Shuru
Apke Nagar Ki App…
“भक्ति के रंग में रंगी द्वारिकाधीश हवेली,यमुना महारानी छठ उत्सव में उमड़ा आस्था का सागर” धंबोला. द्वारिकाधीश हवेली मंदिर सीमलवाड़ा में यमुना महारानीजी का छठ उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में वैष्णव श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातःकालीन बेला में यमुना महारानी के पालना दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से दर्शन कर मंगलकामनाएं कीं और पूरे वातावरण में “जय यमुना महारानी” के जयकारे गूंजते रहे। शाम के समय महिला मंडल द्वारा यमुना महारानी के पदों का गान किया गया। रात्रि में महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
मुकेश कुमार आर. पंड्या
“भक्ति के रंग में रंगी द्वारिकाधीश हवेली,यमुना महारानी छठ उत्सव में उमड़ा आस्था का सागर” धंबोला. द्वारिकाधीश हवेली मंदिर सीमलवाड़ा में यमुना महारानीजी का छठ उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में वैष्णव श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातःकालीन बेला में यमुना महारानी के पालना दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से दर्शन कर मंगलकामनाएं कीं और पूरे वातावरण में “जय यमुना महारानी” के जयकारे गूंजते रहे। शाम के समय महिला मंडल द्वारा यमुना महारानी के पदों का गान किया गया। रात्रि में महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- धंबोला. द्वारिकाधीश हवेली मंदिर सीमलवाड़ा में यमुना महारानीजी का छठ उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में वैष्णव श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातःकालीन बेला में यमुना महारानी के पालना दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से दर्शन कर मंगलकामनाएं कीं और पूरे वातावरण में “जय यमुना महारानी” के जयकारे गूंजते रहे। शाम के समय महिला मंडल द्वारा यमुना महारानी के पदों का गान किया गया। रात्रि में महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।1
- डूंगरपुर जिले में शादी समारोह के दौरान हथियार लहराकर व तेज आवाज में डीजे बजाकर आमजन में भय फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजे जब्त करने के साथ वाहन सीज किए और एक युवक को डिटेन किया है। चौरासी थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि दिनांक 22 मार्च 2026 को पातली ग्राम पंचायत निवासी प्रवीण मीणा की बारात गजपुर ग्राम पंचायत पोहरी खातुरात पहुंची। बारात में सैकड़ों युवक बाइक व अन्य वाहनों से शामिल हुए। इस दौरान कई वाहनों में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे ध्वनि प्रदूषण के साथ आमजन को असुविधा हुई। बारात के दौरान कुछ युवकों द्वारा तलवार व चाकू लहराते हुए सड़क पर हुड़दंग किया गया, जिससे यातायात बाधित हुआ और आमजन में भय का माहौल बना। इतना ही नहीं, इन हरकतों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल किए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला व सीमलवाड़ा वृताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में चौरासी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने जिला परिवहन विभाग के सहयोग से 2 डीजे जब्त कराए, जबकि एक डीजे को थाना स्तर पर जब्त कर ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। एक डीजे मालिक द्वारा स्पीकर छिपाने पर संबंधित पिकअप वाहन को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त किया गया। इसके अलावा, तलवार लहराकर वीडियो वायरल करने वाले एक युवक को डिटेन कर कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं, एक थार चालक द्वारा वाहन को स्टाइल में चलाकर लोगों को भयभीत करने पर थार कार को भी जब्त किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम: इस पूरी कार्रवाई में चौरासी थाना प्रभारी भंवर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में ईश्वरलाल डोडा, दिनेशचंद्र, कालूराम, अनिल कुमार व कमलेश की टीम शामिल1
- डूंगरपुर। रामनवमी शोभायात्रा में इस बार 'मन की उड़ान' संस्थान की ओर से नारी शक्ति का अनूठा प्रदर्शन देखने को मिलेगा। संस्थान की जिला संचालिका कामना चौबीसा के नेतृत्व में आर्य वीरांगना दल की सदस्य भारतीय वेशभूषा में दोपहिया वाहनों पर सवार होकर तलवारबाजी के जौहर दिखाएंगी। इस प्रदर्शन का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में साहस, निडरता और आत्मरक्षा का भाव जागृत करना है। वर्तमान में निधि दवे, श्रेया शर्मा और अदिति बरंडा सहित कई युवतियां इस आयोजन के लिए कड़ा अभ्यास कर रही हैं। यह प्रदर्शन समाज में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का संदेश देगा।1
- डूंगरपुर। शहर में आवारा पशुओं की धरपकड़ के दौरान नगर परिषद द्वारा पकड़ी गई गायों को मुक्त कराने के लिए एक गरीब किसान ने जिला कलेक्टर के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है। भाटपुर निवासी बाबूलाल कटारा ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि नगर परिषद के कर्मचारियों ने सोमवार को उनकी 11 गायों को जनरल अस्पताल के पास से पकड़कर भंडारीया गौशाला में जमा कर दिया है। पीड़ित किसान ने बताया कि पकड़ी गई 11 गायों में से 5 गायें दुधारू हैं, जिनके छोटे-छोटे बछड़े घर पर दूध के अभाव में तड़प रहे हैं। किसान का कहना है कि वह एक गरीब काश्तकार है और नगर परिषद द्वारा मांगी जा रही 2000 रुपये प्रति गाय के हिसाब से 22 हजार रुपये की जुर्माना राशि भरने में पूरी तरह असमर्थ है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि दूध के अभाव में बछड़ों के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी। प्रार्थी ने मानवीय आधार पर जुर्माना माफ कर गायों को तुरंत सुपुर्द करने के आदेश जारी करने की मांग की है।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। कल रात को 1:30 दुर्ग एक्सप्रेस से शाम को 5:00 बजे अमरकंटक पहुंच गए हैं मां नर्मदा और नमन किया और हमारे जैन तीर्थ स्थल की धर्मशाला में रात्रि विश्राम किया कल माई नर्मदा की पहाड़ी पर जाकर दर्शन करेंगे जैन मंदिर और अन्य मंदिर के दर्शन करेंगे जय मां नर्मदे।1
- डूंगरपुर। राजस्थान के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में स्वीकृत नर्सिंग ऑफिसर्स एवं अन्य संवर्ग के कुल 1267 नियमित पदों को विलोपित करने की प्रक्रिया के खिलाफ कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारियों ने इस निर्णय को कर्मचारी विरोधी एवं जनहित के विपरीत बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है। राजस्थान नर्सेज एसोशिएशन डूंगरपुर की महामंत्री कोकिला डामोर ने मंगलवार दोपहर जानकारी देकर बताया कि वर्तमान में इन पदों पर नियमित, प्रतिनियुक्ति एवं प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्मिक कार्यरत हैं। ऐसे में इन पदों को समाप्त कर राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग सिविल पोस्ट नियम 2022 के तहत संविदा पद सृजित करना न केवल कार्यरत कर्मचारियों के भविष्य के साथ अन्याय है, बल्कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।1
- Post by Pavan kumar Pargi1
- सीमलवाड़ा।बांसिया मुख्य गांव के रावला परिसर में आयोजित संगीतमय राम कथा के चौथे दिन कथा मर्मज्ञ श्याम महाराज ने भगवान राम के बाल्यकाल से लेकर माता सीता के स्वयंवर तक के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कथा वाचन में महाराज ने विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण के वनगमन, ताड़कासुर के उद्धार, राक्षसों से यज्ञ की रक्षा, सुबाहु वध और मारीच प्रसंग को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संत कभी अपने लिए नहीं मांगता, बल्कि समाज और भक्तों के कल्याण के लिए समर्पित रहता है। जनक वाटिका में राम और सीता के प्रथम मिलन तथा माता गौरी से सीता द्वारा राम को पति रूप में पाने की प्रार्थना का मार्मिक वर्णन किया गया। स्वयंवर प्रसंग में राजाओं-राजकुमारों द्वारा शिव धनुष को न उठा पाने और राजा जनक के मायूस होने का प्रसंग सुनाकर कथा को चरम पर पहुंचाया। वहीं लक्ष्मण और परशुराम के संवाद ने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। व्यासपीठ से दिया गया मार्मिक संदेश: श्याम महाराज ने कहा कि भगवान राम का जीवन आज के समय में भी हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि राम ने सदैव सत्य, मर्यादा, कर्तव्य और धैर्य का पालन किया, जो आज के जीवन में सबसे अधिक आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जहां लोग स्वार्थ और अहंकार में उलझते जा रहे हैं, वहीं राम का आदर्श हमें संयम, परिवार के प्रति समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की सीख देता है। महाराज ने यह भी कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य न खोना, माता-पिता का सम्मान करना और धर्म के मार्ग पर चलना ही सच्चे अर्थों में राम के जीवन का अनुसरण है। कथा के चौथे दिन के मुख्य यजमान जयदीप सिंह चौहान रहे, जिन्होंने परिवार सहित व्यासपीठ की पूजा-अर्चना की। कथा के समापन पर महाआरती उतारी गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।1