Shuru
Apke Nagar Ki App…
एलपीजी गैस नही मिलने से नाराज उपभोक्ताओ ने एक बार फिर किया सड़क जाम। गुमला सदर थाना क्षेत्र के पुग्गु के पास एलपीजी सिलेंडर नही मिलने से गैस उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। माँ शेरोवाली इंडियन गैस एजेंसी के द्वारा वितरण कराये जा रहे गैस सिलेंडर सभी लोगो के बीच नही मिल पाने से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सुबह से ही लोग सिलेंडर लिए लाइन में खड़े रहते है और उन्हें सिलेंडर नही मिल पा रहा है जिससे नाराज होकर लोगो ने गुमला रांची मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया व गैस वितरण करवाने की मांग की।लोगों ने एजेंसी पर ठीक ढंग से गैस वितरण नही करने का आरोप लगाया। बाईट-अरविंद कुमार(एलपीजी उपभोक्ता)
Dipak gupta
एलपीजी गैस नही मिलने से नाराज उपभोक्ताओ ने एक बार फिर किया सड़क जाम। गुमला सदर थाना क्षेत्र के पुग्गु के पास एलपीजी सिलेंडर नही मिलने से गैस उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। माँ शेरोवाली इंडियन गैस एजेंसी के द्वारा वितरण कराये जा रहे गैस सिलेंडर सभी लोगो के बीच नही मिल पाने से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सुबह से ही लोग सिलेंडर लिए लाइन में खड़े रहते है और उन्हें सिलेंडर नही मिल पा रहा है जिससे नाराज होकर लोगो ने गुमला रांची मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया व गैस वितरण करवाने की मांग की।लोगों ने एजेंसी पर ठीक ढंग से गैस वितरण नही करने का आरोप लगाया। बाईट-अरविंद कुमार(एलपीजी उपभोक्ता)
More news from झारखंड and nearby areas
- रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ के शहीद चौक स्थित एक किराना गोदाम में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और गोदाम में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा। 🔥 आसपास के लोगों ने दिखाई बहादुरी घटना के तुरंत बाद स्थानीय दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए आग बुझाने में जुट गए। पानी और उपलब्ध साधनों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। 💰 5 से 6 लाख तक का नुकसान होने की संभावना आग में अभिषेक किराना गोदाम का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के अनुसार करीब 5 से 6 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। 🚒 दमकल सुविधा की कमी पर उठे गंभीर सवाल अनुमंडल मुख्यालय होने के बावजूद महुआडांड़ में दमकल वाहन की अनुपस्थिति ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दमकल समय पर उपलब्ध होती, तो नुकसान काफी कम हो सकता था। 🗣️ प्रशासन पहुंचा, जांच जारी सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है। ⚠️ व्यापारियों में दहशत, सुरक्षा पर चिंता इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में डर का माहौल है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं कभी भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती हैं, इसलिए अग्निशमन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना बेहद जरूरी है। महुआडांड़ की यह आगजनी एक चेतावनी है—आपातकालीन सुविधाओं की कमी किसी भी छोटी घटना को बड़ा रूप दे सकती है। अब समय आ गया है कि प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम4
- लाखों रुपया के लागत से वन विभाग द्वारा बनवाया जा रहा है चेक डैम1
- rourkal vedvyas, दो नदी मिलता है शंख नदी और कोयल नदी। नज़र देख कर बहुत अच्छा लगा1
- Post by Mukesh Ganjhu1
- आज दिनांक 11/04/2026दिन शनिवार को बालूमाथ के ग्राम रहैया, पंचायत अमरवाडीह थाना बरियातू जिला लातेहार में पाहन श्री तैतर गंझू और सहयोगी उमेस गंझू के द्वारा सरहुल पूजा मनाया जा रहा हैं जिसमें सभी ग्राम रहैया के गण मान लोग उपस्थित रहे नाम गणेश गंझू शंकर गंझू राजू गंझू कर्नल गंझू मनोज ठाकुर सोहराय गंझू भुनेश्वर यादव उमेस यादव दुलारचंद गांझू शंकर गंझू बुधन गंझू चमन भारती कुणाल भारती ग्राम प्रधान गोपाल यादव अन्य सभी ग्रामीण उपस्थित रहे2
- *डेढ़ साल से उखड़ी पड़ी सड़क बनी मुसीबत: मोंगर पंचायत के हजारों ग्रामीण परेशान, आंदोलन की चेतावनी* *पिछले डेढ़ वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ी है। सड़क निर्माण कार्य में भारी लापरवाही के कारण संवेदक द्वारा सड़क को उखाड़कर अधूरा छोड़ दिया गया,* *फिलहाल, मोंगर पंचायत के हजारों लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनकी यह समस्या कब ह दूर होगी।*1
- सिमडेगा:- बांसजोर ओपी क्षेत्र में मोबाइल छिनतई की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया। घटना 10 अप्रैल 2025 की है, जब बांसजोर पोस्ट ऑफिस में कार्यरत निलम कुमारी ड्यूटी समाप्त कर अपने आवास से पैदल भूकुमुण्डा बाजार जा रही थीं। इसी दौरान एनएच-143 पर अपाची मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और जामडीह मोड़ की ओर भागने लगे।पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर दोनों आरोपी अनियंत्रित होकर बाइक से गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण आरोपियों को मौके से ही दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में छीनी गई मोबाइल फोन एवं प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल को बरामद कर जब्त कर लिया गया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सनतू महतो (26 वर्ष), एवं सुधीर लकड़ा (22 वर्ष), दोनों आरोपी थाना- जलडेगा जिला- सिमडेगा के रूप में हुई।1
- रामप्रवेश गुप्ता स्थानीय दुर्गा बाड़ी परिसर में शुक्रवार को 'गौ सम्मान आह्वान अभियान समिति' की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ माता को 'राष्ट्रमाता' के पद पर सुशोभित करने के संकल्प के साथ समिति के विस्तार पर चर्चा की गई। *अशोक कुमार बने समिति के अध्यक्ष* बैठक में सर्वसम्मति से गौ सम्मान आह्वान अभियान समिति की स्थानीय इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अशोक कुमार को अध्यक्ष चुना गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया। *27 अप्रैल को देशभर में मनेगा गौ सम्मान दिवस* अभियान के जिला प्रभारी अरुण साव ने बताया कि देशभर के संत महापुरुषों और गौ सेवकों के सहयोग से 5000 से अधिक तहसीलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "आगामी 27 अप्रैल 2026 को पूरे देश में 'गौ सेवा गौ सम्मान दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी प्रखंड स्तर के तहसीलदार के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा।" "भारत में राष्ट्रपिता हैं, पर राष्ट्रमाता का स्थान रिक्त है" जिला प्रचारक बंधन साव ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता सनातन धर्म की जड़ हैं। सभी वेद, पुराण और शास्त्र गाय को माता मानते हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा, "भारत में राष्ट्रीय फूल, पक्षी और राष्ट्रपिता हैं, लेकिन राष्ट्रमाता का स्थान खाली है। हमारी मांग है कि गौमाता को राष्ट्रमाता के गौरवशाली पद पर सुशोभित किया जाए।" *ये रहे मौजूद* बैठक में मुख्य रूप से गौ माता को राष्ट्रमाता के सुरज साहू, जिला प्रचारक बंधन साव, बालूमाथ प्रखंड प्रचारक प्रमोद साहू, चंदवा प्रभारी मनोज साव, बालूमाथ प्रभारी विनोद यादव, सुजीत यादव, देवानंद प्रसाद, रामप्रवेश गुप्ता, बंटी कुमार उर्फ पप्पू सहित कई गौ सेवक उपस्थित थे।2
- Post by Sanjay kumar1