Shuru
Apke Nagar Ki App…
आदर्श नगर के मजलिस पार्क मार्केट में टूटी सड़कें और पानी भराव से बढ़ी परेशानी, दुकानदारों का कारोबार प्रभावित
SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
आदर्श नगर के मजलिस पार्क मार्केट में टूटी सड़कें और पानी भराव से बढ़ी परेशानी, दुकानदारों का कारोबार प्रभावित
More news from दिल्ली and nearby areas
- *"सुरक्षित भव फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण एवं रोड सेफ्टी क्लब का शुभारंभ"* सड़क दुर्घटनाओं को कम करने तथा आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुरक्षित भव फाउंडेशन द्वारा एक विशेष सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 16 मार्च होटल बेबीलोन कैपिटल में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने, यातायात नियमों का पालन करने तथा दुर्घटना की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में यातायात पुलिस से अधिकारीअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री विवेक शुक्ला जी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री सतीश ठाकुर जी, रेड क्रॉस सोसाइटी से सहायक प्रबंधक श्री देव प्रकाश कुर्रे जी, सी पी आर प्रशिक्षक डॉ. वैभव शर्मा जी एवं उनकी पूरी टीम, यातायात प्रशिक्षक श्री टी के लाल भोई जी, होटल बेबीलोन कैपिटल के मालिक श्री परमजीत सिंग जी, संस्था के चेयरमैन डॉ. संदीप धूप्पड़ जी, डायरेक्टर श्री केशव राव जी, डिप्टी डायरेक्टर श्रीमति निधि अग्रवाल जी, डिप्टी डायरेक्टर सुश्री मैत्री व्यास जी, रोड सेफ्टी क्लब के नवनियुक्त रायपुर के अध्यक्ष श्री इकबाल खान जी, दुर्ग के अध्यक्ष श्री हरप्रीत सिंग जी एवं अन्य सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करना तथा ट्रैफिक सिग्नलों का सम्मान करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को प्राथमिक उपचार देने, एम्बुलेंस को तुरंत सूचना देने और समय पर सहायता उपलब्ध कराने के बारे में भी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। इसी अवसर पर सड़क सुरक्षा के प्रति निरंतर जागरूकता बनाए रखने के उद्देश्य से रोड सेफ्टी क्लब का भी शुभारंभ किया गया एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ली। इस क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करना, समय-समय पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना तथा सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। सुरक्षित भव फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक जिम्मेदारी से यातायात नियमों का पालन करे तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है और अनेक अनमोल जीवन बचाए जा सकते हैं। इस अवसर पर जिन लोगों ने सड़क दुर्घटना में किसी की मदद की या जान बचाई उनको सुपर हीरो सम्मान से सम्मानित भी किया गया।संस्था के चेयरमैन डॉ. संदीप धूप्पड़ जी ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से रोड सेफ्टी क्लब में जुड़ने की अपील की और डायरेक्टर श्री केशव राव जी ने अंत में सभी को धन्यवाद अर्पण करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने का अनुरोध किया।1
- उत्तराखंड:लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घाट के पास सरयू नदी में गिरी कार दो युवक घायल एक गंभीर1
- #MajlisPark #AdarshNagar #DelhiNews #BrokenRoads #RoadDigging #Waterlogging #DelhiCivicIssues #LocalShopkeepers #MarketProblem #PublicTrouble #DelhiDevelopment #GroundReport #SanjaySinghReport1
- LPG गैस की भारी किल्लत को लेकर अरविंद केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस1
- अमेठी के सलोन में कांग्रेस नेता अर्जुन पासी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1
- उत्तराखंड :रानीखेत खाद्य पूर्ति विभाग की छापेमारी पर भड़के व्यापारी1
- नोएडा सेक्टर-18 रेडिसन ब्लू होटल में कैंसर और रक्त संबंधी बीमारियों के इलाज से जुड़ी एक महत्वपूर्ण मेडिकल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम मेडोपिडिया वेलनेस फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें देश के जाने-माने डॉक्टरों और मेडिकल विशेषज्ञों ने भाग लिया। जिसमें कैंसर और हेमेटोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे नए शोध, आधुनिक तकनीकों और इलाज के नवीन तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर डॉक्टर मनीष सिंघल रहे, जबकि को-डायरेक्टर के रूप में डॉक्टर गगन सैनी, डॉक्टर निवेदिता धींगरा और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। डॉक्टरों ने बताया कि कैंसर के इलाज में प्रिसीजन मेडिसिन, नई दवाइयों और उन्नत तकनीकों के माध्यम से मरीजों को बेहतर और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके पर देशभर से आए डॉक्टरों और मेडिकल प्रोफेशनल्स ने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में कैंसर के इलाज को और बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया।1
- परशुराम बगेची मन्दिरः वार्षिक * मेले में परंपरागत गेर नृत्य सादड़ी. परशुराम बगेची मंदिर में आए श्रद्धालु। रुबाबा परशुराम महादेव की प्राचीन तपोस्थली पर स्थित परशुराम बगेची मंदिर में रविवार शाम वार्षिक मेला प्रऔर परंपरागत गेरनृत्य का आयोजन किया गया। मेला मंदिर संचालक पुजारी महेंद्र रावल परिवार और प्रश्रावण मास सोमवार सेवा समिति बगेची झुंपा के सान्निध्य में संपन्न हुआ। मंदिर पुजारी मनीष रावल ने बताया कि सुबह भगवान परशुराम के प्राचीन शिवलिंग का अभिषेक पूजा-अर्चना के बाद मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। मेला क्षेत्र में सड़क किनारे सुकड़ी नदी तक अस्थायी स्टॉल, झूले और विभिन्न सामग्री, शीतलपेय, चाट व जलपान की दुकानें लगीं। बच्चे और महिलाएं यहां सौंदर्य सामग्री और खिलौनों की खरीदारी करते नजर आए। सनातन धर्म की परंपरागत गेर नृत्य में नवयुवाओं से लेकर बुजुर्गो तक ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में पैरों में घुंघरू बांधकर ढोल-ताशे की ताल पर झूमते हुए उत्सव में भाग लिया। ग्रामीणों ने पुष्पहार पहनाकर उत्साहवर्धन किया। मेले में राजपुरा, माण्डीगढ़, अलसीपुरा, जाटों की डोरण, पालिका क्षेत्र और आसपास के ग्रामीणों ने श्रद्धा भाव से दर्शन किए और चढ़ावा अर्पित किया। मेला देर शाम 7 बजे महाआरती के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। रिपोर्टर भीकाराम कंडारा की रिपोर्ट1