लापरवाही की भेंट चढ़ा युवक: बोंगराम डायवर्सन हादसे के बाद NH-143 जाम, ठेकेदार को बुलाने पर अड़े ग्रामीण कोलेबिरा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बोंगराम स्थित डायवर्सन के पास बीती रात हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने आज बड़े आंदोलन का रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कोलेबिरा NH-143 रनबहादुर सिंह चौक को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।संवेदक की लापरवाही पर फूटा गुस्सा मौके पर मौजूद जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग, प्रमुख दूतमि हेमरॉम और स्थानीय मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार (संवेदक) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि डायवर्सन के पास सुरक्षा संकेतों और उचित रखरखाव के अभाव में यह दुर्घटना हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित ठेकेदार को तुरंत मौके पर बुलाया जाए और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।प्रशासनिक समझौता बेअसर जाम की सूचना मिलते ही कोलेबिरा अंचलाधिकारी अनूप कच्छप और कोलेबिरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ और जनप्रतिनिधियों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। जिला परिषद अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से एक जान गई है, इसलिए उसे सामने आकर जवाब देना होगा।
लापरवाही की भेंट चढ़ा युवक: बोंगराम डायवर्सन हादसे के बाद NH-143 जाम, ठेकेदार को बुलाने पर अड़े ग्रामीण कोलेबिरा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बोंगराम स्थित डायवर्सन के पास बीती रात हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने आज बड़े आंदोलन का रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कोलेबिरा NH-143 रनबहादुर सिंह चौक को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।संवेदक की लापरवाही पर फूटा गुस्सा मौके पर मौजूद जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग, प्रमुख दूतमि हेमरॉम और स्थानीय मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार (संवेदक) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि डायवर्सन के पास सुरक्षा संकेतों और उचित रखरखाव के अभाव में यह दुर्घटना हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित ठेकेदार को तुरंत मौके पर बुलाया जाए और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।प्रशासनिक समझौता बेअसर जाम की सूचना मिलते ही कोलेबिरा अंचलाधिकारी अनूप कच्छप और कोलेबिरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ और जनप्रतिनिधियों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। जिला परिषद अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से एक जान गई है, इसलिए उसे सामने आकर जवाब देना होगा।
- कोलेबिरा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बोंगराम स्थित डायवर्सन के पास बीती रात हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने आज बड़े आंदोलन का रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कोलेबिरा NH-143 रनबहादुर सिंह चौक को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।संवेदक की लापरवाही पर फूटा गुस्सा मौके पर मौजूद जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग, प्रमुख दूतमि हेमरॉम और स्थानीय मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार (संवेदक) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि डायवर्सन के पास सुरक्षा संकेतों और उचित रखरखाव के अभाव में यह दुर्घटना हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित ठेकेदार को तुरंत मौके पर बुलाया जाए और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।प्रशासनिक समझौता बेअसर जाम की सूचना मिलते ही कोलेबिरा अंचलाधिकारी अनूप कच्छप और कोलेबिरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ और जनप्रतिनिधियों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। जिला परिषद अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से एक जान गई है, इसलिए उसे सामने आकर जवाब देना होगा।1
- rourkal vedvyas, दो नदी मिलता है शंख नदी और कोयल नदी। नज़र देख कर बहुत अच्छा लगा1
- गुमला सदर थाना क्षेत्र के पुग्गु के पास एलपीजी सिलेंडर नही मिलने से गैस उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। माँ शेरोवाली इंडियन गैस एजेंसी के द्वारा वितरण कराये जा रहे गैस सिलेंडर सभी लोगो के बीच नही मिल पाने से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सुबह से ही लोग सिलेंडर लिए लाइन में खड़े रहते है और उन्हें सिलेंडर नही मिल पा रहा है जिससे नाराज होकर लोगो ने गुमला रांची मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया व गैस वितरण करवाने की मांग की।लोगों ने एजेंसी पर ठीक ढंग से गैस वितरण नही करने का आरोप लगाया। बाईट-अरविंद कुमार(एलपीजी उपभोक्ता)2
- Post by हमर जशपुर1
- सिसई (गुमला)। जनजातीय सुरक्षा मंच के तत्त्वधान में आगामी 24 मई 2026 को दिल्ली लालकिला के ऐतिहासिक मैदान में होने वाले जनजातीय समुदाय का "गर्जना रैली" को लेकर सिसई के पिलखी मोड़ स्थित समाजसेवी संजय वर्मा के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक रखा गया था। इस बैठक में जनजाति सुरक्षा मंच के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी सह झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव, जनजाति सुरक्षा मंच के झारखंड बिहार क्षेत्रीय संयोजक संदीप उरांव, गुमला जिला संयोजक दिनेश लकड़ा, प्रदीप टोप्पो सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ माँ भारती व बिरसा मुंडा के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को सिसई प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली लालकिला के ऐतिहासिक मैदान में होने वाले "गर्जना रैली" में भाग लेने के लिए आह्वान किया गया। जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी सोमा उरांव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि डिलिस्टिंग की मांग को लेकर दिल्ली लालकिला के ऐतिहासिक मैदान में गर्जना रैली आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूरे देश से 754 जनजाति समुदाय के लाखों लोगों का जुटान होने वाला है। उन्होंने गरजते हुए कहा कि मैं पहला जनजाति कट्टर हिन्दू हूं जिसे कोई माई का लाल जय श्री राम बोलने से नहीं रोक सकता है। संविधान के अनुसार सभी आदिवासी जनजाति समुदाय पहला हिन्दू हैं। उन्होंने कहा कि बुढ़ा महादेव, देवी मंडप का स्थापना आदिवासी जनजाति ने ही किया है हमारे और हिंदुओं के बीच भाषा,संस्कृति, रीति रिवाज,परंपरा व पूजा पद्धति सभी एक हैं जिसे दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा तोड़ने का काम किया जा रहा है वहीं हमारे आदिवासी जनजाति के लोगों को बरगला कर धर्मांतरित किया जा रहा है और पिछले 75 वर्षों से यही काम करते हुए हमारी बेटी, रोटी, माटी एवं नौकरी को लूटने का काम किया जा रहा है और हमारे आरक्षण को छिना जा रहा है। सोमा उरांव ने कहा कि संविधान में कास्त्कारी अधिनियम,1955 के तहत अनुच्छेद 13,14,340,341 सहित विभिन्न अनुच्छेदों में जनजाति समुदाय को हिन्दू बताया गया है। मुस्लिम व मिशनरी समुदाय द्वारा हमारे आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ जोर जबरदस्ती कर विवाह किया जाता है और फिर उनके मायका से जाति प्रमाण पत्र बनवाकर जनजाति आरक्षण का गलत फायदा उठाया जाता है वहीं जनजाति हिन्दू व सामान्य हिन्दू के बीच फुट डालने का काम किया जा रहा है जिसपर पूर्णतः रोक लगाने के लिए ही दिल्ली में "गर्जना रैली" का आयोजन किया गया है। उन्होंने धर्मांतरण के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करते हुए कहा कि अब जो भी धर्मांतरण करायेगा उसे सीधे जेल जाना होगा। बीते माह 24 मार्च 2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फैसला आया है कि जो भी धर्मांतरित होगा उसका एसटी,एससी का दर्जा समाप्त हो जायेगा और आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। क्षेत्रीय संयोजक संदीप उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि धर्मांतरित को आरक्षण देना बंद करना होगा। उन्होंने दो पंक्ति गीत के माध्यम से बताया कि 'चल रे बंधु चल डिलिस्टिँग की मांग को लेकर चल तु दिल्ली चल , कार्तिक बाबु का जो सपना है उसको पुरा तु कर!! उन्होंने आगे बताया कि कार्तिक बाबु ने 348 सांसदों का हस्ताक्षर युक्त दस्तावेज संसद में पेश किया था जिसमें लिखा गया था कि जो धर्मांतरण करेगा, जो अपनी जाति व संस्कृति को छोड़ेगा उसको कभी आरक्षण नहीं मिलेगा। उनकी इसी सपना को पुरा करने का आंदोलन के लिए दिल्ली चलना है। आज ईसाई धर्म के लोग हमारे रीति रिवाज, परंपरा, भाषा व संस्कृति को समाप्त कर रहे हैं यह आंदोलन कार्तिक बाबु के सपने को साकार करने का है जिसका बीड़ा जनजाति सुरक्षा मंच ने उठाया है। वहीं उन्होंने दिल्ली गर्जना रैली से पूर्व सिसई में एक विशाल रैली करने का आह्वान किया है। इस दौरान जनजाति सुरक्षा मंच के सह संयोजक सचिदानंद उरांव, सुमित महली, दिनेश लकड़ा सहित कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार साझा किये। बैठक में समाजसेवी संजय वर्मा, विद्या मंंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा, बालेश्वर उरांव, तीजा उरांव, पूर्णिमा देवी सहित आदिवासी जनजातीय समुदाय के सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।4
- सरकार की हर महत्वकांक्षी योजनाओं को धरातल पर ईमानदारी से प्रज्ञा केंद्र संचालक द्वारा उतारा जाता है लेकिन उनको समय पर और उचित प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने के कारण पलामू जिला में #csccenter संचालकों द्वारा अधिकारियों से सवाल जवाब करते तीखे अंदाज में देखिए.1
- बक्सीडीपा जंगल मे हुई भीषण सड़क दुर्घटना में हाइवा ट्रक चालक घंटो गाड़ी के अंदर फंसा ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से सुरक्षित निकाल अस्पताल में कराया भर्ती1
- सिमडेगा:- जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना 10 अप्रैल की है।जानकारी के अनुसार, जाराटोली निवासी मरियानुस मिंज की पत्नी मरियाना मिंज सुबह अपने मवेशियों को चराने के लिए खेत में छोड़कर घर लौट आई थीं। शाम करीब 4:30 बजे जब वह मवेशी लाने पहुंचीं, तो देखा कि गांव का ही नुवेल कुल्लू गुलेल लेकर वहां घूम रहा था। इसी दौरान उसने उनके बैल की आंख पर गुलेल से वार कर दिया, जिससे बैल घायल हो गया।इसकी जानकारी महिला ने अपने पति को दी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी शाम करीब 5 बजे आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान नुवेल कुल्लू ने लोहे का रॉड निकालकर दोनों पर हमला कर दिया, जिसमें मरियानुस मिंज गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पहले से ही दोनों पक्षों के बीच मवेशी को लेकर विवाद चलता आ रहा था।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नुवेल कुल्लू, निवासी जाराटोली, थाना- पाकरटांड़, जिला- सिमडेगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त लोहे का रड भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है।पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है1