Shuru
Apke Nagar Ki App…
तोता बताने वाले को मिलेंगा पूरे 50 हज़ार का इनाम, तोता लाओ इनाम पाओ तोता बताने वाले को मिलेंगा पूरे 50 हज़ार का इनाम
NEWS IMPACT GWALIOR
तोता बताने वाले को मिलेंगा पूरे 50 हज़ार का इनाम, तोता लाओ इनाम पाओ तोता बताने वाले को मिलेंगा पूरे 50 हज़ार का इनाम
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- तोता बताने वाले को मिलेंगा पूरे 50 हज़ार का इनाम, तोता लाओ इनाम पाओ तोता बताने वाले को मिलेंगा पूरे 50 हज़ार का इनाम1
- जातिसूचक अपशब्द कहने और झूठी शिकायत करने को लेकर भीम आर्मी जय भीम संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष राधा सैनी ने पुलिस प्रशासन को दिया आवेदन और निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की मांग! जातिसूचक अपशब्द कहने और झूठी शिकायत करने को लेकर भीम आर्मी जय भीम संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष राधा सैनी ने पुलिस प्रशासन को दिया आवेदन और निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की मांग!1
- ग्वालियर: टेहलरी स्कूल के छात्र/छात्राओं का सी. एच. सी. केंद्र मोहना की स्वास्थय कार्यकर्ता द्वारा किया गया स्वास्थय परीक्षण। ग्वालियर : आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय टेहलरी में सीएससी केंद्र मोहन द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय टेहलरी के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थय के प्रति जागरूक करने हेतु मोहना CSC केंद्र की स्वास्थय कार्यकर्त्ता श्रीमती अनुराधा कुशवाहा एवं उनके सहयोगी द्वारा टेहलरी विद्यालय में पहुंचकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक श्री राजीव शर्मा श्री श्रीनिवास शर्मा श्री मुकेश शर्मा, श्री जितेंद्र सिंह सिकरवार, श्रीमती किरन माहौर, आदि शिक्षक शिक्षिका भी उपस्थित थे। श्रीमती कुशवाहा द्वारा विद्यालय के दो छात्र-छात्राओं को उनके माता-पिता के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हजीरा या जनकगंज में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु ले जाने के लिए निर्देशित किया गया तथा विद्यालय में पदस्थ शिक्षक शिक्षिकाओं के स्वास्थ्य के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली गई। विद्यालय के शिक्षक श्री मुकेश शर्मा जी को अपने पास की हजीरा डिस्पेंसरी में दांतो के परीक्षण हेतु जाने के लिए निर्देशित किया।4
- SLUG: डबरा: गोचर भूमि और 50 साल पुराने रास्ते पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने SDM से लगाई न्याय की गुहार रिपोर्टर: आशीष शुक्ला लोकेशन: डबरा, ग्वालियर एंकर इंट्रो डबरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि ग्राम खड़वई में शासकीय गोचर भूमि और करीब 50 साल पुराने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर उसे खेत में बदल दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें एससी/एसटी एक्ट के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है। पंचायत का प्रस्ताव होने और शिकायत लंबित रहने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज़ ग्रामीण अब एसडीएम कार्यालय पहुंच गए हैं। VOICE OVER – 1 डबरा की छीमक तहसील के ग्राम खड़वई में ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने शासकीय गोचर भूमि, सर्वे क्रमांक 966, 1066, 1347 और 1346, पर अतिक्रमण कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी भूमि से वर्षों पुराना सार्वजनिक रास्ता गुजरता था, जिससे किसान अपने खेतों तक पहुंचते थे। अब रास्ते की जगह खेती होने का दावा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। VOICE OVER – 2 ग्रामीणों के अनुसार, 16 अगस्त 2024 को ग्राम सभा में इस अतिक्रमण को हटाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया था। शिकायत नायब तहसीलदार कार्यालय में कई महीनों से लंबित बताई जा रही है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि रास्ता खोलने की मांग करने पर उन्हें एससी/एसटी एक्ट में झूठा फंसाने की धमकियां दी जाती हैं। इन्हीं आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने अब प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। भाजपा छीमक मंडल के उपाध्यक्ष सुनील मुदगल 'सोनू' के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 133 और धारा 248 के तहत कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने और किसानों के लिए रास्ता बहाल करने की मांग की गई है।1
- महिलाओं से चैन झपटने वाला नाबालिग मास्टरमाइंड दबोचा, 30-40 CCTV फुटेज से पुलिस ने सुलझाईं दो वारदातें गोहद। शहर में महिलाओं से चैन स्नैचिंग की दो वारदातों का गोहद थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए गिरोह के नाबालिग मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों घटनाओं में लूटा गया एक मंगलसूत्र और दो 'मनचली' आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस के अनुसार 3 जून को सदर बाजार रोड स्थित राधा रानी मंदिर के सामने पल्सर बाइक पर आए तीन बदमाशों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया था। इसके बाद 16 जुलाई को पान वाली गली चौराहे के पास बिना नंबर की बाइक पर आए दो बदमाशों ने दूसरी महिला के गले से 'मनचली' आभूषण छीन लिया था। दोनों मामलों में थाना गोहद में धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल तथा एसडीओपी महेन्द्र कुमार गौतम के मार्गदर्शन में गठित टीम ने शहर और आसपास लगे 30 से 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। जांच के दौरान 25 जुलाई को पुलिस ने अभय माहौर (20) निवासी ग्राम देवरा, थाना मेहगांव और गौरव सिंह (19) निवासी ग्राम पिपरौली, थाना मेहगांव को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पल्सर बाइक के पार्ट्स और नकदी बरामद की थी। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस गिरोह के मुख्य आरोपी तक पहुंची, जिसे शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक नाबालिग आरोपी ही वारदात के दौरान बाइक पर पीछे बैठकर महिलाओं के गले से आभूषण झपटता था। उससे एक मंगलसूत्र और दो 'मनचली' बरामद की गई हैं। गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, सउनि कम्पोटर सिंह, प्रधान आरक्षक गौरीशंकर, प्रधान आरक्षक सोनू कुमार, प्रधान आरक्षक आकाश केन, आरक्षक भानु तोमर, आरक्षक योगेन्द्र सिंह, आरक्षक सर्वेश तोमर, आरक्षक सागर तोमर, आरक्षक ब्रजेश शर्मा, आरक्षक जीतेन्द्र कदम, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक महेश कुमार तथा आरक्षक आनंद दीक्षित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- मुरैना सुमावली खाद वितरण में मनमानी का आरोप, किसान को कहा– "कलेक्टर या मुख्यमंत्री से बात करा दो, तब दूंगा खाद"* मुरैना- सुमावली स्थित विपिन ट्रेडर्स कंपनी एवं खाद-बीज भंडार के संचालक पर एक किसान ने खाद वितरण में मनमानी और पक्षपात करने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि जब उसने खाद मांगी तो संचालक ने कथित रूप से कहा, "मेरी कलेक्टर साहब से या मुख्यमंत्री से बात करा दो, तब मैं खाद दूंगा।"जब के जिलाधीश मुरैना ने सभी खाद वितरण निजी एवं सरकारी संचालकों को आदेश दिया था की बगैर टोकन के सभी किसानों को खाद दिया जाए।सुमावली में कुछ खाद विक्रेता सभी किसानों को 31 तारीख से ही बगैर टोकन के खाद दिया जा रहा है दुकान पर खाद का वितरण निष्पक्ष तरीके से नहीं किया जा रहा है। जिन लोगों के संचालक से अच्छे संबंध हैं उन्हें ट्रॉली भर भर कर के खाद दे दिया जाता है अथवा जो कथित रूप से अधिक पैसे देने को तैयार रहते हैं, उन्हें तुरंत खाद उपलब्ध करा दी जाती है, जबकि अन्य कि� मुरैना सुमावली खाद वितरण में मनमानी का आरोप, किसान को कहा– "कलेक्टर या मुख्यमंत्री से बात करा दो, तब दूंगा खाद"* मुरैना- सुमावली स्थित विपिन ट्रेडर्स कंपनी एवं खाद-बीज भंडार के संचालक पर एक किसान ने खाद वितरण में मनमानी और पक्षपात करने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि जब उसने खाद मांगी तो संचालक ने कथित रूप से कहा, "मेरी कलेक्टर साहब से या मुख्यमंत्री से बात करा दो, तब मैं खाद दूंगा।"जब के जिलाधीश मुरैना ने सभी खाद वितरण निजी एवं सरकारी संचालकों को आदेश दिया था की बगैर टोकन के सभी किसानों को खाद दिया जाए।सुमावली में कुछ खाद विक्रेता सभी किसानों को 31 तारीख से ही बगैर टोकन के खाद दिया जा रहा है दुकान पर खाद का वितरण निष्पक्ष तरीके से नहीं किया जा रहा है। जिन लोगों के संचालक से अच्छे संबंध हैं उन्हें ट्रॉली भर भर कर के खाद दे दिया जाता है अथवा जो कथित रूप से अधिक पैसे देने को तैयार रहते हैं, उन्हें तुरंत खाद उपलब्ध करा दी जाती है, जबकि अन्य कि�1
- नाबालिक बालिका को 07 घंटे कमरे में बनाया बंधक, बदमाश के चंगुल से छूटकर नाबालिक पहुंची सिटी थाना डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश नाबालिक बालिका को 07 घंटे कमरे में बनाया बंधक, आरोपी नावालिक को में ले गया घरवालों से मिलने का बहाना बनाकर बाइक से जबरन नावालिक के मामा को देखते ही मचाया शोर, आरोपी अपनी बाइक को मौके पर छोड़ भागा। सिटी थाना पुलिस ने नाबालिक कि तहरीर पर पंकज रावत के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज, 28 जुलाई का बताया जा रहा है मामला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में किया मामला दर्ज, तो वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पुलिस कि गिरफ्त में होगा।3
- लहचूरा गांव में घरेलू विवाद के चलते दो भाइयों के परिवारों के बीच हुआ झगड़ा तीन लोग घायल लहचूरा गांव में घरेलू विवाद के चलते शनिवार को लगभग 7 बजे दो भाइयों के परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। जिससे दोनों पक्षों से गिरजा देवी, प्रज्ञा,एवं गिर्राज निवासी लहचूरा घायल हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1