पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर बच्चों को बांटे गए पानी के थर्मस फफूंद, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन सोमवार को नगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 20 अप्रैल को पड़ने वाले इस खास मौके पर समाजसेवा और परोपकार की मिसाल पेश की गई। नगर के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के चेहरे उस वक्त खुशी से खिल उठे जब उन्हें मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपहार स्वरूप पानी के थर्मस भेंट किए गए। सोमवार को मोहल्ला भराव में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सलीम खान द्वारा नगर के अलग-अलग स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से लेकर कक्षा 9 तक के कुल 135 छात्र-छात्राओं को छोटे-बड़े थर्मस प्रदान किए गए।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पैगंबर साहब का जीवन हमें मानवता और दूसरों की मदद करने का संदेश देता है इसी राह पर चलते हुए आज बच्चों के बीच खुशियां बांटी गई हैं। उपहार पाकर छात्र-छात्राएं बेहद उत्साहित नजर आए।

- विद्युत की चिंगारी से गेहूं की पांच बीघा फसल जलकर हुई खाक। औरैया जिले के बिधूना-इटावा मार्ग स्थित ग्राम लक्षीराम पुरवा में सोमवार को विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। देखते ही देखते आग ने करीब पांच बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और खेत के किनारे खड़े पेड़ों तक फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी, लेकिन दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही गांव के लोगों ने निजी संसाधनों और कड़ी मशक्कत के बल पर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। हालांकि तब तक अधिकांश फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कस्बा निवासी मोनेन्द्र मल्होत्रा पुत्र अनिल कुमार मल्होत्रा ने बताया कि उनके खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चिंगारी से यह आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल सत्यवीर पाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित फसल का आंकलन कर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।1
- व्यापारी लूटकांड का एसपी अभिषेक भारती ने किया बड़ा खुलासा, मुठभेड़ में नकदी सहित 3 गिरफ्तार।1
- औरैया। क्षेत्र के ग्राम सुरान में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में फायरमैन गौरव शाक्य, गजेंद्र सिंह व विशाल कुमार की टीम ने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया। टीम ने ग्रामीणों को घरों, खेतों और बिजली उपकरणों से लगने वाली आग से बचाव के तरीके बताए। आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की गई। बड़े स्तर पर आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के साथ पंपलेट भी वितरित किए गए।1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- kudrail raip and may name Akash Kumar hai jila इटावा ग्राम व पोस्ट कुदरैल। और में हूं तुम्हारा छोटा भाई कुदरैल बाला प्लेस सपोर्ट करे 🙏 रेप अच्छे लगे तो कॉमेंट जरूर करना जय श्री राम4
- *इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 82 लाख कीमत की शराब की गई नष्ट, न्यायालय के आदेश पर हुई सख्त कार्यवाही पुलिस, अभियोजन व राजस्व टीम रही मौके पर मौजूद, थाना चौबिया पुलिस ने जेसीबी से कराया विनष्टिकरण...*1
- सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनांक मौत, बस स्टैंड के समीप हुई घटना पुलिस पहुंची औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।1
- Post by Kanhaiya lal1