logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डबल इंजन सरकार के विकास की खुली पोल, प्रसूता महिला को चारपाई पर लादकर पुल पार करने को ग्रामीण मजबूर। सबलगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत बेरखेड़ा के जोंसिल गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है, जो बीजेपी की डबल इंजन सरकार के विकास के दावों की पोल खोल रही है। ग्रामीण क्षेत्र में ना तो एम्बुलेंस पहुंच पा रही है और ना ही गांव से बाहर निकलने के लिए कोई पुल-पुलिया है। ऐसे में डिलीवरी पीरियड में एक प्रसूता महिला को ग्रामीणों ने चारपाई पर लादकर, जान जोखिम में डालकर पुल के ऊपर से होते हुए अस्पताल ले जाने को मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक श्रीमती सरला रावत जी और सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर जी ने चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज तक गांव में सड़क, पुल और एम्बुलेंस जैसी बुनियादी सुविधा तक नहीं है। आज एक महिला की जान खतरे में है, इसका जिम्मेदार कौन है?

1 hr ago
user_DA, news, Plus=shopur
DA, news, Plus=shopur
Personal Shopper बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

डबल इंजन सरकार के विकास की खुली पोल, प्रसूता महिला को चारपाई पर लादकर पुल पार करने को ग्रामीण मजबूर। सबलगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत बेरखेड़ा के जोंसिल गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है, जो बीजेपी की डबल इंजन सरकार के विकास के दावों की पोल खोल रही है। ग्रामीण क्षेत्र में ना तो एम्बुलेंस पहुंच पा रही है और ना ही गांव से बाहर निकलने के लिए कोई पुल-पुलिया है। ऐसे में डिलीवरी पीरियड में एक प्रसूता महिला को ग्रामीणों ने चारपाई पर लादकर, जान जोखिम में डालकर पुल के ऊपर से होते हुए अस्पताल ले जाने को मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक श्रीमती सरला रावत जी और सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर जी ने चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज तक गांव में सड़क, पुल और एम्बुलेंस जैसी बुनियादी सुविधा तक नहीं है। आज एक महिला की जान खतरे में है, इसका जिम्मेदार कौन है?

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मुरैना जिले में लगातार हो रही बारिश से सबलगढ़ का प्राचीन तलाव ओर फ्लो
    1
    मुरैना जिले में लगातार हो रही बारिश से सबलगढ़ का प्राचीन तलाव ओर फ्लो
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ब्रैकिग कैलारस - *नगर में जल भराव की समस्या*। *जल निकासी के लिए माकपा ने नगर पालिका का घेराव कर दिया ज्ञापन*। *=============* कैलारस - गत दिनों हुई अति दृष्टि के चलते नगर कैलारस का संपूर्ण बाजार जलमग्न हो गया। दुकानों में पानी भर गया, लाखों का रुपए का दुकानदारों का नुकसान हुआ है। इसके बाद भी नगरीय प्रशासन और स्थानीय प्रशासन सर्वे कराकर कार्यवाही करने, जल निकासी का समुचित बंदोबस्त करने, पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए तैयार नहीं है। इसके विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में एकत्रित होकर महिला पुरुषों ने नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया और मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर पी जगनेरिया को ज्ञापन देकर जल निकासी की व्यवस्था करने, बड़ा नाला पोस्ट ऑफिस से लेकर कालीपुरम होते हुए नदी तक बनाने, जिन दुकानदारों का और अन्य आवासीय बस्तियों में नुकसान हुआ है उनको क्षतिपूर्ति का मुआवजा देने का ज्ञापन दिया।उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर हुई आम सभा को माकपा नेता पूर्व नपाअध्यक्ष अशोक तिवारी ने संबोधित करते हुए समस्या का समाधान नहीं होने पर आगामी दिनों में जुझारू आंदोलन चलाने का आह्वान किया है।सभा को माकपा नगर सचिव ओम प्रकाश श्रीवास, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद इब्राहिम शाह, किसान नेता गया राम सिंह धाकड़, श्रीमती गुड्डी देवी, श्रीमती मुन्नी बाई आदि ने संबोधित किया। सभी ने हाथ उठाकर नारेबाजी करते हुए आने वाले दिनों में जुझारू संघर्ष चलाने का निर्णय लिया है।
    1
    ब्रैकिग कैलारस - *नगर में जल भराव की समस्या*।
*जल निकासी के लिए माकपा ने नगर पालिका का घेराव कर दिया ज्ञापन*।
*=============*
कैलारस - गत दिनों हुई अति दृष्टि के चलते नगर कैलारस का संपूर्ण बाजार जलमग्न हो गया। दुकानों में पानी भर गया, लाखों का रुपए का दुकानदारों का नुकसान हुआ है। इसके बाद भी नगरीय प्रशासन और स्थानीय प्रशासन सर्वे कराकर कार्यवाही करने, जल निकासी का समुचित बंदोबस्त करने, पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए तैयार नहीं है। इसके विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में एकत्रित होकर महिला पुरुषों ने नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया और मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर पी जगनेरिया को ज्ञापन देकर जल निकासी की व्यवस्था करने, बड़ा नाला पोस्ट ऑफिस से लेकर कालीपुरम होते हुए नदी तक बनाने, जिन दुकानदारों का और अन्य आवासीय बस्तियों में नुकसान हुआ है उनको क्षतिपूर्ति का मुआवजा देने का ज्ञापन दिया।उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 
इस मौके पर हुई आम सभा को माकपा नेता  पूर्व नपाअध्यक्ष अशोक तिवारी ने संबोधित करते हुए समस्या का समाधान नहीं होने पर आगामी दिनों में जुझारू आंदोलन चलाने का आह्वान किया है।सभा को माकपा नगर सचिव ओम प्रकाश श्रीवास, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद इब्राहिम शाह, किसान नेता गया राम सिंह धाकड़, श्रीमती गुड्डी देवी, श्रीमती मुन्नी बाई आदि ने संबोधित किया।
सभी ने हाथ उठाकर नारेबाजी करते हुए आने वाले दिनों में जुझारू संघर्ष चलाने का निर्णय लिया है।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गंगापुर सिटी मैं वार्ड नंबर 27 में कार्यालय उद्घाटन बोले स्वर्ण समाज के नेता राजनीतिक पार्टियों को दरकिनार कर निर्दलीय प्रत्याशी वेद प्रकाश मंगल के पक्ष में करें मतदान
    1
    गंगापुर सिटी मैं वार्ड नंबर 27 में कार्यालय उद्घाटन बोले स्वर्ण समाज के नेता राजनीतिक पार्टियों को दरकिनार कर निर्दलीय प्रत्याशी वेद प्रकाश मंगल के पक्ष में करें मतदान
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    16 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में BJP जिला अध्यक्ष का विरोध, वार्डवासियों ने घेरा—जलभराव को लेकर फूटा गुस्सा गंगापुर सिटी। नगर परिषद चुनाव के बीच वार्ड नंबर 51 में भाजपा जिला अध्यक्ष को वार्डवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा जिला अध्यक्ष वार्ड में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां स्थानीय लोगों ने जल निकासी की समस्या को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। भारी बारिश के चलते वार्ड नंबर 51 पूरी तरह जलमग्न हो गया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से वार्डवासी लंबे समय से परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी और जलभराव से निजात दिलाने की मांग की। वार्डवासियों का कहना था कि बारिश के दौरान पूरे इलाके में पानी भर जाता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस दौरान पूर्व पार्षद गोविन्द पाराशर को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। खास बात यह है कि गंगापुर सिटी नगर परिषद में पिछले 15 साल से भाजपा का बोर्ड रहा है। ऐसे में चुनावी माहौल के बीच भाजपा नेताओं के सामने वार्ड की मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों की नाराजगी सामने आना पार्टी के लिए चुनौती माना जा रहा है।
    2
    गंगापुर सिटी में BJP जिला अध्यक्ष का विरोध, वार्डवासियों ने घेरा—जलभराव को लेकर फूटा गुस्सा
गंगापुर सिटी। नगर परिषद चुनाव के बीच वार्ड नंबर 51 में भाजपा जिला अध्यक्ष को वार्डवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा जिला अध्यक्ष वार्ड में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां स्थानीय लोगों ने जल निकासी की समस्या को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
भारी बारिश के चलते वार्ड नंबर 51 पूरी तरह जलमग्न हो गया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से वार्डवासी लंबे समय से परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी और जलभराव से निजात दिलाने की मांग की।
वार्डवासियों का कहना था कि बारिश के दौरान पूरे इलाके में पानी भर जाता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
इस दौरान पूर्व पार्षद गोविन्द पाराशर को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
खास बात यह है कि गंगापुर सिटी नगर परिषद में पिछले 15 साल से भाजपा का बोर्ड रहा है। ऐसे में चुनावी माहौल के बीच भाजपा नेताओं के सामने वार्ड की मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों की नाराजगी सामने आना पार्टी के लिए चुनौती माना जा रहा है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • 6 तारीख की बरसात श्योपुर 🌧️ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    1
    6 तारीख की बरसात श्योपुर 🌧️ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    Yoga instructor Sheopur, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • बड़े-बड़े दावों और 'डबल इंजन' सरकार के विकास की बातों के बीच, मध्य प्रदेश के मुरैना से एक ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई है जो पूरे सिस्टम को शर्मसार कर देने वाली है। डिजिटल लोकेशन _ मुरैना बड़े-बड़े दावों और 'डबल इंजन' सरकार के विकास की बातों के बीच, मध्य प्रदेश के मुरैना से एक ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई है जो पूरे सिस्टम को शर्मसार कर देने वाली है। डिजिटल इंडिया और चमचमाती सड़कों के विज्ञापनों के पीछे छिपी असली हकीकत को उजागर करता एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मुरैना के सबलगढ़ की जॉन्सिल पंचायत का बताया जा रहा है, जहां एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तो दूर, एक पक्की सड़क या पुल तक नसीब नहीं हुआ। उफनती नदी को पार करने के लिए ग्रामीणों को इस महिला को चारपाई पर लिटाकर ले जाना पड़ा।ये तस्वीरें किसी आदिम युग की नहीं, बल्कि आज के तथाकथित विकसित दौर की हैं। सबलगढ़ की जॉन्सिल पंचायत का यह वीडियो रूह कंपा देने वाला है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही है, दर्द से कराह रही है, लेकिन उसे अस्पताल ले जाने के लिए गांव में कोई रास्ता नहीं है। मजबूरी में गांव के युवकों ने महिला को चारपाई पर लिटाया और अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नदी को पार कराया। महिला की तड़प देखकर उसके साथ चल रही महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वीडियो में महिलाएं नेताओं और प्रशासन को जमकर खरी-खोटी सुनाती नजर आ रही हैं। चुनावी वादे करने वाले नेताओं पर अपनी भड़ास निकालते हुए महिलाएं पूछ रही हैं कि आखिर उनका विकास कहां है? वोट मांगने के समय हाथ जोड़ने वाले नेता आज इस मजबूरी के समय कहां छिपे हैं
    1
    बड़े-बड़े दावों और 'डबल इंजन' सरकार के विकास की बातों के बीच, मध्य प्रदेश के मुरैना से एक ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई है जो पूरे सिस्टम को शर्मसार कर देने वाली है। डिजिटल
लोकेशन _ मुरैना 
बड़े-बड़े दावों और 'डबल इंजन' सरकार के विकास की बातों के बीच, मध्य प्रदेश के मुरैना से एक ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई है जो पूरे सिस्टम को शर्मसार कर देने वाली है। डिजिटल इंडिया और चमचमाती सड़कों के विज्ञापनों के पीछे छिपी असली हकीकत को उजागर करता एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मुरैना के सबलगढ़ की जॉन्सिल पंचायत का बताया जा रहा है, जहां एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तो दूर, एक पक्की सड़क या पुल तक नसीब नहीं हुआ। उफनती नदी को पार करने के लिए ग्रामीणों को इस महिला को चारपाई पर लिटाकर ले जाना पड़ा।ये तस्वीरें किसी आदिम युग की नहीं, बल्कि आज के तथाकथित विकसित दौर की हैं। सबलगढ़ की जॉन्सिल पंचायत का यह वीडियो रूह कंपा देने वाला है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही है, दर्द से कराह रही है, लेकिन उसे अस्पताल ले जाने के लिए गांव में कोई रास्ता नहीं है। मजबूरी में गांव के युवकों ने महिला को चारपाई पर लिटाया और अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नदी को पार कराया। महिला की तड़प देखकर उसके साथ चल रही महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वीडियो में महिलाएं नेताओं और प्रशासन को जमकर खरी-खोटी सुनाती नजर आ रही हैं। चुनावी वादे करने वाले नेताओं पर अपनी भड़ास निकालते हुए महिलाएं पूछ रही हैं कि आखिर उनका विकास कहां है? वोट मांगने के समय हाथ जोड़ने वाले नेता आज इस मजबूरी के समय कहां छिपे हैं
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *ब्रैकिग कैलारस -कैलारस थाना परिसर में भरा बरसात का पानी, पुलिस कर्मचारी हो रहे परेशान* कैलारस - तीन दिन लगातार अत्यधिक वर्षा होने से, थाना परिसर कैलारस में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। कैलारस थाने में पदस्थ समस्त पुलिस विभाग के कर्मचारियों को थाने के अंदर आने-जाने में बहुत परेशानियो का सामान करना पड़ रहा है और थाना परिसर के अंदर बने सरकारी क्वार्टरों में निवास कर रहे पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को रास्ता निकलने में बहुत परेशानी आ रही है। और इस समय थाने में अपने कार्य हेतु आने जाने वाले आम जनता को भी बहुत परेशानी आ रही है। और थाना प्रांगण कैलारस के अंदर रखें जप्ती के वाहन भी पानी में रखें हुए हैं और अगर थाने के अंदर किसी भी व्यक्ति को अपने कार्य हेतु जाना होगा, तो उस व्यक्ति को थाना परिसर में भरे बरसात के पानी में होकर ही गुजरता पड़ेगा। इसमें सबसे बड़ी लापरवाही नगर परिषद कैलारस की मानी जा सकती हैं क्योंकि थाने के पास नगर परिषद कैलारस का नाला निर्माण नहीं है। और बना है लैकिन बंद पड़ा हुआ है। पानी की निकासी नाले में नहीं होने से, थाना प्रांगण में बरसात का पानी अभी भी भरा हुआ है।
    1
    *ब्रैकिग कैलारस -कैलारस थाना परिसर में भरा बरसात का पानी, पुलिस कर्मचारी हो रहे परेशान*

कैलारस - तीन दिन लगातार अत्यधिक वर्षा होने से, थाना परिसर कैलारस में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। कैलारस थाने में पदस्थ समस्त पुलिस विभाग के कर्मचारियों को थाने के अंदर आने-जाने में बहुत परेशानियो  का सामान करना पड़ रहा है और थाना परिसर के अंदर बने सरकारी क्वार्टरों में निवास कर रहे पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को रास्ता निकलने में बहुत परेशानी आ रही है। और इस समय थाने में अपने कार्य हेतु आने जाने वाले आम जनता को भी बहुत परेशानी आ रही है। और थाना प्रांगण कैलारस के अंदर रखें जप्ती के वाहन भी पानी में रखें हुए हैं और अगर थाने के अंदर किसी भी व्यक्ति को अपने कार्य हेतु जाना होगा, तो उस व्यक्ति को थाना परिसर में भरे बरसात के पानी में होकर ही गुजरता पड़ेगा। इसमें सबसे बड़ी लापरवाही नगर परिषद कैलारस की मानी जा सकती हैं क्योंकि थाने के पास नगर परिषद कैलारस का नाला निर्माण नहीं है। और बना है लैकिन बंद पड़ा हुआ है। पानी की निकासी नाले में नहीं होने से, थाना प्रांगण में बरसात का पानी अभी भी भरा हुआ है।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में स्वर्ण समाज की विशाल आम सभा यूजीसी को लेकर किया आयोजन कार्यक्रम में पधारे राजस्थान स्वर्ण समाज संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल मकराना ने आम सभा को किया संबोधित
    1
    गंगापुर सिटी में स्वर्ण समाज की विशाल आम सभा यूजीसी को लेकर  किया आयोजन कार्यक्रम में पधारे राजस्थान स्वर्ण समाज संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल मकराना ने आम सभा को किया संबोधित
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    1 day ago
  • रविवार को दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई. अब हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है. देखिए वीडियो.
    1
    रविवार को दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई. अब हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है. देखिए वीडियो.
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.