पानी की समस्या को लेकर महिलाएं हुई एकत्रित, जताया आक्रोश सहायक अभियंता पहुंचे मौके पर। आबू रोड। पानी की समस्या को लेकर महिलाएं हुई एकत्रित किया आक्रोश व्यक्त। आबू रोड के आकरा भट्टा हाउसिंग बोर्ड में महिलाएं हुई एकत्रित। लंबे समय से पानी की समस्या पानी की कमी से घर के कामों में महिलाओं को हो रही परेशानी। बड़ी तादाद में महिलाओं ने एकत्रित होकर जताया रोष, कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद जितेंद्र बंजारा भी पहुंचे मौके पर। तो वही सूचना पर जलदाय विभाग विभाग के सहायक अभियंता कालूराम भी पहुंचे मौके पर। लाइन में कहीं चौक अप होने की वजह से हो रही है दिक्कत कार्य प्रगति पर, जल्द ही समस्या का होगा समाधान सहायक अभियंता। तो वही मौके पर मौजूद महिलाओं ने पानी की समस्या का समाधान न होने तक पानी के टैंकर भिजवाने की कही बात। रिपोर्टर - रितिक सरगरा, आबूरोड
पानी की समस्या को लेकर महिलाएं हुई एकत्रित, जताया आक्रोश सहायक अभियंता पहुंचे मौके पर। आबू रोड। पानी की समस्या को लेकर महिलाएं हुई एकत्रित किया आक्रोश व्यक्त। आबू रोड के आकरा भट्टा हाउसिंग बोर्ड में महिलाएं हुई एकत्रित। लंबे समय से पानी की समस्या पानी की कमी से घर के कामों में महिलाओं को हो रही परेशानी। बड़ी तादाद में महिलाओं ने एकत्रित होकर जताया रोष, कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद जितेंद्र बंजारा भी पहुंचे मौके पर। तो वही सूचना पर जलदाय विभाग विभाग के सहायक अभियंता कालूराम भी पहुंचे मौके पर। लाइन में कहीं चौक अप होने की वजह से हो रही है दिक्कत कार्य प्रगति पर, जल्द ही समस्या का होगा समाधान सहायक अभियंता। तो वही मौके पर मौजूद महिलाओं ने पानी की समस्या का समाधान न होने तक पानी के टैंकर भिजवाने की कही बात। रिपोर्टर - रितिक सरगरा, आबूरोड
- डूंगरपुर जिले के भाटपुर निवासी किसान बाबूलाल कटारा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद द्वारा पकड़ी गई अपनी 11 गायों को मुक्त कराने की मांग की है। किसान का कहना है कि परिषद उससे 22,000 रुपये जुर्माना मांग रही है, जिसे चुकाने में वह पूरी तरह असमर्थ है। पीड़ित के अनुसार, घर पर गायों के छोटे बछड़े दूध के अभाव में तड़प रहे हैं और उनकी जान को खतरा बना हुआ है। गरीब काश्तकार होने के नाते उसने मानवीय आधार पर जुर्माना माफ कर गायें तुरंत सुपुर्द करने के आदेश जारी करने की गुहार लगाई है।1
- डूंगरपुर में आगामी रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में इस बार नारी शक्ति का अदम्य साहस और शौर्य देखने को मिलेगा। मन की उड़ान संस्थान की संस्थापिका एवं जिला संचालिका कामना चौबीसा के नेतृत्व में आर्य वीरांगना दल की सदस्य दोपहिया वाहनों पर सवार होकर तलवारबाजी का कलात्मक प्रदर्शन करेंगी। भारतीय सांस्कृतिक वेशभूषा में सजी ये बेटियाँ और माताएं अपनी वीरता से शहरवासियों को मंत्रमुग्ध करेंगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में आत्मरक्षा, साहस और निडरता का भाव पैदा करना है। कामना चौबीसा ने बताया कि इस प्रदर्शन के माध्यम से समाज की अन्य महिलाओं को भी विषम परिस्थितियों में आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र रक्षा के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलेगी। इस विशिष्ट प्रदर्शन की तैयारियाँ पिछले कई दिनों से युद्ध स्तर पर जारी हैं। प्रशिक्षण सत्रों में निधि दवे, श्रेया शर्मा, माधुरी कटारा, अदिति बरंडा, सोनल सेवक, मानसी और काव्यांजलि सहित कई प्रशिक्षणार्थी पूरे जोश और उत्साह के साथ अभ्यास कर रहे हैं। शोभायात्रा के दौरान यह प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा, जो महिला सशक्तिकरण का जीवंत संदेश देगा।1
- डूंगरपुर। राजस्थान के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में स्वीकृत नर्सिंग ऑफिसर्स एवं अन्य संवर्ग के कुल 1267 नियमित पदों को विलोपित करने की प्रक्रिया के खिलाफ कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारियों ने इस निर्णय को कर्मचारी विरोधी एवं जनहित के विपरीत बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है। राजस्थान नर्सेज एसोशिएशन डूंगरपुर की महामंत्री कोकिला डामोर ने मंगलवार दोपहर जानकारी देकर बताया कि वर्तमान में इन पदों पर नियमित, प्रतिनियुक्ति एवं प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्मिक कार्यरत हैं। ऐसे में इन पदों को समाप्त कर राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग सिविल पोस्ट नियम 2022 के तहत संविदा पद सृजित करना न केवल कार्यरत कर्मचारियों के भविष्य के साथ अन्याय है, बल्कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। कल रात को 1:30 दुर्ग एक्सप्रेस से शाम को 5:00 बजे अमरकंटक पहुंच गए हैं मां नर्मदा और नमन किया और हमारे जैन तीर्थ स्थल की धर्मशाला में रात्रि विश्राम किया कल माई नर्मदा की पहाड़ी पर जाकर दर्शन करेंगे जैन मंदिर और अन्य मंदिर के दर्शन करेंगे जय मां नर्मदे।1
- ग्राम पंचायत खेमली अस्पताल के सामने यह स्थिति है स्वच्छता के नाम पर आप देख सकते हैं कितनी अच्छी सफाई है जो मरीज अस्पताल में ठीक होने आते हैं वह और अधिक बीमार हो जाते हैं इसलिए आपसे निवेदन है कि इसको संज्ञान में ले और अति शीघ्र कार्रवाई करवा वे तहसील घास पंचायत समिति घासा पंचायत खेमली1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- डूंगरपुर में जीव दया और सेवा के संकल्प के साथ एमएमबी ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा 'परिंडा अभियान' निरंतर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को कोतवाली पुलिस थाना परिसर में थानाधिकारी अजय सिंह राव के सानिध्य में पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर दाना-पानी की व्यवस्था की गई। थानाधिकारी ने ग्रुप के इन प्रयासों को भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए वरदान बताते हुए इसे कौमी एकता की मिसाल कहा। ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि मस्तान बाबा की स्मृति में वर्ष 2007 से संचालित यह ग्रुप भामाशाहों के सहयोग से रक्तदान, राशन वितरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहित के कार्य कर रहा है।1
- कोतवाली थाना परिसर में बांधे परिंडे संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जीव दया और सेवा भाव के संकल्प के साथ एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर द्वारा चलाया जा रहा परिंडा अभियान अनवरत जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को शहर के कोतवाली पुलिस थाना परिसर में थानाधिकारी अजय सिंह राव के सानिध्य में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए और उनमें दाना-पानी की सुचारू व्यवस्था की गई। इस दौरान थानाधिकारी राव ने ग्रुप के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में ये परिंडे बेजुबान पक्षियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। उन्होंने ग्रुप को संभाग में कौमी एकता और जनसेवा की एक मिसाल बताया। ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने इस अवसर पर थानाधिकारी का त्योहारों के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने ग्रुप की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2007 से मस्तान बाबा की स्मृति में यह ग्रुप भामाशाहों के सहयोग से पीड़ित मानवता की सेवा कर रहा है। ग्रुप द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, निशुल्क राशन वितरण, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, स्वच्छता के लिए कपड़े की थैलियों का वितरण और सर्दियों में जरूरतमंदों को कंबल बांटने जैसे जनहित से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। इस सेवा कार्य के दौरान इमरान मुल्तानी, प्रहलाद सिंह सहित कोतवाली थाने का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।1
- डूंगरपुर। जिले में पेट्रोल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह ने अचानक अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। अफवाह के चलते शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और उपभोक्ताओं में ईंधन खत्म होने का डर बैठ गया। पेट्रोल पंप संचालक भुवनेश ननोमा ने बताया कि जिले में पेट्रोल की कोई वास्तविक कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि, कि रविवार और ईद की छुट्टियों के कारण कुछ चुनिंदा पंपों तक समय पर स्टॉक नहीं पहुँच पाया था, जिसे सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रचारित कर दिया गया। साथ ही, डिपो से अब एडवांस पेमेंट पर ही सप्लाई मिलने के कारण कुछ छोटे पंपों पर अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म हुआ था।1