Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम, पूर्व टीआई शेर सिंह बड़ौनिया कांग्रेस में शामिल, डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर साधा निशाना दतिया में नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह और कांग्रेस प्रदेश महासचिव अवधेश नायक के सम्मान समारोह के दौरान बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। पूर्व टीआई शेर सिंह बड़ौनिया ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए मंच से पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर खुलकर निशाना साधा। बड़ौनिया ने पुलिस सेवा के दौरान राजनीतिक दबाव और विभागीय कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें 25 मिनट के भीतर सेवा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उन्होंने इसे अपने स्वाभिमान की लड़ाई बताते हुए राजनीति में आने का फैसला करने की बात कही।
Vikas Sen

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- प्रभारी मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना आज जिले के प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे प्रभारी मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना आज जिले के प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे3
- भांडेर में एक महीने बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, कलेक्टर के लिखित आश्वासन पर लौटे काम पर, जेसीबी-ट्रैक्टर से शुरू हुई सफाई भांडेर। नगर परिषद क्षेत्र में पिछले एक महीने से चल रही सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। दतिया कलेक्टर के द्वारा सख्ती से कर्मचारियों को समझाईश देने व नियमानुसार मांगो पर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया। शनिवार सुबह 08 बजे दोपहर 02 बजे तक सफाई कर्मचारी पूरी तैयारी के साथ नगर की सफाई व्यवस्था बहाल करने मैदान में उतरे। एक महीने से जगह-जगह जमा कचरे और गंदगी को हटाने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद ली जा रही है। मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से कचरा हटाने के साथ फॉगिंग का काम भी शुरू किया गया है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पिछले एक महीने से नगर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित थी। कई स्थानों पर कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।1
- जीतू पटवारी ने विजय जुलूस के बाद कहा था अवधेश नायक अवधेश नायक अवधेश नायक आज अवधेश नायक ने बताया क्या है पूरा मामला1
- चिरगांव के पूर्व ब्लाक अरविंद नगर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर अर्जी लगाने विधानसभा चुनाव को लेकर1
- झाँसी मे तीन गावो मे दबिश देकर नकली पुलिस बनकर साइबर ठगी करने वाले 23 ठंग गिरफ्तार,, 17 की तलाश जारी.1
- सम्मान समारोह के बैनर से जीतू पटवारी की तस्वीर गायब, पूरे कार्यक्रम में बनी चर्चा का विषय दतिया में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मंच पर लगा बैनर चर्चा का केंद्र बन गया। बैनर में कांग्रेस के कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं की तस्वीरें थीं, लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की तस्वीर नजर नहीं आई। कार्यक्रम के दौरान इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं और बैनर पूरे आयोजन में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।1
- झांसी में ऑनलाइन ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 23 आरोपी गिरफ्तार झांसी में सबसे बड़ा ऑन लाइन ठगी का गिरोह गिरफ्तार, 123 मोबाइल फोन, 35 डेविड कार्ड, 9 लाख से अधिक की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात बरामद। 23 अभियुक्त गिरफ्तार।1