logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पत्थलगांव: पाकरगांव में टेंट हाउस पर लगी आग समान हुई राख

3 hrs ago
user_हमर जशपुर
हमर जशपुर
Jashpur, Chhattisgarh•
3 hrs ago

पत्थलगांव: पाकरगांव में टेंट हाउस पर लगी आग समान हुई राख

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Jashpur, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • रामपुर पंचायत में हाथी का आतंक, स्कूल और घरों को पहुँचाया भारी नुकसान चैनपुर: प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत गांवों में जंगली हाथी ने जमकर तांडव मचाया है। बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए जहां एक सरकारी स्कूल की दीवार ढहा दी, वहीं ग्रामीणों के घरों और फसलों को भी भारी नुकसान पहुँचाया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग रात ढलते ही डर के साए में जीने को मजबूर हैं।हाथी ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बुकमा को अपना निशाना बनाया। हाथी ने स्कूल के कमरे की दीवार तोड़ दी। स्कूल के भीतर रखे मिड-डे मील के चावल और दाल को हाथी ने न केवल बर्बाद किया बल्कि काफी मात्रा में अनाज चट कर गया। इसके अलावा स्कूल की कुर्सियां, टेबल और अन्य महत्वपूर्ण सामानों को भी कुचलकर नष्ट कर दिया है।किसानों की मेहनत पर फिरा पानी दानपुर निवासी मेरी ग्रेस बेक पति मरियानुस खलखो के घर को हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे घर में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया।अल्बिना कुजूर पति स्व० संतोष कुजूर के खेत में लगी प्याज की फसल को हाथी ने रौंद दिया। वहीं, बुकमा निवासी परवीन भगत के खेत में लगी तैयार फसलों को भी हाथी ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और चैनपुर पंचायत समिति सदस्य आशा लकड़ा प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों और स्कूल का मुआयना किया और ग्रामीणों को ढांढस बंधाया।जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से जल्द से जल्द हाथियों को क्षेत्र से खदेड़ने और प्रभावित किसानों व ग्रामीणों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।इधर, सूचना पाकर वन विभाग के कर्मियों ने भी मौके पर पहुँचकर क्षति का आकलन किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
    1
    रामपुर पंचायत में हाथी का आतंक, स्कूल और घरों को पहुँचाया भारी नुकसान
चैनपुर: प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत गांवों में जंगली हाथी ने जमकर तांडव मचाया है। बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए जहां एक सरकारी स्कूल की दीवार ढहा दी, वहीं ग्रामीणों के घरों और फसलों को भी भारी नुकसान पहुँचाया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग रात ढलते ही डर के साए में जीने को मजबूर हैं।हाथी ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बुकमा को अपना निशाना बनाया। हाथी ने स्कूल के कमरे की दीवार तोड़ दी। स्कूल के भीतर रखे मिड-डे मील के चावल और दाल को हाथी ने न केवल बर्बाद किया बल्कि काफी मात्रा में अनाज चट कर गया। इसके अलावा स्कूल की कुर्सियां, टेबल और अन्य महत्वपूर्ण सामानों को भी कुचलकर नष्ट कर दिया है।किसानों की मेहनत पर फिरा पानी  दानपुर निवासी मेरी ग्रेस बेक पति मरियानुस खलखो के घर को हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे घर में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया।अल्बिना कुजूर पति स्व० संतोष कुजूर के खेत में लगी प्याज की फसल को हाथी ने रौंद दिया। वहीं, बुकमा निवासी परवीन भगत के खेत में लगी तैयार फसलों को भी हाथी ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और चैनपुर पंचायत समिति सदस्य आशा लकड़ा प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों और स्कूल का मुआयना किया और ग्रामीणों को ढांढस बंधाया।जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से जल्द से जल्द हाथियों को क्षेत्र से खदेड़ने और प्रभावित किसानों व ग्रामीणों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।इधर, सूचना पाकर वन विभाग के कर्मियों ने भी मौके पर पहुँचकर क्षति का आकलन किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • सिमडेगा:नगर परिषद सिमडेगा में एजेंसी के माध्यम से कार्यरत सफाईकर्मियों ने नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।इस दौरान सफाईकर्मियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए बुके देकर अध्यक्ष का स्वागत किया। मौके पर उन्होंने ससमय मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने, कार्य की समयावधि निर्धारित करने सहित अन्य समस्याएं भी रखीं।सफाईकर्मियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए अध्यक्ष ने तत्काल एजेंसी संचालकों से दूरभाष पर संपर्क कर समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
    1
    सिमडेगा:नगर परिषद सिमडेगा में एजेंसी के माध्यम से कार्यरत सफाईकर्मियों ने नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।इस दौरान सफाईकर्मियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए बुके देकर अध्यक्ष का स्वागत किया। मौके पर उन्होंने ससमय मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने, कार्य की समयावधि निर्धारित करने सहित अन्य समस्याएं भी रखीं।सफाईकर्मियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए अध्यक्ष ने तत्काल एजेंसी संचालकों से दूरभाष पर संपर्क कर समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • घाघरा प्रखंड के बुरहु गांव में एक दर्दनाक घटना में जंगली हाथी ने एक युवक को कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान अनूप कुमार पांडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में जंगली हाथी के आने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ उसे देखने के लिए जुट गई थी। इसी दौरान अनूप कुमार पांडे भी हाथी को देखने के लिए वहां पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी अचानक उग्र हो गया और लोगों की भीड़ की ओर दौड़ पड़ा। भगदड़ के बीच अनूप कुमार पांडे उसकी चपेट में आ गए। हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों की आवाजाही से खतरा बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की
    3
    घाघरा प्रखंड के बुरहु गांव में एक दर्दनाक घटना में जंगली हाथी ने एक युवक को कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान अनूप कुमार पांडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में जंगली हाथी के आने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ उसे देखने के लिए जुट गई थी। इसी दौरान अनूप कुमार पांडे भी हाथी को देखने के लिए वहां पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी अचानक उग्र हो गया और लोगों की भीड़ की ओर दौड़ पड़ा। भगदड़ के बीच अनूप कुमार पांडे उसकी चपेट में आ गए। हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों की आवाजाही से खतरा बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • रामप्रवेश गुप्ता स्थानीय दुर्गा बाड़ी परिसर में शुक्रवार को 'गौ सम्मान आह्वान अभियान समिति' की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ माता को 'राष्ट्रमाता' के पद पर सुशोभित करने के संकल्प के साथ समिति के विस्तार पर चर्चा की गई। *​अशोक कुमार बने समिति के अध्यक्ष* ​बैठक में सर्वसम्मति से गौ सम्मान आह्वान अभियान समिति की स्थानीय इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अशोक कुमार को अध्यक्ष चुना गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया। *​27 अप्रैल को देशभर में मनेगा गौ सम्मान दिवस* ​अभियान के जिला प्रभारी अरुण साव ने बताया कि देशभर के संत महापुरुषों और गौ सेवकों के सहयोग से 5000 से अधिक तहसीलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "आगामी 27 अप्रैल 2026 को पूरे देश में 'गौ सेवा गौ सम्मान दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी प्रखंड स्तर के तहसीलदार के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा।" ​"भारत में राष्ट्रपिता हैं, पर राष्ट्रमाता का स्थान रिक्त है" ​जिला प्रचारक बंधन साव ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता सनातन धर्म की जड़ हैं। सभी वेद, पुराण और शास्त्र गाय को माता मानते हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा, "भारत में राष्ट्रीय फूल, पक्षी और राष्ट्रपिता हैं, लेकिन राष्ट्रमाता का स्थान खाली है। हमारी मांग है कि गौमाता को राष्ट्रमाता के गौरवशाली पद पर सुशोभित किया जाए।" *​ये रहे मौजूद* ​बैठक में मुख्य रूप से गौ माता को राष्ट्रमाता के सुरज साहू, जिला प्रचारक बंधन साव, बालूमाथ प्रखंड प्रचारक प्रमोद साहू, चंदवा प्रभारी मनोज साव, बालूमाथ प्रभारी विनोद यादव, सुजीत यादव, देवानंद प्रसाद, रामप्रवेश गुप्ता, बंटी कुमार उर्फ पप्पू सहित कई गौ सेवक उपस्थित थे।
    2
    रामप्रवेश गुप्ता 
स्थानीय दुर्गा बाड़ी परिसर में शुक्रवार को 'गौ सम्मान आह्वान अभियान समिति' की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ माता को 'राष्ट्रमाता' के पद पर सुशोभित करने के संकल्प के साथ समिति के विस्तार पर चर्चा की गई।
*​अशोक कुमार बने समिति के अध्यक्ष*
​बैठक में सर्वसम्मति से गौ सम्मान आह्वान अभियान समिति की स्थानीय इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अशोक कुमार को अध्यक्ष चुना गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया।
*​27 अप्रैल को देशभर में मनेगा गौ सम्मान दिवस*
​अभियान के जिला प्रभारी अरुण साव ने बताया कि देशभर के संत महापुरुषों और गौ सेवकों के सहयोग से 5000 से अधिक तहसीलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "आगामी 27 अप्रैल 2026 को पूरे देश में 'गौ सेवा गौ सम्मान दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी प्रखंड स्तर के तहसीलदार के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा।"
​"भारत में राष्ट्रपिता हैं, पर राष्ट्रमाता का स्थान रिक्त है"
​जिला प्रचारक बंधन साव ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता सनातन धर्म की जड़ हैं। सभी वेद, पुराण और शास्त्र गाय को माता मानते हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा, "भारत में राष्ट्रीय फूल, पक्षी और राष्ट्रपिता हैं, लेकिन राष्ट्रमाता का स्थान खाली है। हमारी मांग है कि गौमाता को राष्ट्रमाता के गौरवशाली पद पर सुशोभित किया जाए।"
*​ये रहे मौजूद*
​बैठक में मुख्य रूप से गौ माता को राष्ट्रमाता के सुरज साहू,  जिला प्रचारक बंधन साव, बालूमाथ प्रखंड प्रचारक प्रमोद साहू, चंदवा प्रभारी मनोज साव, बालूमाथ प्रभारी विनोद यादव, सुजीत यादव, देवानंद प्रसाद, रामप्रवेश गुप्ता, बंटी कुमार उर्फ पप्पू सहित कई गौ सेवक उपस्थित थे।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • masti👍😍🥰
    1
    masti👍😍🥰
    user_Lugun Babu from simdega Jharkhand
    Lugun Babu from simdega Jharkhand
    Video Creator ठेठईटांगर, सिमडेगा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • अंबिकापुर/सरगुजा, 10 अप्रैल 2026। जिला सरगुजा के थाना गांधीनगर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दिनदयाल मानीकपुरी, निवासी हरीपुर थाना जयनगर जिला सूरजपुर, ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 अप्रैल की रात वह नमनाकला स्थित एक निर्माणाधीन मकान के लेबर क्वार्टर के बाहर अपनी हीरो होंडा सीडी डीलक्स (क्रमांक CG 15 CK 3361) खड़ी कर सो गया था। भोर में उठने पर उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 190/26 धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नमनाकला निवासी एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर गैरेज पहुंचा है। मौके पर पहुंचे वाहन मालिक ने अपनी मोटरसाइकिल की पहचान कर ली। आरोपी ने वाहन की पहचान छुपाने के लिए पीछे का नंबर प्लेट मिटा दिया था और आगे नकली नंबर प्लेट लगा दी थी। पुलिस ने मौके से आरोपी प्रिंस टोप्पो (19 वर्ष), निवासी नमनाकला हाउसिंग बोर्ड, को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। साथ ही, पहचान छुपाने के प्रयास के चलते आरोपी के विरुद्ध धारा 238 बीएनएस भी जोड़ी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
    3
    अंबिकापुर/सरगुजा, 10 अप्रैल 2026।
जिला सरगुजा के थाना गांधीनगर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दिनदयाल मानीकपुरी, निवासी हरीपुर थाना जयनगर जिला सूरजपुर, ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 अप्रैल की रात वह नमनाकला स्थित एक निर्माणाधीन मकान के लेबर क्वार्टर के बाहर अपनी हीरो होंडा सीडी डीलक्स (क्रमांक CG 15 CK 3361) खड़ी कर सो गया था। भोर में उठने पर उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 190/26 धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नमनाकला निवासी एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर गैरेज पहुंचा है। मौके पर पहुंचे वाहन मालिक ने अपनी मोटरसाइकिल की पहचान कर ली। आरोपी ने वाहन की पहचान छुपाने के लिए पीछे का नंबर प्लेट मिटा दिया था और आगे नकली नंबर प्लेट लगा दी थी।
पुलिस ने मौके से आरोपी प्रिंस टोप्पो (19 वर्ष), निवासी नमनाकला हाउसिंग बोर्ड, को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। साथ ही, पहचान छुपाने के प्रयास के चलते आरोपी के विरुद्ध धारा 238 बीएनएस भी जोड़ी गई है।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।
पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • वज्रपात से किसान का बैल मौत का शिकार, मुखिया ने दिलाया मुआवजे का भरोसा डुमरी: डुमरी प्रखंड अंतर्गत मझगांव पंचायत के बंधुआ गांव में बुधवार को अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से ग्रामीण प्रेम सिंह पिता स्व. फिरू सिंह के बैल की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी देते हुए शाम सात बजे बताया गया कि बैल फुवाल मचान के पास खड़ा था, तभी मौसम में अचानक बदलाव के साथ तेज गर्जन और वज्रपात हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत मुखिया ज्योति बहेर देवी गांव पहुंचीं, पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
    1
    वज्रपात से किसान का बैल मौत का शिकार, मुखिया ने दिलाया मुआवजे का भरोसा
डुमरी: डुमरी प्रखंड अंतर्गत मझगांव पंचायत के बंधुआ गांव में बुधवार को अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से ग्रामीण प्रेम सिंह पिता स्व. फिरू सिंह के बैल की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी देते हुए शाम सात बजे बताया गया कि बैल फुवाल मचान के पास खड़ा था, तभी मौसम में अचानक बदलाव के साथ तेज गर्जन और वज्रपात हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत मुखिया ज्योति बहेर देवी गांव पहुंचीं, पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.