Shuru
Apke Nagar Ki App…
सफाईकर्मियों ने नप अध्यक्ष से मिल रखी समस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन सिमडेगा:नगर परिषद सिमडेगा में एजेंसी के माध्यम से कार्यरत सफाईकर्मियों ने नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।इस दौरान सफाईकर्मियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए बुके देकर अध्यक्ष का स्वागत किया। मौके पर उन्होंने ससमय मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने, कार्य की समयावधि निर्धारित करने सहित अन्य समस्याएं भी रखीं।सफाईकर्मियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए अध्यक्ष ने तत्काल एजेंसी संचालकों से दूरभाष पर संपर्क कर समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
Satyam kumar keshri
सफाईकर्मियों ने नप अध्यक्ष से मिल रखी समस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन सिमडेगा:नगर परिषद सिमडेगा में एजेंसी के माध्यम से कार्यरत सफाईकर्मियों ने नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।इस दौरान सफाईकर्मियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए बुके देकर अध्यक्ष का स्वागत किया। मौके पर उन्होंने ससमय मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने, कार्य की समयावधि निर्धारित करने सहित अन्य समस्याएं भी रखीं।सफाईकर्मियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए अध्यक्ष ने तत्काल एजेंसी संचालकों से दूरभाष पर संपर्क कर समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
More news from झारखंड and nearby areas
- असमाजिक तत्वों ने जंगल मे लाया आग वन्यजीवों के लिए बढ़ा मुश्किल कितने जीव जंतु का हुआ मुक्त1
- रामप्रवेश गुप्ता स्थानीय दुर्गा बाड़ी परिसर में शुक्रवार को 'गौ सम्मान आह्वान अभियान समिति' की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ माता को 'राष्ट्रमाता' के पद पर सुशोभित करने के संकल्प के साथ समिति के विस्तार पर चर्चा की गई। *अशोक कुमार बने समिति के अध्यक्ष* बैठक में सर्वसम्मति से गौ सम्मान आह्वान अभियान समिति की स्थानीय इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अशोक कुमार को अध्यक्ष चुना गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया। *27 अप्रैल को देशभर में मनेगा गौ सम्मान दिवस* अभियान के जिला प्रभारी अरुण साव ने बताया कि देशभर के संत महापुरुषों और गौ सेवकों के सहयोग से 5000 से अधिक तहसीलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "आगामी 27 अप्रैल 2026 को पूरे देश में 'गौ सेवा गौ सम्मान दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी प्रखंड स्तर के तहसीलदार के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा।" "भारत में राष्ट्रपिता हैं, पर राष्ट्रमाता का स्थान रिक्त है" जिला प्रचारक बंधन साव ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता सनातन धर्म की जड़ हैं। सभी वेद, पुराण और शास्त्र गाय को माता मानते हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा, "भारत में राष्ट्रीय फूल, पक्षी और राष्ट्रपिता हैं, लेकिन राष्ट्रमाता का स्थान खाली है। हमारी मांग है कि गौमाता को राष्ट्रमाता के गौरवशाली पद पर सुशोभित किया जाए।" *ये रहे मौजूद* बैठक में मुख्य रूप से गौ माता को राष्ट्रमाता के सुरज साहू, जिला प्रचारक बंधन साव, बालूमाथ प्रखंड प्रचारक प्रमोद साहू, चंदवा प्रभारी मनोज साव, बालूमाथ प्रभारी विनोद यादव, सुजीत यादव, देवानंद प्रसाद, रामप्रवेश गुप्ता, बंटी कुमार उर्फ पप्पू सहित कई गौ सेवक उपस्थित थे।2
- Post by AAM JANATA1
- उपायुक्त लोहरदगा से मुआवजे कै मांग को लेकर पडहा समाज के लोग मिलकर ज्ञापन सौंपा और कहा2
- 🔴 अवैध संबंध के शक में महिला की जघन्य हत्या, आरोपी गिरफ्तार — 35 हजार का था इनाम अंबिकापुर, 11 अप्रैल 2026। सरगुजा जिले में एक महिला की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह अवैध संबंध की आशंका सामने आई है। आरोपी पर कुल 35 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सदभावना चौक रिंग रोड स्थित एक झाला में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव मिला था। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मामले की गंभीरता को देखते हुए चार अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या एवं दुष्कर्म की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच तेज कर दी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मृतिका की पहचान की गई तथा आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतिका पिछले कई वर्षों से साथ रह रहे थे और दोनों मजदूरी का काम करते थे। आरोपी को महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था, जिससे वह नाराज था। घटना वाले दिन दोनों ने साथ में शराब पी, जिसके बाद विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और फिर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस की लगातार तलाश और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को एमसीबी जिले के चिरमिरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी बीमार मां से मिलने अस्पताल पहुंचा था, जहां से उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू उर्फ मिथुन उर्फ राम सिंह (30 वर्ष) निवासी मकनपुर, थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना, साइबर सेल और चिरमिरी पुलिस की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।3
- लाखों रुपया के लागत से वन विभाग द्वारा बनवाया जा रहा है चेक डैम1
- कल्हेपाट में कुआं से बरामद युवक का शव गांव में छाया मातम पुलिस अग्रतर कारवाई में जुटी1
- लोहरदगा जिला झारखंड आन्दोलनकारी मोचा की बैठक जिलाध्यक्ष रामानन्द़न साहु की अध्यक्षता में रखी गई?3
- अंबिकापुर/सरगुजा, 10 अप्रैल 2026। जिला सरगुजा के थाना गांधीनगर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दिनदयाल मानीकपुरी, निवासी हरीपुर थाना जयनगर जिला सूरजपुर, ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 अप्रैल की रात वह नमनाकला स्थित एक निर्माणाधीन मकान के लेबर क्वार्टर के बाहर अपनी हीरो होंडा सीडी डीलक्स (क्रमांक CG 15 CK 3361) खड़ी कर सो गया था। भोर में उठने पर उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 190/26 धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नमनाकला निवासी एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर गैरेज पहुंचा है। मौके पर पहुंचे वाहन मालिक ने अपनी मोटरसाइकिल की पहचान कर ली। आरोपी ने वाहन की पहचान छुपाने के लिए पीछे का नंबर प्लेट मिटा दिया था और आगे नकली नंबर प्लेट लगा दी थी। पुलिस ने मौके से आरोपी प्रिंस टोप्पो (19 वर्ष), निवासी नमनाकला हाउसिंग बोर्ड, को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। साथ ही, पहचान छुपाने के प्रयास के चलते आरोपी के विरुद्ध धारा 238 बीएनएस भी जोड़ी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।3