दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जांच जारी ट्रांसपोर्ट नगर में 706 लीटर गोवर्धन प्योर गाय घी जब्त, चार नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे ग्वालियर, 08 अगस्त 2026। जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्री राधिका एजेंसी का निरीक्षण कर 706 लीटर गोवर्धन प्योर गाय घी, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 62 हजार रुपये है, जब्त किया है। घी के चार विधिक नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशों के पालन में जिलेभर में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर अपर कलेक्टर श्री अनिल बनवारिया के मार्गदर्शन और तहसीलदार श्री मुन्नालाल के नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में मदरसा के पास स्थित श्री राधिका एजेंसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फर्म में गोवर्धन प्योर गाय घी का 10 किलोग्राम, एक लीटर, 500 मिलीलीटर एवं 200 मिलीलीटर पैकिंग में कुल लगभग 706 लीटर स्टॉक पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री लोकेन्द्र सिंह ने फर्म संचालक श्री योगेश बंसल की मौजूदगी में घी के चार विधिक नमूने लिए। इसके बाद शेष 706 लीटर घी, जिसकी कुल कीमत लगभग 4 लाख 62 हजार रुपये है, को नियमानुसार जब्त किया गया। जब्त किए गए घी के विधिक नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जाएंगे। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उदयपुरवाला स्वीट्स, लोको रोड, हजीरा का भी निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सतीश कुमार धाकड़ ने यहां से मलाई बर्फी का नमूना लिया, जिसे नियमानुसार जांच के लिए भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित उत्पाद की संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला—निर्माता, स्टॉकिस्ट, डिस्ट्रीब्यूटर एवं रिटेलर—की जांच शुरू कर दी है। जांच में प्राप्त तथ्यों एवं प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विक्रेताओं तथा अन्य जिम्मेदार पक्षों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- दतिया की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम, पूर्व टीआई शेर सिंह बड़ौनिया कांग्रेस में शामिल, डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर साधा निशाना दतिया में नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह और कांग्रेस प्रदेश महासचिव अवधेश नायक के सम्मान समारोह के दौरान बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। पूर्व टीआई शेर सिंह बड़ौनिया ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए मंच से पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर खुलकर निशाना साधा। बड़ौनिया ने पुलिस सेवा के दौरान राजनीतिक दबाव और विभागीय कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें 25 मिनट के भीतर सेवा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उन्होंने इसे अपने स्वाभिमान की लड़ाई बताते हुए राजनीति में आने का फैसला करने की बात कही।1
- भाण्डेर पहुंचे कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े जनविश्वास अभियान कार्यक्रम में आमजनों की सुनी समस्याएं किया निरीक्षण1
- प्रभारी मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना आज जिले के प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे प्रभारी मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना आज जिले के प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे3
- जीतू पटवारी ने विजय जुलूस के बाद कहा था अवधेश नायक अवधेश नायक अवधेश नायक आज अवधेश नायक ने बताया क्या है पूरा मामला1
- पीएम मोदी ने मंच से क्यों कहा कि मैं बाबा बागेश्वर नहीं मची हलचल पीएम मोदी ने मंच से क्यों कहा कि मैं बाबा बागेश्वर नहीं मची हलचल1
- सम्मान समारोह के बैनर से जीतू पटवारी की तस्वीर गायब, पूरे कार्यक्रम में बनी चर्चा का विषय दतिया में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मंच पर लगा बैनर चर्चा का केंद्र बन गया। बैनर में कांग्रेस के कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं की तस्वीरें थीं, लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की तस्वीर नजर नहीं आई। कार्यक्रम के दौरान इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं और बैनर पूरे आयोजन में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।1
- भांडेर में एक महीने बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, कलेक्टर के लिखित आश्वासन पर लौटे काम पर, जेसीबी-ट्रैक्टर से शुरू हुई सफाई भांडेर। नगर परिषद क्षेत्र में पिछले एक महीने से चल रही सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। दतिया कलेक्टर के द्वारा सख्ती से कर्मचारियों को समझाईश देने व नियमानुसार मांगो पर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया। शनिवार सुबह 08 बजे दोपहर 02 बजे तक सफाई कर्मचारी पूरी तैयारी के साथ नगर की सफाई व्यवस्था बहाल करने मैदान में उतरे। एक महीने से जगह-जगह जमा कचरे और गंदगी को हटाने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद ली जा रही है। मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से कचरा हटाने के साथ फॉगिंग का काम भी शुरू किया गया है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पिछले एक महीने से नगर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित थी। कई स्थानों पर कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।1
- पंडोखर-समथर रोड पर नीलगाय से टकराया बाइक चालक, तीन लोग घायल, एक गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर पंडोखर थाना क्षेत्र के पंडोखर-समथर रोड पर शनिवार दोपहर अचानक नीलगाय सामने आने से एक बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं तीनों घायलों को शनिवार दोपहर 03 बजे इलाज के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। जहां से एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बिल्हेटी निवासी धीरज श्रीवास्तव अपने साथी संजय प्रजापति और प्रशांत तिवारी के साथ बाइक से इंदरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान पंडोखर-समथर रोड पर अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई। बाइक चालक जब तक कुछ समझ पाता, बाइक नीलगाय से टकरा गई। जिससे तीनों लोग घायल हो जीएम1