Shuru
Apke Nagar Ki App…
* साईंनाथ कॉलेज भैसोंदामंडी के छात्र-छात्राओं ने पुलिस चौकी में कॉलेज के खिलाफ दिया आवेदन, परीक्षा नही करवाई और छात्रवृति भी निकाली..* भैसोदामंडी पुलिस चौकी में साईनाथ कॉलेज भैसोंदामंडी के छात्र छात्राओं ने एक आवेदन देकर FIR दर्ज करने की मांग उठाई है। छात्रों ने बताया कि कोर्स बीएमएलटी और बीपीटी वर्ष 2023-24 में एडमिशन लिया था। 104 छात्र छात्राओ का भविष्य संकट में है। बिना मान्यता के छात्र-छात्राओं का एडमिशन किया गया। परीक्षा भी नहीं ली गई और यहां तक की छात्रवृत्ति भी निकाल ली गई ऐसे बड़े अपराध पर भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है।
Mangilal Charan
* साईंनाथ कॉलेज भैसोंदामंडी के छात्र-छात्राओं ने पुलिस चौकी में कॉलेज के खिलाफ दिया आवेदन, परीक्षा नही करवाई और छात्रवृति भी निकाली..* भैसोदामंडी पुलिस चौकी में साईनाथ कॉलेज भैसोंदामंडी के छात्र छात्राओं ने एक आवेदन देकर FIR दर्ज करने की मांग उठाई है। छात्रों ने बताया कि कोर्स बीएमएलटी और बीपीटी वर्ष 2023-24 में एडमिशन लिया था। 104 छात्र छात्राओ का भविष्य संकट में है। बिना मान्यता के छात्र-छात्राओं का एडमिशन किया गया। परीक्षा भी नहीं ली गई और यहां तक की छात्रवृत्ति भी निकाल ली गई ऐसे बड़े अपराध पर भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है।
More news from Kota and nearby areas
- एक कविता.... कलम का सिपाही.............. A Poem on the life of the Great indian writer PREMCHAND. एक कविता....... कलम का सिपाही.1
- खरपतवारनाशी दवा के छिड़काव के बाद 10 बीघा मक्का की फसल नष्ट होने का आरोप, किसान ने की जांच व मुआवजे की मांग* * रामगंजमंडी/ चेचट क्षेत्र के बगसपुरा निवासी किसान लेखराज सिंह ने आरोप लगाया है कि खरपतवारनाशी दवा के छिड़काव के बाद उसकी करीब 10 बीघा मक्का की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। किसान का कहना है कि उसने खेत में खरपतवार नियंत्रण के लिए बाजार से खरीदी गई दवा का उपयोग किया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद मक्का की फसल पीली पड़ने लगी और धीरे-धीरे पूरी फसल सूख गई।किसान ने बताया कि उसने चेचट स्थित खेड़ा रूद्रा डीलर की दुकान से WILMASTER (Mesotrione 2.27% + Atrazine 22.7% SC) तथा HORCH (ADAMA) नामक खरपतवारनाशी दवाएं खरीदी थीं। दवा का छिड़काव करने के बाद फसल पर प्रतिकूल असर दिखाई देने लगा और देखते ही देखते पूरी फसल खराब हो गई। इससे उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेखराज सिंह का आरोप है कि फसल खराब होने की जानकारी तत्काल संबंधित डीलर को दी गई, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। किसान का कहना है कि यदि समय रहते मामले पर ध्यान दिया जाता तो नुकसान के कारणों की जांच जल्द हो सकती थी।वहीं, इस संबंध में डीलर का कहना है कि किसान की शिकायत मिलने के बाद मामले की जानकारी संबंधित कंपनी को दे दी गई है। कंपनी के प्रतिनिधि खेत पर पहुंचकर फसल का सर्वे करेंगे और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसान ने कृषि विभाग से मांग की है कि उसके खेत का शीघ्र निरीक्षण कराया जाए और यह जांच की जाए कि फसल खराब होने का कारण दवा, उसके उपयोग की प्रक्रिया या कोई अन्य तकनीकी कारण है। यदि जांच में दवा या उसके प्रभाव से नुकसान की पुष्टि होती है तो संबंधित कंपनी और जिम्मेदार पक्ष के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए किसान को उचित मुआवजा दिलाया जाए।4
- बंद पड़ी सातलखेड़ी खदान में गिरे गाय के बछड़े का किया रेस्क्यू पीपाखेड़ी रोड स्थित सातल खेड़ी में बंद पड़ी खदान पर गिरे गाय के बच्चे को देख एक चरवाहे ने ग्रामीणों को सूचना दी सूचना पर युवा शक्ति गौ सेवा समिति सातलखेड़ी व गौशाला पीपाखेड़ी के गौ सेवक मौके पर पहुंचे और गाय के बछड़े का रेस्क्यू किया गया और रेस्क्यू कर गाय के बछड़े को बाहर निकाला गया। गाय का बछड़ा चढ़ते चढ़ते अचानक 30 फीट नीचे 2 दिन पहले गिर गया था। आज बकरी चराते हुए एक चरवाहे ने उसे गाय के बछड़े को देखा और गांव वालों को सूचना दी। बड़ी मुश्किल से गौ रक्षको ने मेहनत कर रस्सियों के बल गाय के बछड़े को बाहर निकाला। गाय के बछड़े को बाहर निकलने में मुख्य भूमिका गौशाला पीपा खेड़ी और युवा शक्ति गौ सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं की रही।3
- डाक विभाग ने रक्षाबंधन के मौके पर एक नई पहल की शुरुआत की झालावाड़। डाक विभाग ने रक्षाबंधन के मौके पर एक नई पहल की शुरुआत की है। बारिश के मौसम को देखते हुए विभाग ने विशेष प्रिंटेड लिफाफे और राखी बॉक्स की व्यवस्था की है। झालावाड़ डाकघर में राखी के साथ मिठाई और काजू-बादाम भेजने के लिए विशेष प्रिंटेड बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं। डाक विभाग ने 10 और 15 रुपए के लिफाफे और 30 रुपए का बॉक्स उपलब्ध कराया है। ये लिफाफे प्लास्टिक कोटेड हैं, जो सिर्फ डाकघरों में ही मिलेंगे। इस राखी को देश दुनिया के अन्य देशों में भी भेजा जा सकेगा। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत डाकघरों में भुगतान प्रक्रिया भी सरल हो गई है। पहले सिर्फ पत्र भेजने और मनीऑर्डर तक सीमित रहा डाक विभाग अब ऑनलाइन भुगतान समेत कई डिजिटल सेवाएं भी दे रहा है। झालावाड़ डाकघर अधीक्षक प्रदीप कुमार जैन के अनुसार सभावित 28 अगस्त को आने वाले रक्षाबंधन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विशेष काउंटर भी खोले जा रहे हैं। इन पैकेज में राखी के साथ मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, कुमकुम और मौली भी भेजी जा सकेगी। इस व्यवस्था से बारिश के मौसम में भी राखी और मिठाई सुरक्षित भाई के घर पहुंच सकेगी। जबकि रक्षाबंधन का लिफाफा ओर बॉक्स होने के कारण डाकिया भी समय पर वियरण कर सकेंगा।2
- झालावाड़-वर्ल्ड पुलिस गेम्स ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी दिलीप कुमार मालव का चयन जिले के खेल प्रेमियों मे है खुशी का माहौल और झालावाड जिले का किया नाम रौशन। झालावाड़-जिले के लिए एक बार फिर गर्व का क्षण है। जिले के अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के खिलाड़ी दिलीप कुमार मालव का चयन आगामी वर्ल्ड पुलिस गेम्स ऑस्ट्रेलिया के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है, बल्कि राजस्थान, सीआरपीएफ और पूरे देश के लिए भी गौरव का विषय है। हाल ही में 23 से 30 जुलाई 2026 तक सीआईएसएफ द्वारा हैदराबाद में आयोजित 11वें ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2026 में दिलीप कुमार मालव ने सीआरपीएफ का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम काता स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन वर्ल्ड पुलिस गेम्स ऑस्ट्रेलिया के लिए हुआ है। दिलीप कुमार मालव का खेल रिकॉर्ड अत्यंत शानदार रहा है। दिलीप कुमार मालव ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2022, 2024 और 2025 में लगातार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। इसके अलावा वर्ष 2025 में अमेरिका में आयोजित World Police & Fire Games में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने भारत और सीआरपीएफ का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। उनकी उपलब्धियों ने न केवल सीआरपीएफ, बल्कि राजस्थान और झालावाड़ जिले का सम्मान भी बढ़ाया है। वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी सफलता आज हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। दिलीप कुमार मालव ने बातचीत के दौरान बताया कि कंधे की चोट के कारण उन्हें लंबे समय तक अभ्यास में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी। उन्होंने कहा, खेल में जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। चुनौतियों और चोटों से उबरकर निरंतर बेहतर प्रदर्शन करना ही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। मेरा लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया में भारत और सीआरपीएफ के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।" दिलीप कुमार मालव के चयन से झालावाड़ जिले के खेल प्रेमियों, कराटे खिलाड़ियों और युवाओं में खुशी एवं उत्साह का माहौल है। जिले के खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे ऑस्ट्रेलिया में भी शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतेंगे तथा देश, सीआरपीएफ, राजस्थान और झालावाड़ का नाम विश्व पटल पर एक बार फिर रोशन करेंगे।3
- High-Voltage Scare at Dakshineswar Station: 11,000-Volt Wire Falls on Local Train A major tragedy was narrowly a High-Voltage Scare at Dakshineswar Station: 11,000-Volt Wire Falls on Local Train A major tragedy was narrowly a1
- लिखित आश्वासन के बाद भी नहीं मिली किसानों की राशि, अब चार दिन में भुगतान नहीं हुआ तो होगा जिलेव्यापी बड़ा आंदोलन" ,भारतीय किसान संघ ने रायपुर में कृषि मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, कहा— किसानों के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करे प्रशासन रायपुर । भारतीय किसान संघ, तहसील रायपुर द्वारा तहसील अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) की बकाया बीमा दावा राशि तथा राज्य सरकार द्वारा घोषित आपदा प्रबंधन मद से शेष मुआवजा राशि शीघ्र किसानों के खातों में जमा कराने की मांग को लेकर तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ के माध्यम से माननीय कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2025 में प्राकृतिक आपदा से जिले के किसानों की सोयाबीन सहित विभिन्न फसलें नष्ट हो गई थीं। सरकार द्वारा दावा राशि स्वीकृत किए जाने के बावजूद आज भी बड़ी संख्या में किसान अपनी वैधानिक बीमा एवं मुआवजा राशि से वंचित हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन में विशेष रूप से उल्लेख किया कि तहसील बकानी में 13 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक किसानों के हित में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया गया था। आंदोलन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुँचकर लिखित आश्वासन दिया था कि चार दिनों के भीतर किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शेष राशि एवं मुआवजा राशि जमा करा दी जाएगी, लेकिन आज तक अधिकांश किसानों के खातों में राशि नहीं पहुँची। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आगामी चार दिनों के भीतर किसानों के खातों में संपूर्ण बकाया राशि जमा नहीं की गई तो भारतीय किसान संघ जिले की सभी तहसीलों के किसानों के साथ व्यापक, लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन, संबंधित विभाग एवं बीमा कंपनी की होगी। तहसील अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार ने कहा— "किसान अपने ही अधिकार की राशि के लिए महीनों से भटक रहा है। प्रशासन द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन का भी पालन नहीं होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय किसान संघ किसानों के सम्मान और अधिकार से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। यदि चार दिनों में भुगतान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन निश्चित है।" संभाग कार्यालय मंत्री मनोहर लाल दांगी ने कहा— "सरकार को समझना होगा कि बीमा और मुआवजा किसानों पर कोई कृपा नहीं, बल्कि उनका कानूनी अधिकार है। खरीफ का नया कृषि सीजन शुरू हो चुका है और किसान आर्थिक संकट से गुजर रहा है। अब और विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।" जिला मीडिया प्रभारी महेश मेहर ने कहा— "भारतीय किसान संघ ने हमेशा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किसानों की आवाज बुलंद की है। बकानी आंदोलन के दौरान प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ। यदि अब भी किसानों के साथ छल किया गया तो जिले की सभी तहसीलों के किसान एकजुट होकर ऐसा जनआंदोलन खड़ा करेंगे, जो किसानों के अधिकार मिलने तक निरंतर जारी रहेगा।" जिला कोषाध्यक्ष शोभाराम दांगी ने कहा— "किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। समय पर बीमा एवं मुआवजा राशि नहीं मिलने से किसान खेती के लिए कर्ज लेने को मजबूर हैं। सरकार को तत्काल सभी लंबित भुगतान जारी कर किसानों को राहत देनी चाहिए, अन्यथा भारतीय किसान संघ किसानों के हित में हर स्तर पर संघर्ष करेगा।" इस दौरान तहसील मंत्री बालचंद, हिम्मतगढ़ नगर अध्यक्ष बनकट सुथार, बैंक एवं बीमा प्रमुख योगेंद्र पाटीदार, कैलाश चंद्र दांगी, रावल रामगोपाल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने चार दिनों के भीतर अपने लिखित आश्वासन का पालन नहीं किया, तो पूरे झालावाड़ जिले में किसानों के साथ चरणबद्ध एवं व्यापक आंदोलन की घोषणा की जाएगी।1
- * साईंनाथ कॉलेज भैसोंदामंडी के छात्र-छात्राओं ने पुलिस चौकी में कॉलेज के खिलाफ दिया आवेदन, परीक्षा नही करवाई और छात्रवृति भी निकाली..* भैसोदामंडी पुलिस चौकी में साईनाथ कॉलेज भैसोंदामंडी के छात्र छात्राओं ने एक आवेदन देकर FIR दर्ज करने की मांग उठाई है। छात्रों ने बताया कि कोर्स बीएमएलटी और बीपीटी वर्ष 2023-24 में एडमिशन लिया था। 104 छात्र छात्राओ का भविष्य संकट में है। बिना मान्यता के छात्र-छात्राओं का एडमिशन किया गया। परीक्षा भी नहीं ली गई और यहां तक की छात्रवृत्ति भी निकाल ली गई ऐसे बड़े अपराध पर भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है।1