हर दंपती के लिए IVF जरूरी नहीं, सही उपचार से मिल सकता है संतान सुख रायगढ़। निःसंतानता को लेकर लोगों के बीच एक बड़ी भ्रांति है कि यदि किसी दंपती को लंबे समय तक संतान नहीं हो रही है, तो IVF ही आखिरी उम्मीद है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया अग्रवाल के अनुसार ऐसा नहीं है। हर दंपती को IVF की आवश्यकता नहीं होती। समस्या के कारण और जांच की रिपोर्ट के आधार पर दवाओं, IUI, हिस्टेरोस्कोपी, लैप्रोस्कोपी या आवश्यक छोटी सर्जरी से भी गर्भधारण संभव हो सकता है। इस बात का एक उदाहरण पूसौर रायगढ़ के एक दंपती का अनुभव है। दंपती ने बताया कि उनकी शादी को करीब चार वर्ष हो चुके थे, लेकिन उन्हें संतान सुख नहीं मिल पाया था। उन्होंने कई जगह उपचार कराया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में यू ट्यूब के चैनल पर डॉ. प्रिया अग्रवाल को IVF/IUI और निःसंतानता से संबंधित जानकारी देते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने डॉ आर एल हॉस्पिटल एवं आई व्हि एफ सेंटर में डॉ. प्रिया अग्रवाल से परामर्श लिया। दंपती के अनुसार, डॉ. प्रिया अग्रवाल ने उनकी समस्या को समझकर आवश्यक उपचार और दवाओं की सलाह दी। उपचार के बाद 21 अगस्त 2026 को आई. यू. आई. के माध्यम से उन्हें संतान की प्राप्ति हुई। लंबे इंतजार के बाद संतान सुख मिलने पर दंपती ने डॉक्टर और अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. प्रिया अग्रवाल के अनुसार, IUI भी कई दंपतियों के लिए गर्भधारण का प्रभावी विकल्प हो सकता है और हर मामले में IVF की जरूरत नहीं पड़ती। कुछ मामलों में दवाओं से ही परिणाम मिल जाता है, जबकि बच्चेदानी या फैलोपियन ट्यूब से जुड़ी समस्या होने पर हिस्टेरोस्कोपी या लैप्रोस्कोपी के माध्यम से उपचार किया जा सकता है। छोटे फाइब्रॉइड जैसी समस्याओं का उपचार करने के बाद भी प्राकृतिक गर्भधारण संभव हो सकता है। इसलिए निःसंतानता की स्थिति में दंपतियों को सीधे IVF को अंतिम विकल्प मानने के बजाय पहले विशेषज्ञ से उचित जांच और परामर्श लेना चाहिए। सही कारण की पहचान होने पर कम जटिल और कम खर्चीले उपचार से भी संतान सुख मिल सकता है।
हर दंपती के लिए IVF जरूरी नहीं, सही उपचार से मिल सकता है संतान सुख रायगढ़। निःसंतानता को लेकर लोगों के बीच एक बड़ी भ्रांति है कि यदि किसी दंपती को लंबे समय तक संतान नहीं हो रही है, तो IVF ही आखिरी उम्मीद है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया अग्रवाल के अनुसार ऐसा नहीं है। हर दंपती को IVF की आवश्यकता नहीं होती। समस्या के कारण और जांच की रिपोर्ट के आधार पर दवाओं, IUI, हिस्टेरोस्कोपी, लैप्रोस्कोपी या आवश्यक छोटी सर्जरी से भी गर्भधारण संभव हो सकता है। इस बात का एक उदाहरण पूसौर रायगढ़ के एक दंपती का अनुभव है। दंपती ने बताया कि उनकी शादी को करीब चार वर्ष हो चुके थे, लेकिन उन्हें संतान सुख नहीं मिल पाया था। उन्होंने कई जगह उपचार कराया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में यू ट्यूब के चैनल पर डॉ. प्रिया अग्रवाल को IVF/IUI और निःसंतानता से संबंधित जानकारी देते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने डॉ आर एल हॉस्पिटल एवं आई व्हि एफ सेंटर में डॉ. प्रिया अग्रवाल से परामर्श लिया। दंपती के अनुसार, डॉ. प्रिया अग्रवाल ने उनकी समस्या को समझकर आवश्यक उपचार और दवाओं की सलाह दी। उपचार के बाद 21 अगस्त 2026 को आई. यू. आई. के माध्यम से उन्हें संतान की प्राप्ति हुई। लंबे इंतजार के बाद संतान सुख मिलने पर दंपती ने डॉक्टर और अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. प्रिया अग्रवाल के अनुसार, IUI भी कई दंपतियों के लिए गर्भधारण का प्रभावी विकल्प हो सकता है और हर मामले में IVF की जरूरत नहीं पड़ती। कुछ मामलों में दवाओं से ही परिणाम मिल जाता है, जबकि बच्चेदानी या फैलोपियन ट्यूब से जुड़ी समस्या होने पर हिस्टेरोस्कोपी या लैप्रोस्कोपी के माध्यम से उपचार किया जा सकता है। छोटे फाइब्रॉइड जैसी समस्याओं का उपचार करने के बाद भी प्राकृतिक गर्भधारण संभव हो सकता है। इसलिए निःसंतानता की स्थिति में दंपतियों को सीधे IVF को अंतिम विकल्प मानने के बजाय पहले विशेषज्ञ से उचित जांच और परामर्श लेना चाहिए। सही कारण की पहचान होने पर कम जटिल और कम खर्चीले उपचार से भी संतान सुख मिल सकता है।
- रेल सुरंग में बेखौफ घूमता दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने कैमरे में कैद की चहलकदमी, वीडियो हुआ वायरल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने रेलवे और वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बिलासपुर-पेंड्रारोड रेल सेक्शन के खोंगसरा-भनवारटंक रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित एक रेल सुरंग में तेंदुआ रेलवे ट्रैक पर चहलकदमी करता दिखाई दिया। तेंदुए को सुरंग के भीतर ट्रैक के बीचोंबीच आराम से चलते देखकर वहां काम करने वाले रेल कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, रेलवे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के लोको पायलट की नजर सुरंग के भीतर घूम रहे तेंदुए पर पड़ी। उन्होंने मोबाइल फोन से तेंदुए की गतिविधि का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में तेंदुआ रेलवे ट्रैक पर धीरे-धीरे चलता हुआ स्पष्ट नजर आ रहा है। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जंगल और पहाड़ियों से घिरा है रेलखंड यह पूरा रेलखंड घने जंगलों और पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरता है। खोंगसरा-भनवारटंक के बीच का इलाका वन्यजीवों की आवाजाही के लिए जाना जाता है। ऐसे में रेल सुरंग के भीतर तेंदुए की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि वन्यजीवों का प्राकृतिक क्षेत्र रेलवे ट्रैक और उसके आसपास तक फैला हुआ है। रेल कर्मचारियों की बढ़ी चिंता तेंदुए के सुरंग में पहुंचने की घटना के बाद ट्रैक के रखरखाव और निरीक्षण में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रेल कर्मचारियों को कई बार दुर्गम और घने जंगल वाले इलाकों में पैदल गश्त करनी पड़ती है। ऐसे में तेंदुए जैसे हिंसक वन्यजीव का अचानक सामना होना उनके लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास वन्यजीवों की गतिविधियों को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी मामले की जानकारी सामने आने के बाद वन विभाग भी सक्रिय हो गया है। क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है। तेंदुआ उसी क्षेत्र में मौजूद है या आगे बढ़ चुका है, इसे लेकर भी निगरानी की जा रही है। रेलवे-वन विभाग के बेहतर समन्वय की जरूरत खोंगसरा-भनवारटंक रेलखंड वन्यजीवों की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में रेलवे और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय के साथ संवेदनशील रेलखंडों की पहचान, नियमित निगरानी और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है। रेल सुरंग में तेंदुए की यह तस्वीर सिर्फ रोमांच पैदा करने वाला वीडियो नहीं, बल्कि इंसानों और वन्यजीवों के बीच तेजी से बढ़ते संपर्क की एक गंभीर तस्वीर भी सामने रखती है।4
- रायगढ़ में अलमारी में रखे 95 हजार के जेवर चोरी रायगढ़ में दामाद ने सास के पास रखवाए थे गहने अलमारी का लॉकर खोलकर चोर ले गया।1
- Nashedi Dayanand (नशेड़ी दयानंद) - Masoom Sharma | New Viral Song #NashediDayanand #MasoomSharma #MasoomSharmaNewSong #HaryanviSong2026 #NewHaryanviSong #ViralHaryanviSong1
- कलेक्टर जयश्री जैन ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का किया औचक निरीक्षण, कलेक्टर जयश्री जैन ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का किया औचक निरीक्षण, पेयजल, साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश, सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने गुरुवार सुबह एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों और शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा एवं भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित काउंसलिंग, करियर मार्गदर्शन और हेल्थ चेकअप सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कक्षा 9वीं के नए सिलेबस की पुस्तकें जल्द उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्रीमती जैन ने कक्षाओं और छात्रावास का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से पढ़ाई, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान एसडीएम सक्ती कावेरी मरकाम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग स्वप्नीता सिंह सहित संबंधित अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।1
- OP चौधरी के दौरे से पहले पुलिस का एक्शन | Police ने दर्जनों लोगों को लिया हिरासत में.. आखिर क्यों? Op चौधरी के आने से पहले ही nsui और युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता को पुलिस ने लिया हिरासत मे,,, आज op चौधरी का सारंगढ़ आगमन है,,, उस बिच मे nusi के तत्वधान मे सारंगढ़ के मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौपने की तैयारी चल रही थी,,,, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत मे ले लिया है,,, पुलिस का दावा है कही विरोध न कर दे कहके हिरासत मे लिया गया है1
- *➡️कुनकुरी में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 मोबाइल फोन चोरी करने वाला आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार* *➡️ सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी जशपुर ---00--- *➡️घटना का संक्षिप्त विवरण* थाना कुनकुरी क्षेत्र में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 नग मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को झारखण्ड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में प्रार्थी पंकज कुमार पारिक, संचालक कठौतिया मोबाइल शॉप, कुनकुरी द्वारा दिनांक 12.08.2026 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 11.08.2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे वह अपनी मोबाइल दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह सूर्योदय बैंक के एक कर्मचारी ने फोन कर दुकान का शटर खुला होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर प्रार्थी तत्काल दुकान पहुंचा। दुकान के शटर में लगे दोनों ताले कटे हुए थे तथा अंदर मोबाइल के डिब्बे अस्त-व्यस्त पड़े थे। बिक्री के लिए रखे गए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन दुकान से गायब थे। जांच करने पर करीब 150 नग मोबाइल हैंडसेट चोरी होना पाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 148/2026, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *➡️सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों से मिली अहम सुराग* मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की घटना को दो व्यक्तियों द्वारा मिलकर अंजाम दिया गया था। घटना स्थल के समीप स्थित एक होटल में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा खाना खाने तथा होटल संचालक को मोबाइल नंबर दिए जाने की जानकारी भी पुलिस के सामने आई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, होटल से प्राप्त जानकारी एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का आपस में मिलान कर संदिग्धों की पहचान एवं पतासाजी शुरू की गई। तकनीकी जांच के आधार पर एक आरोपी की पहचान तौसीफ रजा पिता मौलाना ताजउद्दीन, उम्र 35 वर्ष, निवासी मुर्गीटोली, मध्य नारायणपुर, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज, झारखण्ड के रूप में हुई। *➡️विशेष टीम ने झारखण्ड पहुंचकर आरोपी को लिया हिरासत में* आरोपी की धर पकड़ हेतु डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम झारखण्ड रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा झारखण्ड पहुंचकर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई और उसे हिरासत में लेकर थाना कुनकुरी लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। *➡️ पुलिस की पूछताछ में आरोपी तौसीफ रजा के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए ने बताया गया कि वह अपने एक साथी के साथ काफी समय से मोबाइल दुकानों में चोरी करने की योजना बना रहा था। दोनों आरोपी झारखण्ड से निकलकर ओडिशा, आंध्रप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल दुकानों की रेकी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों ने कुनकुरी स्थित कठौतिया मोबाइल शॉप को चोरी के लिए चिन्हित किया। घटना की रात दोनों आरोपी दुकान के पीछे की ओर से पहुंचे। अपने साथ लाए औजार से दुकान के शटर में लगे दोनों ताले काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और बिक्री के लिए रखे मोबाइल फोन को पिट्ठू बैग में भरकर वहां से निकल गए। कुछ दूरी पर जाकर दोनों आरोपियों ने मोबाइल फोन के कवर एवं डिब्बों को अलग कर झाड़ियों में फेंक दिया और केवल मोबाइल हैंडसेट अपने साथ रखे। इसके बाद दोनों बस के माध्यम से वहां से फरार हो गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फोन उसके दूसरे साथी के पास हैं। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी चिन्हित कर लिया है, जो वर्तमान में फरार है। पुलिस टीम द्वारा उसकी गिरफ्तारी एवं चोरी किए गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी तौसीफ रजा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिट्ठू बैग एवं आरोपी का मोबाइल हैंडसेट जप्त किया है। विवेचना के दौरान आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। *➡️दूसरे आरोपी एवं चोरी के मोबाइल की तलाश जारी* मामले में पुलिस द्वारा दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी तथा चोरी किए गए करीब 150 मोबाइल हैंडसेट की बरामदगी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की विवेचना एवं आगे की कार्रवाई जारी है। *➡️ मामले की कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक गौरव पांडे, उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, पीएसआई देविका मंडावी, नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, आरक्षक चंद्र शेखर बंजारे एवं आरक्षक नंदलाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- रायगढ़ जिले पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धार्थ तिवारी के पर्यवेक्षण में कापू पुलिस ने हत्या के एक पेचिदा मामले को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है ll2
- हनुमान मंदिर घाट सलखिया के पास बेकाबू ट्रैक्टर पेड़ से टकराई,ड्राईवर की मौत।1