Shuru
Apke Nagar Ki App…
@अभी अपने लोगों पर हमला करने के लिए CRPF की 200 गाड़ियां बंगाल आ रही हैं।” - मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बेहद गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक बयान CRPF कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है – यह भारत की केंद्रीय अर्धसैनिक बल है जो चुनाव आयोग के आदेश पर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैनात की जाती है। CRPF के जवान देश के लिए जान देते हैं – कश्मीर से लेकर नक्सल क्षेत्रों तक, चुनाव ड्यूटी पर लोगों की सुरक्षा करते हैं। उन्हें “हमलावर” कहना उनके बलिदान का अपमान है।@
K. Kumar Mathur
@अभी अपने लोगों पर हमला करने के लिए CRPF की 200 गाड़ियां बंगाल आ रही हैं।” - मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बेहद गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक बयान CRPF कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है – यह भारत की केंद्रीय अर्धसैनिक बल है जो चुनाव आयोग के आदेश पर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैनात की जाती है। CRPF के जवान देश के लिए जान देते हैं – कश्मीर से लेकर नक्सल क्षेत्रों तक, चुनाव ड्यूटी पर लोगों की सुरक्षा करते हैं। उन्हें “हमलावर” कहना उनके बलिदान का अपमान है।@
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी जमीन विवाद में दबंगों का कहर : किसान की खड़ी गेहूं की फसल कटवाई, मारपीट की,, मैनपुरी। जनपद के करहल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा किसान की खड़ी गेहूं की फसल कटवाने, मारपीट करने का। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम नगला अनिया निवासी विनीत कुमार व विवेक कुमार ने बताया कि उनकी करीब 43 बीघा जमीन मौजा यमदापुर व निडाबली में स्थित है। आरोप है कि गांव के ही संजीव यादव उर्फ गुड्डू और उनके भाई प्रशांत यादव उर्फ टीटू काफी समय से जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ितों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं और राजनीतिक पहुंच के चलते उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। पीड़ितों का कहना है कि 28 नवंबर 2025 को आरोपी अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर खेत पर पहुंचे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। । घटना की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद भी आरोपियों द्वारा कई बार खेत में जबरन पानी लगाया गया, जिसकी सूचना 112 नंबर पर दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि 2 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे आरोपी अपने साथियों के साथ खेत पर पहुंचे और खड़ी गेहूं की फसल को जबरन काटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पीड़ित को बंधक बनाकर मारपीट की गई और हथियारों के बल पर पूरी फसल कटवाकर ट्रैक्टर व पिकअप में भरकर ले गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फसल लेकर फरार हो गए और अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ितों ने बताया कि यही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है और फसल कट जाने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, फसल वापस दिलाने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। वाइट,, पीड़ित की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- Post by K. Kumar Mathur1
- भारत की ऊर्जा सुरक्षा और विदेश नीति इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। आखिर क्यों भौगोलिक रूप से करीब देशों को छोड़कर सरकार दूर देशों से महंगा तेल मंगवा रही है? इस वीडियो में हम विश्लेषण करेंगे 8 गुना ज्यादा परिवहन लागत (Freight Cost) का असर आम आदमी की जेब पर कैसे पड़ रहा है। साथ ही, देश की कानून व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े उन संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करेंगे जहाँ शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। बेहतर स्कूल, अस्पताल और रोजगार के हक की बात। Keywords: Indian Economy 2026, Crude Oil Logistics, Energy Security India, Fuel Freight Cost, Government Accountability, Hospital and School Infrastructure India, Job Crisis Hashtags: #EconomicCrisis #EnergyNews #ForeignPolicy #IndiaFuture #SocialJustice #JusticeForMartyrs Tags: Crude oil logistics India, Economic impact of oil import, PM silence on key issues, Social justice movement, Employment crisis in India, Health and education reforms1
- मैनपुरीः गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज को नई जिंदगी, प्रधान हॉस्पिटल के डॉ. आनंद कुमार की बड़ी सफलता मैनपुरी। देवी रोड स्थित मोहल्ला बगवानानपुर के एक व्यक्ति, जिनके लिवर और फेफड़े गंभीर रूप से खराब हो चुके थे, को अब पूरी तरह स्वस्थ कर दिया गया है। यह सफल उपचार मैनपुरी के प्रसिद्ध Pradhan Hospital में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सक Dr. Anand Kumar द्वारा किया गया। जानकारी के अनुसार, मरीज की हालत बेहद नाजुक थी और जीवन बचने की उम्मीद कम ही नजर आ रही थी। लेकिन डॉ. आनंद कुमार और उनकी टीम ने निरंतर प्रयास, सटीक जांच और आधुनिक उपचार पद्धतियों के जरिए मरीज को नई जिंदगी दे दी। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहा है। इस सफल इलाज के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मरीज के परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर सही इलाज मिलने से उनके अपने की जान बच सकी।1
- रिपोर्टर अमित कौशिक विद्युत विभाग दे रहा हादसे को आमंत्रण कर रहा हादसे का इंतजार ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ उठाई आवाज विद्युत विभाग का जेई कर रहा अपनी मनमानी, समस्या का नहीं कर रहा समाधान कई बार शिकायत करने पर भी नहीं हुआ समस्या का समाधान सड़क से महज 6 फीट की ऊंचाई से निकल रहे तार आने जाने वालों को करना पड़ रहा है समस्या का सामना सड़क पर भरा पानी ऊपर खुले बिजली के तार जमथरी से चंदरपुर जाने वाले रास्ते पर दिख रही विद्युत विभाग की लापरवाही बिछवा थाना क्षेत्र के जमथरी गांव का मामला1
- Post by Devendra Kumar1
- मैनपुरी (करहल): उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ कार सवार बदमाशों ने एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अपहरण: कार सवार दबंगों ने किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और उसका अपहरण कर लिया। दुष्कर्म और प्रताड़ना: आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे बदहवास हालत में सैफई अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए। आरोपी: पीड़िता के परिजनों ने एक नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस कार्रवाई: सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पीड़िता को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।1
- मैनपुरी - आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बड़ी-बड़ी बातें तो अक्सर की जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। महंगाई के इस दौर में जहां कर्मचारियों का वेतन बेहद कम साबित हो रहा है, वहीं अपनी जायज मांग उठाने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी तक दी जा रही है। ऐसा ही एक मामला बेवर रोडवेज डिपो की वर्कशॉप से सामने आया है। शनिवार को वर्कशॉप में निरीक्षण के दौरान पहुंचे ठेका कंपनी के ठेकेदार पर आउटसोर्स कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब उन्होंने पीएफ दुरुस्त करने, वेतन बढ़ाने और त्योहारी बोनस जैसी लंबित मांगों को उठाया, तो ठेकेदार ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस संबंध में कर्मचारियों ने फोरमैन को एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। कर्मचारियों ने बताया कि वे वर्ष 2017 से बेवर रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में कार्यरत हैं, लेकिन अब तक उनकी कई महत्वपूर्ण मांगें लंबित पड़ी हैं।1