एक और प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जनपद जालौन फिर चर्चा में जालौन। जनपद जालौन से जुड़े बताए जा रहे एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती अपना नाम मधु बताते हुए स्वयं को बालिग होने का दावा करती दिखाई दे रही है। वहीं युवक का नाम राकेश बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवती यह भी कहती सुनाई दे रही है कि वह युवक के साथ खुश है और दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता, स्थान, पहचान और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए वीडियो में किए गए किसी भी दावे को तथ्य के रूप में नहीं माना जा सकता। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक बार फिर जनपद जालौन प्रेम प्रसंग और वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गया है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर निजी जीवन से जुड़े मामलों को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की बढ़ती प्रवृत्ति क्यों बढ़ रही है? क्या कुछ लोग व्यक्तिगत फैसलों को वायरल कर लोकप्रियता या चर्चा हासिल करना चाहते हैं? समाज के जानकारों का मानना है कि यदि दो बालिग अपनी मर्जी से जीवन का निर्णय लेते हैं तो यह उनका कानूनी अधिकार हो सकता है, लेकिन निजी संबंधों को प्रचारित करने के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना कई बार अनावश्यक विवाद, पारिवारिक तनाव और सामाजिक बहस का कारण बन जाता है। यह भी सच है कि माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए वर्षों तक संघर्ष करते हैं। ऐसे में जब पारिवारिक मामलों से जुड़े वीडियो सार्वजनिक होते हैं तो परिवारों को सामाजिक असहजता का सामना करना पड़ सकता है। डिजिटल युग में युवाओं को यह समझना होगा कि सोशल मीडिया पर डाला गया हर वीडियो लंबे समय तक सार्वजनिक रिकॉर्ड का हिस्सा बन सकता है। नोट: यह खबर केवल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर है। वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यदि संबंधित पक्ष या पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आती है तो उसी के आधार पर आगे की खबर प्रकाशित की जाएगी। आपकी क्या राय है? क्या निजी जीवन से जुड़े ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। #Jalaun #BreakingNews #ViralVideo #SocialMedia #JalaunNews #UttarPradesh #Trending #DigitalResponsibility #Viral #NewsUpdate #SonuMaharaj #CrimeUpdate #PublicReaction #Youth #FamilyValues

- प्रेम विवाह के बाद वीडियो वायरल, युवती ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप जनपद जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में युवती हिना ने दावा किया है कि उसने मोहल्ले के रहने वाले जीत के साथ अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है। वीडियो के अनुसार दोनों ने प्रयागराज स्थित आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर शादी की। वीडियो में युवती का कहना है कि उसने किसी दबाव, लालच या मजबूरी में नहीं, बल्कि अपनी स्वतंत्र इच्छा से यह निर्णय लिया है। साथ ही उसने अपने परिजनों, विशेषकर भाई पर धमकी देने का आरोप लगाया और कहा कि यदि उसके या उसके पति के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए परिवार जिम्मेदार होगा। बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती एक ही समाज से हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि प्रेम विवाह जैसे निजी मामलों में संवाद और आपसी समझ कितनी महत्वपूर्ण है। वहीं, यदि किसी पक्ष को अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका है, तो उसे संबंधित पुलिस अधिकारियों से कानूनी संरक्षण लेने का अधिकार है। आपकी क्या राय है? क्या ऐसे मामलों का समाधान परिवार के संवाद से होना चाहिए या सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करना सही तरीका है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए। #JalaunBreaking #Konch #LoveMarriage #ViralVideo #JalaunNews #Prayagraj #AryaSamaj #SocialMedia #BreakingNews #UttarPradesh #PublicReaction #Trending #KonchNews #Viral #NewsUpdate1
- *समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, जलभराव की समस्याओं का कराया त्वरित निस्तारण।* जनपद के विभिन्न नगर निकायों में वर्षा के कारण सड़कों एवं मार्गों पर जलभराव से संबंधित समाचार विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित होने का प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। समाचार प्रकाशित होते ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संबंधित नगर निकायों द्वारा मौके पर पहुंचकर नालियों की सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए जलभराव की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया गया। आवश्यकतानुसार जल निकासी के मार्ग को सुचारु कराया गया, जिससे सड़कों पर जमा पानी निकल गया और आवागमन सामान्य हो गया। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनसामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए संबंधित नगर निकायों को नालियों एवं जल निकासी व्यवस्था की नियमित निगरानी तथा आवश्यक सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन, कानपुर देहात जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु सतत प्रयासरत है।1
- *स्टाम्प देयता की वसूली हेतु भूमि की नीलामी 25 अगस्त को* कानपुर देहात, 07 अगस्त 2026। तहसीलदार अकबरपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि स्टाम्प देय के बकायेदार जेनिम फ्लोर मिल्स प्रा.लि. के निदेशक सुशान्त कुमार गुप्ता पुत्र देवरतन गुप्ता, निवासी 319/ए, शिवकटरा, लाल बंगला, हरजेन्दर नगर, कानपुर नगर के विरुद्ध ग्राम फतेहपुर रोशनाई, तहसील अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात स्थित भूमि के संबंध में ₹65,27,610 तथा देय ब्याज की वसूली हेतु वसूली प्रमाण पत्र जारी किया गया है। बकायेदार द्वारा अब तक ₹21,76,000 जमा किए जा चुके हैं, जबकि ₹43,51,610 तथा देय ब्याज की धनराशि शेष है। शेष बकाया एवं ब्याज जमा न किए जाने के कारण ग्राम फतेहपुर रोशनाई स्थित भूमि, खाता संख्या 01140, गाटा संख्या 275/2, रकबा 1.2390 हेक्टेयर की नीलामी की कार्रवाई निर्धारित की गई है। उक्त भूमि की नीलामी 25 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे तहसील मुख्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित की जाएगी। नायब तहसीलदार, गजनेर को नीलामी अधिकारी नामित किया गया है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं। नीलामी से संबंधित नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी कार्यालय तहसीलदार, अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात से प्राप्त की जा सकती है।2
- झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, पहले दिन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, पहले दिन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु झींझक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का नियमित ठहराव शुरू हो गया। लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों की मांग पूरी होने पर स्टेशन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए टिकट लेकर ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन के प्रथम ठहराव के अवसर पर झींझक नगर के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक रेलवे स्टेशन पहुंचे। गुड्डू सिंह गौर, रंजू अवस्थी, सरोज यादव, इन्द्रेश पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने ट्रेन के लोको पायलट बी.एल. मीणा एवं सहायक लोको पायलट का फूल-मालाओं से स्वागत कर अपनी खुशी व्यक्त की। स्थानीय लोगों ने कहा कि झींझक स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से क्षेत्रवासियों को उज्जैन जाकर बाबा महाकाल के दर्शन करने में काफी सुविधा मिलेगी। वर्षों से इस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने पर लोगों ने रेलवे प्रशासन का आभार जताया। रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल का संचालन 7 अगस्त से 28 सितम्बर तक होगा। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 9:03 बजे झींझक रेलवे स्टेशन पहुंचेगी तथा दो मिनट के ठहराव के बाद 9:05 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04170 इंदौर–सूबेदारगंज स्पेशल का संचालन 8 अगस्त से 29 सितम्बर तक रहेगा। यह ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 3:55 बजे झींझक स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद सूबेदारगंज के लिए प्रस्थान करेगी। शुक्रवार को 2 बजे स्टेशन पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से झींझक सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए अब अधिक सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और बड़ी सौगात बताया।1
- बिरहाना ओवरब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल; दोनों पक्षों पहुंचे थाने, एक दूसरे पर लगाया आरोप सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर बिरहाना ओवरब्रिज के पास गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार कांधी गांव निवासी अजय गुप्ता बाइक से रसधान की ओर जा रहे थे। वहीं मुंगीसापुर निवासी जयवीर अपने साथी अंकित के साथ औरैया की ओर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे बिरहाना ओवरब्रिज के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- एक और प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जनपद जालौन फिर चर्चा में जालौन। जनपद जालौन से जुड़े बताए जा रहे एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती अपना नाम मधु बताते हुए स्वयं को बालिग होने का दावा करती दिखाई दे रही है। वहीं युवक का नाम राकेश बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवती यह भी कहती सुनाई दे रही है कि वह युवक के साथ खुश है और दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता, स्थान, पहचान और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए वीडियो में किए गए किसी भी दावे को तथ्य के रूप में नहीं माना जा सकता। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक बार फिर जनपद जालौन प्रेम प्रसंग और वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गया है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर निजी जीवन से जुड़े मामलों को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की बढ़ती प्रवृत्ति क्यों बढ़ रही है? क्या कुछ लोग व्यक्तिगत फैसलों को वायरल कर लोकप्रियता या चर्चा हासिल करना चाहते हैं? समाज के जानकारों का मानना है कि यदि दो बालिग अपनी मर्जी से जीवन का निर्णय लेते हैं तो यह उनका कानूनी अधिकार हो सकता है, लेकिन निजी संबंधों को प्रचारित करने के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना कई बार अनावश्यक विवाद, पारिवारिक तनाव और सामाजिक बहस का कारण बन जाता है। यह भी सच है कि माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए वर्षों तक संघर्ष करते हैं। ऐसे में जब पारिवारिक मामलों से जुड़े वीडियो सार्वजनिक होते हैं तो परिवारों को सामाजिक असहजता का सामना करना पड़ सकता है। डिजिटल युग में युवाओं को यह समझना होगा कि सोशल मीडिया पर डाला गया हर वीडियो लंबे समय तक सार्वजनिक रिकॉर्ड का हिस्सा बन सकता है। नोट: यह खबर केवल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर है। वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यदि संबंधित पक्ष या पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आती है तो उसी के आधार पर आगे की खबर प्रकाशित की जाएगी। आपकी क्या राय है? क्या निजी जीवन से जुड़े ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। #Jalaun #BreakingNews #ViralVideo #SocialMedia #JalaunNews #UttarPradesh #Trending #DigitalResponsibility #Viral #NewsUpdate #SonuMaharaj #CrimeUpdate #PublicReaction #Youth #FamilyValues1
- राठ रोड ओवरब्रिज के नीचे दो युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल उरई। राठ रोड ओवरब्रिज के नीचे दो युवकों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों युवक सड़क पर आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि विवाद के चलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। मारपीट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। #UraiNews #JalaunNews #ViralVideo #UraiPolice #BreakingNews2