logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश के दतिया में चुनावी मंच पर राजनीतिक सौहार्द की एक अनूठी तस्वीर सामने आई है। यहाँ चुनावी मंच पर जीतू पटवारी और आशुतोष तिवारी आपस में मिले और एक-दूसरे के गले लगे।

8 hrs ago
user_P7 News Channel MP
P7 News Channel MP
Local News Reporter सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

मध्य प्रदेश के दतिया में चुनावी मंच पर राजनीतिक सौहार्द की एक अनूठी तस्वीर सामने आई है। यहाँ चुनावी मंच पर जीतू पटवारी और आशुतोष तिवारी आपस में मिले और एक-दूसरे के गले लगे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
    1
    मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
    user_P7 News Channel MP
    P7 News Channel MP
    Local News Reporter सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मध्य प्रदेश में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर हमला बोला है। दामोदर यादव ने जीतू पटवारी पर बरसते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और बीजेपी मिलकर उन्हें चुनाव में हराने के लिए लड़ रही हैं।
    1
    मध्य प्रदेश में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर हमला बोला है। दामोदर यादव ने जीतू पटवारी पर बरसते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और बीजेपी मिलकर उन्हें चुनाव में हराने के लिए लड़ रही हैं।
    user_एक देश एक आवाज़ NEWS
    एक देश एक आवाज़ NEWS
    न्यूज़ संपादक तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मुरैना जिले की अजनौदा ग्राम पंचायत के शंकरपुर गांव में एक दबंग द्वारा सीसी सड़क पर मिट्टी डालकर नालियों का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियां बंद होने के कारण बारिश का पानी सीधे उनके घरों में भर रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीण दो से तीन बार कलेक्टर से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों से अतिक्रमण हटवाने और जल निकासी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है ताकि उन्हें बारिश के दौरान राहत मिल सके। फिलहाल, पीड़ित ग्रामीण प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
    1
    मुरैना जिले की अजनौदा ग्राम पंचायत के शंकरपुर गांव में एक दबंग द्वारा सीसी सड़क पर मिट्टी डालकर नालियों का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियां बंद होने के कारण बारिश का पानी सीधे उनके घरों में भर रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीण दो से तीन बार कलेक्टर से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों से अतिक्रमण हटवाने और जल निकासी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है ताकि उन्हें बारिश के दौरान राहत मिल सके। फिलहाल, पीड़ित ग्रामीण प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
    user_Dharmendra Argal
    Dharmendra Argal
    Embroidery service मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भिंड के गोहद थाना पुलिस ने सोमवार को लगभग 3 बजे बरथरा रोड से तीन-तीन हजार रुपये के दो इनामी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हासिल हुई। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को गोहद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया है।
    1
    भिंड के गोहद थाना पुलिस ने सोमवार को लगभग 3 बजे बरथरा रोड से तीन-तीन हजार रुपये के दो इनामी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हासिल हुई। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को गोहद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया है।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के भितरवार में जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक अधिवक्ता की दिनदहाड़े तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अधिवक्ता रतन सिंह यादव के रूप में हुई है। भितरवार-डबरा रोड स्थित न्यू आशा भोजनालय के पास उन्हें गर्दन के पास एक और छाती में दो गोलियां मारी गईं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें पहले भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, हरसी रोड स्थित करीब डेढ़ बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जिसमें न्यायालय का आदेश भी आ चुका था। रविवार को रतन सिंह यादव इस विवादित जमीन पर पहुंचे थे, जहां कथित रूप से उनका विवाद हुआ और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, हत्या का आरोप मृतक के चचेरे भाई राकेश यादव, भतीजे राहुल यादव और गब्बर सिंह रावत पर लगाया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद भितरवार अभिभाषक संघ में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने थाने पहुंचकर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही भितरवार एसडीओपी गगन हनवत और थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
    1
    मध्य प्रदेश के भितरवार में जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक अधिवक्ता की दिनदहाड़े तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अधिवक्ता रतन सिंह यादव के रूप में हुई है। भितरवार-डबरा रोड स्थित न्यू आशा भोजनालय के पास उन्हें गर्दन के पास एक और छाती में दो गोलियां मारी गईं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें पहले भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, हरसी रोड स्थित करीब डेढ़ बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जिसमें न्यायालय का आदेश भी आ चुका था। रविवार को रतन सिंह यादव इस विवादित जमीन पर पहुंचे थे, जहां कथित रूप से उनका विवाद हुआ और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, हत्या का आरोप मृतक के चचेरे भाई राकेश यादव, भतीजे राहुल यादव और गब्बर सिंह रावत पर लगाया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस घटना के बाद भितरवार अभिभाषक संघ में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने थाने पहुंचकर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही भितरवार एसडीओपी गगन हनवत और थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
    user_Ashish shukla
    Ashish shukla
    Social Media Manager पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने फरार अपराधियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के नेतृत्व में कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गंभीर मामलों में फरार चल रहे अपराधी लला महते, राम यादव और अजय यादव निवासी निरावल के घरों पर छापेमारी की। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश राजपूत और सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव कुमार गुप्ता समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
    1
    दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने फरार अपराधियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के नेतृत्व में कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने गंभीर मामलों में फरार चल रहे अपराधी लला महते, राम यादव और अजय यादव निवासी निरावल के घरों पर छापेमारी की। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश राजपूत और सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव कुमार गुप्ता समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_Ashish shukla
    Ashish shukla
    Social Media Manager पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.