logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन.. रैली के बाद सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन जशपुरनगर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को जिला मुख्यालय में शिक्षकों द्वारा तिरंगा ‘TET मुक्ति रैली’ का आयोजन किया गया। रैली में जिले के विभिन्न संवर्गों के सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान पाठक एवं व्याख्याता बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर अपनी विभिन्न मांगों एवं सेवा सुरक्षा के समर्थन में आवाज बुलंद की। रैली के पश्चात शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर TET की अनिवार्यता समाप्त करने सहित शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की। शिक्षक संघर्ष मोर्चा के ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती एवं पदोन्नति से संबंधित नियमों में पूर्व में TET की अनिवार्यता का प्रावधान नहीं होने के बावजूद सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति के लिए TET को अनिवार्य किए जाने से प्रदेश के शिक्षकों में असमंजस एवं चिंता की स्थिति निर्मित हुई है। मोर्चा के अनुसार शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET उत्तीर्ण करने का समय दिया गया है, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं, जिन्होंने अब तक TET उत्तीर्ण नहीं किया है। ऐसे में उनकी सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति को लेकर उत्पन्न स्थिति का स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है। मोर्चा ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय तक शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य नहीं रहा तथा नियमित रूप से TET परीक्षा आयोजित नहीं होने के कारण भी बड़ी संख्या में शिक्षक इससे वंचित रहे हैं। वर्तमान परिस्थितियों में शिक्षकों के हितों एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुए शासन को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए। ज्ञापन में प्रमुख मांगें शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से— 1. सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति के लिए TET की अनिवार्यता समाप्त करने। 2. शिक्षकों की पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए पूर्ण पेंशन एवं अन्य सभी सेवा लाभ प्रदान करने। 3. शिक्षकों को केंद्र के समान वेतनमान देने तथा वेतन विसंगतियों का निराकरण करने। 4. 13 फरवरी 2026 को जारी भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में शिक्षकों के हित में आवश्यक संशोधन करने। 5. शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति के लिए शासन स्तर पर B.Ed. ब्रिज कोर्स की व्यवस्था करने की मांग शामिल है। रैली को संबोधित करते हुए शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव, विनय सिंह, सह-संयोजक कुंदन गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि शिक्षकों की मांगें किसी एक व्यक्ति या एक संवर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह प्रदेश के हजारों शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, सम्मान एवं भविष्य से जुड़ा विषय है। शिक्षकों ने एकजुट होकर शासन से मांगों पर सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लेने की अपील की। शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा कि संगठन पूर्व में भी शिक्षकों के हित में एकजुट होकर संघर्ष करता रहा है तथा शिक्षकों का शासकीय सेवा में संविलियन एवं पुरानी पेंशन योजना (OPS) जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी आंदोलन कर चुका है। रैली में शामिल शिक्षकों ने तिरंगे के सम्मान के साथ शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाया और उम्मीद जताई कि राज्य सरकार शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करेगी।

4 hrs ago
user_Jarif Khan
Jarif Khan
अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago
37ff07c2-b46d-4352-b1fa-0985f927cac4

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Economic Times World Leaders Forum 2026: PM Modi का बड़ा संबोधन, दुनिया की नजर भारत पर The Economic Times World Leaders Forum 2026 LIVE 🌍 दुनिया की नजर भारत पर है। The Economic Times World Leaders Forum में वैश्विक नेतृत्व, अर्थव्यवस्था, AI, तकनीक, निवेश और भारत की विकास यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक भूमिका के बीच यह मंच आने वाले समय की नई संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार का महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है। #EconomicTimes #WorldLeadersForum #ETWLF2026 #India #Economy #AI #GlobalLeadership #PMModi
    1
    Economic Times World Leaders Forum 2026: PM Modi का बड़ा संबोधन, दुनिया की नजर भारत पर
The Economic Times World Leaders Forum 2026 LIVE 🌍
दुनिया की नजर भारत पर है। The Economic Times World Leaders Forum में वैश्विक नेतृत्व, अर्थव्यवस्था, AI, तकनीक, निवेश और भारत की विकास यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक भूमिका के बीच यह मंच आने वाले समय की नई संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार का महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है।
#EconomicTimes #WorldLeadersForum #ETWLF2026 #India #Economy #AI #GlobalLeadership #PMModi
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • हिन्दी राष्ट्रीय समाचार गोंडवाना उदय न्यूज कार्यालय का शुभारंभ हुआ दिनाँक 25/08/2026/ दिन मंगलवार को हिंदी राष्ट्रीय समाचार गोंडवाना उदय न्यूज कार्यालय का अटल चौक खड़गवा मनेंद्रगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी कर कमलों हुआ शुभारंभ शामिल रहें श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव गोगपा, संजय सिंह कमरों प्रदेश अध्यक्ष गोगपा,डॉक्टर एल एस उदय गोंडवाना उदय न्यूज सम्पादक, केवल मरकाम जिला अध्यक्ष एमसीबी ओर अन्य लोग सैकड़ों कि संख्या में उपस्थित रहे
    1
    हिन्दी राष्ट्रीय समाचार गोंडवाना उदय न्यूज कार्यालय का शुभारंभ हुआ 
दिनाँक 25/08/2026/ दिन मंगलवार को हिंदी राष्ट्रीय समाचार गोंडवाना उदय न्यूज कार्यालय का अटल चौक खड़गवा मनेंद्रगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी कर कमलों हुआ शुभारंभ शामिल रहें श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव गोगपा, संजय सिंह कमरों प्रदेश अध्यक्ष गोगपा,डॉक्टर एल एस उदय गोंडवाना उदय न्यूज सम्पादक, केवल मरकाम  जिला अध्यक्ष एमसीबी ओर अन्य लोग सैकड़ों कि संख्या में उपस्थित रहे
    user_Santlal Urre
    Santlal Urre
    Waiter/Waitress सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    17 min ago
  • रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों की कलाई पर सजी राखी, मजबूत हुआ भाई-बहन का पवित्र रिश्ता सोनहत। एकल अभियान गतिविधि विभाग द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर थाना सोनहत में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एकल अभियान की बहनों ने पुलिस जवानों एवं समिति के पदाधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपरा को निभाया। बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं पुलिस जवानों ने भी बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदरणीय राजाराम राजवाड़े जी, SI आदरणीय नवल किशोर दुबे जी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक आदरणीय भुवन साहू जी, आदरणीय शुक्ला प्रसाद जी, आदरणीय शुभ शरण जी, आदरणीय भैया लाल जी, आदरणीय संत कुमार जी, आदरणीया लक्ष्मी राजवाड़े जी, आदरणीय सोनी राजवाड़े जी, आदरणीया प्रेमलता खांडे जी सहित एकल अभियान की अन्य दीदियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है।
    1
    रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों की कलाई पर सजी राखी, मजबूत हुआ भाई-बहन का पवित्र रिश्ता
सोनहत। एकल अभियान गतिविधि विभाग द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर थाना सोनहत में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एकल अभियान की बहनों ने पुलिस जवानों एवं समिति के पदाधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपरा को निभाया।
बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं पुलिस जवानों ने भी बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदरणीय राजाराम राजवाड़े जी, SI आदरणीय नवल किशोर दुबे जी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक आदरणीय भुवन साहू जी, आदरणीय शुक्ला प्रसाद जी, आदरणीय शुभ शरण जी, आदरणीय भैया लाल जी, आदरणीय संत कुमार जी, आदरणीया लक्ष्मी राजवाड़े जी, आदरणीय सोनी राजवाड़े जी, आदरणीया प्रेमलता खांडे जी सहित एकल अभियान की अन्य दीदियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है।
    user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer Baikunthpur, Korea•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग बलरामपुर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे बलरामपुर जिले के राजपुर के कर्रा करमेश्वर मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में होंगे शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत जशपुर जिले के आयोजीत विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री ब्रेकिंग बलरामपुर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे बलरामपुर जिले के राजपुर के कर्रा करमेश्वर मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में होंगे शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत जशपुर जिले के आयोजीत विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
    2
    ब्रेकिंग बलरामपुर  छत्तीसगढ़ 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे बलरामपुर 

जिले के  राजपुर के कर्रा  करमेश्वर  मंदिर  में करेंगे पूजा अर्चना

 शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में होंगे शामिल 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 

 जशपुर जिले के आयोजीत विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • पत्थलगांव के बनगांव बी में शानो-शौकत से निकली जुलूस-ए-मोहम्मदी -jashpur times बनगांव बी में शानो-शौकत से निकली जुलूस-ए-मोहम्मदी
    1
    पत्थलगांव के बनगांव बी में शानो-शौकत से निकली जुलूस-ए-मोहम्मदी -jashpur times
बनगांव बी में शानो-शौकत से निकली जुलूस-ए-मोहम्मदी
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house Kansabel, Jashpur•
    12 hrs ago
  • नई लेदरी में गूंजा नात-ए-पाक का पैगाम, मोहब्बत और भाईचारे से रोशन हुईं गलियां "ईद मिलादुन्नबी पर निकली भव्य रैली में बच्चे, बूढ़े और जवान हुए शामिल, अकीदत के रंग में रंगा पूरा नई लेदरी" मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। कभी-कभी कोई दिन केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं होता, बल्कि वह दिन दिलों में उतरकर इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और रहमत का पैगाम बन जाता है। नई लेदरी में आज कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद और उनकी शिक्षाओं को समर्पित ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही उत्साह, अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा नई लेदरी मानो मोहब्बत और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बच्चे हों या बुजुर्ग, नौजवान हों या महिलाएं, हर चेहरे पर उत्साह और हर दिल में अपने प्यारे नबी की मोहब्बत नजर आई। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम और रैली में शामिल होकर अपनी अकीदत का इजहार किया। गलियों और चौक-चौराहों से गुजरती रैली ने पूरे क्षेत्र में एक ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बना दिया, जिसमें नात-ए-पाक की मधुर आवाजें दिलों को छूती रहीं। इस भव्य रैली का शुभारंभ मौलाना असलम नूरी एवं रिजवियां अंजुमन कमेटी के सदर शमशाद कादरी के नेतृत्व में रजा मस्जिद प्रांगण से हुआ। रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों का उत्साह और उमंग भी बढ़ता गया। नात-ए-पाक की सुरीली आवाजों के बीच श्रद्धालु पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद में अपनी भावनाएं व्यक्त करते नजर आए। रैली एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय होते हुए अटल चौक, झरझरा चौक, गांधी चौक तथा नई लेदरी की विभिन्न गलियों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी। रास्ते भर अकीदतमंदों की मौजूदगी और नात-ए-पाक की गूंज ने माहौल को पूरी तरह खुशनुमा और भावुक बना दिया। इस दौरान ऐसा लग रहा था मानो नई लेदरी की हर गली अपने रहमत के पैगाम को महसूस कर रही हो। बच्चों के चेहरों पर मासूम खुशी, बुजुर्गों की आंखों में अकीदत और युवाओं के उत्साह ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया। रैली में शामिल लोगों ने अपने आचरण और अनुशासन के माध्यम से मोहब्बत, शांति और भाईचारे का खूबसूरत संदेश भी दिया। ईद मिलादुन्नबी केवल जश्न मनाने का अवसर नहीं, बल्कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं को याद करने का पवित्र अवसर है। उन्होंने इंसान को इंसान से मोहब्बत करना, जरूरतमंदों की मदद करना, कमजोरों का सहारा बनना, सच्चाई का साथ देना और समाज में अमन व भाईचारा कायम रखना सिखाया। यही वजह है कि उनकी याद में आयोजित होने वाला यह पर्व लोगों के दिलों को जोड़ने और इंसानियत की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। रैली का समापन पुनः रजा मस्जिद प्रांगण में हुआ। यहां पहुंचने के बाद भी लोगों में उत्साह और श्रद्धा का भाव बना रहा। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब दिलों में मोहब्बत हो और जुबां पर नात-ए-पाक हो, तो पूरा वातावरण इबादत और भाईचारे की खुशबू से महक उठता है। नई लेदरी में आयोजित यह ईद मिलादुन्नबी समारोह निश्चित रूप से लंबे समय तक लोगों की यादों में बसा रहेगा। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मोहब्बत, इंसानियत, रहमत और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर बनकर सामने आया। आज नई लेदरी की गलियों में गूंजती नात-ए-पाक की आवाजों ने मानो यही संदेश दिया कि दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता वही है, जो इंसान को इंसान से जोड़ता है और दिलों में मोहब्बत पैदा करता है।
    4
    नई लेदरी में गूंजा नात-ए-पाक का पैगाम, मोहब्बत और भाईचारे से रोशन हुईं गलियां

"ईद मिलादुन्नबी पर निकली भव्य रैली में बच्चे, बूढ़े और जवान हुए शामिल, अकीदत के रंग में रंगा पूरा नई लेदरी"

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी।
कभी-कभी कोई दिन केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं होता, बल्कि वह दिन दिलों में उतरकर इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और रहमत का पैगाम बन जाता है। नई लेदरी में आज कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद और उनकी शिक्षाओं को समर्पित ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही उत्साह, अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा नई लेदरी मानो मोहब्बत और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बच्चे हों या बुजुर्ग, नौजवान हों या महिलाएं, हर चेहरे पर उत्साह और हर दिल में अपने प्यारे नबी की मोहब्बत नजर आई। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम और रैली में शामिल होकर अपनी अकीदत का इजहार किया। गलियों और चौक-चौराहों से गुजरती रैली ने पूरे क्षेत्र में एक ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बना दिया, जिसमें नात-ए-पाक की मधुर आवाजें दिलों को छूती रहीं।
इस भव्य रैली का शुभारंभ मौलाना असलम नूरी एवं रिजवियां अंजुमन कमेटी के सदर शमशाद कादरी के नेतृत्व में रजा मस्जिद प्रांगण से हुआ। रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों का उत्साह और उमंग भी बढ़ता गया। नात-ए-पाक की सुरीली आवाजों के बीच श्रद्धालु पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद में अपनी भावनाएं व्यक्त करते नजर आए।
रैली एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय होते हुए अटल चौक, झरझरा चौक, गांधी चौक तथा नई लेदरी की विभिन्न गलियों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी। रास्ते भर अकीदतमंदों की मौजूदगी और नात-ए-पाक की गूंज ने माहौल को पूरी तरह खुशनुमा और भावुक बना दिया।
इस दौरान ऐसा लग रहा था मानो नई लेदरी की हर गली अपने रहमत के पैगाम को महसूस कर रही हो। बच्चों के चेहरों पर मासूम खुशी, बुजुर्गों की आंखों में अकीदत और युवाओं के उत्साह ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया। रैली में शामिल लोगों ने अपने आचरण और अनुशासन के माध्यम से मोहब्बत, शांति और भाईचारे का खूबसूरत संदेश भी दिया।
ईद मिलादुन्नबी केवल जश्न मनाने का अवसर नहीं, बल्कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं को याद करने का पवित्र अवसर है। उन्होंने इंसान को इंसान से मोहब्बत करना, जरूरतमंदों की मदद करना, कमजोरों का सहारा बनना, सच्चाई का साथ देना और समाज में अमन व भाईचारा कायम रखना सिखाया। यही वजह है कि उनकी याद में आयोजित होने वाला यह पर्व लोगों के दिलों को जोड़ने और इंसानियत की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।
रैली का समापन पुनः रजा मस्जिद प्रांगण में हुआ। यहां पहुंचने के बाद भी लोगों में उत्साह और श्रद्धा का भाव बना रहा। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब दिलों में मोहब्बत हो और जुबां पर नात-ए-पाक हो, तो पूरा वातावरण इबादत और भाईचारे की खुशबू से महक उठता है।
नई लेदरी में आयोजित यह ईद मिलादुन्नबी समारोह निश्चित रूप से लंबे समय तक लोगों की यादों में बसा रहेगा। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मोहब्बत, इंसानियत, रहमत और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर बनकर सामने आया। आज नई लेदरी की गलियों में गूंजती नात-ए-पाक की आवाजों ने मानो यही संदेश दिया कि दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता वही है, जो इंसान को इंसान से जोड़ता है और दिलों में मोहब्बत पैदा करता है।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • Economic Times World Leaders Forum 2026: PM Modi का बड़ा संबोधन, दुनिया की नजर भारत पर The Economic Times World Leaders Forum 2026 LIVE 🌍 दुनिया की नजर भारत पर है। The Economic Times World Leaders Forum में वैश्विक नेतृत्व, अर्थव्यवस्था, AI, तकनीक, निवेश और भारत की विकास यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक भूमिका के बीच यह मंच आने वाले समय की नई संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार का महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है। #EconomicTimes #WorldLeadersForum #ETWLF2026 #India #Economy #AI #GlobalLeadership #PMModi
    1
    Economic Times World Leaders Forum 2026: PM Modi का बड़ा संबोधन, दुनिया की नजर भारत पर
The Economic Times World Leaders Forum 2026 LIVE 🌍
दुनिया की नजर भारत पर है। The Economic Times World Leaders Forum में वैश्विक नेतृत्व, अर्थव्यवस्था, AI, तकनीक, निवेश और भारत की विकास यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक भूमिका के बीच यह मंच आने वाले समय की नई संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार का महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है।
#EconomicTimes #WorldLeadersForum #ETWLF2026 #India #Economy #AI #GlobalLeadership #PMModi
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • *शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *खरसिया पुलिस ने आरोपी युवक को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में भेजा न्यायिक रिमांड पर* *25 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत खरसिया पुलिस ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक हरिनारायण उर्फ करण श्रीवास (21 वर्ष), खरसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। *शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध* युवती (19 साल) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2022 से गांव के हरिनारायण श्रीवास से जान-पहचान थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवती के अनुसार, जब वह नाबालिग थी, 18 जनवरी 2024 को वह आरोपी के घर गई थी, जहां आरोपी ने उससे प्रेम करने और शादी करने का वादा करते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वर्ष 2025 में आरोपी उसे सोनबरसा क्षेत्र के जंगल में घुमाने के बहाने ले गया और वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के मुताबिक, 14 जून 2026 को आरोपी शादी का झांसा देकर उसे अपने रिस्तेदार के घर झारसुगुड़ा, ओडिशा ले गया, जहां भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद 28 जुलाई 2026 को आरोपी युवती को रायगढ़ लेकर आया और किराये के मकान में रखा कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार करते हुए उसकी जाति को लेकर अपशब्द कहे और मारपीट की। इसके बाद युवती 15 अगस्त 2026 को अपने गांव वापस आ गई। युवती ने डर के कारण घटना की जानकारी तत्काल अपनी मां को नहीं दी। 23 अगस्त 2026 को मां द्वारा पूछे जाने पर उसने पूरी घटना बताई और थाना खरसिया पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। *रिपोर्ट मिलते ही आरोपी की तलाश में दी दबिश* युवती की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 445/2026, धारा 642(ड) एवं 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। *इनकी रही अहम भूमिका* एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्य कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, उप निरीक्षक संध्या कोका, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    *शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
🚨 *खरसिया पुलिस ने आरोपी युवक को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में  भेजा न्यायिक रिमांड पर*
*25 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत खरसिया पुलिस ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक हरिनारायण उर्फ करण श्रीवास (21 वर्ष), खरसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
*शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध*
युवती (19 साल) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2022 से गांव के हरिनारायण श्रीवास से जान-पहचान थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवती के अनुसार, जब वह नाबालिग थी, 18 जनवरी 2024 को वह आरोपी के घर गई थी, जहां आरोपी ने उससे प्रेम करने और शादी करने का वादा करते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।
इसके बाद वर्ष 2025 में आरोपी उसे सोनबरसा क्षेत्र के जंगल में घुमाने के बहाने ले गया और वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के मुताबिक, 14 जून 2026 को आरोपी शादी का झांसा देकर उसे अपने रिस्तेदार के घर झारसुगुड़ा, ओडिशा ले गया, जहां भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।
इसके बाद 28 जुलाई 2026 को आरोपी युवती को रायगढ़ लेकर आया और किराये के मकान में रखा कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार करते हुए उसकी जाति को लेकर अपशब्द कहे और मारपीट की। इसके बाद युवती 15 अगस्त 2026 को अपने गांव वापस आ गई।
युवती ने डर के कारण घटना की जानकारी तत्काल अपनी मां को नहीं दी। 23 अगस्त 2026 को मां द्वारा पूछे जाने पर उसने पूरी घटना बताई और थाना खरसिया पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
*रिपोर्ट मिलते ही आरोपी की तलाश में दी दबिश*
युवती की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 445/2026, धारा 642(ड) एवं 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
*इनकी रही अहम भूमिका*
एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्य कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, उप निरीक्षक संध्या कोका, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.