*रील का खुमार, मौत से टकराव! एक्सप्रेस ट्रेन की छत पर चढ़े युवक ने रोकी ट्रेन, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा...* *प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत ने एक युवक को मौत के मुहाने तक पहुंचा दिया। मामला प्रतापगढ़ जंक्शन का है, जहां एक युवक अचानक काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की छत पर चढ़ गया। ट्रेन के ऊपर से गुजर रही 25 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइनें किसी भी पल उसकी जान ले सकती थीं, जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ट्रेन की छत पर कभी खड़ा होता तो कभी लेटने की कोशिश करता दिखाई दिया। यह खतरनाक मंजर देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। इस दौरान कई लोग घटना का वीडियो बनाने में जुटे रहे। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (RPF/GRP) के जवान मौके पर पहुंचे और तुरंत कार्रवाई शुरू की। एक पुलिसकर्मी ने जान जोखिम में डालते हुए ट्रेन की छत पर चढ़कर युवक को काबू में लिया और सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।*

- उत्तराखंड:लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घाट के पास सरयू नदी में गिरी कार दो युवक घायल एक गंभीर1
- नोएडा सेक्टर-18 रेडिसन ब्लू होटल में कैंसर और रक्त संबंधी बीमारियों के इलाज से जुड़ी एक महत्वपूर्ण मेडिकल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम मेडोपिडिया वेलनेस फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें देश के जाने-माने डॉक्टरों और मेडिकल विशेषज्ञों ने भाग लिया। जिसमें कैंसर और हेमेटोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे नए शोध, आधुनिक तकनीकों और इलाज के नवीन तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर डॉक्टर मनीष सिंघल रहे, जबकि को-डायरेक्टर के रूप में डॉक्टर गगन सैनी, डॉक्टर निवेदिता धींगरा और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। डॉक्टरों ने बताया कि कैंसर के इलाज में प्रिसीजन मेडिसिन, नई दवाइयों और उन्नत तकनीकों के माध्यम से मरीजों को बेहतर और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके पर देशभर से आए डॉक्टरों और मेडिकल प्रोफेशनल्स ने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में कैंसर के इलाज को और बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया।1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1
- #FestivalOfWomanhood2026z #InternationalWomensDay #WomenLeadership #WomenEmpowerment #BikanerHouse #NewDelhiEvent #Mohanji #RashmiSingh #BhartiKapoor #WomenInLeadership #RoyalWomenPanel #CulturalEventDelhi #SocialImpactWomen #WomenInspiration1
- न्यूज़: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 इलाके में रात के समय 24 घंटे खुले रहने वाले स्थान पर शराबियों की महफिल सजने का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां देर रात तक शराब पीने वालों की भीड़ लगती है, जिससे इलाके में शोर-शराबा और आपसी झगड़े आम बात हो गई है। निवासियों का कहना है कि आए दिन होने वाले हंगामे से आसपास रहने वाले परिवारों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार पुलिस को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि इलाके में रात के समय सख्त निगरानी बढ़ाई जाए और अवैध रूप से होने वाली शराबखोरी व हंगामे पर तुरंत रोक लगाई जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।1
- पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। करीब 46,000 टन LPG लेकर आ रहा भारतीय जहाज 'शिवालिक' जल्द ही गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचने वाला है। बताया जा रहा है कि जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है। इसके साथ ही 'नंदा देवी' समेत अन्य जहाज भी LPG की खेप लेकर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इस आपूर्ति के पहुंचने से देश में गैस सप्लाई को लेकर बनी चिंता काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।1
- उत्तराखंड :रानीखेत खाद्य पूर्ति विभाग की छापेमारी पर भड़के व्यापारी1
- दिल्ली पुलिस की ओर से एक वायरल वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पुलिस अधिकारी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि नशीले पदार्थों और अन्य अपराधों में शामिल अपराधियों को जनप्रतिनिधियों के निर्देश पर छोड़ दिया जाता है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि जन संवाद के दौरान इंस्पेक्टर राजीव, एटीओ अशोक विहार, जो उस समय थाना भारत नगर के एसएचओ का कार्य देख रहे थे, उन्होंने कुछ गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां की थीं जो तथ्यों पर आधारित नहीं थीं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये बयान उनका निजी बयान था और इससे दिल्ली पुलिस की आधिकारिक स्थिति का कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर राजीव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें तत्काल प्रभाव से एसएचओ के पद से हटाकर डिस्ट्रिक्ट लाइंस में ट्रांसफर कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह कानून के अनुसार काम करती है और किसी भी मामले में बाहरी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाता। साथ ही दिल्ली पुलिस समाज में नशे और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1