शिक्षक सोनी को राज्यपाल ने राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से क्या सम्मानित *विद्यालय उपहार योजना में उल्लेखनीय जनभागीदारी और बाल केंद्रित शैक्षिक वातावरण विकसित करने के प्रयासों के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित* {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2026 में चयनित राजगढ़ जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक -2 माचलपुर प्राथमिक शिक्षक सुरेश चंद्र सोनी को भोपाल में आयोजित समारोह में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोनी को यह सम्मान विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के लिए बहुआयामी, आनंदमय एवं बाल-केंद्रित शैक्षिक वातावरण विकसित करने , कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की विद्यालय उपहार योजना की प्रेरणा से विद्यालय उपहार योजना में उल्लेखनीय जनभागीदारी प्रयास के लिए प्रदान किया गया। *एफएलएन स्मार्ट कक्षा निर्माण* विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सोनी ने नगर समुदाय एवं जनसहयोग को विद्यालय से जोड़ने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए। इसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग मिला। सोनी का यह सम्मान न केवल उनके समर्पित एवं नवाचारी शिक्षकीय प्रयासों की पहचान है, बल्कि राजगढ़ जिले के शिक्षा क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।
शिक्षक सोनी को राज्यपाल ने राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से क्या सम्मानित *विद्यालय उपहार योजना में उल्लेखनीय जनभागीदारी और बाल केंद्रित शैक्षिक वातावरण विकसित करने के प्रयासों के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित* {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2026 में चयनित राजगढ़ जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक -2 माचलपुर प्राथमिक शिक्षक सुरेश चंद्र सोनी को भोपाल में आयोजित समारोह में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोनी को यह सम्मान विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के लिए बहुआयामी, आनंदमय एवं बाल-केंद्रित शैक्षिक वातावरण विकसित
करने , कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की विद्यालय उपहार योजना की प्रेरणा से विद्यालय उपहार योजना में उल्लेखनीय जनभागीदारी प्रयास के लिए प्रदान किया गया। *एफएलएन स्मार्ट कक्षा निर्माण* विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सोनी ने नगर समुदाय एवं जनसहयोग को विद्यालय से जोड़ने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए। इसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग मिला। सोनी का यह सम्मान न केवल उनके समर्पित एवं नवाचारी शिक्षकीय प्रयासों की पहचान है, बल्कि राजगढ़ जिले के शिक्षा क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।
- बीरम पिपलिया पंचायत बनी विकासबका रोल माडल ,विकास देख अधिकारी नेताओं ने कहा वाह ,, *ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम ने प्रस्तुत किया विकास का नया मॉडल* *मूलभूत संरचनाओं के विकास से साकार हो रहा “स्मार्ट विलेज”* *सर्वांगीण विकास की दिशा में उल्लेखनीय पहल* *विकास कार्यों को मिला जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का प्रोत्साहन* *राजगढ़ 07 सितम्बर, 2026* ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम द्वारा किए गए उल्लेखनीय विकास कार्यों एवं मूलभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण की क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री रोडमल नागर एवं विधायक नरसिंहगढ़ श्री मोहन शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न अवसरों पर सराहना की जा चुकी है। पंचायत द्वारा अपनाए गए विकास के इस मॉडल को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने और अधिक गति प्रदान की है। जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ के ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम द्वारा ग्राम के सर्वांगीण विकास की दिशा में अनेक मूलभूत संरचनाओं के विकास एवं निर्माण कार्य पूर्ण किए गए हैं। इन कार्यों के माध्यम से ग्रामवासियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्राम की आधारभूत व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। पंचायत द्वारा विकास को केवल निर्माण कार्यों तक सीमित न रखते हुए आमजन की आवश्यकता और समस्या को केंद्र में रखकर कार्य किए गए हैं। छोटी से छोटी समस्या का समाधान करने से लेकर ग्राम की बड़ी एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई। *मजबूत हुई ग्राम की मूलभूत संरचनाएँ* सड़क एवं आवागमन :- ग्राम में आवश्यकतानुसार सड़क एवं आवागमन से संबंधित विकास कार्य पूर्ण किए गए, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिली। नाली एवं जल निकासी :- जलभराव एवं जल निकासी की समस्याओं को दूर करने के लिए नाली निर्माण एवं ड्रेनेज संबंधी कार्य पूर्ण किए गए। पेयजल व्यवस्था :- ग्रामवासियों की पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था से संबंधित कार्यों को सुदृढ़ किया गया। प्रकाश व्यवस्था :- ग्राम की गलियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया गया, जिससे रात्रिकालीन आवागमन में सुविधा एवं सुरक्षा बढ़ी। स्वच्छता एवं सार्वजनिक स्थल :- स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम की दिशा में स्वच्छता, साफ-सफाई एवं सार्वजनिक स्थलों के विकास/सुधार के कार्य किए गए। जल संरक्षण एवं पर्यावरण :- जल संरक्षण एवं ग्राम के पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक विकास कार्य किए गए, जिससे भविष्य के लिए संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा मिला। ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम के सरपंच के मनोबल, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विकास के प्रति समर्पण ने ग्राम के विकास को एक नई दिशा प्रदान की। ग्राम की आवश्यकताओं को समझते हुए मूलभूत संरचनाओं के विकास का जो संकल्प लिया गया, उसे धरातल पर साकार करने के लिए उनके सुपुत्र इंजीनियर द्वारा अथक प्रयास किए गए। तकनीकी समझ, निरंतर प्रयास एवं विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप ग्राम में अनेक मूलभूत संरचनाओं के विकास कार्य पूर्ण हुए और विकास का यह मॉडल आकार ले सका। साथ ही क्षेत्रिय विधायक श्री मोहन शर्मा का भी ग्राम पंचायत को समय-समय पर विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन एवं योगदान से पंचायत को विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला। “संकल्प जब इच्छाशक्ति से जुड़ता है और उसे धरातल पर उतारने का अथक प्रयास होता है, तब विकास एक मॉडल का रूप लेता है।” ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम में किए गए मूलभूत संरचनाओं के विकास कार्यों एवं नवाचारपूर्ण प्रयासों से प्रेरणा लेकर जनपद की अन्य ग्राम पंचायतें भी विकास के इस मॉडल को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर प्रयास एवं जनभागीदारी के साथ पंचायतें अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दे रही हैं। पीपल्याबीरम का यह मॉडल अब केवल एक ग्राम पंचायत तक सीमित न रहकर अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का माध्यम बन रहा है।1
- जीरापुर सोमवार दूध का रेट नहीं बढ़ा तो 13 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे दुग्ध उत्पादक, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोमवार जीरापुर | क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों और डेयरी फार्म संचालकों में लागत बढ़ने से नाराजगी है। रविवार को समस्त दुग्ध उत्पादक संघ ने तहसील कार्यालय जीरापुर पहुंचकर श्रीमान तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में पशुओं के चारे, दाने, भूसे, पशु चिकित्सा और अन्य खर्चों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके कारण डेयरी फार्म चलाना किसानों के लिए कठिन होता जा रहा है। दुग्ध उत्पादकों ने मांग की है कि प्रशासन उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए दूध का भाव 12 रुपए प्रति फैट तथा खेरची दुग्ध का भाव 80 से 90 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से निर्धारित करवाए, ताकि उत्पादकों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके। उत्पादकों ने ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि यदि दिनांक 12/09/2026 तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे हड़ताल करेंगे, जिसकी जवाबदारी प्रशासन की रहेगी। 13/09/2026 से समस्त दुग्ध उत्पादक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। ज्ञापन देने में यशवंत सिंह गुर्जर का नेता भेरुलाल गुर्जर सहायता सूजन गुर्जर जगदीश गुर्जर भगवान दांगी कमल सिंह रामबाबू जगदीश गुर्जर विष्णु गोविंद महेंद्र गुर्जर यादव सिंह बने सिंह राजेश धतरावदा शाहिद बड़ी संख्या में दूध विक्रेता संघ के लोग मौजूद रहे!1
- कालापीपल थाना प्रभारी रवि भंडारी बने निरीक्षक, दी बधाई 🚔🇮🇳 उप निरीक्षक के रूप में जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के बाद अब रवि भंडारी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। बेरछा से लेकर कालापीपल तक कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में निभाई जिम्मेदारी के बाद मिली यह पदोन्नति उनके सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नई जिम्मेदारी, नई भूमिका और नई पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। 💐 #RaviBhandari #Kalapipal #KalapipalPolice #PolicePromotion #Inspector #MPPolice #MadhyaPradeshPolice #PoliceDepartment #Berchha #LawAndOrder #CrimeControl #KalapipalNews #Shajapur #BreakingNews #MPNews1
- हाथी दरवाजा क्षेत्र में सांडों का आतंक, बुजुर्ग को बनाया निशाला, दर्जनभर बाइके क्षतिग्रस्त नगरीय क्षेत्र में सांडों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हाथी दरवाजा के पास 2 सांडों की लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे लड़ते-लडते पुराना बस स्टैंड तक जा पहुंचे। इस बीच करीब दर्जनभर बाइके क्षतिग्रस्त हो गई। सांडों ने स्कूटी से गुजर रहे एक बुजुर्ग को भी निशाना बनाया जिससे वे गिर गए। इसके अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी सांडों की लड़ाई के कारण शहरवासियों में भय का माहौल व्याप्त है। उन्होंने नप से इन्हें शहर से बाहर करने की मांग की है।1
- अवैध शराब के विरुद्ध शाजापुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* *कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त, विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश देकर 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट* *अवैध शराब के विरुद्ध शाजापुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* *कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त, विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश देकर 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट* शाजापुर जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों द्वारा, आबकारी विभाग के सहयोग से, विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा रूल्की कंजर डेरा, बागली कंजर डेरा, मोहन बड़ोदिया क्षेत्र सहित विभिन्न कंजर डेरों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान अवैध शराब जब्त करने के साथ-साथ अवैध रूप से शराब निर्माण के लिए तैयार महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया तथा अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। *अभियान के दौरान जिले में कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त की गई।* थाना-वार कार्रवाई का विवरण थाना कोतवाली द्वारा 03 प्रकरण दर्ज कर 54 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹4,320, जब्त की गई। थाना मक्सी द्वारा 03 प्रकरण दर्ज कर 54 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹4,860, जब्त की गई। थाना बेरछा द्वारा 04 प्रकरण दर्ज कर 09 लीटर कच्ची शराब एवं 16 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹2,300, जब्त की गई। थाना शुजालपुर सिटी द्वारा 02 प्रकरण दर्ज कर 36 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹3,240, जब्त की गई। थाना अकोदिया द्वारा 01 प्रकरण दर्ज कर 18 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹1,440, जब्त की गई। थाना मोहन बड़ोदिया द्वारा 02 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश एवं महुआ लहान नष्ट करने की कार्रवाई अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना मक्सी, थाना बेरछा, थाना मोहन बड़ोदिया एवं अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा, आबकारी विभाग के सहयोग से, विभिन्न कंजर डेरों पर संयुक्त रूप से दबिश दी गई। पुलिस टीमों द्वारा रूल्की कंजर डेरा, बागली कंजर डेरा, मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के कंजर डेरों सहित विभिन्न कंजर डेरों एवं अन्य स्थानों पर सघन तलाशी एवं दबिश की कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए कुल 10 ड्रम महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया तथा अवैध शराब मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इसी कार्रवाई के दौरान निपानिया कंजर डेरा में दबिश देकर रामपति पति अंतर सिंह कंजर, उम्र 58 वर्ष, निवासी निपानिया कंजर डेरा एवं पवित्रा बाई पति रमेश कंजर, उम्र 45 वर्ष, निवासी निपानिया कंजर डेरा के कब्जे से पृथक-पृथक 03 लीटर एवं 4.5 लीटर, कुल 7.5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। साथ ही आरोपियों के खेत पर बनी टापरियों में रखे 10 ड्रम, जिनमें महुआ लहान भरी हुई थी, को मौके पर नष्ट किया गया। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किए गए। समग्र कार्रवाई इस प्रकार दिनांक 07.09.2026 को शाजापुर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त की गई। साथ ही विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश देकर कुल 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट किया गया। शाजापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शाजापुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि जिले में कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, विक्रय अथवा संग्रहण होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।2
- टायर फटने से पलटी बस, बड़ा हादसा टला, मझानिया के पास हुआ हादसा टायर फटने से पलटी बस, बड़ा हादसा टला शाजापुर। शाजापुर शहर के समीप मुंबई-राष्ट्रीय राजमार्ग पर मझानिया के पास सोमवार को एक बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि चलती बस का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक का बस पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।1
- मध्य प्रदेश का खो खो खिलाड़ी समुद्र में लापता उच्च शिक्षा मंत्री पहुंचे खिलाड़ी के घर उड़ीसा के पुरी में समुद्र में लापता हुए खो खो खिलाड़ी के घर पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार परिजनों से चर्चा कर हर संभव सरकार की तरफ से दिलाया मदद का भरोसा1
- स्मार्ट मोबिलिटी... बेहतर कनेक्टिविटी... Future-Ready मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन विजन समिट-20261
- बारिश के दौरान डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की माता जी का कारण पर वृक्ष गिरने से मौत इंदौर में हुआ बड़ा हादसा इंदौर में आज शाम को बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया डी आर पी लाइन ओर सेंट्रल जेल के सामने सड़क से गुजर रही कारों पर एक भारी-भरकम बड़ा पेड़ गिर गया। कार में सवार डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की माताजी की दुखद मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला की पहचान राधा देवी सिंघी (75) के रूप में हुई है। उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था ओर वह घर आरही थी। घायलों में वैशाली जायसवाल (55) और प्रखर सिंघी (25) शामिल हैं। प्रखर सिंघी डिप्टी कलेक्टर के भतीजे बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम सहित अन्य लोगो ने राहत-बचाव का काम शुरू किया। मृतक महिला बहुत समय तक कार में दबी रही। लोगों के मुताबिक, पेड़ गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।1