दोपहिया वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद अंबिकापुर/सरगुजा, 10 अप्रैल 2026। जिला सरगुजा के थाना गांधीनगर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दिनदयाल मानीकपुरी, निवासी हरीपुर थाना जयनगर जिला सूरजपुर, ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 अप्रैल की रात वह नमनाकला स्थित एक निर्माणाधीन मकान के लेबर क्वार्टर के बाहर अपनी हीरो होंडा सीडी डीलक्स (क्रमांक CG 15 CK 3361) खड़ी कर सो गया था। भोर में उठने पर उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 190/26 धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नमनाकला निवासी एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर गैरेज पहुंचा है। मौके पर पहुंचे वाहन मालिक ने अपनी मोटरसाइकिल की पहचान कर ली। आरोपी ने वाहन की पहचान छुपाने के लिए पीछे का नंबर प्लेट मिटा दिया था और आगे नकली नंबर प्लेट लगा दी थी। पुलिस ने मौके से आरोपी प्रिंस टोप्पो (19 वर्ष), निवासी नमनाकला हाउसिंग बोर्ड, को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। साथ ही, पहचान छुपाने के प्रयास के चलते आरोपी के विरुद्ध धारा 238 बीएनएस भी जोड़ी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
दोपहिया वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद अंबिकापुर/सरगुजा, 10 अप्रैल 2026। जिला सरगुजा के थाना गांधीनगर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दिनदयाल मानीकपुरी, निवासी हरीपुर थाना जयनगर जिला सूरजपुर, ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 अप्रैल की रात वह नमनाकला स्थित एक निर्माणाधीन मकान के लेबर क्वार्टर के बाहर अपनी हीरो होंडा सीडी डीलक्स (क्रमांक CG 15 CK 3361) खड़ी
कर सो गया था। भोर में उठने पर उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 190/26 धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नमनाकला निवासी एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर गैरेज पहुंचा है। मौके पर पहुंचे वाहन मालिक ने अपनी मोटरसाइकिल की पहचान कर ली। आरोपी ने वाहन की पहचान छुपाने के लिए पीछे का नंबर प्लेट मिटा दिया था और आगे नकली नंबर प्लेट लगा दी थी। पुलिस ने मौके से आरोपी प्रिंस टोप्पो (19 वर्ष), निवासी नमनाकला हाउसिंग बोर्ड, को हिरासत
में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। साथ ही, पहचान छुपाने के प्रयास के चलते आरोपी के विरुद्ध धारा 238 बीएनएस भी जोड़ी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
- 🔴 अवैध संबंध के शक में महिला की जघन्य हत्या, आरोपी गिरफ्तार — 35 हजार का था इनाम अंबिकापुर, 11 अप्रैल 2026। सरगुजा जिले में एक महिला की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह अवैध संबंध की आशंका सामने आई है। आरोपी पर कुल 35 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सदभावना चौक रिंग रोड स्थित एक झाला में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव मिला था। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मामले की गंभीरता को देखते हुए चार अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या एवं दुष्कर्म की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच तेज कर दी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मृतिका की पहचान की गई तथा आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतिका पिछले कई वर्षों से साथ रह रहे थे और दोनों मजदूरी का काम करते थे। आरोपी को महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था, जिससे वह नाराज था। घटना वाले दिन दोनों ने साथ में शराब पी, जिसके बाद विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और फिर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस की लगातार तलाश और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को एमसीबी जिले के चिरमिरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी बीमार मां से मिलने अस्पताल पहुंचा था, जहां से उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू उर्फ मिथुन उर्फ राम सिंह (30 वर्ष) निवासी मकनपुर, थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना, साइबर सेल और चिरमिरी पुलिस की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।3
- Post by हमर जशपुर1
- ambikapur chhatisgarh1
- अंबिकापुर महामाया चौक के समीप महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर फरार आरोपी घटना के 8 दिन बाद MCB जिला कोरिया में पकड़ा गया आगे की कार्यवाही जारी..1
- अम्बिकापुर सद्भावना चौक हत्याकांड, रेप के बाद महिला की हत्या करने वाला आरोपी आठवें दिन पकड़ाया, सरगुजा पुलिस रवाना अम्बिकापुर शहर स्थित सद्भावना चौक में कुछ दिन पहले फुटपाथ पर मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सनसनीखेज दुष्कर्म और हत्या कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने घटना के आठवें दिन एमसीबी जिले के चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने महामाया द्वार के समीप सद्भावना चौक के फुटपाथ पर महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे शहर में भारी आक्रोश का माहौल बन गया था और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबाव बढ़ रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पर इनाम घोषित किया था, जिसकी राशि 35 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये तक कर दी गई थी। लगातार तलाश और मुखबिर की सूचना के आधार पर आखिरकार पुलिस ने आरोपी को कोरिया जिले से धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद सरगुजा पुलिस की टीम आरोपी को अम्बिकापुर लाने के लिए रवाना हो चुकी है। अब इस बहुचर्चित मामले में आगे की कार्रवाई और खुलासों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।1
- 💥 1185 करोड़ की गैस पाइपलाइन योजना, लेकिन उपयोगकर्ता नहीं – चार शहरों में धीमी रफ्तार छत्तीसगढ़ के चार प्रमुख शहरों – अंबिकापुर, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर और बैकुंठपुर – में ₹1185 करोड़ की लागत से गैस पाइपलाइन परियोजना पर काम जारी है। यह परियोजना भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा संचालित की जा रही है। 📌 परियोजना का उद्देश्य इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरों में सुरक्षित, सस्ती और सुविधाजनक पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) उपलब्ध कराना है, जिससे घरेलू और व्यावसायिक उपयोग आसान हो सके। 🚧 100 किमी से अधिक पाइपलाइन बिछाई परियोजना के तहत अब तक 100 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। मनेंद्रगढ़ में पाइपलाइन के साथ गैस प्लांट भी स्थापित कर दिया गया है। 🔧 4500 से अधिक PNG कनेक्शन तैयार मनेंद्रगढ़ में लगभग 4500 PNG मीटर बॉक्स लगाए जा चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनमें से केवल 2–3 उपभोक्ता ही गैस का उपयोग कर रहे हैं। ⚠️ कम उपयोग से योजना प्रभावित उपभोक्ताओं की कम भागीदारी के कारण इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ व्यापक स्तर पर नहीं मिल पा रहा है। पाइपलाइन बिछाने के बाद लंबे समय से काम धीमा या लगभग ठप पड़ा है, जिससे परियोजना की समय-सीमा भी प्रभावित हो रही है। 🏗️ अंबिकापुर में और प्लांट की योजना अंबिकापुर में बस स्टैंड और सिविल कोर्ट के पास अतिरिक्त गैस प्लांट बनाने की योजना है, जिससे शहर में गैस आपूर्ति को और मजबूत किया जा सके। 💰 गैस की कीमत PNG गैस ₹52 प्रति SCM की दर से उपलब्ध कराई जा रही है, जो 14 किलो LPG सिलेंडर (लगभग ₹728) की तुलना में सस्ती बताई जा रही है। 🎤 मंत्री ने किया था लोकार्पण इस परियोजना का लोकार्पण फरवरी माह में श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा किया गया था। ❗ मुख्य समस्या उपभोक्ताओं की कम जागरूकता कनेक्शन लेने में रुचि की कमी कार्य में देरी और धीमी प्रगति 👉3
- हमारे गाँव के पूर्व सरपंच के सामने वाला नल की हाल ठीक से इस नल में जानवरों को पानी नहीं मिलता है तो इंसान बहुत दुर की बात है2
- अंबिकापुर/सरगुजा, 10 अप्रैल 2026। जिला सरगुजा के थाना गांधीनगर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दिनदयाल मानीकपुरी, निवासी हरीपुर थाना जयनगर जिला सूरजपुर, ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 अप्रैल की रात वह नमनाकला स्थित एक निर्माणाधीन मकान के लेबर क्वार्टर के बाहर अपनी हीरो होंडा सीडी डीलक्स (क्रमांक CG 15 CK 3361) खड़ी कर सो गया था। भोर में उठने पर उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 190/26 धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नमनाकला निवासी एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर गैरेज पहुंचा है। मौके पर पहुंचे वाहन मालिक ने अपनी मोटरसाइकिल की पहचान कर ली। आरोपी ने वाहन की पहचान छुपाने के लिए पीछे का नंबर प्लेट मिटा दिया था और आगे नकली नंबर प्लेट लगा दी थी। पुलिस ने मौके से आरोपी प्रिंस टोप्पो (19 वर्ष), निवासी नमनाकला हाउसिंग बोर्ड, को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। साथ ही, पहचान छुपाने के प्रयास के चलते आरोपी के विरुद्ध धारा 238 बीएनएस भी जोड़ी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।3