Shuru
Apke Nagar Ki App…
झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत महगामा प्रखंड के जमायडीह गाँव में स्थित आरोग्य मंदिर की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जब हमारी टीम मौके पर पहुँची तो वहाँ की स्थिति बद से बदतर नजर आई। आरोग्य मंदिर का बाथरूम पूरी तरह जर्जर अवस्था में था — बाथरूम का गेट टूटा हुआ था, अंदर घास उग चुकी थी और चापाकल भी खराब पड़ा हुआ मिला। इतना ही नहीं, आरोग्य मंदिर परिसर के चारों ओर गंदगी फैली हुई थी। कुछ लोगों द्वारा परिसर के आसपास शौच किए जाने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। अस्पताल के मैदान के अंदर बकरियाँ चरती हुई नजर आईं, जिससे साफ है कि यहाँ स्वास्थ्य सेवा की जगह लापरवाही का आलम हावी है।
M M APNA BHARAT
झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत महगामा प्रखंड के जमायडीह गाँव में स्थित आरोग्य मंदिर की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जब हमारी टीम मौके पर पहुँची तो वहाँ की स्थिति बद से बदतर नजर आई। आरोग्य मंदिर का बाथरूम पूरी तरह जर्जर अवस्था में था — बाथरूम का गेट टूटा हुआ था, अंदर घास उग चुकी थी और चापाकल भी खराब पड़ा हुआ मिला। इतना ही नहीं, आरोग्य मंदिर परिसर के चारों ओर गंदगी फैली हुई थी। कुछ लोगों द्वारा परिसर के आसपास शौच किए जाने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। अस्पताल के मैदान के अंदर बकरियाँ चरती हुई नजर आईं, जिससे साफ है कि यहाँ स्वास्थ्य सेवा की जगह लापरवाही का आलम हावी है।
More news from Bhagalpur and nearby areas
- मंत्री संजय प्रसाद यादव के विधानसभा क्षेत्र में सवालों के घेरे में गोड्डा नगर परिषद — बिना एस्टीमेट सड़क निर्माण, साइन बोर्ड नदारद, लेवलिंग भी गायब! अधिकारी आखिर क्यों मौन? #Jharkhand #JharkhandNews #NewsUpdate #Godda #GroundReport Sanjay Prasad Yadav Amit Mandal Hemant Soren DC Godda Pradeep Yadav1
- Post by मानवाधिकार(जिला मीडिया प्रभारी)1
- सुलतानगंज नवादा पंचायत के कशमाबाद गांव के लिए यह गर्व का क्षण रहा, जब गांव के समर्पित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अभिनंदन को उनके उत्कृष्ट चिकित्सीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया। 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित समारोह में यह सम्मान नमस्कार ग्रुप के डायरेक्टर दीपक कुमार द्वारा प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के बाद गांव ही नहीं, पूरे क्षेत्र में उनकी सफलता चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है। महाशिवरात्रि के अवसर पर कशमाबाद में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रामीणों ने डॉ. अभिनंदन का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी जिला अध्यक्ष रवि सुमन उर्फ अरुण मंडल, दुधैला पंचायत के मुखिया अरविंद मंडल, नवादा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर मंडल तथा पूर्व उप सभापति मनोज यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। ग्रामीणों ने तालियों की गूंज के साथ बच्चों और चिकित्सक दोनों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. अभिनंदन की यह सफलता अब युवाओं के लिए प्रेरणा बनती नजर आ रही है।1
- Post by SR AMIT NEWS1
- भागलपुर जिला अंतर्गत कहलगांव अनुमंडल के डीएसपी कल्याण आनंद ने बुधवार को कला महाविद्यालय प्रशिक्षण केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्र की संचालिका करिश्मा खंडेलवाल प्रशिक्षण प्रभारी कन्हैया खंडेलवाल समेत कई प्रशिक्षक व प्रशिक्षु मौजूद थे। उद्घाटन के दौरान डीएसपी ने कहा की कला महाविद्यालय की कौशल प्रशिक्षण सेवा की दूरदृष्टि स्थानीय विकास सहित स्वरोजगार व स्वावलंबी बनने के लिए आज के दौर मे प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने सभी को निष्ठा, लग्न और विश्वसनीयता से सीखने की प्रेरणा दी। साथ ही ट्रेनिंग व्यवस्था के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ भी की। कहलगांव में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन के दौरान उपस्थित माता बहनो को संबोधित करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय का कौशल कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री जी के कौशल भारत कुशल भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा जिसकी सफलता के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों को इससे जुड़कर रोजगारपरक शिक्षा का लाभ उठाना चाहिए और समय के अनुरूप कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए। साथ ही महाविद्यालय के सभी ट्रेनरों ने इस मौके पर डीएसपी महोदय कल्याण आनंद जी का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर और प्रशिक्षणार्थियों ने माला पहनकर किया। प्रशिक्षण प्रभारी कन्हैया खंडेलवाल ने महाविद्यालय के इस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा को उपस्थित लोगों के समक्ष रखते हुए कहा कि कौशल विकास के लिए खुले इस केंद्र के द्वारा बेरोजगार माता बहनो को स्वावलंबी बनाने के उदद्देश्य से ब्यूटीशियन सिलाई कटाई मेहंदी टेडीबियर निर्माण सर्फ निर्माण अगरबत्ती निर्माण कंप्यूटर शिक्षा पंचगव्य से उत्पाद निर्माण कृत्रिम गर्भाधान आरओ पयूरिफायर एसी फ्रिज रिपेयरिंग सहित कई रोजगारपरक कौशल ज्ञान देगी व स्किल को बढ़ाने में मदद करेगी। इस केंद्र में अबतक 370 माता बहनो का नामांकन हो चूका है जिन्हे कौशल शिक्षा देकर प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रत्येक तीन महीने पर नए सत्र प्रारंभ होगा एवं नया बैच प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। इस मौके पर संस्थान के प्रशिक्षक करिश्मा खंडेलवाल रागिनी कुमारी बबिता देवी रेखा देवी मुस्कान कुमारी अदिति कुमारी ब्यूटी कुमारी सहित अन्य विशिष्ट जन व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। अब तक की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीईओ अभिषेक रंजन हमारे पेज को फॉलो लाइक शेयर करें हर न्यू अपडेट आप तक1
- एक देशी कट्टा 10 जिन्दा कारतूस व एक खोखा बरामद1
- भागलपुर जिला के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत बाबूपुर मोड़ के पास अज्ञात एक तेज वहां के चपेट में आने से घायल छात्र सोनू कुमार के इलाज के दौरान दो दिन बाद मौत हो गया। मृतक छात्र सोनू कुमार के पिता अरुण मंडल ने बुधवार को संध्या 4:00 बजे बताया कि घटना के बाद सोनू का इलाज मैं आगे अस्पताल में चल रहा था जहां इलाज के दौरान मृत्यु होने से पैतृक गांव गोविंदपुर में अशोक की लहर दौड़ गया तो वहीं परिवार में मातम छा गया आपको बता दे कि इधर हादसे के दिन ही फरार ट्रक समेत ट्रक ड्राइवर का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया।1
- बिहार विधानसभा में चरित्र प्रमाण पत्र के संबंध में सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहलगांव के माननीय विधायक ईo शुभानंद मुकेश जी1
- सुलतानगंज थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना का पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद यादव, पिंकू यादव और निकेश यादव शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। घटना 16 फरवरी की शाम की है, जब अपराधियों ने पुरानी रंजिश के चलते मदन यादव के घर पर धावा बोल दिया और उन पर गोली चला दी। गोली उनके कंधे में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद मदन यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह हमला पुरानी आपसी दुश्मनी का परिणाम था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1