Shuru
Apke Nagar Ki App…
“सर, कारण बताइये. सर, कारण बताइए” लखनऊ में एक युवक परिवार के साथ रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था इतने में सादी वर्दी में (एक वर्दी में) कुछ पुलिस वाले आए और युवक को उठा ले गए बच्चे को रोते हुए वीडियो में देखा जा सकता है
Kailash Gupta
“सर, कारण बताइये. सर, कारण बताइए” लखनऊ में एक युवक परिवार के साथ रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था इतने में सादी वर्दी में (एक वर्दी में) कुछ पुलिस वाले आए और युवक को उठा ले गए बच्चे को रोते हुए वीडियो में देखा जा सकता है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- SP NEWS चैती मेले की रोड लाइट में दौड़ रहे करंट ने ली जान, CPR देने के बाद भी नहीं बच सका वानर; स्थानीय लोगों में आक्रोश, खुले तारों को तत्काल सुरक्षित करने की मांग विस्तृत खबर: नगर क्षेत्र में नगर पालिका की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है, जहां चैती मेले के दौरान लगाई गई रोड लाइट के खुले तार एक बेजुबान जानवर के लिए जानलेवा साबित हो गए। खुटार रोड स्थित सब्जी मंडी के पास एक वानर करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घटना को देख मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने मानवता का परिचय देते हुए बेहोश वानर को बचाने का प्रयास किया। उसने तत्काल CPR देकर वानर को होश में लाने की कोशिश की। कुछ समय के लिए वानर की हालत में हल्का सुधार भी नजर आया, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि चैती मेले जैसे बड़े आयोजन में भी नगर पालिका द्वारा सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम नहीं किए गए। खुले तारों को न तो ढका गया और न ही उनकी मरम्मत की गई, जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खुले बिजली तारों को तत्काल सुरक्षित किया जाए, उन पर टेप या कवर लगाया जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य जानवर या इंसान को इस तरह अपनी जान न गंवानी पड़े। यह घटना न सिर्फ नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि लापरवाही किस हद तक जानलेवा बन सकती है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। @anshukverma @all1
- Post by Kailash Gupta1
- दोस्तों, अगर इस नन्हे बंदर की कहानी ने आपके दिल को छुआ है, तो: ✅ इस वीडियो को लाइक (Like) करें। 💬 कमेंट (Comment) में "Respect" जरूर लिखें। 🔄 इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर (Share) करें ताकि यह नेक संदेश हर किसी तक पहुंचे। 👤 और ऐसे ही बेहतरीन और दिल को छू लेने वाले वीडियो देखने के लिए हमारे पेज को (सबस्क्राइब) करना न भूलें! 🔔1
- Post by Jagtar singh1
- ईसानगर (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामलोक के मजरा ढेकीपुरवा में लंबे समय से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ अंततः वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भारी भय व्याप्त था, जिसे देखते हुए वन विभाग ने गांव के पास पिंजरा लगाया था। सोमवार देर रात तेंदुआ शिकार के लालच में पिंजरे में दाखिल हुआ और फंस गया। सुबह जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को कब्जे में ले लिया है और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।1
- वायरल वीडियो आगरा से दारोगा और वकील की भिड़ंत1
- मेला मैदान इलाके में शराब पर ओवरचार्जिंग का वीडियो वायरल लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान इलाके में शराब बिक्री को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ₹150 की बोतल पर ₹160 वसूलने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर दिखाया जा रहा है कि तय कीमत से ज्यादा रकम लेकर ग्राहकों से खुलेआम वसूली की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक-दो दिन की बात नहीं, बल्कि लंबे समय से इस तरह की मनमानी चल रही है। ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया है कि अधिक कीमत लेने के बावजूद पक्का बिल नहीं दिया जा रहा, जिससे नियमों के उल्लंघन की आशंका और बढ़ जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश बढ़ गया है और लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो पर क्या कदम उठाते हैं।1
- Post by Kailash Gupta1