Shuru
Apke Nagar Ki App…
“जिन अधिकारियों की ज़िम्मेदारी होती है चुनाव आयोग के नियमों का पालन “जिन अधिकारियों की ज़िम्मेदारी होती है चुनाव आयोग के नियमों का पालन कराने की, 10 प्रतिशत भी PDA समाज के अधिकारियों को नहीं रखा गया उसमे।” -अखिलेश यादव
विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
“जिन अधिकारियों की ज़िम्मेदारी होती है चुनाव आयोग के नियमों का पालन “जिन अधिकारियों की ज़िम्मेदारी होती है चुनाव आयोग के नियमों का पालन कराने की, 10 प्रतिशत भी PDA समाज के अधिकारियों को नहीं रखा गया उसमे।” -अखिलेश यादव
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- NH-27 पर चौकड़ी टोल प्लाजा के सामने जर्जर सड़क, जिम्मेदारों का ध्यान कब जाएगा? NH-27 पर चौकड़ी टोल प्लाजा के सामने जर्जर सड़क, जिम्मेदारों का ध्यान कब जाएगा? लखनऊ–गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब सड़क से राहगीर परेशान, टोल वसूली के बीच सड़क सुधार की मांग हर्रैया/बस्ती। हर्रैया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27), लखनऊ–गोरखपुर मार्ग पर चौकड़ी टोल प्लाजा के ठीक सामने सड़क का एक हिस्सा खराब स्थिति में है। सड़क की सतह क्षतिग्रस्त होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम राहगीरों के साथ-साथ शासन-प्रशासन और सड़क विभाग से जुड़े अधिकारी भी गुजरते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस समस्या पर संबंधित अधिकारियों की नजर जरूर पड़ेगी। चौकड़ी टोल प्लाजा पर निर्धारित टोल शुल्क की वसूली की जाती है। वाहन चालकों की अपेक्षा है कि जिस मार्ग से होकर वे सुरक्षित यात्रा के लिए शुल्क दे रहे हैं, उसकी सड़क भी बेहतर स्थिति में बनी रहे। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को सावधानी से गुजरना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति को देखते हुए समय रहते मरम्मत कराना जनसुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों से एक विनम्र अपील यह खबर किसी अधिकारी या विभाग पर सवाल खड़ा करने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि एक छोटी-सी जनसमस्या को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास है। स्थानीय लोगों को विश्वास है कि संबंधित अधिकारी जनहित की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक बार मौके का निरीक्षण कराएंगे और यदि सड़क का यह हिस्सा मरम्मत योग्य है तो आवश्यक कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। क्योंकि एक छोटी-सी मरम्मत किसी राहगीर के लिए बड़ी परेशानी को टाल सकती है और सुरक्षित सफर का भरोसा दे सकती है। स्थानीय लोगों ने NHAI, संबंधित सड़क अधिकारियों एवं टोल प्रबंधन से चौकड़ी टोल प्लाजा के सामने NH-27 के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कराने की विनम्र अपील की है। स्थान: चौकड़ी टोल प्लाजा के सामने, NH-27, हर्रैया, जिला बस्ती।3
- 12 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा: विशाल कुमार सकुशल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बखिरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप, जितेंद्र, धर्मेंद्र, अशोक और विश्वकेतु यादव पुलिस के शिकंजे में संतकबीरनगर। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद से जुड़े मामले में सामने आए अपहरण प्रकरण का थाना बखिरा पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने अपहृत विशाल कुमार को सकुशल बरामद करते हुए मामले में नामजद चार आरोपियों जितेंद्र, धर्मेंद्र, अशोक और विश्वकेतु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में नया मोड़ आ गया है।बताया गया कि पूर्व में गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद को लेकर विशाल कुमार की तहरीर पर सांसद पप्पू निषाद, जिला पंचायत सदस्य विश्वकेतु यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ गाड़ी से कुचलने के प्रयास, गाली-गलौज, धमकी तथा एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद इसी प्रकरण में विशाल कुमार के लापता होने पर चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। 12 घंटे में पुलिस ने बरामद किया विशाल अपहरण की सूचना मिलते ही थाना बखिरा पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और संभावित स्थानों पर दबिश एवं सुरागरसी करते हुए 12 घंटे के भीतर विशाल कुमार को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले में शामिल बताए जा रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र, धर्मेंद्र, अशोक और विश्वकेतु यादव शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। विवाद से अपहरण तक पहुंचा मामला गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद बाद में मुकदमेबाजी तक पहुंचा और अब अपहरण के आरोप तथा गिरफ्तारी के बाद मामला और गंभीर हो गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती—लापता युवक की सकुशल बरामदगी—को पूरा कर दिया है।अब पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि विशाल कुमार को किन परिस्थितियों में ले जाया गया, घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था और इसमें गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका क्या रही। एसपी ने पुलिस टीम की कार्रवाई को बताया अहम अपहरण की घटना का 12 घंटे में सफल अनावरण और अपहृत व्यक्ति की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा मामले में पुलिस की कार्रवाई के संबंध में बाइट दी गई। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल विशाल कुमार की सकुशल बरामदगी और चार आरोपियों की गिरफ्तारी ने मामले की दिशा बदल दी है। अब पुलिस पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों से पूरे घटनाक्रम की असली तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।1
- 12 घंटे में अपहरण का खुलासा युवक सकुशल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। संतकबीरनगर की बखिरा पुलिस ने अपहरण के सनसनीखेज मामले का महज 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, ₹42,620 नकद, पांच मोबाइल फोन और अपहृत के हस्ताक्षरयुक्त शपथ पत्र, आवेदन पत्र व आधार कार्ड समेत 15 दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में दर्ज मुकदमा संख्या 371/2026 (धारा 140(1) बीएनएस एवं 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट) में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार तड़के करीब 2:30 बजे कांटे के पास खलीलाबाद–बस्ती मार्ग पर अर्टिगा कार (UP51BR0671) को रोककर विशाल कुमार को मुक्त कराया। सांसद से मिलने के बहाने बुलाया गया था पुलिस के अनुसार ग्राम संतोषपुर निवासी ओमप्रकाश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उनके भाई विशाल कुमार को 20 सितंबर की सुबह विश्वकेतु यादव ने फोन कर सांसद के घर चलने की बात कहकर बुलाया था। देर रात तक घर न लौटने पर अपहरण की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। पूछताछ में हत्या की साजिश का दावा पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी विश्वकेतु यादव ने पूछताछ में बताया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्ज एससी/एसटी मुकदमे के कारण वह अपने साथियों के साथ विशाल को ले गया था। आरोप है कि उससे नोटरी पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के बाद उसे अयोध्या ले जाकर हत्या करने की योजना थी, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही सभी को गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी का पुलिस के समक्ष दिया गया कथित बयान है; इसकी पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया में होगी। गिरफ्तार आरोपी। विश्वकेतु यादव (कदमा, बखिरा) अशोक यादव (परसोहिया, बखिरा)। धर्मेंद्र यादव (बभनी उर्फ सांगठ, बखिरा) जितेंद्र यादव (हरिबंशपुर, कप्तानगंज, बस्ती) बरामदगी अपहृत विशाल कुमार सकुशल अर्टिगा कार (UP51BR0671) ₹42,620 नकद पांच मोबाइल फोन 15 हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने इस सफल कार्रवाई के लिए बखिरा पुलिस टीम को ₹25,000 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।2
- विश्वकर्मा पूजनोत्सव में जुटे समाज के लोग, किया गया जागरूक हुनरमंद होना व शिक्षा दोनों है जीवन मे आवश्यक - लक्ष्मण विश्वकर्मा मेंहदावल, संतकबीरनगर। सांथा विकास खंड के सांथा लोहरसन मार्ग अलंकार गेस्ट हाउस पर दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के बैनर तले विश्वकर्मा समाज के लोगों ने सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा के साथ ही अनेको अतिथियों का स्वागत समाज के लोगों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों और उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन किया। मुख्य अतिथि न0प0अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि भगवान विश्वकर्मा के जीवन, उनके योगदान और आदर्शों समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ ही समाज को हुनरमंद होने के साथ ही शिक्षा को जीवन मे लाना होगा, जिससे समाज का चौतरफा विकास हो सके। समाज को सभी बुराईयों से दूर रहकर सामाजिक एकता पर बल देना होगा। विश्वकर्मा समाज से आने वाले सभी लोगों को समाज को आगे ले जाने के लिए कृत संकल्प लेना होगा। जिससे समाज के हर लोगो का सम्पूर्ण विकास हो सके। इस तरह से सभी अतिथियों जिसमे पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, दी अखिल भारतीय वि0 म0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्यारे विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष दीप नारायण विश्वकर्मा आदि ने भी समाज के विकास को लेकर अनेको बातों को कहा। इस दौरान अमर विश्वकर्मा, रत्नेश विश्वकर्मा, धर्मदेव विश्वकर्मा, चन्दन विश्वकर्मा महेंद्र विश्वकर्मा, अंजली शर्मा, प्रतिभा शर्मा, अनुपम विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।1
- संतकबीरनगर- किसानों की हुंकार: भारतीय किसान यूनियन ने DM के जरिए CM योगी को भेजा 6 सूत्रीय अल्टीमेटम, गन्ना मूल्य 600 रुपए और 29 साल का ब्याज समेत इन मांगों पर अड़े किसान। खलीलाबाद किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने एक बार फिर बिगुल फूंक दिया है। जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ उर्फ गुड्डू चौधरी के नेतृत्व में भाकियू ने मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा है। मासिक बैठक में किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर मंथन के बाद यह ज्ञापन दिया गया है। भाकियू की 6 प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं- 1- गन्ना मूल्य लागत के अनुसार 600 रुपए प्रति कुंतल घोषित किया जाय। 2- गन्ने के बकाया पर ब्याज - 16 जुलाई 2026 को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार वर्ष 1996 से 2025 तक का ब्याज तत्काल किसानों को दिलाया जाय। 3- अघोषित विद्युत कटौती रात्रि में बंद कराया जाय। 4- फसल बीमा क्षति का आंकलन सार्वजनिक करते हुए फसल बीमा किसानों को दिलाया जाय। 5- धान खरीद 70 कुंतल प्रति हेक्टेयर का सत्यापन करते हुए धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था अतिशीघ्र कराई जाय। 6- जमीन अधिग्रहण में किसानों की जमीन का सर्किल रेट, नये सर्किल रेट के अनुसार बढ़ाया जाय। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि समय रहते किसानों की इन जायज मांगों का निदान नहीं कराया गया तो यूनियन आंदोलन को बाध्य होगी।1
- आकाशवाणी🙏, 21-9-2026 ई०, !! भविष्य की चिंता!! कृपया ध्यान दीजिये! कृपया यदि आप खुद नहीं सुधर सकते तो अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करिए । 👉🏾 अन्य आने वाले दिनों में आपके बच्चे खुद आपको नहीं पहचानेंगे! 👈 ➡️ आदमी कोई एक गलती नहीं बल्कि रोज की छोटी-छोटी गलत आदतें धीरे-धीरे बर्बाद कर देती है , जैसे :- 1- गलत सोच और जल्दबाजी। 2- मोबाइल और सोशल मीडिया की लत। 3- दिखावा और गलत आर्थिक फैसले। 4- नशा और बुरी आदतें। 5- गुस्सा ,, ईर्ष्या,जलन , अहंकार, गलत संगत, सीखना बंद कर देना। 6- स्वास्थ्य की अनदेखी करना । ❤ समय रहते संभल जाओ वरना वक़्त सब कुछ छीन लेगा - तुम्हारे बिना!1
- “जिन अधिकारियों की ज़िम्मेदारी होती है चुनाव आयोग के नियमों का पालन “जिन अधिकारियों की ज़िम्मेदारी होती है चुनाव आयोग के नियमों का पालन कराने की, 10 प्रतिशत भी PDA समाज के अधिकारियों को नहीं रखा गया उसमे।” -अखिलेश यादव1
- *मुंबई कोस्टल रोड पर भीषण हादसा* तेज रफ्तार BMW ब्रिज से 40 फीट नीचे गिरी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत *मुंबई कोस्टल रोड पर भीषण हादसा* तेज रफ्तार BMW ब्रिज से 40 फीट नीचे गिरी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत1