गंगापुर सिटी में BJP जिला अध्यक्ष का विरोध, वार्डवासियों ने घेरा—जलभराव को लेकर फूटा गुस्सा गंगापुर सिटी। नगर परिषद चुनाव के बीच वार्ड नंबर 51 में भाजपा जिला अध्यक्ष को वार्डवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा जिला अध्यक्ष वार्ड में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां स्थानीय लोगों ने जल निकासी की समस्या को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। भारी बारिश के चलते वार्ड नंबर 51 पूरी तरह जलमग्न हो गया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से वार्डवासी लंबे समय से परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी और जलभराव से निजात दिलाने की मांग की। वार्डवासियों का कहना था कि बारिश के दौरान पूरे इलाके में पानी भर जाता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस दौरान पूर्व पार्षद गोविन्द पाराशर को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। खास बात यह है कि गंगापुर सिटी नगर परिषद में पिछले 15 साल से भाजपा का बोर्ड रहा है। ऐसे में चुनावी माहौल के बीच भाजपा नेताओं के सामने वार्ड की मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों की नाराजगी सामने आना पार्टी के लिए चुनौती माना जा रहा है।
गंगापुर सिटी में BJP जिला अध्यक्ष का विरोध, वार्डवासियों ने घेरा—जलभराव को लेकर फूटा गुस्सा गंगापुर सिटी। नगर परिषद चुनाव के बीच वार्ड नंबर 51 में भाजपा जिला अध्यक्ष को वार्डवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा जिला अध्यक्ष वार्ड में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां स्थानीय लोगों ने जल निकासी की समस्या को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। भारी बारिश के चलते वार्ड नंबर 51 पूरी तरह जलमग्न हो गया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से वार्डवासी लंबे समय से परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी और जलभराव से निजात दिलाने की मांग
की। वार्डवासियों का कहना था कि बारिश के दौरान पूरे इलाके में पानी भर जाता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस दौरान पूर्व पार्षद गोविन्द पाराशर को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। खास बात यह है कि गंगापुर सिटी नगर परिषद में पिछले 15 साल से भाजपा का बोर्ड रहा है। ऐसे में चुनावी माहौल के बीच भाजपा नेताओं के सामने वार्ड की मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों की नाराजगी सामने आना पार्टी के लिए चुनौती माना जा रहा है।
- हिंडौन नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 से निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु प्रजापति की पत्रकारों से खास बातचीत.... हिंडौन नगर परिषद चुनाव: मंडावरा रोड पर जलभराव और स्थानीय समस्याओं को लेकर मुखर रहे जनसेवक विष्णु प्रजापति अब चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। नगर निकाय चुनाव में वार्ड 12 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहे विष्णु प्रजापति ने पत्रकारों से खास बातचीत की। इस चर्चा में उन्होंने अपने चुनाव लड़ने के मुख्य उद्देश्यों और वार्ड की समस्याओं के स्थायी समाधान की कार्ययोजना को साझा किया। आइए सुनते हैं जनता की आवाज उठाने से लेकर चुनावी दंगल तक के इस सफर पर उनका क्या कहना है।4
- मड़ावरा रोड़ पर जल भराव को लेकर नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 12 से बिष्णु प्रजापत को मिला जनसमर्थन हिण्डोन नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 12 के निर्दलीय प्रत्याशी बिष्णु प्रजापत को मिला जनसमर्थन2
- लालसोट वार्ड 8 में भाजपा प्रत्याशी पिंकी सोनू बिनोरी ने मांगा समर्थन लालसोट नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 8 से भाजपा प्रत्याशी पिंकी सोनू बिनोरी ने ढाई साल के विकास कार्यों को लेकर मतदाताओं से समर्थन की अपील की। इस दौरान सोनू बिनोरी ने दावा करते हुए कहा कि लालसोट में भाजपा का ही सभापति बनेगा।1
- मोटरसाइकिल पर सवार विधायक को देखकर लोग करने लगे चर्चा अपने मांगे भाजपा के पक्ष में वोट नगर निकाय के चुनाव अब अंतिम दौर में है तो नेता भी अलग-अलग अंदाज में प्रचार प्रचार करने में जुटे हुए हैं सिकराय विधायक की बात करें तो सिकराय विधायक विक्रम बाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर नगर पालिका के हर वार्ड में पहुंचे हैं और वार्ड में पहुंचकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की है। इस दौरान उनके साथ में प्रभारी महेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे सभी ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है मोटरसाइकिल पर सवार विधायक को देखकर लोग चर्चा करने में लगे हैं।2
- डबल इंजन सरकार के विकास की खुली पोल, प्रसूता महिला को चारपाई पर लादकर पुल पार करने को ग्रामीण मजबूर। सबलगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत बेरखेड़ा के जोंसिल गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है, जो बीजेपी की डबल इंजन सरकार के विकास के दावों की पोल खोल रही है। ग्रामीण क्षेत्र में ना तो एम्बुलेंस पहुंच पा रही है और ना ही गांव से बाहर निकलने के लिए कोई पुल-पुलिया है। ऐसे में डिलीवरी पीरियड में एक प्रसूता महिला को ग्रामीणों ने चारपाई पर लादकर, जान जोखिम में डालकर पुल के ऊपर से होते हुए अस्पताल ले जाने को मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक श्रीमती सरला रावत जी और सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर जी ने चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज तक गांव में सड़क, पुल और एम्बुलेंस जैसी बुनियादी सुविधा तक नहीं है। आज एक महिला की जान खतरे में है, इसका जिम्मेदार कौन है?1
- *कुण्डल में ठाकुरजी महाराज के सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दरबार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब* *सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का हुआ शुभारंभ; 8 सितंबर को होगा विशाल भंडारे का आयोजन* *कुण्डल में ठाकुरजी महाराज के सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दरबार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब* *सर्व समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का हुआ शुभारंभ; 8 सितंबर को होगा विशाल भंडारे का आयोजन* कुण्डल। “समरसता हमारी पहचान” और “सबका साथ, सबका सम्मान” के संदेश के साथ कुण्डल में श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। आयोजन में सर्व समाज की महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। धार्मिक आयोजन की शुरुआत सोमवार सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में सर्व समाज की महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। वहीं श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों की भी बड़ी मौजूदगी रही। डीजे की धार्मिक धुनों, ठाकुरजी महाराज के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता निभाई, वहीं जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। पूरे आयोजन में प्रेम, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना प्रमुख रही। *8 सितंबर को होगा विशाल भंडारा* धार्मिक आयोजन के तहत मंगलवार, 8 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर परिसर में विशाल भंडारे एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्व समाज के श्रद्धालु एक साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण करेंगे। मंदिर समिति ने ग्रामवासियों, श्रद्धालु भक्तजनों सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनने का आह्वान किया है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। *आयोजन के माध्यम से “जहां भक्ति है वहां शक्ति है, जहां सेवा है वहीं सच्चा सुख है” तथा “एकता में ही शक्ति है” का संदेश दिया जा रहा है।*4
- करौली:-अहमदाबाद मंडल में आईआरटीसीएसओ की नवीन कार्यकारिणी में ऋषिकेश मीना सीटीआई नांगल शेरपुर बने अध्यक्ष। संगठन ने माला साफा पहनाकर किया भव्य स्वागत। करौली:-अहमदाबाद मंडल पमरे में आईआरटीसीएसओ की नवीन कार्यकारिणी गठित।ऋषिकेश मीना पुत्र भामाशाह मीना सीटीआई नांगल शेरपुर बने अध्यक्ष। संगठन ने माला साफा पहनाकर किया भव्य स्वागत। भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों में डीसीएम जयेश मकवाना एसीएम यूजूस आचार्य एवं आईआरटीसी एसओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह रहे मौजूद।नांगलशेरपुर मे खुशी का माहौल।4
- हिंडौन: नगर परिषद के वार्ड संख्या 37 से निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वालों का साक्षात्कार... हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद के वार्ड संख्या 37 से निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला ने सोमवार को अपने मुख्य चुनावी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मतदाताओं से की अपील... सुनिए पूरा वीडियो।1
- हिंडौन: निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वालों के मुख्य चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, अलमारी चिन्ह के लिए मांगा समर्थन हिंडौन सिटी। हिंडौन नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 37 से निर्दलीय पार्षद पद के प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वालों के मुख्य चुनावी कार्यालय का सोमवार को विधिवत एवं भव्य रूप से उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर पंडित हरी शंकर वशिष्ठ ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। धार्मिक अनुष्ठान एवं आरती के पश्चात उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान वार्ड क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, युवाओं और शहर के गणमान्य लोगों की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और वरिष्ठ नागरिकों का कल्ला टाल वाले के समर्थकों द्वारा साफा और फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उद्घाटन अवसर पर प्रत्याशी रमेश चंद 'कल्ला टाल वाले' ने कहा कि वे अपने वार्ड के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे। उन्होंने वार्ड वासियों को आश्वस्त किया कि वे बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। रमेश चंद ने वार्ड 37 के सभी मतदाताओं और समर्थकों से अपने चुनाव चिन्ह 'अलमारी' पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने प्रत्याशी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।2