logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झालावाड़ में बनाया 35 फुट का रावण,शोभायात्रा का हुआ आयोजन झालावाड़ में रावण दहन के लिए तैयार

5 hrs ago
user_Jhalawar hulchal
Jhalawar hulchal
झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
5 hrs ago
46fe2dcf-255f-44d9-b2f9-f8b7e014bfb4

झालावाड़ में बनाया 35 फुट का रावण,शोभायात्रा का हुआ आयोजन झालावाड़ में रावण दहन के लिए तैयार

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झालावाड़ में रावण दहन के लिए तैयार
    2
    झालावाड़ में रावण दहन के लिए तैयार
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • झालावाड़ प्रदेश भर में विजयदशमी पर रावण के पुतला दहन की परंपरा है, लेकिन हाड़ौती के कई कस्बों में इस परंपरा को हर 6 माह बाद जीवंत किया जाता है. झालावाड़ शहर में चैत्र नवरात्र की समाप्ति पर रावण दहन की परंपरा करीब 200 वर्षों से चली आ रही है. चैत्र नवरात्र की समाप्ति पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल राड़ी के बालाजी पर रावण के पुतले दहन की शाही परंपरा है. माना जाता है कि परंपरा महाराजा मदन सिंह ने वर्ष 1800 में शुरू की थी. दो सदी पुरानी परंपरा को वसंत ऋतु के दौरान बुराई पर अच्छाई का जश्न माना जाता रहा है. इस शाही विरासत को आज भी यहां के महावीर सेवादल बरकरार रखे है। महावीर सेवा दल के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि चैत्र नवरात्र की समाप्ति पर शनिवार को राड़ी के बालाजी परिसर में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. प्राचीन काल से इसे वसंत दशहरे के रूप में मनाते हैं. संजय जैन ने बताया कि चैत्र नवरात्र के बाद रावण दहन की परंपरा शाही परिवार से जुड़ी हुई है. जिन्होंने अपनी वीरता और आध्यात्मिक भावनाओं को दर्शाने के लिए इस वसंत दशहरे की शुरुआत की थी. यहां के राजा मदन सिंह लोगों को शरद ऋतु में ही नहीं अपितु वसंत ऋतु में भी बुराई पर अच्छाई की जीत व भगवान राम का पाठ याद दिलाना चाहते थे. ऐसा करने के पीछे उनकी मंशा थी कि लोगों में वर्ष भर धार्मिकता का भाव बना रहे. इधर शहर के भूपेंद्र टेलर ने बताया कि रियासत काल से चैत्र नवरात्र के बाद राड़ी के बालाजी परिसर में रावण दहन करने की परंपरा है. वे करीब 60 वर्षों से इस परंपरा को देखते आए हैं. यह परंपरा शाही परिवार ने शुरू की थी, जिसे अब महावीर सेवा दल निभा रहा है
    4
    झालावाड़ प्रदेश भर में विजयदशमी पर रावण के पुतला दहन की परंपरा है, लेकिन हाड़ौती के कई कस्बों में इस परंपरा को हर 6 माह बाद जीवंत किया जाता है. झालावाड़ शहर में चैत्र नवरात्र की समाप्ति पर रावण दहन की परंपरा करीब 200 वर्षों से चली आ रही है. चैत्र नवरात्र की समाप्ति पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल राड़ी के बालाजी पर रावण के पुतले दहन की शाही परंपरा है. माना जाता है कि परंपरा महाराजा मदन सिंह ने वर्ष 1800 में शुरू की थी. दो सदी पुरानी परंपरा को वसंत ऋतु के दौरान बुराई पर अच्छाई का जश्न माना जाता रहा है. इस शाही विरासत को आज भी यहां के महावीर सेवादल बरकरार रखे है।
महावीर सेवा दल के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि चैत्र नवरात्र की समाप्ति पर शनिवार को राड़ी के बालाजी परिसर में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. प्राचीन काल से इसे वसंत दशहरे के रूप में मनाते हैं. संजय जैन ने बताया कि चैत्र नवरात्र के बाद रावण दहन की परंपरा शाही परिवार से जुड़ी हुई है. जिन्होंने अपनी वीरता और आध्यात्मिक भावनाओं को दर्शाने के लिए इस वसंत दशहरे की शुरुआत की थी. यहां के राजा मदन सिंह लोगों को शरद ऋतु में ही नहीं अपितु वसंत ऋतु में भी बुराई पर अच्छाई की जीत व भगवान राम का पाठ याद दिलाना चाहते थे. ऐसा करने के पीछे उनकी मंशा थी कि लोगों में वर्ष भर धार्मिकता का भाव बना रहे. इधर शहर के भूपेंद्र टेलर ने बताया कि रियासत काल से चैत्र नवरात्र के बाद राड़ी के बालाजी परिसर में रावण दहन करने की परंपरा है. वे करीब 60 वर्षों से इस परंपरा को देखते आए हैं. यह परंपरा शाही परिवार ने शुरू की थी, जिसे अब महावीर सेवा दल निभा रहा है
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • झिरनिया चढ़ाव पर अज्ञात बदमाशों ने प्याज से भरे ट्रक पर पत्थरबाजी कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। हमले में ट्रक में सवार एक वृद्ध के आंख के पास चोट लग गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वहीं ट्रक का आगे का कांच भी टूट गया। घायल का उपचार सुकेत के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
    1
    झिरनिया चढ़ाव पर अज्ञात बदमाशों ने प्याज से भरे ट्रक पर पत्थरबाजी कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। हमले में ट्रक में सवार एक वृद्ध के आंख के पास चोट लग गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वहीं ट्रक का आगे का कांच भी टूट गया। घायल का उपचार सुकेत के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • छीपाबड़ौद में खेल मैदान के सामने  तेजाजी वाली गली में शनिदेव महाराज, शिवपरिवार,माँ काली प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन शनि देव नवग्रह मन्दिर में किया गया ।  आचार्यः-पं. कुलदीप जी शर्मा सेतकोलू ,प्रदीप जी शर्मा सेतकोलु, रूद्र प्रसाद जी प्रयागराज, शिवनारायण जी प्रयागराज, श्याम नारायण जी प्रयागराज के द्वारा पंच कुण्डीय महायज्ञ कर  प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न करवाया गया। कार्यक्रम के मुख्य जजमान देवेंद्र बाठला पत्नी नीलम सहित नरेंद्र कुशवाह पत्नी ज्योति, उमेश कुशवाह पत्नी प्रिया, दिनेश प्रजापति पत्नी ममता, देवेंद्र कुशवाहा पत्नी कमलेश हवन यज्ञ के जजमान रहे । पण्डित सत्यनारायण जोशी (गोलू) ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम इस प्रकार से रहे- सप्तमी  बुधवार 25.03.2026 कलश यात्रा, गणेश पुजन, मण्डप पुजा, हेमाद्री स्नान,अष्ठमी :- गुरुवार 26.03.2026 जलाधिवास, फलाधिवास,नवमी :- शुक्रवार 27.03.2026 पुष्पादि, पत्रादिवाश,दशमीः - शनिवार 28.03.2026 प्राणप्रतिष्ठा, कर के प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में हुकुमचंद कुशवाह, वेद प्रकाश कुशवाह, जितेंद्र कुशवाह, मोहनलाल कुशवाह सहित अन्य लोगों का काफी सहयोग रहा।
    4
    छीपाबड़ौद में खेल मैदान के सामने  तेजाजी वाली गली में शनिदेव महाराज, शिवपरिवार,माँ काली प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन शनि देव नवग्रह मन्दिर में किया गया । 
आचार्यः-पं. कुलदीप जी शर्मा सेतकोलू ,प्रदीप जी शर्मा सेतकोलु, रूद्र प्रसाद जी प्रयागराज, शिवनारायण जी प्रयागराज, श्याम नारायण जी प्रयागराज के द्वारा पंच कुण्डीय महायज्ञ कर  प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न करवाया गया। कार्यक्रम के मुख्य जजमान देवेंद्र बाठला पत्नी नीलम सहित नरेंद्र कुशवाह पत्नी ज्योति, उमेश कुशवाह पत्नी प्रिया, दिनेश प्रजापति पत्नी ममता, देवेंद्र कुशवाहा पत्नी कमलेश हवन यज्ञ के जजमान रहे । पण्डित सत्यनारायण जोशी (गोलू) ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम इस प्रकार से रहे- सप्तमी  बुधवार 25.03.2026 कलश यात्रा, गणेश पुजन, मण्डप पुजा, हेमाद्री स्नान,अष्ठमी :- गुरुवार 26.03.2026 जलाधिवास, फलाधिवास,नवमी :- शुक्रवार 27.03.2026 पुष्पादि, पत्रादिवाश,दशमीः - शनिवार 28.03.2026 प्राणप्रतिष्ठा, कर के प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में हुकुमचंद कुशवाह, वेद प्रकाश कुशवाह, जितेंद्र कुशवाह, मोहनलाल कुशवाह सहित अन्य लोगों का काफी सहयोग रहा।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • साधु बना शैतान साधु के भेष में भेड़िया कौन है इसे गिरफ्तार करना चाहिए जो अश्लील हर करते बच्चियों के साथ कर रहा है
    1
    साधु बना शैतान साधु के भेष में भेड़िया कौन है इसे गिरफ्तार करना चाहिए जो अश्लील हर करते बच्चियों के साथ कर रहा है
    user_Sanjay Kumar yati
    Sanjay Kumar yati
    गरोठ, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हरनावदाशाहजी. कस्बे में 'हरनावदा सुपर किंग्स क्रिकेट टीम' के तत्वावधान में चल रही हरनावदा शाहजी क्रिकेट प्रीमियर लीग नाइट ओपन टूर्नामेंट में चौथे दिन देर रात गुरुवार को रोमांचक मुकाबले आयोजित हुए। नाइट टूर्नामेंट में गुरुवार को मुख्य अतिथि उपसरपंच संजय पारेता, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार गुर्जर, नायब तहसीलदार राधेश्याम लववंशी, एएसआई आमिर खान, हैड कांस्टेबल हरीश और पत्रकार प्रमोद जैन रहे। हरनावदा सुपर किंग टीम के खिलाड़ी प्रतीक तिवारी व आशु मंसूरी ने बताया की हरनावदाशाहजी क्रिकेट प्रीमियर लीग नाइट ओपन टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले में नयागांव, नाइट हाउस क्लब अकलेरा, टाइगर इलेवन महुआ खेड़ा, टाइगर इलेवन छबड़ा, टीचर्स इलेवन हरनावदा, नाइट राइडर मनोहरथाना, लोधा टाइगर सालर खो, रतनपुरा के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इस टूर्नामेंट में पहला मैच नयागांव और नाइट हाउस क्लब अकलेरा के मध्य मैच आयोजित हुआ। जिसमें पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए नयागांव ने निर्धारित 8 ओवर में 4 विकेट गवाकर 79 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट हाउस क्लब अकलेरा ने 6वें ओवर में 80 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। इसमें अकलेरा टीम के अमित मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा रोमांचक मुकाबला टाइगर इलेवन महुआ खेड़ा और टाइगर इलेवन छबड़ा के बीच मध्य हुआ। इस मैच की पहली पारी में महुआ खेड़ा ने बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 78 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर इलेवन छबड़ा ने एक तरफा मुकाबले में महुआ खेड़ा को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। तीसरा मैच टीचर्स इलेवन हरनावदा और नाइट राइडर मनोहरथाना के मध्य खेला गया। इसमें पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीचर्स इलेवन हरनावदा ने चंद्रपाल और रोहित की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित आठ ओवर में इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर 156 रन बनाएं। जिसमें चंद्रपाल ने 22 बॉल पर 73 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं रोहित ने भी 45 रनों की आकर्षक पारी खेली। दूसरी पारी में जीत पाने के उतरी नाइट राइडर मनोहरथाना आठवें ओवर में केवल 61 रन बनाकर 95 रनों से मैच हार गई। बल्लेबाज चंद्रपाल मैन ऑफ द मैच रहे। चौथा मैच लोधा टाइगर सालरखो ओर रतनपुरा के बीच हुआ। पहली पारी में लोधा टाइगर सालरखो ने 8 ओवर में 74 रन बनाएं। वहीं रतनपुरा छठवें ओवर में टीम ऑल आउट होकर मैच हार गई। सालरखो टीम के पानाचंद मैन ऑफ द मैच रहे। कस्बे में नाइट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है।
    1
    हरनावदाशाहजी. कस्बे में 'हरनावदा सुपर किंग्स क्रिकेट टीम' के तत्वावधान में चल रही हरनावदा शाहजी क्रिकेट प्रीमियर लीग नाइट ओपन टूर्नामेंट में चौथे दिन देर रात गुरुवार को रोमांचक मुकाबले आयोजित हुए। नाइट टूर्नामेंट में गुरुवार को मुख्य अतिथि उपसरपंच संजय पारेता, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार गुर्जर, नायब तहसीलदार राधेश्याम लववंशी, एएसआई आमिर खान, हैड कांस्टेबल हरीश और पत्रकार प्रमोद जैन रहे। हरनावदा सुपर किंग टीम के खिलाड़ी प्रतीक तिवारी व आशु मंसूरी ने बताया की हरनावदाशाहजी क्रिकेट प्रीमियर लीग नाइट ओपन टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले में नयागांव, नाइट हाउस क्लब अकलेरा, टाइगर इलेवन महुआ खेड़ा, टाइगर इलेवन छबड़ा, टीचर्स इलेवन हरनावदा, नाइट राइडर मनोहरथाना, लोधा टाइगर सालर खो, रतनपुरा के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इस टूर्नामेंट में पहला मैच नयागांव और नाइट हाउस क्लब अकलेरा के मध्य मैच आयोजित हुआ। जिसमें पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए नयागांव ने निर्धारित 8 ओवर में 4 विकेट गवाकर 79 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट हाउस क्लब अकलेरा ने 6वें ओवर में 80 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। इसमें अकलेरा टीम के अमित मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा रोमांचक मुकाबला टाइगर इलेवन महुआ खेड़ा और टाइगर इलेवन छबड़ा के बीच मध्य हुआ। इस मैच की पहली पारी में महुआ खेड़ा ने बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 78 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर इलेवन छबड़ा ने
एक तरफा मुकाबले में महुआ खेड़ा को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। तीसरा मैच टीचर्स इलेवन हरनावदा और नाइट राइडर मनोहरथाना के मध्य खेला गया। इसमें पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीचर्स इलेवन हरनावदा ने चंद्रपाल और रोहित की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित आठ ओवर में इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर 156 रन बनाएं। जिसमें चंद्रपाल ने 22 बॉल पर 73 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं रोहित ने भी 45 रनों की आकर्षक पारी खेली। दूसरी पारी में जीत पाने के उतरी नाइट राइडर मनोहरथाना आठवें ओवर में केवल 61 रन बनाकर 95 रनों से मैच हार गई। बल्लेबाज चंद्रपाल मैन ऑफ द मैच रहे। चौथा मैच लोधा टाइगर सालरखो ओर रतनपुरा के बीच हुआ। पहली पारी में लोधा टाइगर सालरखो ने 8 ओवर में 74 रन बनाएं। वहीं रतनपुरा छठवें ओवर में टीम ऑल आउट होकर मैच हार गई। सालरखो टीम के पानाचंद मैन ऑफ द मैच रहे। कस्बे में नाइट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है।
    user_Ashu Mansuri
    Ashu Mansuri
    Journalist छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • हरनावदाशाहजी- छीपाबडौद उपखंड क्षेत्र के सारथल में खेत में सो रहे एक बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या कर दी । 80 वर्षीय बद्री लाल पर अज्ञात हमलावर ने सोते समय पत्थर से वार किया और बाद में हाथ-पैर बांधकर शव को कुएं में फेंक दिया। सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो खून से सने बिस्तर और आसपास खून के निशान मिले। शक होने पर कुएं में देखा गया तो शव पानी में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक ताराचंद भी मौके पर पहुंचे।
    3
    हरनावदाशाहजी- 
छीपाबडौद उपखंड क्षेत्र के सारथल में 
खेत में सो रहे एक बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या कर दी । 80 वर्षीय बद्री लाल पर अज्ञात हमलावर ने सोते समय पत्थर से वार किया और बाद में हाथ-पैर बांधकर शव को कुएं में फेंक दिया।
सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो खून से सने बिस्तर और आसपास खून के निशान मिले। शक होने पर कुएं में देखा गया तो शव पानी में मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया।
प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक ताराचंद भी मौके पर पहुंचे।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • एंकर इंट्रो_ अमेरिका इजरायल और ईरान के युद्ध के बाद उत्पन्न हुए हालातो से झालावाड़ जिले में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत देखी जा रही है । शहर के हाईवे और प्रमुख बाजारों के किनारे दुकाने और थडियां लगाने वाले छोटे दुकानदारों को कमर्शियल व छोटे गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे, ऐसे में कई दुकानदारों का अब व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है । वहीं कई छोटे व्यापारियों ने लकड़ी की भट्टियां और इंडक्शन का सहारा लेना भी शुरू कर दिया है । वी ओ 1_ गौरतलब है कि झालावाड़ जिला मुख्यालय सहित झालरापाटन और अन्य कस्बो में सड़क किनारे हाईवे सहित अन्य बाजारों में अपनी छोटी दुकान और थडियों पर चाय पानी फास्ट फूड सहित खाने पीने की सामानों की दुकान लगाने वाले कई दुकानदार कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पाने के चलते परेशान हो रहे हैं । दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ वक्त से जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत हो रही है तो वही छोटे गैस सिलेंडर भी नहीं मिल पा रहे । ऐसे में अब उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है । इन छोटे दुकानदारों और थड़ी संचालकों ने अब अपना काम धंधा चलाने के लिए लकड़ी से चलने वाली भट्टियां और इंडक्शन का सहारा लेना शुरू कर दिया है । छोटे दुकानदारों का कहना है कि जो कमर्शियल गैस सिलेंडर मिल भी रहा है वो भी ब्लैक मार्केट में अधिक कीमत पर मिल रहा है । ऐसे में उन्हें ज्यादा पैसे देकर गैस सिलेंडर का जुगाड़ करना पड़ रहा है । हालांकि प्रशासन जिले में गैस सिलेंडर की सप्लाई सामान्य बता रहा है। लेकिन धरातल पर छोटे दुकानदारों को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
    4
    एंकर इंट्रो_ अमेरिका इजरायल और ईरान के युद्ध के बाद उत्पन्न हुए हालातो से झालावाड़ जिले में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत देखी जा रही है । शहर के हाईवे और प्रमुख बाजारों के किनारे दुकाने और थडियां लगाने वाले छोटे दुकानदारों को कमर्शियल व छोटे गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे, ऐसे में कई दुकानदारों का अब व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है । वहीं कई छोटे व्यापारियों ने लकड़ी की भट्टियां और इंडक्शन का सहारा लेना भी शुरू कर दिया है ।
वी ओ 1_ गौरतलब है कि झालावाड़ जिला मुख्यालय सहित झालरापाटन और अन्य कस्बो में सड़क किनारे हाईवे सहित अन्य बाजारों में अपनी छोटी दुकान और थडियों पर चाय पानी फास्ट फूड सहित खाने पीने की सामानों की दुकान लगाने वाले कई दुकानदार कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पाने के चलते परेशान हो रहे हैं । दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ वक्त से जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत हो रही है तो वही छोटे गैस सिलेंडर भी नहीं मिल पा रहे । ऐसे में अब उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है । इन छोटे दुकानदारों और थड़ी संचालकों ने अब अपना काम धंधा चलाने के लिए लकड़ी से चलने वाली भट्टियां और इंडक्शन का सहारा लेना शुरू कर दिया है । छोटे दुकानदारों का कहना है कि जो कमर्शियल गैस सिलेंडर मिल भी रहा है वो भी ब्लैक मार्केट में अधिक कीमत पर मिल रहा है । ऐसे में उन्हें ज्यादा पैसे देकर गैस सिलेंडर का जुगाड़ करना पड़ रहा है । हालांकि प्रशासन जिले में गैस सिलेंडर की सप्लाई सामान्य बता रहा है। लेकिन धरातल पर छोटे दुकानदारों को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.