logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खुलासा:- कृष्ण हत्या के मामले मे दो वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार, एक बदमाश घायल, दूसरे से पूछताछ जारी BAGHPAT DESK :- बागपत में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मुठभेड़ के बाद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से एक अभियुक्त घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दोनों अभियुक्त एक हत्या के मामले में वांछित थे। पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि बाइक पर सवार दो व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर बागपत शहर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त की पहचान समीर के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त का नाम नूर मोहम्मद है। इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि 26 अप्रैल को निरोजपुर संतोषपुर रजवाहे के पास एक व्यक्ति का शव मिला था। उसकी पहचान कस्बा बागपत निवासी कृष्ण के रूप में हुई थी। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था और बागपत एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम इस घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी थी। फिलहाल इस हत्याकांड में शामिल तो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है फिलहाल, घायल बदमाश का उपचार जारी है और दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।

3 hrs ago
user_Instant News 24Hr
Instant News 24Hr
पत्रकार Baghpat, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

खुलासा:- कृष्ण हत्या के मामले मे दो वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार, एक बदमाश घायल, दूसरे से पूछताछ जारी BAGHPAT DESK :- बागपत में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मुठभेड़ के बाद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से एक अभियुक्त घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दोनों अभियुक्त एक हत्या के मामले में वांछित थे। पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि बाइक पर सवार दो व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर बागपत शहर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त की पहचान समीर के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त का नाम नूर मोहम्मद है। इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि 26 अप्रैल को निरोजपुर संतोषपुर रजवाहे के पास एक व्यक्ति का शव मिला था। उसकी पहचान कस्बा बागपत निवासी कृष्ण के रूप में हुई थी। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था और बागपत एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम इस घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी थी। फिलहाल इस हत्याकांड में शामिल तो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है फिलहाल, घायल बदमाश का उपचार जारी है और दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • जनपद पुलिस की बड़ी सफलता: बागपत में दीपक हत्याकांड में पिता-पुत्र गिरफ्तार, हथियार भी बरामद........। BAGHPAT DESK :-बागपत के छपरौली क्षेत्र में चर्चित दीपक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्यारोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और लकड़ी का डंडा भी बरामद किया गया, जिससे पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है। वारदात से फैली थी सनसनी दरअसल, शुक्रवार को ग्राम नांगल निवासी ब्रह्मपाल ने थाना छपरौली में तहरीर देकर अपने भतीजे दीपक की हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर में अमित, मोहित, आनन्द और काला उर्फ कपिल को नामजद किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। दुकान विवाद से शुरू हुई रंजिश जांच में सामने आया कि दीपक गांव में एक दुकान चलाता था। कुछ समय पहले आरोपी अमित ने दुकान से सामान लिया था, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। उस समय गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई। षड्यंत्र रचकर किया हमला पुलिस जांच के अनुसार, इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने दीपक को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया। 8 मई को हुए हमले में लोहे की रॉड से सिर पर वार किया गया, जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दबिश देकर दबोचे आरोपी पुलिस अधीक्षक बागपत के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत छपरौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमित और उसके पिता आनन्द को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। यह बरामदगी मामले को और मजबूत आधार देती है। पुलिस टीम की सक्रियता से मिली सफलता इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार गोला, उपनिरीक्षक वृक्षपाल, हेड कांस्टेबल मोहित सैनी और कांस्टेबल अमन कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    1
    जनपद पुलिस की बड़ी सफलता:
बागपत में दीपक हत्याकांड में 
पिता-पुत्र गिरफ्तार, हथियार 
भी बरामद........।
BAGHPAT DESK :-बागपत के छपरौली क्षेत्र में चर्चित दीपक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्यारोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और लकड़ी का डंडा भी बरामद किया गया, जिससे पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।
वारदात से फैली थी सनसनी
दरअसल, शुक्रवार को ग्राम नांगल निवासी ब्रह्मपाल ने थाना छपरौली में तहरीर देकर अपने भतीजे दीपक की हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर में अमित, मोहित, आनन्द और काला उर्फ कपिल को नामजद किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
दुकान विवाद से शुरू हुई रंजिश
जांच में सामने आया कि दीपक गांव में एक दुकान चलाता था। कुछ समय पहले आरोपी अमित ने दुकान से सामान लिया था, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। उस समय गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई।
षड्यंत्र रचकर किया हमला
पुलिस जांच के अनुसार, इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने दीपक को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया। 8 मई को हुए हमले में लोहे की रॉड से सिर पर वार किया गया, जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने दबिश देकर दबोचे आरोपी
पुलिस अधीक्षक बागपत के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत छपरौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमित और उसके पिता आनन्द को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। यह बरामदगी मामले को और मजबूत आधार देती है।
पुलिस टीम की सक्रियता से मिली सफलता
इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार गोला, उपनिरीक्षक वृक्षपाल, हेड कांस्टेबल मोहित सैनी और कांस्टेबल अमन कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    पत्रकार Baghpat, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • बागपत मे चीफ कांस्टेबल का पिस्तौल लहराते VIDEO: हिस्ट्रीशीटर के नाम पर धमकाने का आरोप, CO ने दिए जांच के निर्देश बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी दीपक भाटी का पिस्तौल लहराते हुए लोगों को धमकाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया और तत्काल जांच शुरू कर दी गई है। हिस्ट्रीशीटर का नाम लेकर धमकाने का आरोप वायरल वीडियो मे मुख्य आरक्षी हाथ में पिस्तौल लिए दिख रहे हैं। उन पर एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सुंदर भाटी का नाम लेकर लोगों को धमकाने और उन पर रौब झाड़ने का आरोप है। मामले की जानकारी मिलते ही बागपत पुलिस ने सज्ञान लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो वर्तमान का नही है, बल्कि उस समय का है जब मुख्य आरक्षी दीपक भाटी बिनौली थाने में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती चांदीनगर थाने मे है। बागपत पुलिस ने सौंपी जांच की जिम्मेदारी बागपत पुलिस ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए खेकड़ा क्षेत्राधिकारी रोहन चौरसिया को वायरल वीडियो की सत्यता और संबंधित परिस्थितियो की गहन जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। क्षेत्राधिकारी रोहन चौरसिया ने बताया कि वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है। यदि जांच मे मुख्य आरक्षी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है या कोई तथ्य सामने आता है, तो साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल वीडियो की वास्तविकता का पता लगाने मे जुटी है।
    1
    बागपत मे  चीफ कांस्टेबल का पिस्तौल लहराते

VIDEO: हिस्ट्रीशीटर के नाम पर धमकाने का आरोप, CO ने दिए जांच के निर्देश
बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी दीपक भाटी का पिस्तौल लहराते हुए लोगों को धमकाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग मे  हड़कंप मच गया और तत्काल जांच शुरू कर दी गई है।
हिस्ट्रीशीटर का नाम लेकर धमकाने का आरोप
वायरल वीडियो मे मुख्य आरक्षी हाथ में पिस्तौल लिए दिख रहे हैं। उन पर एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सुंदर भाटी का नाम लेकर लोगों को धमकाने और उन पर रौब झाड़ने का आरोप है।
मामले की जानकारी मिलते ही बागपत पुलिस ने सज्ञान लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो वर्तमान का नही  है, बल्कि उस समय का है जब मुख्य आरक्षी दीपक भाटी बिनौली थाने में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती चांदीनगर थाने मे  है।
बागपत पुलिस ने सौंपी जांच की जिम्मेदारी
बागपत पुलिस ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए खेकड़ा क्षेत्राधिकारी रोहन चौरसिया को वायरल वीडियो की सत्यता और संबंधित परिस्थितियो  की गहन जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
क्षेत्राधिकारी रोहन चौरसिया ने बताया कि वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है। यदि जांच मे  मुख्य आरक्षी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है या कोई तथ्य सामने आता है, तो साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल वीडियो की वास्तविकता का पता लगाने मे जुटी है।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दिल्ली में बेसहारा और असहाय लोगों की मदद के लिए सामाजिक संस्था का एक बड़े मानवीय अभियान की शुरुआत राजधानी दिल्ली में बेसहारा, असहाय और पीड़ित लोगों की मदद के लिए एक बड़ा मानवीय अभियान शुरू होने जा रहा है। 11 मई से 15 मई तक दिल्ली के सभी 13 जिलों में विशेष रेस्क्यू सेवा अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले जरूरतमंद लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें इलाज, भोजन, कपड़े और आश्रय की सुविधा दी जाएगी। पूठ खुर्द स्थित अपना घर आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की गई पूठ खुर्द स्थित अपना घर आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह विशेष सेवा एवं रेस्क्यू अभियान अपना घर आश्रम, दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग और सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य दिल्ली की सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले बेसहारा, असहाय और पीड़ित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उन्हें सम्मानपूर्ण जीवन देना है, प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अपना घर महिला आश्रम बुधपुर के अध्यक्ष सावरमल गोयल ने कहा कि संस्था कई वर्षों से निराश्रित और मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों की सेवा कर रही है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किए गए लोगों को आश्रम में उपचार, भोजन, कपड़े और रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ. बी. एम. भारद्वाज ने कहा कि यह अभियान केवल पांच दिनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी कोई बेसहारा या पीड़ित व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत अपना घर आश्रम से संपर्क करें, ताकि एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंचकर सहायता कर सके। सेवा भारती के आपदा प्रबंधन प्रमुख संजय जिंदल ने बताया कि सेवा भारती के कार्यकर्ता दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाकर जरूरतमंद लोगों की पहचान करेंगे और रेस्क्यू अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज ने कहा कि दिल्ली सरकार इस मानवीय अभियान में हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि रेस्क्यू के दौरान किसी प्रकार की प्रशासनिक परेशानी न हो और जरूरतमंद लोगों तक जल्द सहायता पहुंचाई जा सके। फिलहाल यह पांच दिवसीय अभियान दिल्ली में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया है। अब देखना होगा कि यह मुहिम कितने लोगों की जिंदगी में बदलाव ला पाती है।
    1
    दिल्ली में बेसहारा और असहाय लोगों की मदद के लिए सामाजिक संस्था का एक बड़े मानवीय अभियान की शुरुआत
राजधानी दिल्ली में बेसहारा, असहाय और पीड़ित लोगों की मदद के लिए एक बड़ा मानवीय अभियान शुरू होने जा रहा है।
11 मई से 15 मई तक दिल्ली के सभी 13 जिलों में विशेष रेस्क्यू सेवा अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले जरूरतमंद लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें इलाज, भोजन, कपड़े और आश्रय की सुविधा दी जाएगी।
पूठ खुर्द स्थित अपना घर आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की गई
पूठ खुर्द स्थित अपना घर आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह विशेष सेवा एवं रेस्क्यू अभियान अपना घर आश्रम, दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग और सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जाएगा।
इस अभियान का उद्देश्य दिल्ली की सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले बेसहारा, असहाय और पीड़ित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उन्हें सम्मानपूर्ण जीवन देना है,
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अपना घर महिला आश्रम बुधपुर के अध्यक्ष सावरमल गोयल ने कहा कि संस्था कई वर्षों से निराश्रित और मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों की सेवा कर रही है।
उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किए गए लोगों को आश्रम में उपचार, भोजन, कपड़े और रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
वहीं अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ. बी. एम. भारद्वाज ने कहा कि यह अभियान केवल पांच दिनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी कोई बेसहारा या पीड़ित व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत अपना घर आश्रम से संपर्क करें, ताकि एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंचकर सहायता कर सके।
सेवा भारती के आपदा प्रबंधन प्रमुख संजय जिंदल ने बताया कि सेवा भारती के कार्यकर्ता दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाकर जरूरतमंद लोगों की पहचान करेंगे और रेस्क्यू अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज ने कहा कि दिल्ली सरकार इस मानवीय अभियान में हर संभव सहयोग देगी।
उन्होंने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि रेस्क्यू के दौरान किसी प्रकार की प्रशासनिक परेशानी न हो और जरूरतमंद लोगों तक जल्द सहायता पहुंचाई जा सके।
फिलहाल यह पांच दिवसीय अभियान दिल्ली में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया है।
अब देखना होगा कि यह मुहिम कितने लोगों की जिंदगी में बदलाव ला पाती है।
    user_Hamwaran TV
    Hamwaran TV
    Local News Reporter रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    39 min ago
  • स्वाट टीम, अपराध शाखा व थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा संयुक्त कार्यवाही में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हुई एटीएम कैशवैन डकैती की घटना का सफल अनावरण/ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 08 लाख 6 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त बलेनो कार, अवैध अस्लहा व कुल्हाड़ी बरामद ।*
    1
    स्वाट टीम, अपराध शाखा व थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा संयुक्त कार्यवाही
में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हुई एटीएम कैशवैन डकैती की घटना का सफल अनावरण/ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 08 लाख 6 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त बलेनो कार, अवैध अस्लहा व कुल्हाड़ी बरामद ।*
    user_Faiz news
    Faiz news
    करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • ঝালদায় ড্রেন থেকে দেহ উদ্ধার ঘিরে চাঞ্চল্য ছড়াল এলাকায়
    1
    ঝালদায় ড্রেন থেকে দেহ উদ্ধার ঘিরে চাঞ্চল্য ছড়াল এলাকায়
    user_Bharat
    Bharat
    Newsagent सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • लोनी में इन दिनों एक शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोनी में इन दिनों एक शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया से लेकर गली-मोहल्लों तक हर कोई इसी शादी की बात कर रहा है। आखिर ऐसा क्या खास था इस शादी में, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया… देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट। 🎬 स्क्रिप्ट: लोनी में हुई एक अनोखी शादी अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है। शादी में दिखी भव्य सजावट, शानदार एंट्री और अलग अंदाज ने हर किसी को हैरान कर दिया।
    1
    लोनी में इन दिनों एक शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
लोनी में इन दिनों एक शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया से लेकर गली-मोहल्लों तक हर कोई इसी शादी की बात कर रहा है। आखिर ऐसा क्या खास था इस शादी में, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया… देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।
🎬 स्क्रिप्ट:
लोनी में हुई एक अनोखी शादी अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है। शादी में दिखी भव्य सजावट, शानदार एंट्री और अलग अंदाज ने हर किसी को हैरान कर दिया।
    user_फरमान इदरीसी
    फरमान इदरीसी
    लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दिल्ली में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया इस समय अभूतपूर्व आर्थिक, सामरिक और ऊर्जा संकट से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि मध्य-पूर्व और पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात हैं, जबकि रूस-यूक्रेन संघर्ष वर्षों से जारी है। इसके अलावा थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर भी तनाव बना हुआ है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ऐसे वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और यूरोप में पेट्रोलियम की कीमतों में 20 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है, जबकि कई अफ्रीकी देशों में यह बढ़ोतरी 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। भाजपा सांसद ने विपक्ष के आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार का विरोध करते-करते विपक्ष “देश विरोध” की सीमा तक पहुंच रहा है। उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि क्या वह भारत के भविष्य की आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के पक्ष में है या नहीं।
    1
    दिल्ली में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया इस समय अभूतपूर्व आर्थिक, सामरिक और ऊर्जा संकट से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि मध्य-पूर्व और पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात हैं, जबकि रूस-यूक्रेन संघर्ष वर्षों से जारी है। इसके अलावा थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर भी तनाव बना हुआ है।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ऐसे वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और यूरोप में पेट्रोलियम की कीमतों में 20 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है, जबकि कई अफ्रीकी देशों में यह बढ़ोतरी 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
भाजपा सांसद ने विपक्ष के आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार का विरोध करते-करते विपक्ष “देश विरोध” की सीमा तक पहुंच रहा है। उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि क्या वह भारत के भविष्य की आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के पक्ष में है या नहीं।
    user_Mohit Badtiya
    Mohit Badtiya
    Civil Lines, Central Delhi•
    2 hrs ago
  • खुलासा:- कृष्ण हत्या के मामले मे दो वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार, एक बदमाश घायल, दूसरे से पूछताछ जारी BAGHPAT DESK :- बागपत में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मुठभेड़ के बाद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से एक अभियुक्त घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दोनों अभियुक्त एक हत्या के मामले में वांछित थे। पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि बाइक पर सवार दो व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर बागपत शहर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त की पहचान समीर के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त का नाम नूर मोहम्मद है। इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि 26 अप्रैल को निरोजपुर संतोषपुर रजवाहे के पास एक व्यक्ति का शव मिला था। उसकी पहचान कस्बा बागपत निवासी कृष्ण के रूप में हुई थी। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था और बागपत एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम इस घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी थी। फिलहाल इस हत्याकांड में शामिल तो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है फिलहाल, घायल बदमाश का उपचार जारी है और दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।
    1
    खुलासा:- कृष्ण हत्या के मामले मे दो 
वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे 
गिरफ्तार, एक बदमाश घायल, दूसरे 
से पूछताछ जारी
BAGHPAT DESK :- बागपत में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मुठभेड़ के बाद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से एक अभियुक्त घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दोनों अभियुक्त एक हत्या के मामले में वांछित थे।
पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि बाइक पर सवार दो व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर बागपत शहर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
घायल अभियुक्त की पहचान समीर के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त का नाम नूर मोहम्मद है। इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
सीओ विजय चौधरी ने बताया कि 26 अप्रैल को निरोजपुर संतोषपुर रजवाहे के पास एक व्यक्ति का शव मिला था। उसकी पहचान कस्बा बागपत निवासी कृष्ण के रूप में हुई थी। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था और बागपत एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम इस घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी थी।
फिलहाल इस हत्याकांड में शामिल तो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है फिलहाल, घायल बदमाश का उपचार जारी है और दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    पत्रकार Baghpat, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.