बिक्रमगंज (रोहतास) बिजली बिल का लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज की ओर से राजस्व वसूली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को चार बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध नीलामवाद की कार्रवाई के लिए नीलामपत्र पदाधिकारी कार्यालय को तथ्य विवरणी भेजी गई है। सहायक विद्युत अभियंता राज कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से पहले बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं और कनेक्शन कटने के बाद भी राशि जमा नहीं करने वालों पर बिहार एवं उड़ीसा लोक मांग वसूली अधिनियम 1914 के तहत सर्टिफिकेट केस दर्ज कर कानूनी तरीके से वसूली की जा रही है। इस बार जिन चार उपभोक्ताओं पर कार्रवाई हुई है उनमें थाना चौक निवासी जुनैद खान पिता गुलाब जिलानी खान पर एक लाख इक्यावन हजार एक सौ बीस रुपये, एसडीओ कोर्ट के निकट निवासी मंजू देवी पति दिनेश्वर तिवारी पर पैंसठ हजार छह सौ चौंसठ रुपये, धनगाई निवासी पुरण सिंह पिता सियाराम सिंह पर पचास हजार पांच सौ छब्बीस रुपये और बसगितिया निवासी सोनू कुमार पिता ओम प्रकाश सिंह पर एक लाख तीन हजार सात सौ अड़सठ रुपये का बकाया है। अधिकारियों का कहना है कि बार बार नोटिस देने के बावजूद इन उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा नहीं की जिसके कारण यह कदम उठाना पड़ा। विभाग ने साफ किया है कि आगे भी बकायेदारों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी। साथ ही विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें ताकि कनेक्शन कटने और कानूनी कार्रवाई जैसी परेशानी से बच सकें। अधिकारियों के अनुसार समय पर बिल जमा करने से उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलती है और विभाग की व्यवस्था भी बेहतर होती है। उपभोक्ता अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय में जाकर या ऑनलाइन माध्यम से आसानी से बिल का भुगतान कर सकते हैं।

- विक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत दिनारा के गुनसेज पंचायत में आयोजित हुआ सहयोग शिविर अनुमंडल के दिनारा प्रखंड अंतर्गत गुनसेज पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज ने भाग लिया और वहां उपस्थित आवेदकों तथा आमजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, मांगों और आवश्यकताओं की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिविर में आए लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं के बारे में सरल भाषा में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए तथा आवेदन की प्रक्रिया क्या है। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इसलिए सभी पात्र लोग आगे आकर योजनाओं से जुड़ें। उन्होंने शिविर में मौजूद संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों और जनसमस्याओं का ससमय और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी पात्र लाभुक को अनावश्यक परेशानी न हो और उसे सुगमता से योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि आम लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने आमजनों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त करें, पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं और यदि किसी प्रकार की कठिनाई या समस्या आती है तो संबंधित पदाधिकारी या कार्यालय से बिना झिझक संपर्क करें। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके गांव के समीप ही सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना, पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही यथासंभव समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।4
- जगदीशपुर का गोल्डेन फ्रैक्चर क्लीनिक जगदीशपुर में क्यों है मशहूर आइए जानते हैं -1
- BJP सांसद ने bjp विधायक को मारे 7 जूते 😂 वीडियो हुआ vairal BJP सांसद ने bjp विधायक को मारे 7 जूते 😂 वीडियो हुआ Viral 😱1
- मां का दूध का कर्ज नहीं दिया जाएगा,बेटा कु लपुत्र हो सकता है हो सकता है लेकिन मां नहीं, कहते हैं, मां की ममता को नापने के लिए अगर समुद्र भी सामने रख दिया जाए, तो शायद समुद्र का पानी कम पड़ जाए। मां के लिए उसका बच्चा चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, वह हमेशा वही मासूम बच्चा रहता है, जिसे उसने अपनी गोद में खिलाया था। यह कहानी है 65 वर्ष की एक मां की, जो पिछले एक साल से अपने खोए हुए बेटे की तलाश में भटक रही है। उम्र ने शरीर को कमजोर जरूर किया है, लेकिन बेटे को पाने की उम्मीद ने उसके कदमों को आज भी रोकने नहीं दिया। हाथ में कोरा कागज, जिस पर लिखा है “गुमशुदा”, साथ में गोंद और आंखों में बेटे के लौट आने की उम्मीद—वह मां गांव-गांव, गली-गली और चौक-चौराहे पर अपने बेटे की तस्वीर वाले पोस्टर चिपकाती फिर रही है। धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट1
- हसपुरा औरंगाबाद, हसपुरा श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना शुरू हसपुरा बाजार के भास्कर नगर रोड स्थित श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ शरू1
- अपने वोट की कीमत पहचानिए, ₹10,000 और नाली-गली के लिए अपने अपने वोट की कीमत पहचानिए, ₹10,000 और नाली-गली के लिए अपने बच्चों का भविष्य मत बेचिए।1
- रोहतास कैदी की मौत पर हंगामा सासाराम में जेल में बंद कैदी की मौत के बाद बवाल हो गया है। पोस्ट ऑफिस चौराहा पर मृतक अमरजीत यादव के परिजनों और समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया है। मौके पर भीम आर्मी समेत कई संगठन पहुंचे हैं और जेल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सासाराम मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी अमरजीत यादव की इलाज के दौरान मौत के बाद आक्रोश भड़क उठा। तिलौथू के रहने वाले अमरजीत को दो दिन पहले उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के मामले में गिरफ्तार किया था। जेल में तबीयत बिगड़ने पर उसे सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां कैदी वार्ड में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिजन और समर्थक पोस्ट ऑफिस चौराहा पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। प्रदर्शनकारी जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- Sasaram post office Jaan kiya Maut Ho Gaya OBC Samaj ka ek Ladka tha Jiske Samay Rahte Ilaaj Nahin karaya Jiske Karan vyakti ke Maut Ho Gaya1