logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अविश्वास प्रस्ताव से पहले कल्याणपुर के उपप्रमुख धीरेंद्र कुमार सिंह का इस्तीफा, 7 दिनों में वापस लेने का विकल्प कल्याणपुर प्रखंड की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब उपप्रमुख धीरेंद्र कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि 27 फरवरी को प्रखंड के 34 पंचायत समिति सदस्यों में से 26 सदस्यों ने उपप्रमुख के खिलाफ हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की पहल की थी। सूत्रों के अनुसार, बहुमत घटने की आशंका के बीच उपप्रमुख ने अपना त्यागपत्र चकिया अनुमंडल पदाधिकारी को सौंप दिया। हालांकि जब पत्रकारों ने उनसे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं चकिया की अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम ने बताया कि उपप्रमुख का इस्तीफा प्राप्त हो गया है, जिसे नियम के तहत सात दिनों तक प्रतीक्षा में रखा जाएगा। इस दौरान उपप्रमुख चाहें तो अपना इस्तीफा वापस ले सकते हैं। यदि सात दिनों के भीतर इस्तीफा वापस नहीं लिया गया तो उसे स्वीकार कर लिया जाएगा। इस्तीफा देने के कारणों पर उपप्रमुख धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कल्याणपुर थानाध्यक्ष ने उनके एक पंचायत समिति सदस्य को गलत तरीके से मामले में फंसा कर जेल भेज दिया था। बाद में मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात की जांच में वह सदस्य निर्दोष पाया गया और संबंधित थानाप्रभारी पर कार्रवाई भी की गई थी। अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि क्या उपप्रमुख सात दिनों के भीतर अपना इस्तीफा वापस लेंगे या कल्याणपुर प्रखंड में नए उपप्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

11 hrs ago
user_Prabhat Ranjan Ranjan
Prabhat Ranjan Ranjan
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
11 hrs ago

अविश्वास प्रस्ताव से पहले कल्याणपुर के उपप्रमुख धीरेंद्र कुमार सिंह का इस्तीफा, 7 दिनों में वापस लेने का विकल्प कल्याणपुर प्रखंड की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब उपप्रमुख धीरेंद्र कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि 27 फरवरी को प्रखंड के 34 पंचायत समिति सदस्यों में से 26 सदस्यों ने उपप्रमुख के खिलाफ हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की पहल की थी। सूत्रों के अनुसार, बहुमत घटने की आशंका के बीच उपप्रमुख ने अपना त्यागपत्र चकिया अनुमंडल पदाधिकारी को सौंप दिया। हालांकि जब पत्रकारों ने उनसे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं चकिया की अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम ने बताया कि उपप्रमुख का इस्तीफा प्राप्त हो गया है, जिसे नियम के तहत सात दिनों तक प्रतीक्षा में रखा जाएगा। इस दौरान उपप्रमुख चाहें तो अपना इस्तीफा वापस ले सकते हैं। यदि सात दिनों के भीतर इस्तीफा वापस नहीं लिया गया तो उसे स्वीकार कर लिया जाएगा। इस्तीफा देने के कारणों पर उपप्रमुख धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कल्याणपुर थानाध्यक्ष ने उनके एक पंचायत समिति सदस्य को गलत तरीके से मामले में फंसा कर जेल भेज दिया था। बाद में मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात की जांच में वह सदस्य निर्दोष पाया गया और संबंधित थानाप्रभारी पर कार्रवाई भी की गई थी। अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि क्या उपप्रमुख सात दिनों के भीतर अपना इस्तीफा वापस लेंगे या कल्याणपुर प्रखंड में नए उपप्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • सुगौली के सिकरहना नदी से पुलिस ने एक शव किया बरामद,युवक की मौत बताया गया संदेहास्पद। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज मामले की जांच में जुटी।
    1
    सुगौली के सिकरहना नदी से पुलिस ने एक शव किया बरामद,युवक की मौत बताया गया संदेहास्पद। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज मामले की जांच में जुटी।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Vishwanath Sahni
    1
    Post by Vishwanath Sahni
    user_Vishwanath Sahni
    Vishwanath Sahni
    Nurse Madhuban, Purbi Champaran•
    20 hrs ago
  • प्रेमी के जेल जाते ही टावर पर चढ़ी प्रेमिका, बनकटा गाँव में मचा हड़कंप"।
    1
    प्रेमी के जेल जाते ही टावर पर चढ़ी प्रेमिका, बनकटा गाँव में मचा हड़कंप"।
    user_सब्जी मंडी बढ़ेया मोर
    सब्जी मंडी बढ़ेया मोर
    Salesperson बरौली, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
  • अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन, थाने का घेराव करने निकलीं सुखपुरा/बेरूआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या किए जाने के बाद गांव की महिलाओं ने अवैध शराब के धंधे को बंद कराने का बीड़ा उठा लिया है। ग्राम सभा की सैकड़ों महिलाओं ने गांव में जहां-जहां अवैध शराब बनाई जाती थी, वहां पहुंचकर शराब बनाने के उपकरण और जहरीली दवाइयों को नष्ट कर दिया। इसके बाद सभी जब्त सामान को पंचायत के कोयला बीर बाबा स्थान पर एकत्रित किया गया। इस मामले को अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद दूसरे दिन सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी भी की, लेकिन प्रशासन के हाथ कुछ नहीं लगा। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद गांव में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। महिलाओं ने गांव के ही किसन कश्यप (पुत्र भूलेसन कश्यप), अजय (पुत्र रामजी बिंद), मलीकार (पुत्र अमरदेव लाल) और विवेक (पुत्र दिनदयाल) पर खुलेआम शराब बेचने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आरोपितों को पुलिस का जरा भी भय नहीं है और वे पुलिस को ‘महीना’ देने की बात कहते हुए महिलाओं को झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी देते हैं। इसी आक्रोश में शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में महिलाएं सुखपुरा थाना का घेराव करने के लिए निकल पड़ीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को थाने जाने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि महिलाएं पुलिस को चकमा देकर गांव के बाहर खड़ी एक पिकअप पर सवार होकर थाना सुखपुरा की ओर रवाना हो गईं। आंदोलन का नेतृत्व करने वाली महिलाओं में चंपा देवी, गंगाजली देवी, मंजू देवी, आशा देवी, फूलपतिया, नन्हकी देवी, लीला, ज्योति और शिला सहित कई अन्य महिलाएं शामिल थीं। बलिया से विप्लव सिंह की रिपोर्ट।
    1
    अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन, थाने का घेराव करने निकलीं
सुखपुरा/बेरूआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या किए जाने के बाद गांव की महिलाओं ने अवैध शराब के धंधे को बंद कराने का बीड़ा उठा लिया है।
ग्राम सभा की सैकड़ों महिलाओं ने गांव में जहां-जहां अवैध शराब बनाई जाती थी, वहां पहुंचकर शराब बनाने के उपकरण और जहरीली दवाइयों को नष्ट कर दिया। इसके बाद सभी जब्त सामान को पंचायत के कोयला बीर बाबा स्थान पर एकत्रित किया गया। इस मामले को अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद दूसरे दिन सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी भी की, लेकिन प्रशासन के हाथ कुछ नहीं लगा।
ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद गांव में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। महिलाओं ने गांव के ही किसन कश्यप (पुत्र भूलेसन कश्यप), अजय (पुत्र रामजी बिंद), मलीकार (पुत्र अमरदेव लाल) और विवेक (पुत्र दिनदयाल) पर खुलेआम शराब बेचने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आरोपितों को पुलिस का जरा भी भय नहीं है और वे पुलिस को ‘महीना’ देने की बात कहते हुए महिलाओं को झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी देते हैं।
इसी आक्रोश में शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में महिलाएं सुखपुरा थाना का घेराव करने के लिए निकल पड़ीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को थाने जाने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि महिलाएं पुलिस को चकमा देकर गांव के बाहर खड़ी एक पिकअप पर सवार होकर थाना सुखपुरा की ओर रवाना हो गईं।
आंदोलन का नेतृत्व करने वाली महिलाओं में चंपा देवी, गंगाजली देवी, मंजू देवी, आशा देवी, फूलपतिया, नन्हकी देवी, लीला, ज्योति और शिला सहित कई अन्य महिलाएं शामिल थीं।
बलिया से विप्लव सिंह की रिपोर्ट।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज़ प्रेमिका 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी!
    1
    प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज़ प्रेमिका 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी!
    user_AGS live
    AGS live
    Local News Reporter बरौली, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
  • गोपालगंज में सिविल कोर्ट से घर लौट रहें वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसुदन मिश्रा के साथ लूटपाट की गयी और विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से 9 बार हमला कर दिया। मरा समझकर सड़क किनारे फेंक बदमाश फरार हो गए। घायल अधिवक्ता को सदर अस्पताल में लाया गया है, जहां विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा और सचिव मनोज मिश्रा की देखरेख में ईलाज चल रहा है। संघ ने बदमाशों को शीघ्र ही गिरफ्तारी करने की मांग उठाई है।
    1
    गोपालगंज में सिविल कोर्ट से घर लौट रहें वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसुदन मिश्रा के साथ लूटपाट की गयी और विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से 9 बार हमला कर दिया। मरा समझकर सड़क किनारे फेंक बदमाश फरार हो गए। घायल अधिवक्ता को सदर अस्पताल में लाया गया है, जहां विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा और सचिव मनोज मिश्रा की देखरेख में ईलाज चल रहा है। संघ ने बदमाशों को शीघ्र ही गिरफ्तारी करने की मांग उठाई है।
    user_सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    City Star गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    3 hrs ago
  • संकहिया माई स्थान के पास 103 लीटर विदेशी शराब बरामद, बाइक जब्त
    1
    संकहिया माई स्थान के पास 103 लीटर विदेशी शराब बरामद, बाइक जब्त
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Akash Kumar
    1
    Post by Akash Kumar
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • Padrauna (Kushinagar) में Search Point Technology का नया GPS Distributor जुड़ चुका है। हमारे Distributor खुद अपने अनुभव में बता रहे हैं कि Search Point Technology के साथ काम करना कितना भरोसेमंद और फायदेमंद है। आज के समय में GPS Tracking System का बिज़नेस तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप भी अपने जिले में GPS Distributor बनकर एक मजबूत बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। 📞 Contact / WhatsApp: 9931495415 #SearchPointTechnology #GPSDistributor #GPSTracking #VehicleTracking #BusinessOpportunity #Padrauna #Kushinagar #GPSIndia #DigitalBusiness #StartupIndia #EntrepreneurIndia #BusinessGrowth #IndiaBusiness #EarnWithGPS #GPSDealer
    1
    Padrauna (Kushinagar) में Search Point Technology का नया GPS Distributor जुड़ चुका है।
हमारे Distributor खुद अपने अनुभव में बता रहे हैं कि
Search Point Technology के साथ काम करना कितना भरोसेमंद और फायदेमंद है।
आज के समय में GPS Tracking System का बिज़नेस तेजी से बढ़ रहा है।
अगर आप भी अपने जिले में GPS Distributor बनकर एक मजबूत बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है।
📞 Contact / WhatsApp: 9931495415
#SearchPointTechnology #GPSDistributor #GPSTracking #VehicleTracking #BusinessOpportunity #Padrauna #Kushinagar #GPSIndia #DigitalBusiness #StartupIndia #EntrepreneurIndia #BusinessGrowth #IndiaBusiness #EarnWithGPS #GPSDealer
    user_Searchpoint Technology
    Searchpoint Technology
    Car factory गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.