Shuru
Apke Nagar Ki App…
अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क दुर्घटना में मौत, बड़े भाई से मिलने जा रहा था झाँसी जेल
बुंदेलखण्ड न्यूज नेटवर्क
अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क दुर्घटना में मौत, बड़े भाई से मिलने जा रहा था झाँसी जेल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एसएसपी बीवीजीटीएस द्वारा वर्षा ऋतु के दृष्टिगत यातायात पुलिसकर्मियों को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु रेनकोट वितरित किए गए। जनपद झाँसी में आमजन की सुरक्षा एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए झाँसी पुलिस निरंतर प्रतिबद्ध है। 🌧️🚦1
- 10 दिवसीय मेकअप कार्यशाला का भव्य समापन, प्रतिभाओं को डॉ. संदीप ने किया सम्मानित झाँसी। आर्यन मेकअप मंत्रा, ग्वालियर रोड, झांसी एवं आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय मेकअप कार्यशाला का समापन समारोह गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सौंदर्य कला, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी तथा विशिष्ट अतिथि दीपमाला कुशवाहा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेकअप केवल सौंदर्य संवर्धन का माध्यम नहीं, बल्कि सृजनात्मक अभिव्यक्ति और आत्मनिर्भरता का सशक्त साधन भी है। उन्होंने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर अभ्यास एवं नवाचार पर बल दिया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने अपने-अपने मॉडलों पर आधुनिक मेकअप तकनीकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रत्येक प्रस्तुति में कलात्मक सौंदर्य, तकनीकी दक्षता और रचनात्मक सोच का प्रभाव स्पष्ट दिखाई दिया। प्रतिभागियों की उत्कृष्ट प्रतिभा के कारण निर्णायक मंडल के लिए विजेताओं का चयन अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा। सूक्ष्म तकनीकी मूल्यांकन के उपरांत कृष्ण यादव को प्रथम, खुशबू कुशवाहा को द्वितीय तथा मोहिनी अहिरवार को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। समारोह के अंत में हेमंत कुशवाह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आर्यन मेकअप मंत्रा के निदेशक संजीव कुमार विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर रिंकी कुशवाहा, सचिन कुशवाहा, राहुल परिहार, आकाश, बबली, प्रथम, अनिकेत, मोहिनी, नैंसी एवं सीमा सहित संस्थान का समस्त स्टाफ एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- झाँसी पुलिस की बड़ी कामयाबी: सीपरी बाजार में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार! झाँसी दिनांक 07 अगस्त 2026 को थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा चोरी की घटना की योजना बनाते हुए 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि तीनों अभियुक्त राजस्थान के निवासी हैं तथा एक अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह के सदस्य हैं। अभियुक्तगण बंद पड़े मकानों की रेकी कर सब्बल व सरिया से ताला एवं दरवाजे तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद झाँसी में भी चोरी की घटनाएं कारित की गई हैं। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध शस्त्र, कारतूस, चोरी की नकदी, जेवरात तथा चोरी में प्रयुक्त सब्बल व सरिया बरामद किए गए हैं। जांच के दौरान अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी प्रकाश में आया है। प्रकरण में की जा रही अग्रेतर कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर की वीडियो बाइट2
- पूर्व कैंट बोर्ड सीईओ बबीना...📍 // शंकर बाबू रेड्डी जी ने किया बबीना आकर मोती तालाब का निरीक्षण बुंदेलखंड क्षेत्र बबीना की ऐतिहासिक धरोहर 'मोती तालाब' पर आज एक विशेष पल देखने को मिला। आज पूर्व सीईओ, कैंट बोर्ड बबीना श्री शंकर बाबू रेड्डी साहब मोती तालाब पहुंचे। यह वही अधिकारी हैं, जिनके कार्यकाल में वर्षों पहले इस ऐतिहासिक तालाब का सौंदर्यीकरण कराया गया था और इसे एक नई पहचान मिली थी। लेकिन उनके बबीना से स्थानांतरण के बाद लंबे समय तक इस धरोहर की ओर किसी ने विशेष ध्यान नहीं दिया। समय के साथ तालाब अपनी चमक खोता चला गया।4
- झांसी भाई अबान की मौत की खबर सुनकर झांसी जेल में रातभर रोया अली, अली व उमर को मिली पैरोल, ले जाया जाएगा प्रयागराज। झांसी भाई अबान की मौत की खबर सुनकर झांसी जेल में रातभर रोया अली, अली व उमर को मिली पैरोल, ले जाया जाएगा प्रयागराज। क्या अब बुर्के में छिपकर अपने बेटे अबान को अंतिम विदाई देने आ सकती है मां शाइस्ता परवीन? जो 2023 से है फरार, 1 लाख का इनाम है घोषित। झांसी में बेटे असद के एनकाउंटर में मारे जाने, व पति अतीक अहमद की हत्या के बाद भी नहीं पहुंची थी शाइस्ता। पुलिस की उस पर रहेगी पैनी नजर।2
- झांसी SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को बांटे रैन कोर्ट...2
- झांसी: गाय से टकराई तेज रफ्तार बाइक,दो युवकों की हालत गंभीर,CCTV में कैद हुआ हादसा.... झांसी शहर में आवारा मवेशियों की समस्या एक बार फिर गंभीर हादसे की वजह बन गई। गुरुवार देर रात शिवपुरी रोड स्थित नंदनपुरा रोड पर सड़क पर घूम रही एक आवारा गाय से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। .1