंपरा, भाषा व संस्कृति को समाप्त कर रहे हैं यह आंदोलन कार्तिक बाबु के सपने को साकार करने का है जिसका बीड़ा जनजाति सुरक्षा मंच ने उठाया है। वहीं उन्होंने दिल्ली गर्जना रैली से पूर्व सिसई में एक विशाल रैली करने का आह्वान किया है। इस दौरान जनजाति सुरक्षा मंच के सह संयोजक सचिदानंद उरांव, सुमित महली, दिनेश लकड़ा सहित कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार साझा किये। बैठक में समाजसेवी संजय वर्मा, विद्या मंंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा, बालेश्वर उरांव, तीजा उरांव, पूर्णिमा देवी सहित आदिवासी जनजातीय समुदाय के सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

11 hrs ago
user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
SHAMBHU. S. CHAUHAN
Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
11 hrs ago

सिसई : सिसई में जनजातीय सुरक्षा मंच महत्वपूर्ण बैठक;धर्मांतरण के विरुद्ध गरजे सोमा उरांव मैं पहला जनजाति कट्टर हिन्दू हूं जिसे कोई माई का लाल जय श्री राम बोलने से नहीं रोक सकता : सोमा उरांव सिसई (गुमला)। जनजातीय सुरक्षा मंच के तत्त्वधान में आगामी 24 मई 2026 को दिल्ली लालकिला के ऐतिहासिक मैदान में होने वाले जनजातीय समुदाय का "गर्जना रैली" को लेकर सिसई के पिलखी मोड़ स्थित समाजसेवी संजय वर्मा के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक रखा गया था। इस बैठक में जनजाति सुरक्षा मंच के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी सह झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव, जनजाति सुरक्षा मंच के झारखंड बिहार क्षेत्रीय संयोजक संदीप उरांव, गुमला जिला संयोजक दिनेश लकड़ा, प्रदीप टोप्पो सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ माँ भारती व बिरसा मुंडा के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को सिसई प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली लालकिला के ऐतिहासिक मैदान में होने वाले "गर्जना रैली" में भाग लेने के लिए आह्वान किया गया। जनजाति सुरक्षा

मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी सोमा उरांव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि डिलिस्टिंग की मांग को लेकर दिल्ली लालकिला के ऐतिहासिक मैदान में गर्जना रैली आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूरे देश से 754 जनजाति समुदाय के लाखों लोगों का जुटान होने वाला है। उन्होंने गरजते हुए कहा कि मैं पहला जनजाति कट्टर हिन्दू हूं जिसे कोई माई का लाल जय श्री राम बोलने से नहीं रोक सकता है। संविधान के अनुसार सभी आदिवासी जनजाति समुदाय पहला हिन्दू हैं। उन्होंने कहा कि बुढ़ा महादेव, देवी मंडप का स्थापना आदिवासी जनजाति ने ही किया है हमारे और हिंदुओं के बीच भाषा,संस्कृति, रीति रिवाज,परंपरा व पूजा पद्धति सभी एक हैं जिसे दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा तोड़ने का काम किया जा रहा है वहीं हमारे आदिवासी जनजाति के लोगों को बरगला कर धर्मांतरित किया जा रहा है और पिछले 75 वर्षों से यही काम करते हुए हमारी बेटी, रोटी, माटी एवं नौकरी को लूटने का काम किया जा रहा है और हमारे आरक्षण को छिना जा रहा है। सोमा उरांव

ने कहा कि संविधान में कास्त्कारी अधिनियम,1955 के तहत अनुच्छेद 13,14,340,341 सहित विभिन्न अनुच्छेदों में जनजाति समुदाय को हिन्दू बताया गया है। मुस्लिम व मिशनरी समुदाय द्वारा हमारे आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ जोर जबरदस्ती कर विवाह किया जाता है और फिर उनके मायका से जाति प्रमाण पत्र बनवाकर जनजाति आरक्षण का गलत फायदा उठाया जाता है वहीं जनजाति हिन्दू व सामान्य हिन्दू के बीच फुट डालने का काम किया जा रहा है जिसपर पूर्णतः रोक लगाने के लिए ही दिल्ली में "गर्जना रैली" का आयोजन किया गया है। उन्होंने धर्मांतरण के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करते हुए कहा कि अब जो भी धर्मांतरण करायेगा उसे सीधे जेल जाना होगा। बीते माह 24 मार्च 2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फैसला आया है कि जो भी धर्मांतरित होगा उसका एसटी,एससी का दर्जा समाप्त हो जायेगा और आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। क्षेत्रीय संयोजक संदीप उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि धर्मांतरित को आरक्षण देना बंद करना होगा। उन्होंने दो पंक्ति गीत के माध्यम से बताया कि 'चल रे बंधु चल डिलिस्टिँग की मांग

को लेकर चल तु दिल्ली चल , कार्तिक बाबु का जो सपना है उसको पुरा तु कर!! उन्होंने आगे बताया कि कार्तिक बाबु ने 348 सांसदों का हस्ताक्षर युक्त दस्तावेज संसद में पेश किया था जिसमें लिखा गया था कि जो धर्मांतरण करेगा, जो अपनी जाति व संस्कृति को छोड़ेगा उसको कभी आरक्षण नहीं मिलेगा। उनकी इसी सपना को पुरा करने का आंदोलन के लिए दिल्ली चलना है। आज ईसाई धर्म के लोग हमारे रीति रिवाज, परंपरा, भाषा व संस्कृति को समाप्त कर रहे हैं यह आंदोलन कार्तिक बाबु के सपने को साकार करने का है जिसका बीड़ा जनजाति सुरक्षा मंच ने उठाया है। वहीं उन्होंने दिल्ली गर्जना रैली से पूर्व सिसई में एक विशाल रैली करने का आह्वान किया है। इस दौरान जनजाति सुरक्षा मंच के सह संयोजक सचिदानंद उरांव, सुमित महली, दिनेश लकड़ा सहित कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार साझा किये। बैठक में समाजसेवी संजय वर्मा, विद्या मंंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा, बालेश्वर उरांव, तीजा उरांव, पूर्णिमा देवी सहित आदिवासी जनजातीय समुदाय के सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • राँची। जिला के बुढ़मू और कांके थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित चेड़ी मनातू से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला, जो वर्तमान में सचिवालय में कार्यरत बताई जा रही है, वह एक 16 वर्षीय लड़की का संदिग्ध शव लेकर उसके पैतृक गांव पहुंची. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, सचिवालय में कार्यरत सुषमा कुमारी नामक महिला एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (JH01CS 4575) से एक लड़की का शव लेकर बुढ़मू थाना क्षेत्र के पारपोखर पहुंची. मृतका की पहचान उमेडंडा पारपोखर निवासी मोहन नायक की 16 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है. शव की संदिग्ध स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बुढ़मू पुलिस को दी. पुलिस के मौके पर पहुंचते ही ग्रामीणों और परिजनों ने सुषमा कुमारी, वाहन चालक, खुशबू का शव और घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया. बुढ़मू पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की और प्राथमिक कार्रवाई के बाद सभी को कांके थाना भेज दिया, क्योंकि घटना का मुख्य केंद्र कांके थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. 5 साल पहले काम के लिए भेजी गई थी खुशबू मृतका की मौसी ललिता ने बताया कि खुशबू की मां का निधन 2018 में हो गया था, जिसके बाद वह अपनी मौसी के पास ही रहती थी. हालांकि, खुशबू के पिता मोहन नायक ने जब दूसरी शादी की, तो वह उसे अपने साथ ले गए. परिजनों का आरोप है कि लगभग पांच साल पहले, जब खुशबू की उम्र महज 11 वर्ष थी, उसे परिजनों की जानकारी के बिना सुषमा कुमारी के घर काम करने के लिए भेज दिया गया था.
    1
    राँची। जिला के बुढ़मू और कांके थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित चेड़ी मनातू से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला, जो वर्तमान में सचिवालय में कार्यरत बताई जा रही है, वह एक 16 वर्षीय लड़की का संदिग्ध शव लेकर उसके पैतृक गांव पहुंची. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, सचिवालय में कार्यरत सुषमा कुमारी नामक महिला एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (JH01CS 4575) से एक लड़की का शव लेकर बुढ़मू थाना क्षेत्र के पारपोखर पहुंची. मृतका की पहचान उमेडंडा पारपोखर निवासी मोहन नायक की 16 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है.
शव की संदिग्ध स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बुढ़मू पुलिस को दी. पुलिस के मौके पर पहुंचते ही ग्रामीणों और परिजनों ने सुषमा कुमारी, वाहन चालक, खुशबू का शव और घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया. बुढ़मू पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की और प्राथमिक कार्रवाई के बाद सभी को कांके थाना भेज दिया, क्योंकि घटना का मुख्य केंद्र कांके थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है.
5 साल पहले काम के लिए भेजी गई थी खुशबू
मृतका की मौसी ललिता ने बताया कि खुशबू की मां का निधन 2018 में हो गया था, जिसके बाद वह अपनी मौसी के पास ही रहती थी. हालांकि, खुशबू के पिता मोहन नायक ने जब दूसरी शादी की, तो वह उसे अपने साथ ले गए. परिजनों का आरोप है कि लगभग पांच साल पहले, जब खुशबू की उम्र महज 11 वर्ष थी, उसे परिजनों की जानकारी के बिना सुषमा कुमारी के घर काम करने के लिए भेज दिया गया था.
    user_Amit Kr Chiku Objectionnews
    Amit Kr Chiku Objectionnews
    Local News Reporter बुरमू, रांची, झारखंड•
    5 hrs ago
  • *डेढ़ साल से उखड़ी पड़ी सड़क बनी मुसीबत: मोंगर पंचायत के हजारों ग्रामीण परेशान, आंदोलन की चेतावनी* *पिछले डेढ़ वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ी है। सड़क निर्माण कार्य में भारी लापरवाही के कारण संवेदक द्वारा सड़क को उखाड़कर अधूरा छोड़ दिया गया,* *फिलहाल, मोंगर पंचायत के हजारों लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनकी यह समस्या कब ह दूर होगी।*
    1
    *डेढ़ साल से उखड़ी पड़ी सड़क बनी मुसीबत: मोंगर पंचायत के हजारों ग्रामीण परेशान, आंदोलन की चेतावनी*
*पिछले डेढ़ वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ी है। सड़क निर्माण कार्य में भारी लापरवाही के कारण संवेदक द्वारा सड़क को उखाड़कर अधूरा छोड़ दिया गया,*
*फिलहाल, मोंगर पंचायत के हजारों लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनकी यह समस्या कब ह दूर होगी।*
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by Devanand Sinha Sinha
    1
    Post by Devanand Sinha Sinha
    user_Devanand Sinha Sinha
    Devanand Sinha Sinha
    कांके, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
  • कोलेबिरा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बोंगराम स्थित डायवर्सन के पास बीती रात हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने आज बड़े आंदोलन का रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कोलेबिरा NH-143 रनबहादुर सिंह चौक को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।संवेदक की लापरवाही पर फूटा गुस्सा मौके पर मौजूद जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग, प्रमुख दूतमि हेमरॉम और स्थानीय मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार (संवेदक) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि डायवर्सन के पास सुरक्षा संकेतों और उचित रखरखाव के अभाव में यह दुर्घटना हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित ठेकेदार को तुरंत मौके पर बुलाया जाए और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।प्रशासनिक समझौता बेअसर जाम की सूचना मिलते ही कोलेबिरा अंचलाधिकारी अनूप कच्छप और कोलेबिरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ और जनप्रतिनिधियों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। जिला परिषद अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से एक जान गई है, इसलिए उसे सामने आकर जवाब देना होगा।
    1
    कोलेबिरा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बोंगराम स्थित डायवर्सन के पास बीती रात हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने आज बड़े आंदोलन का रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कोलेबिरा NH-143 रनबहादुर सिंह चौक को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।संवेदक की लापरवाही पर फूटा गुस्सा मौके पर मौजूद जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग, प्रमुख दूतमि हेमरॉम और स्थानीय मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार (संवेदक) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि डायवर्सन के पास सुरक्षा संकेतों और उचित रखरखाव के अभाव में यह दुर्घटना हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित ठेकेदार को तुरंत मौके पर बुलाया जाए और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।प्रशासनिक समझौता बेअसर जाम की सूचना मिलते ही कोलेबिरा अंचलाधिकारी अनूप कच्छप और कोलेबिरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ और जनप्रतिनिधियों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। जिला परिषद अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से एक जान गई है, इसलिए उसे सामने आकर जवाब देना होगा।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर रांची में विरोध उनके कथित बयान को लेकर रांची में युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरी और जोरदार प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है और अब यह मुद्दा चर्चा का विषय बन चुका है।
    1
    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर रांची में विरोध
उनके कथित बयान को लेकर रांची में युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरी
और जोरदार प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई।
मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है
और अब यह मुद्दा चर्चा का विषय बन चुका है।
    user_Speak_up_ranchi
    Speak_up_ranchi
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    4 hrs ago
  • आज दिनांक 11/04/2026दिन शनिवार को बालूमाथ के ग्राम रहैया, पंचायत अमरवाडीह थाना बरियातू जिला लातेहार में पाहन श्री तैतर गंझू और सहयोगी उमेस गंझू के द्वारा सरहुल पूजा मनाया जा रहा हैं जिसमें सभी ग्राम रहैया के गण मान लोग उपस्थित रहे नाम गणेश गंझू शंकर गंझू राजू गंझू कर्नल गंझू मनोज ठाकुर सोहराय गंझू भुनेश्वर यादव उमेस यादव दुलारचंद गांझू शंकर गंझू बुधन गंझू चमन भारती कुणाल भारती ग्राम प्रधान गोपाल यादव अन्य सभी ग्रामीण उपस्थित रहे
    2
    आज दिनांक 11/04/2026दिन शनिवार को बालूमाथ के ग्राम रहैया, पंचायत अमरवाडीह थाना बरियातू जिला लातेहार में पाहन श्री तैतर गंझू और सहयोगी उमेस गंझू के द्वारा सरहुल पूजा मनाया जा रहा हैं जिसमें सभी ग्राम रहैया के गण मान लोग उपस्थित रहे नाम गणेश गंझू शंकर गंझू राजू गंझू कर्नल गंझू मनोज ठाकुर सोहराय गंझू भुनेश्वर यादव उमेस यादव दुलारचंद गांझू शंकर गंझू बुधन गंझू  चमन भारती कुणाल भारती ग्राम प्रधान गोपाल यादव अन्य सभी ग्रामीण उपस्थित रहे
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by Sanjay kumar
    1
    Post by Sanjay kumar
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    4 hrs ago
  • *पिस्का नगड़ी स्थित नारो बाजार से दिन दहाड़े बाईक चोरी,*CCTV* कैमरा में चोर का चेहरा कैद, चोर की पहचान अभी तक नहीं हुई है। फिलहाल नगड़ी थाना की पुलिस जाँच में जुटी हुई है।*
    1
    *पिस्का नगड़ी स्थित नारो बाजार से दिन दहाड़े बाईक चोरी,*CCTV* कैमरा में चोर का चेहरा कैद, चोर की पहचान अभी तक नहीं हुई है। फिलहाल नगड़ी थाना की पुलिस जाँच में जुटी हुई है।*
    user_Amit Kr Chiku Objectionnews
    Amit Kr Chiku Objectionnews
    Local News Reporter बुरमू, रांची, झारखंड•
    17 hrs ago
  • सिमडेगा:- जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना 10 अप्रैल की है।जानकारी के अनुसार, जाराटोली निवासी मरियानुस मिंज की पत्नी मरियाना मिंज सुबह अपने मवेशियों को चराने के लिए खेत में छोड़कर घर लौट आई थीं। शाम करीब 4:30 बजे जब वह मवेशी लाने पहुंचीं, तो देखा कि गांव का ही नुवेल कुल्लू गुलेल लेकर वहां घूम रहा था। इसी दौरान उसने उनके बैल की आंख पर गुलेल से वार कर दिया, जिससे बैल घायल हो गया।इसकी जानकारी महिला ने अपने पति को दी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी शाम करीब 5 बजे आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान नुवेल कुल्लू ने लोहे का रॉड निकालकर दोनों पर हमला कर दिया, जिसमें मरियानुस मिंज गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पहले से ही दोनों पक्षों के बीच मवेशी को लेकर विवाद चलता आ रहा था।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नुवेल कुल्लू, निवासी जाराटोली, थाना- पाकरटांड़, जिला- सिमडेगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त लोहे का रड भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है।पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है
    1
    सिमडेगा:- जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना 10 अप्रैल की है।जानकारी के अनुसार, जाराटोली निवासी मरियानुस मिंज की पत्नी मरियाना मिंज सुबह अपने मवेशियों को चराने के लिए खेत में छोड़कर घर लौट आई थीं। शाम करीब 4:30 बजे जब वह मवेशी लाने पहुंचीं, तो देखा कि गांव का ही नुवेल कुल्लू गुलेल लेकर वहां घूम रहा था। इसी दौरान उसने उनके बैल की आंख पर गुलेल से वार कर दिया, जिससे बैल घायल हो गया।इसकी जानकारी महिला ने अपने पति को दी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी शाम करीब 5 बजे आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान नुवेल कुल्लू ने लोहे का रॉड निकालकर दोनों पर हमला कर दिया, जिसमें मरियानुस मिंज गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पहले से ही दोनों पक्षों के बीच मवेशी को लेकर विवाद चलता आ रहा था।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नुवेल कुल्लू, निवासी जाराटोली, थाना- पाकरटांड़, जिला- सिमडेगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त लोहे का रड भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है।पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.