बेजुबानों के लिए वरदान बना एमएमबी ग्रुप का परिंडा अभियान कोतवाली थाना परिसर में बांधे परिंडे संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जीव दया और सेवा भाव के संकल्प के साथ एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर द्वारा चलाया जा रहा परिंडा अभियान अनवरत जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को शहर के कोतवाली पुलिस थाना परिसर में थानाधिकारी अजय सिंह राव के सानिध्य में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए और उनमें दाना-पानी की सुचारू व्यवस्था की गई। इस दौरान थानाधिकारी राव ने ग्रुप के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में ये परिंडे बेजुबान पक्षियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। उन्होंने ग्रुप को संभाग में कौमी एकता और जनसेवा की एक मिसाल बताया। ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने इस अवसर पर थानाधिकारी का त्योहारों के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने ग्रुप की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2007 से मस्तान बाबा की स्मृति में यह ग्रुप भामाशाहों के सहयोग से पीड़ित मानवता की सेवा कर रहा है। ग्रुप द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, निशुल्क राशन वितरण, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, स्वच्छता के लिए कपड़े की थैलियों का वितरण और सर्दियों में जरूरतमंदों को कंबल बांटने जैसे जनहित से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। इस सेवा कार्य के दौरान इमरान मुल्तानी, प्रहलाद सिंह सहित कोतवाली थाने का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

- डूंगरपुर। रामनवमी शोभायात्रा में इस बार 'मन की उड़ान' संस्थान की ओर से नारी शक्ति का अनूठा प्रदर्शन देखने को मिलेगा। संस्थान की जिला संचालिका कामना चौबीसा के नेतृत्व में आर्य वीरांगना दल की सदस्य भारतीय वेशभूषा में दोपहिया वाहनों पर सवार होकर तलवारबाजी के जौहर दिखाएंगी। इस प्रदर्शन का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में साहस, निडरता और आत्मरक्षा का भाव जागृत करना है। वर्तमान में निधि दवे, श्रेया शर्मा और अदिति बरंडा सहित कई युवतियां इस आयोजन के लिए कड़ा अभ्यास कर रही हैं। यह प्रदर्शन समाज में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का संदेश देगा।1
- डूंगरपुर। शहर में आवारा पशुओं की धरपकड़ के दौरान नगर परिषद द्वारा पकड़ी गई गायों को मुक्त कराने के लिए एक गरीब किसान ने जिला कलेक्टर के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है। भाटपुर निवासी बाबूलाल कटारा ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि नगर परिषद के कर्मचारियों ने सोमवार को उनकी 11 गायों को जनरल अस्पताल के पास से पकड़कर भंडारीया गौशाला में जमा कर दिया है। पीड़ित किसान ने बताया कि पकड़ी गई 11 गायों में से 5 गायें दुधारू हैं, जिनके छोटे-छोटे बछड़े घर पर दूध के अभाव में तड़प रहे हैं। किसान का कहना है कि वह एक गरीब काश्तकार है और नगर परिषद द्वारा मांगी जा रही 2000 रुपये प्रति गाय के हिसाब से 22 हजार रुपये की जुर्माना राशि भरने में पूरी तरह असमर्थ है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि दूध के अभाव में बछड़ों के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी। प्रार्थी ने मानवीय आधार पर जुर्माना माफ कर गायों को तुरंत सुपुर्द करने के आदेश जारी करने की मांग की है।1
- डूंगरपुर। राजस्थान के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में स्वीकृत नर्सिंग ऑफिसर्स एवं अन्य संवर्ग के कुल 1267 नियमित पदों को विलोपित करने की प्रक्रिया के खिलाफ कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारियों ने इस निर्णय को कर्मचारी विरोधी एवं जनहित के विपरीत बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है। राजस्थान नर्सेज एसोशिएशन डूंगरपुर की महामंत्री कोकिला डामोर ने मंगलवार दोपहर जानकारी देकर बताया कि वर्तमान में इन पदों पर नियमित, प्रतिनियुक्ति एवं प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्मिक कार्यरत हैं। ऐसे में इन पदों को समाप्त कर राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग सिविल पोस्ट नियम 2022 के तहत संविदा पद सृजित करना न केवल कार्यरत कर्मचारियों के भविष्य के साथ अन्याय है, बल्कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। कल रात को 1:30 दुर्ग एक्सप्रेस से शाम को 5:00 बजे अमरकंटक पहुंच गए हैं मां नर्मदा और नमन किया और हमारे जैन तीर्थ स्थल की धर्मशाला में रात्रि विश्राम किया कल माई नर्मदा की पहाड़ी पर जाकर दर्शन करेंगे जैन मंदिर और अन्य मंदिर के दर्शन करेंगे जय मां नर्मदे।1
- धंबोला. द्वारिकाधीश हवेली मंदिर सीमलवाड़ा में यमुना महारानीजी का छठ उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में वैष्णव श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातःकालीन बेला में यमुना महारानी के पालना दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से दर्शन कर मंगलकामनाएं कीं और पूरे वातावरण में “जय यमुना महारानी” के जयकारे गूंजते रहे। शाम के समय महिला मंडल द्वारा यमुना महारानी के पदों का गान किया गया। रात्रि में महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।1
- डूंगरपुर जिले में शादी समारोह के दौरान हथियार लहराकर व तेज आवाज में डीजे बजाकर आमजन में भय फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजे जब्त करने के साथ वाहन सीज किए और एक युवक को डिटेन किया है। चौरासी थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि दिनांक 22 मार्च 2026 को पातली ग्राम पंचायत निवासी प्रवीण मीणा की बारात गजपुर ग्राम पंचायत पोहरी खातुरात पहुंची। बारात में सैकड़ों युवक बाइक व अन्य वाहनों से शामिल हुए। इस दौरान कई वाहनों में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे ध्वनि प्रदूषण के साथ आमजन को असुविधा हुई। बारात के दौरान कुछ युवकों द्वारा तलवार व चाकू लहराते हुए सड़क पर हुड़दंग किया गया, जिससे यातायात बाधित हुआ और आमजन में भय का माहौल बना। इतना ही नहीं, इन हरकतों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल किए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला व सीमलवाड़ा वृताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में चौरासी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने जिला परिवहन विभाग के सहयोग से 2 डीजे जब्त कराए, जबकि एक डीजे को थाना स्तर पर जब्त कर ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। एक डीजे मालिक द्वारा स्पीकर छिपाने पर संबंधित पिकअप वाहन को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त किया गया। इसके अलावा, तलवार लहराकर वीडियो वायरल करने वाले एक युवक को डिटेन कर कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं, एक थार चालक द्वारा वाहन को स्टाइल में चलाकर लोगों को भयभीत करने पर थार कार को भी जब्त किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम: इस पूरी कार्रवाई में चौरासी थाना प्रभारी भंवर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में ईश्वरलाल डोडा, दिनेशचंद्र, कालूराम, अनिल कुमार व कमलेश की टीम शामिल1
- Post by Bapulal Ahari1
- डूंगरपुर जिले के भाटपुर निवासी किसान बाबूलाल कटारा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद द्वारा पकड़ी गई अपनी 11 गायों को मुक्त कराने की मांग की है। किसान का कहना है कि परिषद उससे 22,000 रुपये जुर्माना मांग रही है, जिसे चुकाने में वह पूरी तरह असमर्थ है। पीड़ित के अनुसार, घर पर गायों के छोटे बछड़े दूध के अभाव में तड़प रहे हैं और उनकी जान को खतरा बना हुआ है। गरीब काश्तकार होने के नाते उसने मानवीय आधार पर जुर्माना माफ कर गायें तुरंत सुपुर्द करने के आदेश जारी करने की गुहार लगाई है।1