logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जबरन बीमा वसूली का आरोप, उपभोक्ताओं में आक्रोश जालौन/उरई। इंडियन गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं से जबरन बीमा के नाम पर अतिरिक्त धन वसूले जाने का आरोप सामने आया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसी द्वारा 200 रुपये बीमा शुल्क और 36 रुपये जीएसटी के नाम पर कुल 236 रुपये अनिवार्य रूप से वसूले जा रहे हैं, जबकि कई लोगों का दावा है कि यह बीमा उनकी सहमति के बिना जोड़ा जा रहा है। आरोप है कि एजेंसी द्वारा दिए जा रहे फॉर्म पर न तो किसी प्रकार की आधिकारिक मुहर लगाई जा रही है और न ही पक्की रसीद उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को भविष्य में किसी भी प्रकार की सुविधा या दावा करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वे इस अतिरिक्त शुल्क का विरोध करते हैं, तो उन्हें गैस सेवा में दिक्कत होने की बात कहकर दबाव बनाया जाता है। इससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि बीमा वैकल्पिक है, तो उसे जबरन लागू करना गलत है और बिना वैध रसीद के पैसे वसूलना नियमों के खिलाफ है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।

1 hr ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जबरन बीमा वसूली का आरोप, उपभोक्ताओं में आक्रोश जालौन/उरई। इंडियन गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं से जबरन बीमा के नाम पर अतिरिक्त धन वसूले जाने का आरोप सामने आया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसी द्वारा 200 रुपये बीमा शुल्क और 36 रुपये जीएसटी के नाम पर कुल 236 रुपये अनिवार्य रूप से वसूले जा रहे हैं, जबकि कई लोगों का दावा है कि यह बीमा उनकी सहमति के बिना जोड़ा जा रहा है। आरोप है कि एजेंसी द्वारा दिए जा रहे फॉर्म पर न तो किसी प्रकार की आधिकारिक मुहर लगाई जा रही है और न ही पक्की रसीद उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में

7b620af9-5eef-4b2a-bce5-a8a26bc99e8a

उपभोक्ताओं को भविष्य में किसी भी प्रकार की सुविधा या दावा करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वे इस अतिरिक्त शुल्क का विरोध करते हैं, तो उन्हें गैस सेवा में दिक्कत होने की बात कहकर दबाव बनाया जाता है। इससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि बीमा वैकल्पिक है, तो उसे जबरन लागू करना गलत है और बिना वैध रसीद के पैसे वसूलना नियमों के खिलाफ है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खास खबर है जालौन जिले के कालपी नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ अचानक से कागज़ फैक्ट्री गोदाम में आग लग गई और देखते ही देखते सबकुछ खाक हो गया इस पूरे घटनाक्रम की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा फायरबिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया
    4
    खास खबर है जालौन जिले के कालपी नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ अचानक से कागज़ फैक्ट्री गोदाम में आग लग गई और देखते ही देखते सबकुछ खाक हो गया 
इस पूरे घटनाक्रम की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा फायरबिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    2
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन विकासखंड जालौन के ग्राम सालाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। देर रात कुत्तों के झुंड ने एक घर में घुसकर बंधी बकरियों पर हमला कर दिया, जिससे पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। यह घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित रामेश्वर रजक के अनुसार, उन्होंने शाम को अपनी लगभग 10 बकरियां घर के अंदर सुरक्षित बांधी थीं। रात में अचानक बकरियों के मिमियाने और शोर की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग बाहर निकले, तो देखा कि 5–6 कुत्ते घर में घुसकर बकरियों पर हमला कर रहे थे। परिवार ने साहस दिखाते हुए डंडों की मदद से कुत्तों को भगाने का प्रयास किया। इस दौरान कुत्तों ने उनकी बेटी पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते परिवार ने उसे बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित के अनुसार, इस हमले में 8 बकरियों की मौत हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। 📌 ग्रामीणों में दहशत घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। 📌 प्रशासन से कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 👉 यह घटना न केवल एक परिवार के बड़े आर्थिक नुकसान को दर्शाती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
    1
    जालौन 
विकासखंड जालौन के ग्राम सालाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। देर रात कुत्तों के झुंड ने एक घर में घुसकर बंधी बकरियों पर हमला कर दिया, जिससे पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया।
यह घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है।
पीड़ित रामेश्वर रजक के अनुसार, उन्होंने शाम को अपनी लगभग 10 बकरियां घर के अंदर सुरक्षित बांधी थीं। रात में अचानक बकरियों के मिमियाने और शोर की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग बाहर निकले, तो देखा कि 5–6 कुत्ते घर में घुसकर बकरियों पर हमला कर रहे थे।
परिवार ने साहस दिखाते हुए डंडों की मदद से कुत्तों को भगाने का प्रयास किया। इस दौरान कुत्तों ने उनकी बेटी पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते परिवार ने उसे बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पीड़ित के अनुसार, इस हमले में 8 बकरियों की मौत हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
📌 ग्रामीणों में दहशत
घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
📌 प्रशासन से कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
👉 यह घटना न केवल एक परिवार के बड़े आर्थिक नुकसान को दर्शाती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दो शब्दों का राज जिसने 75 साल की महिला को 11 साल बाद फिर परिवार से मिलवा दिया जब उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसके परिवार का पता लगाया, तो पता चला कि उसका नाम "बुड्डू" था। परिवार को जब उसके ठिकाने का पता चला तो वे सुरनकोट पहुंचे। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश में एक 75 साल की महिला को आखिरकार उसके परिवार से मिला दिया। वह करीब 11 सालों से लापता थी। यह महिला उत्तर प्रदेश के ध्वज गांव की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उत्तर प्रदेश से ट्रेन और अन्य परिवहन साधनों से होते हुए कुछ समय बाद जम्मू -कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ पहुंची। तब से वह सुरनकोट में भटक रही थी। हालांकि, जब वह इस महीने की शुरुआत में सुरनकोट तहसील के ऊपरी इलाकों में स्थित हरि मरहोत गांव पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने उसके बारे में पुलिस को सूचना दी। सुरनकोट के एसएचओ आबिद बुखारी पुलिस टीम की मदद से घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को पुलिस स्टेशन ले आए और उसे कपड़े मुहैया कराए। हालांकि, वह अपने परिवार के बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ रही।
    1
    दो शब्दों का राज जिसने 75 साल की महिला को 11 साल बाद फिर परिवार से मिलवा दिया
जब उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसके परिवार का पता लगाया, तो पता चला कि उसका नाम "बुड्डू" था। परिवार को जब उसके ठिकाने का पता चला तो वे सुरनकोट पहुंचे।
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश में एक 75 साल की महिला को आखिरकार उसके परिवार से मिला दिया। वह करीब 11 सालों से लापता थी। यह महिला उत्तर प्रदेश के ध्वज गांव की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उत्तर प्रदेश से ट्रेन और अन्य परिवहन साधनों से होते हुए कुछ समय बाद जम्मू -कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ पहुंची। तब से वह सुरनकोट में भटक रही थी।
हालांकि, जब वह इस महीने की शुरुआत में सुरनकोट तहसील के ऊपरी इलाकों में स्थित हरि मरहोत गांव पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने उसके बारे में पुलिस को सूचना दी। सुरनकोट के एसएचओ आबिद बुखारी पुलिस टीम की मदद से घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को पुलिस स्टेशन ले आए और उसे कपड़े मुहैया कराए। हालांकि, वह अपने परिवार के बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ रही।
    user_Sagar K.
    Sagar K.
    finance, account Jalaun, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • हमीरपुर में सनसनी: कुएं में मिला युवती का शव, इलाके में हड़कंप हमीरपुर जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के पड़ूंई गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। संदिग्ध हालात में मिली लाश ग्रामीणों ने कुएं से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने जब जांच की तो अंदर युवती का शव दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस व फील्ड यूनिट तैनात सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। अपर एसपी ने लिया जायजा घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हर एंगल से जांच जारी पुलिस इस मामले को हर पहलू से जांच रही है—यह आत्महत्या, हादसा या फिर कोई साजिश—इन सभी बिंदुओं पर गहन पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हुई
    4
    हमीरपुर में सनसनी: कुएं में मिला युवती का शव, इलाके में हड़कंप
हमीरपुर जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के पड़ूंई गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।
संदिग्ध हालात में मिली लाश
ग्रामीणों ने कुएं से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने जब जांच की तो अंदर युवती का शव दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मौके पर पुलिस व फील्ड यूनिट तैनात
सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
अपर एसपी ने लिया जायजा
घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हर एंगल से जांच जारी
पुलिस इस मामले को हर पहलू से जांच रही है—यह आत्महत्या, हादसा या फिर कोई साजिश—इन सभी बिंदुओं पर गहन पड़ताल की जा रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हुई
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नगर में पुलिस सख्ती के बाद क्षेत्र में सक्रिय हुए चोर, पुरानी चोरियां भी नहीं खुलीं जालौन। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। नगर में पुलिस द्वारा सख्ती दिखाए जाने के बाद चोरों ने अब ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि नगर में हुई पूर्व की चोरियों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है, वहीं क्षेत्र में नई घटनाएं सामने आने लगी हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत प्रतापपुरा मौजा का है, जहां अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी बोरिंग से केबल चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:00 बजे किसान अपनी-अपनी बोरिंग पर लगी केबल छोड़कर घर चले गए थे। रात करीब 8:00 बजे जब वे वापस खेतों पर पहुंचे तो तीनों बोरिंग से केबल गायब मिली। इस घटना में देवेंद्र वर्मा उर्फ भूरे वर्मा निवासी मोहल्ला ओझा, मनोज राठौर और नीरज राठौर की बोरिंग से केबल चोरी हुई है। चोरी से किसानों को करीब 15 से 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना कोतवाली जालौन पुलिस को दे दी गई है। लगातार हो रही चोरियों से किसानों में भय का माहौल है और रात में खेतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरियों का जल्द खुलासा करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बहाल हो सके।
    1
    नगर में पुलिस सख्ती के बाद क्षेत्र में सक्रिय हुए चोर, पुरानी चोरियां भी नहीं खुलीं
जालौन। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। नगर में पुलिस द्वारा सख्ती दिखाए जाने के बाद चोरों ने अब ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि नगर में हुई पूर्व की चोरियों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है, वहीं क्षेत्र में नई घटनाएं सामने आने लगी हैं।
ताजा मामला ग्राम पंचायत प्रतापपुरा मौजा का है, जहां अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी बोरिंग से केबल चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:00 बजे किसान अपनी-अपनी बोरिंग पर लगी केबल छोड़कर घर चले गए थे। रात करीब 8:00 बजे जब वे वापस खेतों पर पहुंचे तो तीनों बोरिंग से केबल गायब मिली।
इस घटना में देवेंद्र वर्मा उर्फ भूरे वर्मा निवासी मोहल्ला ओझा, मनोज राठौर और नीरज राठौर की बोरिंग से केबल चोरी हुई है। चोरी से किसानों को करीब 15 से 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना कोतवाली जालौन पुलिस को दे दी गई है। लगातार हो रही चोरियों से किसानों में भय का माहौल है और रात में खेतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरियों का जल्द खुलासा करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बहाल हो सके।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जालौन के कालपी नगर के मोहल्ला आलमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पुराने मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कमरे की छत तक फट गई। V/O:- घटना कालपी बाजार के आलमपुर मोहल्ले की है, जहां रमेश तिवारी के पुराने मकान के कमरे में रखे गुड़ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें पूरे कमरे में फैल गईं। आग इतनी भीषण थी कि कमरे की छत तक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
    1
    जालौन के कालपी नगर के मोहल्ला आलमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पुराने मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कमरे की छत तक फट गई।
V/O:- घटना कालपी बाजार के आलमपुर मोहल्ले की है, जहां रमेश तिवारी के पुराने मकान के कमरे में रखे गुड़ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें पूरे कमरे में फैल गईं। आग इतनी भीषण थी कि कमरे की छत तक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
    user_दैनिक जागरण रजनीश द्विवेदी
    दैनिक जागरण रजनीश द्विवेदी
    माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां देर रात चोरों ने तीन खेतों से उडाई विधुत केवल मौके पर पहुंचे किसानों ने डायल 112 बुलाई थी और यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब किसान सुबह सुबह खेतों पर पहुंचे तो वहां फिर से चोरी हो गई
    1
    खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां देर रात चोरों ने तीन खेतों से उडाई विधुत केवल 
मौके पर पहुंचे किसानों ने डायल 112 बुलाई थी और यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब किसान सुबह सुबह खेतों पर पहुंचे तो वहां फिर से चोरी हो गई
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.