logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, पहले दिन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, पहले दिन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु झींझक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का नियमित ठहराव शुरू हो गया। लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों की मांग पूरी होने पर स्टेशन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए टिकट लेकर ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन के प्रथम ठहराव के अवसर पर झींझक नगर के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक रेलवे स्टेशन पहुंचे। गुड्डू सिंह गौर, रंजू अवस्थी, सरोज यादव, इन्द्रेश पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने ट्रेन के लोको पायलट बी.एल. मीणा एवं सहायक लोको पायलट का फूल-मालाओं से स्वागत कर अपनी खुशी व्यक्त की। स्थानीय लोगों ने कहा कि झींझक स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से क्षेत्रवासियों को उज्जैन जाकर बाबा महाकाल के दर्शन करने में काफी सुविधा मिलेगी। वर्षों से इस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने पर लोगों ने रेलवे प्रशासन का आभार जताया। रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल का संचालन 7 अगस्त से 28 सितम्बर तक होगा। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 9:03 बजे झींझक रेलवे स्टेशन पहुंचेगी तथा दो मिनट के ठहराव के बाद 9:05 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04170 इंदौर–सूबेदारगंज स्पेशल का संचालन 8 अगस्त से 29 सितम्बर तक रहेगा। यह ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 3:55 बजे झींझक स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद सूबेदारगंज के लिए प्रस्थान करेगी। शुक्रवार को 2 बजे स्टेशन पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से झींझक सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए अब अधिक सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और बड़ी सौगात बताया।

1 hr ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, पहले दिन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, पहले दिन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु झींझक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का नियमित ठहराव शुरू हो गया। लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों की मांग पूरी होने पर स्टेशन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए टिकट लेकर ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन के प्रथम ठहराव के अवसर पर झींझक नगर के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक रेलवे स्टेशन पहुंचे। गुड्डू सिंह गौर, रंजू अवस्थी, सरोज यादव, इन्द्रेश पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने ट्रेन के लोको पायलट बी.एल. मीणा एवं सहायक लोको पायलट का फूल-मालाओं से स्वागत कर अपनी खुशी व्यक्त की। स्थानीय लोगों ने कहा कि झींझक स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से क्षेत्रवासियों को उज्जैन जाकर बाबा महाकाल के दर्शन करने में काफी सुविधा मिलेगी। वर्षों से इस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने पर लोगों ने रेलवे प्रशासन का आभार जताया। रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल का संचालन 7 अगस्त से 28 सितम्बर तक होगा। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 9:03 बजे झींझक रेलवे स्टेशन पहुंचेगी तथा दो मिनट के ठहराव के बाद 9:05 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04170 इंदौर–सूबेदारगंज स्पेशल का संचालन 8 अगस्त से 29 सितम्बर तक रहेगा। यह ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 3:55 बजे झींझक स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद सूबेदारगंज के लिए प्रस्थान करेगी। शुक्रवार को 2 बजे स्टेशन पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से झींझक सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए अब अधिक सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और बड़ी सौगात बताया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत* *बिधूना,औरैया।* बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान छोटे सिंह राजावत (24) पुत्र सुरेश, हैप्पी राजावत (25) पुत्र अहिवरन और मोनू भदौरिया (23) पुत्र प्रमोद, निवासी सराय कछवाहा, थाना ऐरवा कटरा के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से बिधूना की ओर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बिधूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल सीएचसी बिधूना ले गई। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही सराय कछवाहा गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    1
    *तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान छोटे सिंह राजावत (24) पुत्र सुरेश, हैप्पी राजावत (25) पुत्र अहिवरन और मोनू भदौरिया (23) पुत्र प्रमोद, निवासी सराय कछवाहा, थाना ऐरवा कटरा के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से बिधूना की ओर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बिधूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल सीएचसी बिधूना ले गई। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही सराय कछवाहा गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण औरैया। गुरुवार को जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया स्थित निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप ही प्रयोग की जाए और प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा कि रिजर्व पुलिस लाइन का निर्माण पुलिस विभाग की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
    4
    निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
औरैया। गुरुवार को जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया स्थित निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप ही प्रयोग की जाए और प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा कि रिजर्व पुलिस लाइन का निर्माण पुलिस विभाग की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • प्रेम विवाह के बाद वीडियो वायरल, युवती ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप जनपद जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में युवती हिना ने दावा किया है कि उसने मोहल्ले के रहने वाले जीत के साथ अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है। वीडियो के अनुसार दोनों ने प्रयागराज स्थित आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर शादी की। वीडियो में युवती का कहना है कि उसने किसी दबाव, लालच या मजबूरी में नहीं, बल्कि अपनी स्वतंत्र इच्छा से यह निर्णय लिया है। साथ ही उसने अपने परिजनों, विशेषकर भाई पर धमकी देने का आरोप लगाया और कहा कि यदि उसके या उसके पति के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए परिवार जिम्मेदार होगा। बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती एक ही समाज से हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि प्रेम विवाह जैसे निजी मामलों में संवाद और आपसी समझ कितनी महत्वपूर्ण है। वहीं, यदि किसी पक्ष को अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका है, तो उसे संबंधित पुलिस अधिकारियों से कानूनी संरक्षण लेने का अधिकार है। आपकी क्या राय है? क्या ऐसे मामलों का समाधान परिवार के संवाद से होना चाहिए या सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करना सही तरीका है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए। #JalaunBreaking #Konch #LoveMarriage #ViralVideo #JalaunNews #Prayagraj #AryaSamaj #SocialMedia #BreakingNews #UttarPradesh #PublicReaction #Trending #KonchNews #Viral #NewsUpdate
    1
    प्रेम विवाह के बाद वीडियो वायरल, युवती ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप
जनपद जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। 
वायरल वीडियो में युवती हिना ने दावा किया है कि उसने मोहल्ले के रहने वाले जीत के साथ अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है। 
वीडियो के अनुसार दोनों ने प्रयागराज स्थित आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर शादी की।
वीडियो में युवती का कहना है कि उसने किसी दबाव, लालच या मजबूरी में नहीं, बल्कि अपनी स्वतंत्र इच्छा से यह निर्णय लिया है। 
साथ ही उसने अपने परिजनों, विशेषकर भाई पर धमकी देने का आरोप लगाया और कहा कि यदि उसके या उसके पति के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए परिवार जिम्मेदार होगा।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती एक ही समाज से हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। 
वीडियो सामने आने के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
हालांकि, वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि प्रेम विवाह जैसे निजी मामलों में संवाद और आपसी समझ कितनी महत्वपूर्ण है।
वहीं, यदि किसी पक्ष को अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका है, तो उसे संबंधित पुलिस अधिकारियों से कानूनी संरक्षण लेने का अधिकार है।
आपकी क्या राय है?
क्या ऐसे मामलों का समाधान परिवार के संवाद से होना चाहिए या सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करना सही तरीका है? 
अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।
#JalaunBreaking #Konch #LoveMarriage #ViralVideo #JalaunNews #Prayagraj #AryaSamaj #SocialMedia #BreakingNews #UttarPradesh #PublicReaction #Trending #KonchNews #Viral #NewsUpdate
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हरबंसपूर गाँव का 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी हरबंसपूर गाँव का 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी डेरापुर थाना क्षेत्र के हरबंशपुर गांव का 15 वर्षीय किशोर जितेंद्र सिंह नायक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार, पढ़ाई को लेकर डांट पड़ने के बाद वह 27 जुलाई 2026 की सुबह करीब 4 बजे अपनी साइकिल लेकर घर से निकल गया था। तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र अंबियापुर पहुंचा, जहां उसने एक साइकिल की दुकान पर अपनी साइकिल बेचने का प्रयास किया। हालांकि दुकानदार ने साइकिल खरीदने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वह वहां से कहीं चला गया। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। जब काफी देर तक जितेंद्र घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अंबियापुर स्थित साइकिल दुकान पर पूछताछ करने पर उसके वहां आने की पुष्टि हुई, लेकिन दुकान से निकलने के बाद वह कहां गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोर की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है और उसे सकुशल बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी को किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल डेरापुर पुलिस को सूचित करें।
    1
    हरबंसपूर गाँव का 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी
हरबंसपूर गाँव का 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी
डेरापुर थाना क्षेत्र के हरबंशपुर गांव का 15 वर्षीय किशोर जितेंद्र सिंह नायक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार, पढ़ाई को लेकर डांट पड़ने के बाद वह 27 जुलाई 2026 की सुबह करीब 4 बजे अपनी साइकिल लेकर घर से निकल गया था। तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार, जितेंद्र अंबियापुर पहुंचा, जहां उसने एक साइकिल की दुकान पर अपनी साइकिल बेचने का प्रयास किया। हालांकि दुकानदार ने साइकिल खरीदने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वह वहां से कहीं चला गया। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
जब काफी देर तक जितेंद्र घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अंबियापुर स्थित साइकिल दुकान पर पूछताछ करने पर उसके वहां आने की पुष्टि हुई, लेकिन दुकान से निकलने के बाद वह कहां गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल सकी।
थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोर की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है और उसे सकुशल बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी को किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल डेरापुर पुलिस को सूचित करें।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • फिरोजाबाद। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा द्वारा पुलिस लाइन फिरोजाबाद स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गई। वहीं श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। 📍 स्थान: फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश 📰 कानून की नजर 24 — हर खबर आप तक, जनता की आवाज हमारी आवाज। वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें।
    1
    फिरोजाबाद। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा द्वारा पुलिस लाइन फिरोजाबाद स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गई। वहीं श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
📍 स्थान: फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश
📰 कानून की नजर 24 — हर खबर आप तक, जनता की आवाज हमारी आवाज।
वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • एक और प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जनपद जालौन फिर चर्चा में जालौन। जनपद जालौन से जुड़े बताए जा रहे एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती अपना नाम मधु बताते हुए स्वयं को बालिग होने का दावा करती दिखाई दे रही है। वहीं युवक का नाम राकेश बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवती यह भी कहती सुनाई दे रही है कि वह युवक के साथ खुश है और दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता, स्थान, पहचान और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए वीडियो में किए गए किसी भी दावे को तथ्य के रूप में नहीं माना जा सकता। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक बार फिर जनपद जालौन प्रेम प्रसंग और वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गया है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर निजी जीवन से जुड़े मामलों को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की बढ़ती प्रवृत्ति क्यों बढ़ रही है? क्या कुछ लोग व्यक्तिगत फैसलों को वायरल कर लोकप्रियता या चर्चा हासिल करना चाहते हैं? समाज के जानकारों का मानना है कि यदि दो बालिग अपनी मर्जी से जीवन का निर्णय लेते हैं तो यह उनका कानूनी अधिकार हो सकता है, लेकिन निजी संबंधों को प्रचारित करने के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना कई बार अनावश्यक विवाद, पारिवारिक तनाव और सामाजिक बहस का कारण बन जाता है। यह भी सच है कि माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए वर्षों तक संघर्ष करते हैं। ऐसे में जब पारिवारिक मामलों से जुड़े वीडियो सार्वजनिक होते हैं तो परिवारों को सामाजिक असहजता का सामना करना पड़ सकता है। डिजिटल युग में युवाओं को यह समझना होगा कि सोशल मीडिया पर डाला गया हर वीडियो लंबे समय तक सार्वजनिक रिकॉर्ड का हिस्सा बन सकता है। नोट: यह खबर केवल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर है। वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यदि संबंधित पक्ष या पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आती है तो उसी के आधार पर आगे की खबर प्रकाशित की जाएगी। आपकी क्या राय है? क्या निजी जीवन से जुड़े ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। #Jalaun #BreakingNews #ViralVideo #SocialMedia #JalaunNews #UttarPradesh #Trending #DigitalResponsibility #Viral #NewsUpdate #SonuMaharaj #CrimeUpdate #PublicReaction #Youth #FamilyValues
    1
    एक और प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जनपद जालौन फिर चर्चा में
जालौन। जनपद जालौन से जुड़े बताए जा रहे एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में युवती अपना नाम मधु बताते हुए स्वयं को बालिग होने का दावा करती दिखाई दे रही है। 
वहीं युवक का नाम राकेश बताया जा रहा है। 
वायरल वीडियो में युवती यह भी कहती सुनाई दे रही है कि वह युवक के साथ खुश है और दोनों ने शादी कर ली है।
हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता, स्थान, पहचान और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। 
इसलिए वीडियो में किए गए किसी भी दावे को तथ्य के रूप में नहीं माना जा सकता।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। 
एक बार फिर जनपद जालौन प्रेम प्रसंग और वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गया है।
सवाल यह उठ रहा है कि आखिर निजी जीवन से जुड़े मामलों को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की बढ़ती प्रवृत्ति क्यों बढ़ रही है?
क्या कुछ लोग व्यक्तिगत फैसलों को वायरल कर लोकप्रियता या चर्चा हासिल करना चाहते हैं?
समाज के जानकारों का मानना है कि यदि दो बालिग अपनी मर्जी से जीवन का निर्णय लेते हैं तो यह उनका कानूनी अधिकार हो सकता है, लेकिन निजी संबंधों को प्रचारित करने के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना कई बार अनावश्यक विवाद, पारिवारिक तनाव और सामाजिक बहस का कारण बन जाता है।
यह भी सच है कि माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए वर्षों तक संघर्ष करते हैं।
ऐसे में जब पारिवारिक मामलों से जुड़े वीडियो सार्वजनिक होते हैं तो परिवारों को सामाजिक असहजता का सामना करना पड़ सकता है। 
डिजिटल युग में युवाओं को यह समझना होगा कि सोशल मीडिया पर डाला गया हर वीडियो लंबे समय तक सार्वजनिक रिकॉर्ड का हिस्सा बन सकता है।
नोट: यह खबर केवल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर है। वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। 
यदि संबंधित पक्ष या पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आती है तो उसी के आधार पर आगे की खबर प्रकाशित की जाएगी।
आपकी क्या राय है?
क्या निजी जीवन से जुड़े ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।
#Jalaun #BreakingNews #ViralVideo #SocialMedia #JalaunNews #UttarPradesh #Trending #DigitalResponsibility #Viral #NewsUpdate #SonuMaharaj #CrimeUpdate #PublicReaction #Youth #FamilyValues
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सिहुरा गांव में स्कूल से घर लौट रहे दो मासूमों पर भरभराकर गिरी जर्जर दीवार, बालक की दर्दनाक मौत,बच्ची गंभीर घायल अमराहाट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में बुधवार को करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रहे दो मासूम बच्चों पर अचानक एक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में 7 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, अनुराग वर्मा का 7 वर्षीय पुत्र निखिल और मुकेश कुमार की 5 वर्षीय पुत्री निशा स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक पुरानी जर्जर दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में निखिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मृतक के पिता अनुराग वर्मा ने अमराहाट थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अमराहट थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    1
    सिहुरा गांव में स्कूल से घर लौट रहे दो मासूमों पर भरभराकर गिरी जर्जर दीवार, बालक की दर्दनाक मौत,बच्ची गंभीर घायल
अमराहाट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में बुधवार को करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रहे दो मासूम बच्चों पर अचानक एक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में 7 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, अनुराग वर्मा का 7 वर्षीय पुत्र निखिल और मुकेश कुमार की 5 वर्षीय पुत्री निशा स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक पुरानी जर्जर दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में निखिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशा गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद मृतक के पिता अनुराग वर्मा ने अमराहाट थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अमराहट थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.