26 सितम्बर को बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी, आंगनवाड़ सहित कक्षा 1 से 12 बंद भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितम्बर 2026 को जनपद बागेश्वर के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 40-50 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम की चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां एवं सतर्कता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जनपदवासियों से अपील की है कि अत्यधिक वर्षा एवं खराब मौसम के दौरान अनावश्यक आवागमन से बचें तथा नदी-नालों, गधेरों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप न जाएं। पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग एवं अन्य साहसिक गतिविधियों से बचें तथा मौसम प्रतिकूल होने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों को जाने की अनुमति न दी जाए। आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों एवं विद्युत पोल से दूर रहते हुए सुरक्षित भवन में रहें। *सुरक्षा के दृष्टिगत 26 सितम्बर को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।* जिला प्रशासन द्वारा सड़क मार्गों पर जेसीबी एवं आवश्यक मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बाधित मार्गों को तत्काल सुचारू करने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा सभी राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी चौकी एवं थाना क्षेत्रों में भी सतर्कता बरतने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन द्वारा सभी तहसील एवं संबंधित विभागों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा गया है।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने, आपदा अथवा दुर्घटना की सूचना मिलते ही त्वरित राहत एवं बचाव कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन को मौसम संबंधी चेतावनियों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। नगर क्षेत्रों में नालियों एवं कलवर्टों में अवरोध तत्काल हटाने तथा जिला सूचना तंत्र के माध्यम से मौसम संबंधी सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, अनावश्यक जोखिम न उठाएं और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन/स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सतर्कता एवं सावधानी ही सुरक्षित रहने का सबसे प्रभावी उपाय है।

- चम्पावत पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, 3.955 किलो चरस के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार चम्पावत से हरियाणा तक नशे की तस्करी की योजना नाकाम, कार और नकदी भी बरामद चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3.955 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान 24 सितंबर को थाना पाटी पुलिस ने कनवाड़ बैण्ड तिराहे से ढोली गांव जाने वाली मुख्य सड़क के पास एक FRONX कार को रोककर उसमें सवार दो संदिग्धों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 3.955 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार को कब्जे में ले लिया। आरोपियों की पहचान रवि पुत्र सुमेर सिंह, उम्र 23 वर्ष और सोनू पुत्र सत्यनारायण, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम निन्दाना, तहसील मेहम, जिला रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चरस को अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। पुलिस अब नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई में पुलिस ने 3.955 किलोग्राम चरस के अलावा FRONX कार संख्या DL2CBG-4970, दो मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में थाना पाटी में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 13/2026 के तहत धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट, कांस्टेबल बसंत पांडे, कांस्टेबल गिरीश सिंह बिष्ट और कांस्टेबल जीवन कुमार शामिल रहे। चम्पावत पुलिस का कहना है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चेकिंग और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से नशे की तस्करी से संबंधित सूचना 1933 पर देने की अपील की है और बताया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1
- चंपावत में उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनीहिस्ट्रीरियल सर्विसेज का धरना, कर्मचारियों ने उठाई मांगें चंपावत में उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनीहिस्ट्रीरियल सर्विसेज का धरना, कर्मचारियों ने उठाई मांगें1
- please friends like subscribe Share Lucky Panwar Pahadi YouTube channel1
- Kashipur mein lagatar barish ho rahi hai Mausam kharab Uttrakhand Kashipur mein lagatar barish hi barish1
- समाज पार्टी काशीराम की प्रति अपना समर्थन जताया और मिशन 2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया किरतपुर कस्बे के मोहल्ला मिलकियान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। सभा में शीतल कुमारी, संभावित विधायक पद प्रत्याशी, नगीना विधानसभा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय, बराबरी और बहुजन समाज की मजबूत भागीदारी की बात रखी। सभा के दौरान लोगों ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रति अपना समर्थन जताया और मिशन 2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित जनसमूह ने चंद्रशेखर आजाद भैया को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने तथा नगीना विधानसभा से आजाद समाज पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। सभा में उमड़ी भीड़ और लोगों के उत्साह ने क्षेत्र में पार्टी के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने “जय भीम” और “मिशन 2027” के नारों के साथ सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। संवादाता मोहम्मद सलीम मलिक की ग्रैंड रिपोर्ट1
- मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी फेडरेसन का एक दिवसीय धरना, बिभागगो मे कामकाज रहा ठप्प बारह सूत्रीय मांगो को लेकर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी फेडरेशन ने दिया एक दिवसीय धरना, कामकाज रहा ठप्प1
- उत्तराखंड:चंपावत जिले के पाटी में 4 किलो चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार1
- पुलिस की बड़ी कामयाबी! SP रेखा यादव ने क्या कहा? | The Public Matterपुलिस की बड़ी कामयाबी! SP रेखा यादव ने क्या कहा? | The Public Matter पुलिस की बड़ी कामयाबी! SP रेखा यादव ने क्या कहा? | The Public Matter1
- यूपी : बदायूं के सहसवान क्षेत्र में एक ट्रक चालक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस सिपाही पर चढ़ने की कोशिश कि बताया जा रहा है कि सिपाही वीडियो बना रहा था कैमरे में अपनी हरकत कैद हो गई सिपाही की तरफ बढ़ा दिया सिपाही ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई1