Shuru
Apke Nagar Ki App…
फरार पूर्व पार्षद बाबूलाल मालवीय की तलाश में पुलिस की दबिश वैष्णव डिजीटल न्यूज़ आष्टा। चार बार के पार्षद रहे बाबूलाल मालवीय की तलाश में पार्वती थाना पुलिस ने शनिवार को अदालत रोड स्थित उनके निवास पर दबिश दी। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिसिंह परमार अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घर की तलाशी ली, लेकिन बाबूलाल मालवीय वहां नहीं मिले। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, हालाकि किसी ने भी उनके बारे में ठोस जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा है कि बाबूलाल मालवीय फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी हरिसिंह परमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई जारी है और जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।
Deepak Kumar bairagi
फरार पूर्व पार्षद बाबूलाल मालवीय की तलाश में पुलिस की दबिश वैष्णव डिजीटल न्यूज़ आष्टा। चार बार के पार्षद रहे बाबूलाल मालवीय की तलाश में पार्वती थाना पुलिस ने शनिवार को अदालत रोड स्थित उनके निवास पर दबिश दी। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिसिंह परमार अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घर की तलाशी ली, लेकिन बाबूलाल मालवीय वहां नहीं मिले। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, हालाकि किसी ने भी उनके बारे में ठोस जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा है कि बाबूलाल मालवीय फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी हरिसिंह परमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई जारी है और जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।
More news from Sehore and nearby areas
- समाजजनों ने की अगवानी मुनिश्री संस्कार सागर महाराज ससंघ रविवार को सुबह कोठरी पहुंचे तो समाजजनों ने गाजे- बाजे के साथ अगवानी करके जुलूस के रूप में मंदिर परिसर तक लेकर गए। जगह- जगह मुनिश्री के पाद प्रक्षालन भी किए गए। इस अवसर पर मुनिश्री 108 संस्कार सागर जी महाराज ने अपने आशीष वचनों में कहा कि “प्रतिष्ठा महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और धर्म से जुड़ने का श्रेष्ठ अवसर है। जब हम जिनेन्द्र भगवान की वेदी प्रतिष्ठा करते हैं, तब अपने भीतर भी सद्गुणों की स्थापना करनी चाहिए। धर्म, संयम और सदाचार ही जीवन को सार्थक बनाते हैं।”1
- कालापीपल में दिव्यांगजनों के हित में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से “दिव्यांगता मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत 25 से 29 अप्रैल 2026 तक निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स वितरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर सहारा स्कूल, कुरावर रोड, कालापीपल में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होगा। विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी द्वारा क्षेत्र के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल एक बड़ा कदम मानी जा रही है। शिविर में हाथ-पैर के कृत्रिम अंग, कैलिपर्स एवं अन्य सहायक उपकरण पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस आयोजन में सामाजिक संगठनों का भी सक्रिय सहयोग मिल रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से इस शिविर का लाभ लेने की अपील की है। यह पहल सेवा, संवेदना और समाज के प्रति जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।1
- सीहोर में हाई वोल्टेज ड्रामा कर्बला पुल पर महिला ने पुरुष को सरेराह पीटा, बीच-बचाव करने वालों के छूटे पसीने....!1
- चार बच्चे पैदा करने का प्रवचन देने वाले धीरेंद्र शास्त्री और तीन बच्चे पैदा करने का ज्ञान बाँटने वाले आरएसएस के महापुरुषों के बीच, एक कलेक्टर मैडम पाँच बच्चों की माँ को “आधुनिक और सशक्त नारी” बताकर जैसे आईना दिखा रही हैं। सवाल सिर्फ संख्या का नहीं है, सवाल उस दर्द का है जिसे कभी महसूस ही नहीं किया गया। जिन्होंने कभी प्रसव पीड़ा नहीं सही, वे सिर्फ “जनसंख्या” को आंकड़ों में देखते हैं बीज डालो, पेड़ उगाओ… जैसे यह कोई कृषि योजना हो। पर ये शरीर कोई खेत नहीं है, और स्त्री कोई ज़मीन नहीं, जिस पर प्रयोग करके राष्ट्रभक्ति नापी जाए। भारत माता का नाम लेने वालों से एक सीधा सवाल है क्या आपने कभी उस “माता” के दर्द को समझने की कोशिश की है? या फिर राष्ट्र सिर्फ नारे में है, और स्त्री सिर्फ एक साधन? आज की पढ़ी-लिखी नारी शायद यही कह रही है मातृत्व उसका अधिकार है, कर्तव्य नहीं और संख्या उसका निर्णय है, किसी प्रवचन का परिणाम नहीं।1
- 🚨Heartless Jalaun: Mentally Disabled woman thrashed on public road in UP :-'Banao video banao dekhti hu kaun kya karega" Heart-wrenching Incidebt: In Margaya village, Mamta was dragged out, pulled by her hair, and slammed on the road by a girl and her family. Bystanders filmed while her children cried helplessly. She is in critical condition. The attackers had no fear of the law. Police have started the investigation1
- Congress takes out a foot march in Bhopal demanding 33 percent reservation for women in the Lok Sabha and Vidhan Sabha. भोपाल में महिलाओं लोक सभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च1
- हल्का पटवारी श्री शिवचरण रणकौशल द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर तहसीलदार जावर ओमप्रकाश चोरमा ने पटवारी के साथ स्वयं मौके पर पहुंचकर इस यंत्र की कार्यप्रणाली को देखा और समझा। किसान भारत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी एवं अपने परिवार की कुल 65 एकड़ भूमि में इस तकनीक के माध्यम से सफलतापूर्वक नरवाई प्रबंधन किया है। यह यंत्र कम लागत में अधिक क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने में सक्षम है। तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा द्वारा बताया कि किसान भारत सिंह ने टिमरनी क्षेत्र से ‘पाटा’ नामक एक देशी जुगाड़ से निर्मित कृषि यंत्र खरीदा है। इस यंत्र की विशेषता यह है कि इसके निचले हिस्से में ब्लेड लगी होती है, जिससे ट्रैक्टर के माध्यम से खेत में चलाने पर नरवाई जड़ से कट जाती है। इसके पश्चात खेत में कल्टीवेटर या प्लाऊ चलाने से फसल अवशेष मिट्टी में मिल जाते हैं, जिससे भूमि की उर्वरता में वृद्धि होती है। किसान की इस प्रेरणादायक पहल से प्रभावित होकर तहसीलदार द्वारा उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही आशा व्यक्त की कि भारत सिंह के इस तरह के कम खर्चीले नवाचार को अपनाकर अधिक से अधिक किसान नरवाई प्रबंधन को अपनाएंगे। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा नरवाई प्रबंधन को अपनाने हेतु किसानों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा कृषि यंत्रों पर सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। वहीं, नरवाई जलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।1
- क्या प्रेम करना इतना बड़ा अपराध होता है? इस तरह समाज में बेइज्जत करके क्या हासिल होगा? बातचीत करके मामले को सुलझा लेते तो इस तरह से और नहीं इज्ज़त उछलती....जो बात कुछ लोग जान रहे थे अब विडियो वायरल होने पर करोड़ों लोग देख चुके हैं. लड़की के घर वालों ने अपनी बेटी की इज्ज़त और उछाल उछाल दिया....!1
- Post by Sanju Seth1