पांचाल घाट से नैमिषारण्य के लिए निकली डांक कांवड़ यात्रा, विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद पचदेवरा थाना प्रभारी राकेश यादव ने पूजा अर्चना,आरती कर डाक कावड़ यात्रा को किया रवाना पचदेवरा। रविवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पांचाल घाट, फर्रुखाबाद से नैमिषारण्य के लिए डांक कांवड़ यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ जलपापुर गांव से हुआ, जो मुर्तजा नगर मंदिर होते हुए सुल्तानपुर गांव की ओर रवाना हुई। सुल्तानपुर गांव में भगवान शिव और पार्वती की झांकी की पूजा अर्चन कर आरती में थाना प्रभारी पचदेवरा राकेश यादव सहित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री प्रवीण जी, जिला सह संस्कार प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, बजरंग दल के जिला सह संयोजक प्रशांत सिंह, मनीष सिंह, सुजीत शर्मा,सच्चिदानंद निर्मोही सहित विहिप एवं बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे पूजा अर्चन कर डांक कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक जयघोष के साथ कांवड़ यात्रा निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पचदेवरा थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि डांक कांवड़ यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश देना है। पांचाल घाट फर्रुखाबाद से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्री नैमिषारण्य की ओर रवाना हुए।
पांचाल घाट से नैमिषारण्य के लिए निकली डांक कांवड़ यात्रा, विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद पचदेवरा थाना प्रभारी राकेश यादव ने पूजा अर्चना,आरती कर डाक कावड़ यात्रा को किया रवाना पचदेवरा। रविवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पांचाल घाट, फर्रुखाबाद से नैमिषारण्य के लिए डांक कांवड़ यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ जलपापुर गांव से हुआ, जो मुर्तजा नगर मंदिर होते हुए सुल्तानपुर गांव की ओर रवाना हुई। सुल्तानपुर गांव में भगवान शिव और पार्वती की झांकी की पूजा अर्चन कर आरती में थाना प्रभारी पचदेवरा राकेश यादव सहित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री प्रवीण जी, जिला सह संस्कार प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, बजरंग दल के जिला सह संयोजक प्रशांत सिंह, मनीष सिंह, सुजीत शर्मा,सच्चिदानंद निर्मोही सहित विहिप एवं बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे पूजा अर्चन कर डांक कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक जयघोष के साथ कांवड़ यात्रा निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पचदेवरा थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि डांक कांवड़ यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश देना है। पांचाल घाट फर्रुखाबाद से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्री नैमिषारण्य की ओर रवाना हुए।
- पांचाल घाट से नैमिषारण्य के लिए निकली डांक कांवड़ यात्रा, विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद पचदेवरा थाना प्रभारी राकेश यादव ने पूजा अर्चना,आरती कर डाक कावड़ यात्रा को किया रवाना पचदेवरा। रविवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पांचाल घाट, फर्रुखाबाद से नैमिषारण्य के लिए डांक कांवड़ यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ जलपापुर गांव से हुआ, जो मुर्तजा नगर मंदिर होते हुए सुल्तानपुर गांव की ओर रवाना हुई। सुल्तानपुर गांव में भगवान शिव और पार्वती की झांकी की पूजा अर्चन कर आरती में थाना प्रभारी पचदेवरा राकेश यादव सहित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री प्रवीण जी, जिला सह संस्कार प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, बजरंग दल के जिला सह संयोजक प्रशांत सिंह, मनीष सिंह, सुजीत शर्मा,सच्चिदानंद निर्मोही सहित विहिप एवं बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे पूजा अर्चन कर डांक कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक जयघोष के साथ कांवड़ यात्रा निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पचदेवरा थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि डांक कांवड़ यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश देना है। पांचाल घाट फर्रुखाबाद से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्री नैमिषारण्य की ओर रवाना हुए।1
- हरदोई साण्डी थाना घट काना गांव में लगाया महिला-बालिका चौपाल, दी योजनाओं की जानकारी हरदोई, साण्डी मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार 16 अगस्त 2026 को थाना साण्डी पुलिस ने ग्राम घट काना में बीट भ्रमण के दौरान "बहु-बेटी सम्मेलन" एवं महिला-बालिका चौपाल का आयोजन किया। हरदोई साण्डी थाना घट काना गांव में लगाया महिला-बालिका चौपाल, दी योजनाओं की जानकारी हरदोई, साण्डी मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार 16 अगस्त 2026 को थाना साण्डी पुलिस ने ग्राम घट काना में बीट भ्रमण के दौरान "बहु-बेटी सम्मेलन" एवं महिला-बालिका चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में महिला आरक्षियों द्वारा क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धा पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इस दौरान महिलाओं को उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए जारी सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। जिसमें वूमेन पावर लाइन 1090, वूमेन हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108/102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। चौपाल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस और हेल्पलाइन की मदद ली जाए। कार्यक्रम में महिला आरक्षी वित्तम पाठक, महिला आरक्षी प्रियंका, महिला आरक्षी आरती, रिजर्व महिला आरक्षी प्रतीक्षा और रिजर्व महिला आरक्षी शिवानी सहित थाना साण्डी का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं चौपाल में शामिल हुईं।4
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक आज का दिन विकसित भारत के लिए अति महत्वपूर्ण, क्योंकि वंदभारत का शताब्दी वर्ष हो रहा पूर्ण सचिन एस आर एस स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर विकासखंड नवाबगंज स्थित एस आर एस स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान सचिन यादव ने कहा कि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जो मन मोह लेने वाले थे उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस का दिन विकसित भारत के लिए बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि वन्देमातरम का शताब्दी वर्ष भी चल रहा है इसलिए महत्ता और अधिक बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा विकसित भारत में युवाओं को इस का बनना चाहिए क्योंकि आने वाला समय भारत को काफ़ी लंबी ऊंचाई तक ले जा सकता। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सचिन यादव ,जीतू यादव ,हरवेद सिंह यादव ,यशवीर सिंह यादव, अवधेश यादव, तथा अन्य अध्यापक गण, और अभिभावक गण, एवं ग्रामीण मौजूद रहे1
- हमारे गांव की सड़क या सड़क से होते हुए नरक तक की यात्रा पूछता है गांव आदरणीय विधायिका रजनी तिवारी जी सादर निवेदन है कि चुनाव से पहले जब आप हमारे गांव ठेहापुर आई थीं, तब आपने हम ग्रामवासियों से पक्की सड़कों और मजबूत खड़ंजे का वादा किया था। हमने आपके वचनों पर विश्वास किया और भारी समर्थन देकर आपको अपना प्रतिनिधि चुना। लेकिन अत्यंत दुख और निराशा के साथ कहना पड़ रहा है कि चुनाव जीतने के बाद से आज तक हमारे गांव की मूलभूत समस्याओं की ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया है। गांव की वर्तमान स्थिति गांव ठेहापुर की मुख्य सड़क और खड़ंजा पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। सड़क जगह जगह से उखड़ चुकी है और बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है और पूरा मार्ग दलदल में बदल जाता है। ऐसी स्थिति में पैदल चलना भी बेहद कठिन हो जाता है। इस समस्या के संबंध में ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामवासियों को हो रही गंभीर परेशानियां स्कूली बच्चों को प्रतिदिन कीचड़ और जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों और गर्भवती महिलाओं को आपात स्थिति में अस्पताल तक पहुंचाना बेहद जोखिम भरा हो गया है। जलभराव और गंदगी के कारण गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। हमारी करबद्ध अपील विधायिका जी, जनता अपने प्रतिनिधि को इस विश्वास के साथ चुनती है कि वह उनकी समस्याओं को समझेगा और आवश्यकता के समय उनके साथ खड़ा रहेगा। आज ठेहापुर गांव की तस्वीरें और जमीनी स्थिति विकास के दावों की वास्तविकता स्वयं बयां कर रही हैं। अतः आपसे करबद्ध निवेदन है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं कड़े निर्देश प्रदान करने की कृपा करें तथा ठेहापुर निसौली गोपाल मार्ग के पुनर्निर्माण, मजबूत खड़ंजे तथा जल निकासी की स्थाई व्यवस्था का कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने की कृपा करें। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप ग्रामवासियों की इस पीड़ा को समझेंगी और अपने स्तर से प्रभावी कार्रवाई कराकर हमें इस बदहाली से जल्द राहत दिलाएंगी। सादर धन्यवाद समस्त ग्रामवासी ग्राम ठेहापुर जनपद हरदोई उत्तर प्रदेश1
- हरदोई। विकासखंड भरखनी में बने राजकीय पशु चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पशु चिकित्सालय के मुख्य गेट पर अक्सर ताला लगा रहता है और यहां तैनात चिकित्सक के बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाती। राजकीय पशु चिकित्सालय भरखनी पर लगा ताला, चिकित्सक की अनुपस्थिति पर उठे सवाल हरदोई। विकासखंड भरखनी में बने राजकीय पशु चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पशु चिकित्सालय के मुख्य गेट पर अक्सर ताला लगा रहता है और यहां तैनात चिकित्सक के बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाती। सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च कर राजकीय पशु चिकित्सालय का निर्माण कराया गया, ताकि क्षेत्र के पशुपालकों को अपने पशुओं के इलाज और आवश्यक चिकित्सकीय सेवाओं के लिए दूर न जाना पड़े। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में नियमित रूप से चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पशु बीमार होने पर उन्हें इलाज के लिए निजी चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ता है। अस्पताल बंद रहने से सरकारी व्यवस्था का लाभ पशुपालकों को नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराकर पशु चिकित्सालय को नियमित रूप से खुलवाने तथा चिकित्सक की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लेते हैं या फिर राजकीय पशु चिकित्सालय इसी तरह ताले में बंद रहता है। भारत ग्रामीण न्यूज़ TV11
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग नगर पालिका अध्यक्ष ने रेलवे रोड का किया उद्घाटन रेलवे रोड को 3 करोड़ की लागत से गया बनाया रेलवे रोड को चार सालों में मॉडल रोड बनाकर नगर पालिका जनता को कर पाई समर्पित रेलवे रोड पर मॉडल 104 लाइटें 80 लाख रुपए से गई लगाई नगर पालिका ने जनता को दिखाया था मॉडल रोड का सपना नगर पालिका 3 करोड़ खर्च के बाद भी नहीं बना सकी मॉडल रोड - जनता उदघाटन शिलापट पर सभासदों के नाम होने पर सभासद मायूस चौक से रेलवे रोड तक 5 पड़ते बार्ड पांचों वार्डों में किसी सभासद का शिलापट पर नाम न होने से सभासदों में आक्रोश नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के रेलवे रोड का मामला फर्रुखाबाद ब्रेकिंग नगर पालिका अध्यक्ष ने रेलवे रोड का किया उद्घाटन रेलवे रोड को 3 करोड़ की लागत से गया बनाया रेलवे रोड को चार सालों में मॉडल रोड बनाकर नगर पालिका जनता को कर पाई समर्पित रेलवे रोड पर मॉडल 104 लाइटें 80 लाख रुपए से गई लगाई नगर पालिका ने जनता को दिखाया था मॉडल रोड का सपना नगर पालिका 3 करोड़ खर्च के बाद भी नहीं बना सकी मॉडल रोड - जनता उदघाटन शिलापट पर सभासदों के नाम होने पर सभासद मायूस चौक से रेलवे रोड तक 5 पड़ते बार्ड पांचों वार्डों में किसी सभासद का शिलापट पर नाम न होने से सभासदों में आक्रोश नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के रेलवे रोड का मामला4
- CITY NEWS: 95 वर्षीय दादी को कांवड़ पर बैठाकर 80 किमी की यात्रा पर निकला नाती1
- फर्रुखाबाद : सीपी इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस 'आजादी के अमृत महोत्सव' के संकल्पों के साथ अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। तिरंगे के रंगों से सुसज्जित विद्यालय परिसर में देशभक्ति के तरानों और राष्ट्रीय चेतना की गूंज से माहौल ओत-प्रोत नजर आया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री व उपाध्यक्ष श्री डी. एस. राठौर रहे। प्रातः 8:00 बजे मुख्य अतिथि श्री राठौर, विद्यालय के निदेशक श्री मिथिलेश अग्रवाल, उपनिदेशिका श्रीमती अंजू राजे, प्रधानाचार्य श्री पी. रथ, उपप्रधानाचार्य श्री नवीन शाक्य तथा प्राथमिक वर्ग की प्रभारी श्रीमती शिवानी दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति में संयुक्त रूप से ध्वजारोहण संपन्न हुआ। राष्ट्रगान के स्वर गूंजते ही पूरा प्रांगण राष्ट्रभक्ति की भावना से झंकृत हो उठा। इसके उपरांत स्काउट-गाइड और चारों सदनों (हाउस) के छात्र-छात्राओं ने सुव्यवस्थित एवं अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ अमर शहीदों का बलिदान समारोह में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक भावपूर्ण और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। ‘मिट्टी की कसम’ और ‘है प्रीत जहाँ की रीत सदा’ जैसे अमर गीतों पर प्रस्तुत समूह नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय बैंड की ओजस्वी धुन तथा ‘तेरा हिमालय आकाश’ समूह गान ने प्रांगण में समां बांध दिया। विशेष रूप से ‘भारतीय सेना की शौर्य गाथा’ पर आधारित नाटिका ने सरहद के रखवालों के त्याग और समर्पण को सजीव कर दिया, जिसे देखकर दर्शक दीर्घा में उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। इस अवसर पर कक्षा 10 एवं कक्षा 12 उत्तीर्ण छात्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। क्योंकि शुभ गंगवार ने कक्षा 12 में 99% अंक लाकर प्रदेश के अनेक जिलों पछाड़ते हुए अपने माता-पिता एवं विद्यालय तथा फर्रुखाबाद का नाम रोशन किया। राष्ट्र निर्माण और अनुशासन का दिया संदेश मुख्य अतिथि श्री डी. एस. राठौर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, "युवा पीढ़ी को देश के अमर बलिदानियों और वीर सैनिकों के अदम्य साहस से सीख लेकर राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखना चाहिए।" निदेशक श्री मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि अनुशासन, नैतिक मूल्य और राष्ट्रप्रेम ही वह नींव हैं, जिस पर सशक्त भारत का निर्माण संभव है। उपनिदेशिका श्रीमती अंजू राजे ने छात्रों से जिम्मेदार एवं सजग नागरिक बनने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य श्री पी. रथ ने जीवन में कर्तव्यनिष्ठा और एकता को अपनाने पर बल दिया। छात्र प्रतिनिधियों—हेड बॉय रविकांत यादव, हेड गर्ल शैली मिश्रा तथा जूनियर विंग की हेड गर्ल गौरांशी—ने भी अपने संबोधन में राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन श्रीमती कविता त्रिपाठी द्वारा किया गया, जबकि उपप्रधानाचार्य श्री नवीन शाक्य ने समस्त अतिथियों, अभिभावकों एवं संस्था के सदस्यों का हृदय से धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया।1