होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता और सुव्यवस्था पर दिया जोर चतरा जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1 अप्रैल से चल रही तथा 23 अप्रैल तक प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त रवि आनंद ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बहाली प्रक्रिया के प्रत्येक चरण का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने पंजीकरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होनी चाहिए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके। अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त ने पेयजल, छाया, चिकित्सा सुविधा, शौचालय तथा विश्राम स्थल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अभ्यर्थियों के साथ संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि होम गार्ड बहाली युवाओं के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि प्रक्रिया सफलतापूर्वक एवं निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता और सुव्यवस्था पर दिया जोर चतरा जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1 अप्रैल से चल रही तथा 23 अप्रैल तक प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त रवि आनंद ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बहाली प्रक्रिया के प्रत्येक चरण का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने पंजीकरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होनी चाहिए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके। अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता
देते हुए उपायुक्त ने पेयजल, छाया, चिकित्सा सुविधा, शौचालय तथा विश्राम स्थल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अभ्यर्थियों के साथ संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि होम गार्ड बहाली युवाओं के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि प्रक्रिया सफलतापूर्वक एवं निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
- चतरा के गिद्धौर में बीती रात रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला, जहाँ एक बेलगाम हाईवा सोते हुए परिवार के लिए काल बनकर घर में जा घुसा। घटना गिद्धौर के ऊपर टोला की है, जहाँ रात्रि 2 बजे कटकमसांडी से टंडवा लौट रहा एक अनियंत्रित हाईवा, पूर्व जिला परिषद सदस्य बालेश्वर कुशवाहा के पुत्र राजेश कुशवाहा के घर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा बाउंड्री और अशोक के पेड़ को रौंदते हुए सीधे बरामदे तक पहुँच गया, जिससे एक बाइक चकनाचूर हो गई। गनीमत रही कि घर के सदस्य बाल-बाल बच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग की है।1
- Post by Om Singh1
- #पटना #बिहार के #खान_सर नाम से मशहूर शिक्षाविद गरीब छात्र-छात्राओं के मसीहा का गुणगान करना ठीक वैसा ही होगा जैसे सूरज को टॉर्च दिखाना..... शिक्षा का अलख जगाने के साथ ही अब गरीबों के हित में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी अपना कदम रख कर दुआएं व आशीर्वाद बटोर रहे हैं। अब इन्होंने 14 अप्रैल को खान ब्लड बैंक की भी शुरुवात कर दी है...सबसे पहले इन्होंने ही #रक्तदान कर ब्लड बैंक का उद्घाटन किए और इंसानियत का सटीक परिचय दिए। आइए इनकी जुबानी सुने कि रक्तदान करने से क्या होता है और क्या नहीं होता। #khansir आपके जज्बे व नेकी को दिल की गहराईयों से Salute!!! You are the #RealHero !!! ❤️❤️❤️👏👏👏 #proud #lifesaver #humanitarian #patna #bihar #india #highlightseveryone Khan Global Studies1
- झारखंड के हक और खनन नीति पर JMM नेता रामा सोनी का बड़ा बयान; केंद्र सरकार पर साधा निशाना...1
- प्रतापपुर : प्रतापपुर-जोरी मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ अचानक गिर जाने से कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। बताया जाता है कि यह पेड़ पहले से ही जर्जर अवस्था में था और कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई थी। पेड़ गिरने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन पुनः सुचारू रूप से शुरू हो सका। स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सराहना की।1
- हजारीबाग के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने संभाला पदभार1
- ये बच्चा इचाक हजारीबाग का रहने वाला अभी अपनी मां से बिछड़ गया है। सभी ग्रुप में शेयर कर दीजिए, बच्चा अपने घर तक पहुंच जाए। कोर्रा थाना के संपर्क मे है।1
- चर्चा गर्म, विक्रम साव हुआ रातो रात वायरल पश्चिम बंगाल के झारग्राम में 2026 विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक स्थानीय दुकान पर रुककर प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड 'झालमुड़ी' (Jhalmuri) का स्वाद लिया। जनसभा के बाद हेलीपैड जाते समय वे अचानक कॉलेज मोड़ पर एक छोटी दुकान पर रुके, जहाँ उन्होंने दुकानदार से बात की और ₹10 की झालमुड़ी का आनंद लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना से जुड़ी मुख्य बातें: स्थान: झारग्राम, पश्चिम बंगाल (पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान)। दुकानदार से बातचीत: जब दुकानदार ने पूछा कि क्या वह प्याज खाते हैं, तो पीएम मोदी ने कहा, "प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं खाता, बस"। अनोखा अंदाज: उन्होंने न केवल झालमुड़ी खाई, बल्कि दुकानदार को ₹10 दिए और आस-पास मौजूद लोगों से भी मिले। महत्व: यह घटना उनके जनता से सीधे जुड़ाव के रूप में देखी जा रही है, जो चुनावी माहौल में स्थानीय व्यंजनों का आनंद ले रहे थे। यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने किसी राज्य के स्थानीय भोजन में रुचि दिखाई हो, वे अक्सर रैलियों के बीच में स्थानीय संस्कृति से जुड़ते हैं।1