Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता!! हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए!! उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ!!
Aman kumar gupta
पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता!! हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए!! उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ!!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता!! हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए!! उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ!!1
- Post by Sanjay Kumar1
- लखीमपुर खीरी सिविल कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अधिवक्ता ने अपने ही सगे भतीजे को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता जे के राज ने पारिवारिक विवाद के चलते इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। घटना में अधिवक्ता भतीजे की पीठ पर गोली लगी, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। कोर्ट परिसर में अचानक हुई फायरिंग से वकीलों और आम लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही ए एस पी विवेक तिवारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का मुआयना कर जांच के निर्देश दिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए दुर्गा शक्ति नागपाल (जिलाधिकारी) भी मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- लखीमपुर खीरी जिले के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले सिविल कोर्ट परिसर में सोमवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुराने जमीनी विवाद को लेकर एक अधिवक्ता ने अपने ही चचेरे भाई व साथी अधिवक्ता के सीने में सरेआम गोली मार दी। गोली की आवाज गूँजते ही कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। लहूलुहान अवस्था में घायल अधिवक्ता को उनके साथियों ने आनन-फानन में बाइक पर लादकर जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता विराट राज और जितेंद्र राज के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर हाथापाई होने लगी। उस वक्त मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया था और मामला शांत होता नजर आ रहा था। लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी विराट राज वापस लौटा और जितेंद्र के पास पहुँचकर सीधे उनके सीने पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही जितेंद्र तख्त पर गिरकर तड़पने लगे और आरोपी वकील मौके से फरार हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों चचेरे भाइयों के बीच काफी समय से खेत की मेड़ को लेकर जमीनी रंजिश चल रही थी, जो सोमवार को इस खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई।इस वारदात ने कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर की अभेद्य कही जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी है। डीएम और एसपी कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना ने पुलिस की मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर मेटल डिटेक्टर और गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों के रहते हुए एक अवैध असलहा परिसर के भीतर पहुँचा कैसे? वकीलों में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि जब न्याय के मंदिर में ही अधिवक्ता सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा में हुई इस चूक की जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित होगी, लेकिन इस घटना ने पूरे जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की खुफिया विफलता को उजागर कर दिया है।1
- रेस्टोरेंट में निकला खतरनाक कोबरा, समय रहते रेस्क्यू कर सुरक्षित छोड़ा गया जंगल में संवाददाता आनंद गोस्वामी पलिया कला, खीरी पलिया नगर के एक रेस्टोरेंट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां एक बेहद खतरनाक स्पेक्टेक्लेड कोबरा (इंडियन कोबरा) दिखाई दिया। सांप के दिखते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इस दौरान किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और सांप को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। रेस्क्यू अभियान में मोटिवेटर नाजरुन निशा की अहम भूमिका रही, जिन्होंने साहस और समझदारी का परिचय देते हुए पूरे ऑपरेशन को सफल बनाया। रेस्क्यू के बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि ऐसे वन्यजीवों से डरने की बजाय सही जानकारी और सतर्कता रखना अधिक जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, कोबरा जैसे बिना कारण हमला नहीं करते, बल्कि खतरा महसूस होने पर ही आक्रामक होते हैं। इसलिए यदि कहीं सांप दिखाई दे, तो खुद से पकड़ने की कोशिश न करें और तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। डर नहीं, जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। वन्यजीवों का सम्मान करें और उनके संरक्षण में सहयोग दें।1
- कानपुर- सरकारी वाहन का दुरुपयोग करने का वीडियो वायरल हेड कांस्टेबल Call112 की जेब्रा से महिला को बाइक सिखा रहा है महिला को बाइक चलाना सिखाते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल वीडियो गोविंदनगर थाना क्षेत्र के रेलवे ग्राउंड का1
- *थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत कचहरी परिसर में दो पक्षों (अधिवक्ताओं) में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर देने, जिससे उनके घायल हो जाने के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, विवेक कुमार तिवारी की बाइट*1
- Post by Sanjay Kumar1