logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भव्य मंगल कलशयात्रा के साथ पण्डोखर में 30 वें वार्षिक पण्डोखर धाम महोत्सव एवं श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ 2 अप्रैल को होगा पण्डोखर (दतिया) - देश दुनिया में पण्डोखर सरकार के नाम से विख्यात त्रिकालदर्शी संत श्री गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में 30 वें वार्षिक पण्डोखर धाम महोत्सव एवं श्रीराम महायज्ञ का भव्य आयोजन 2 अप्रैल से 22 अप्रैल तक दतिया जिले की भांडेर तहसील के अंतर्गत ग्राम पण्डोखर में हाने जा रहा है। पण्डोखर धाम महोत्सव का भव्य शुभारंभ 2 अप्रैल को श्रीराम महायज्ञ की मंगल कलश यात्रा के साथ होगा। श्री गुरुशरण जी महाराज के मुख्य यजमानत्व में पण्डोखर धाम आश्रम परिसर से सायंकाल 4 बजे बैंड बाजों , अखाड़ों , डमरू दल , रथ पर सवार सजीव झांकियों के साथ बाहर से आए अतिथिगण हजारों श्रद्धालुओं और क्षेत्र के नागरिकों व ग्रामवासियों के साथ पुष्पावती नदी के तट पर पहुंचेंगे। जहां पंडोखर धाम के विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजन कर कलश भरे जाएंगे जिन्हें महिलाएं अपने सिर पर धारण कर ग्राम भ्रमण करते हुए यज्ञ प्रक्षेत्र पहुंचेंगी। पण्डोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक व सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने उक्त जानकारी देते हुए बतलाया कि कलशयात्रा के दौरान ही सायंकाल 6 बजे पवित्र पुष्पावती नदी के तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन भी किया जाएगा , जिसमें काशी व प्रयागराज के विद्वान पंडितों द्वारा सामूहिक गंगा आरती की जाएगी। श्रीराम महायज्ञ की मंगल कलशयात्रा इस वर्ष विशेष आकर्षणों से भरपूर रहेगी। बुंदेलखंड के पारंपरिक मार्शल आर्ट प्रस्तुत करते अखाड़े अपनी शस्त्रकला का प्रदर्शन करेंगे, वहीं लेज़िम वादन, डमरू दल द्वारा भक्ति गीतों पर नृत्य, तथा श्रीराम - लक्ष्मण - जानकी - हनुमानजी सहित , रास रचाते राधा - कृष्ण और राक्षसों का संहार करती माता महाकाली की सजीव झांकियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी। इसके साथ ही बुंदेलखंड की प्रसिद्ध सोवत भक्ति एवं राई लोकगीतों पर नृत्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। कलशयात्रा में देश-विदेश से आने वाले श्री गुरुशरण जी महाराज के अनेक शिष्य, साधु-संत एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। कलश यात्रा के उपरांत सांस्कृतिक मंच से बुंदेलखंड की प्रसिद्ध जवाबी कीर्तन कला का प्रदर्शन होगा, जिसमें छतरपुर की कीर्तनकार नीलम विश्वकर्मा एवं उरई के अजय-विजय के बीच रोचक मुकाबला होगा। इस कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह राजावत करेंगे। पूरे महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विविध धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो धर्म, संस्कृति एवं क्षेत्रीय लोककलाओं का भव्य संगम प्रस्तुत करेंगे। पण्डोखर ग्राम पंचायत के सरपंच व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा (रामजी) और उनके साथियों के द्वारा कलशयात्रा में शामिल होने वाले भक्तों का शोभायात्रा मार्ग में जगह जगह स्वागत किया जाएगा। पंडोखर धाम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सतीश चंद्र खरे , कोषाध्यक्ष सोनू शर्मा , सचिव मुकेश कुमार गुप्ता , अशोक कुमार शुक्ला , बी के बाजपेई , पंकज त्रिपाठी , बिंदु शर्मा , राजू खरे , रामावतार सोनी , अजेंद्र गौर , विपिन विरथरे , ददुर्जेंद्र शर्मा , राहुल शर्मा , शंकर सिंह , बारिस मंसूरी , शिशिर खरे , मयंक गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीराम महायज्ञ एवं कलश यात्रा में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। भवदीय : मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) पण्डोखर - 31/03/2026

2 hrs ago
user_AD SINGH DHAKAD
AD SINGH DHAKAD
Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
2983837c-eb06-48b3-909e-d148e825d76f

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • अमरपाटन में गैस सिलेंडर के लिए आए दिन लग रही लंबी-लंबी कतारें।
    1
    अमरपाटन में गैस सिलेंडर के लिए आए दिन लग रही लंबी-लंबी कतारें।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Datia Nagar, Madhya Pradesh•
    55 min ago
  • कल्लू कुशवाहा हत्याकांड में एक और खुलासा उमेश कुशवाहा के परिजन बोले बेटा बेकसूर घटना के वक्त था घर पहुंची कोतवाली महिलाएं
    1
    कल्लू कुशवाहा हत्याकांड में एक और खुलासा उमेश कुशवाहा के परिजन बोले बेटा बेकसूर घटना के वक्त था घर पहुंची कोतवाली महिलाएं
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    57 min ago
  • गोंदन थाना अंतर्गत दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है, जहां उड़ीना गांव निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता संजू पचौरी ने गोंदन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी करीब साढ़े तीन साल पहले मेहगांव निवासी गिर्राज तिवारी के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी, जिसमें उसके मायके पक्ष ने लगभग 9 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति गिर्राज तिवारी, ससुर कौशल किशोर तिवारी और ननद नीलम तिवारी द्वारा दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत पर गोंदन थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर 01 बजे आरोपी पति, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    गोंदन थाना अंतर्गत दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है, जहां उड़ीना गांव निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता संजू पचौरी ने गोंदन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी करीब साढ़े तीन साल पहले मेहगांव निवासी गिर्राज तिवारी के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी, जिसमें उसके मायके पक्ष ने लगभग 9 लाख रुपये खर्च किए थे।
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति गिर्राज तिवारी, ससुर कौशल किशोर तिवारी और ननद नीलम तिवारी द्वारा दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा उसके साथ मारपीट की गई।
पीड़िता की शिकायत पर गोंदन थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर 01 बजे आरोपी पति, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के दतिया जिले में नगर पालिका के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवढ़ा चुंगी इलाके में हुई, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने पार्षद कल्लू कुशवाहा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल पार्षद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है। सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग कोतवाली थाने पर जमा हो गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस पर भी दबाव बढ़ गया है करीब दोपहर 2 बजे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के भाई शेरू कुशवाहा की शिकायत पर पुलिस ने.... गोलू कुशवाहा (झिर का बाग) सुधीर कुशवाहा (हरदौल मोहल्ला) पंकज उर्फ छोटू कुशवाहा (राधासागर) साहब सिंह यादव (सिरोल) उमेश कुशवाहा (सेवढ़ा चुंगी) प्रवीण बाल्मीक (रिछरा फाटक) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड के दो आरोपी पण्डोखर थाने में सरेंडर कर चुके हैं, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर दिनदहाड़े एक जनप्रतिनिधि की हत्या कैसे हो गई… और क्या दतिया में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं?
    2
    मध्यप्रदेश के दतिया जिले में नगर पालिका के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवढ़ा चुंगी इलाके में हुई, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने पार्षद कल्लू कुशवाहा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
गंभीर रूप से घायल पार्षद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है।
सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग कोतवाली थाने पर जमा हो गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस पर भी दबाव बढ़ गया है
करीब दोपहर 2 बजे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
मृतक के भाई शेरू कुशवाहा की शिकायत पर पुलिस ने....
गोलू कुशवाहा (झिर का बाग)
सुधीर कुशवाहा (हरदौल मोहल्ला)
पंकज उर्फ छोटू कुशवाहा (राधासागर)
साहब सिंह यादव (सिरोल)
उमेश कुशवाहा (सेवढ़ा चुंगी)
प्रवीण बाल्मीक (रिछरा फाटक)
के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड के दो आरोपी पण्डोखर थाने में सरेंडर कर चुके हैं, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर दिनदहाड़े एक जनप्रतिनिधि की हत्या कैसे हो गई… और क्या दतिया में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं?
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by AD SINGH DHAKAD
    1
    Post by AD SINGH DHAKAD
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पानी जमा होने से किसी के गिर रहे मकान तो किसी की हो रही फसल बर्बाद,..... पूरा मामला वार्ड कामद रोड, वार्ड नंबर 13 नगर इंदरगढ़ जिला दतिया का है...... #public #politics #MP #नगर #जनता #datia #किसान
    1
    पानी जमा होने से किसी के गिर रहे मकान तो किसी की हो रही फसल बर्बाद,.....
पूरा मामला वार्ड कामद रोड, वार्ड नंबर 13 नगर इंदरगढ़ जिला दतिया का है......
#public #politics #MP #नगर #जनता #datia #किसान
    user_Shayar Ali Journalist
    Shayar Ali Journalist
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी युवा नेता एवं कार्यकर्ता प्रदीप यादव ने जमकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप
    1
    समाजवादी पार्टी युवा नेता एवं कार्यकर्ता प्रदीप यादव ने जमकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.