Shuru
Apke Nagar Ki App…
please friends like subscribe Share Lucky Panwar Pahadi YouTube channel
Lucky Panwar Pahadi
please friends like subscribe Share Lucky Panwar Pahadi YouTube channel
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- please friends like subscribe Share Lucky Panwar Pahadi YouTube channel1
- इलाज नहीं, तो वोट नहीं! “अब पहाड़ की जनता का साफ फैसला— गैरसैंण में AIIMS चाहिए” 📢 “जो जीवन बचाएगा, वही वोट पाएगा!” #Gairsain #karanprayag #Gairsain_AIIMS #viralreelsシ #PostViral #postoftheday #GenZ1
- मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी फेडरेसन का एक दिवसीय धरना, बिभागगो मे कामकाज रहा ठप्प बारह सूत्रीय मांगो को लेकर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी फेडरेशन ने दिया एक दिवसीय धरना, कामकाज रहा ठप्प1
- 26 सितम्बर को बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी, आंगनवाड़ सहित कक्षा 1 से 12 बंद भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितम्बर 2026 को जनपद बागेश्वर के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 40-50 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम की चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां एवं सतर्कता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जनपदवासियों से अपील की है कि अत्यधिक वर्षा एवं खराब मौसम के दौरान अनावश्यक आवागमन से बचें तथा नदी-नालों, गधेरों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप न जाएं। पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग एवं अन्य साहसिक गतिविधियों से बचें तथा मौसम प्रतिकूल होने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों को जाने की अनुमति न दी जाए। आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों एवं विद्युत पोल से दूर रहते हुए सुरक्षित भवन में रहें। *सुरक्षा के दृष्टिगत 26 सितम्बर को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।* जिला प्रशासन द्वारा सड़क मार्गों पर जेसीबी एवं आवश्यक मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बाधित मार्गों को तत्काल सुचारू करने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा सभी राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी चौकी एवं थाना क्षेत्रों में भी सतर्कता बरतने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन द्वारा सभी तहसील एवं संबंधित विभागों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा गया है।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने, आपदा अथवा दुर्घटना की सूचना मिलते ही त्वरित राहत एवं बचाव कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन को मौसम संबंधी चेतावनियों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। नगर क्षेत्रों में नालियों एवं कलवर्टों में अवरोध तत्काल हटाने तथा जिला सूचना तंत्र के माध्यम से मौसम संबंधी सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, अनावश्यक जोखिम न उठाएं और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन/स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सतर्कता एवं सावधानी ही सुरक्षित रहने का सबसे प्रभावी उपाय है।1
- गंभीर रूप बीमार नागरिकों के लिए फरिस्ता बन रही हेली एंबुलेस सेवा। आज दिनांक 25.09.2026 को श्री लोकेश भट्ट पुत्र श्री श्री देवदत्त भट्टख् उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी. ग्राम . बगियाल गांव, पो० . पत्ता, जिला . उत्तरकाशी तहसील भटवाड़ी, उक्त व्यक्ति स्वास्थ्य स्थिति / बीमारी: तीव्र बुखार (Acute Febrile Illness), प्लेटलेट्स की अत्यधिक कमी (33,000) एवं मलैना (Melena) जो जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया। मरीज की अत्यंत गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हेली एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी। परिजनों के अनुरोध पर जिला प्रशासन द्वारा तुरन्त हेली हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई। इसके बाद मरीज को सायं 04ः43 बजे जोशियाड़ा हैलीपैड से दून अस्पताल देहरादून के लिए रवाना किया गया।2
- दौलतपुर के जंगलों में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी। The Aman Times | ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 📍 बहादराबाद, हरिद्वार दौलतपुर के जंगलों में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने बदमाशों को घेरा था। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। 🔴 घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। 🔎 फरार आरोपी की तलाश में जंगल में कॉम्बिंग जारी है। 🚔 आरोपी को पकड़ने के लिए पूरे जनपद में नाकेबंदी, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटी हैं। मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।1
- भारत जाग चुका है - देश के लोकतंत्र और संविधान से खिलवाड़ करने वालों को सज़ा ज़रूर मिलेगी।1
- नई टिहरी शहर मे नही एक अदद कार पार्किंग, सड़क पर आड़ी तिरछी गाड़ियों से लोग परेशान शहर मे कार पार्किंग ना होने से सड़क पर लग रहा जाम1