Shuru
Apke Nagar Ki App…
पाटी पुलिस की शांति समिति हुई बैठक, हिंगोट पर प्रतिबंध
Lucky Gole (Aditya)
पाटी पुलिस की शांति समिति हुई बैठक, हिंगोट पर प्रतिबंध
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पाटी पुलिस की शांति समिति हुई बैठक, हिंगोट पर प्रतिबंध1
- सफाई नहीं मिलने पर 4 प्रतिष्ठानों से 800 रुपए का स्पॉट फाइन वसूला,खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल, पानसेमल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही हेतु खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए गए। जिन प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता नहीं पाई गई उन प्रतिष्ठानों पर स्पॉट फाइन को कार्यवाही नगर परिषद द्वारा कि गई ।खाद्य अधिकारी कीर्ति रावत ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती जयतिसिंह के निर्देशन में जिले भर के अलग अलग प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। पानसेमल में मनमोहन स्वीट्स से मिल्क केक नमकीन, श्री बालाजी नाश्ता सेन्टर से मैदा,बेसन, मोहित किराना से गुलाब जामुन ,नमकीन,मणिप्रभ किराना से तेल, गरम मसाला, रवि रेस्टारेंट - सोन पपड़ी, पेड़े के सैंपल, रितेश टेस्टारेंट- पेड़ा, नमकीन के सैंपल, दुर्गा डेयरी से मावा, पनीर के सैंपल, लुकडू नाना की दुकान से बेसन,नमकीन के सैंपल, शिवाजी चाट दुकान से जलेबी बेसन के सैंपल लिए निरीक्षण टीम द्वारा 4 प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता नहीं पाई जाने पर स्पॉट फाइन किया गया।इस दौरान खाद्य अधिकारी कीर्ति रावत,स्वच्छता शाखा प्रभारी सतीलाल मराठे,सहायक इंजीनियर अभय शर्मा ,सहायक राजस्व निरीक्षक रविन्द्र चौहान,कल्पेश खेडकर,प्रदीप शुक्ला मौजूद रहे।खाद्य विभाग एवं नगर परिषद टिम द्वारा सभी प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं।1
- *⚡ त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, हिंसक भीड़ ने सरकारी गाड़ी तोड़ी* *⚡ त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, हिंसक भीड़ ने सरकारी गाड़ी तोड़ी* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और1
- जीराबाद ग्राम के मुख्य मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाये जाने को लेकर बैठक संपन्न हुई *:: आवश्यक सूचना / बैठक सूचना ::* समस्त ग्रामवासियों एवं व्यापारी बंधुओं को सूचित किया जाता है कि, ग्राम के मुख्य मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाये जाने के संबंध में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जीराबाद ग्राम के मुख्य मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाये जाने के संबंध में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया था उक्त बैठक मे *तहसीलदार तहसील गंधवानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत गंधवानी एवं चौकी प्रभारी, पुलिस चौकी जिराबाद* की उपस्थिति में संपन्न हुई!2
- धामनोद में ट्रक चालक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामलाकंपनी के अंदर ट्रक रोककर बंधक बनाने और गाली-गलौज करने का आरोप, पीड़ित ने थाने पहुंचकर की शिकायत धामनोद जगन्नाथ यादव धामनोद में एक ट्रक चालक के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी दीपक पिता बालकिशन लोधी, उम्र 25 वर्ष, निवासी इंदौर, प्रगति लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर का काम करता है। फरियादी के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को वह ट्रक क्रमांक MP09-BM-4850 में माल भरकर AGRISSE POLYVENTURES PVT. LTD. कंपनी, औद्योगिक क्षेत्र जैतापुर में डिलीवरी करने पहुंचा था। आरोप है कि रात करीब 9 बजे कंपनी परिसर में पहुंचने के बाद मजदूरों ने ट्रक से माल खाली कर दिया। इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने माल की जांच की और माल डैमेज होने की बात कहते हुए भुगतान की मांग की। चालक का आरोप है कि उसे और ट्रक को कंपनी के अंदर गेट बंद कर रोक दिया गया। फरियादी के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे मौका देखकर वह कंपनी से बाहर निकला। बाद में धामनोद में नितिन गर्ग नामक व्यक्ति ने उसे रोककर गाली-गलौज की और कथित तौर पर जान से खत्म करने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने ट्रांसपोर्ट मालिक को सूचना दी और पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।2
- आदिम जाति कन्या जुनियर छात्रावास में हंगामा, अधीक्षिका और महिला बाल विकास की प्रभारी भिंडी...आधीक्षिका और छात्राएं पहुंचीं थाने पुलिस से शिकायत की। धरमपुरी (धार)। नगर के आदिम जाति जूनियर कन्या छात्रावास में विगत दिनों मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जमकर हंगामा हो गया। छात्रावास अधीक्षिका कला चौहान और महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी (सीडीओपी) राजकुमारी ठाकुर के बीच किसी बात को लेकर हो गया, देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया। अधीक्षिका ने प्रभारी पर उनके साथ व छात्रावास की बालिकाओं के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। छात्रावास अधीक्षिका कला चौहान के अनुसार, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर छात्रावास की बालिकाएं रंगोली बना रही थीं। इसी दौरान महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी राजकुमारी ठाकुर छात्रावास पहुंचीं। यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते विवाद और मारपीट का रूप ले लिया। अधीक्षिका का आरोप है कि प्रभारी ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान छात्रावास की बालिकाओं के साथ भी मारपीट किए जाने के आरोप सामने आए हैं। घटना के बाद अधीक्षिका कला चौहान छात्रावास की बालिकाओं के साथ धरमपुरी थाने पहुंचीं और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की शिकायत की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कमलेश भवरें, रिपोर्टर, धरमपुरी (धार)4
- राहुल गांधी में क्या कहा भारतीय जनता पार्टी को लेकर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जी के लिए राहुल गांधी ने क्या कहा भारतीय जनता पार्टी को लेकर1
- *पुलिस की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल* *सड़क दुर्घटना में घायल तीन व्यक्तियों की पुलिस टीम ने तत्काल मदद कर बचाई जान, गंभीर घायल को दिया सीपीआर* *पुलिस की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल* *सड़क दुर्घटना में घायल तीन व्यक्तियों की पुलिस टीम ने तत्काल मदद कर बचाई जान, गंभीर घायल को दिया सीपीआर* इमरान खत्री अलीराजपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर ज्योति उमठ बघेल ने बताया कि दिनांक 03.11.2026 को थाना प्रभारी उदयगढ़ निरीक्षक ब्रजभूषण हीरवे एवं चौकी प्रभारी सेजावाड़ा सउनि जयवीरसिंह भदौरिया अपनी अधीनस्थ पुलिस टीम के साथ एक आरोपी की धरपकड़ के संबंध में उदयगढ़ से जोबट की ओर रवाना हुए थे। पुलिस टीम अपने शासकीय कार्य के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में ग्राम थांदला रनबयड़ा मेन रोड पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़े दिखाई दिए। पास पहुंचकर पुलिस टीम ने देखा कि दुर्घटना में घायल तीनों व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता थी तथा उनमें से एक घायल की स्थिति अत्यंत गंभीर प्रतीत हो रही थी। ऐसी परिस्थिति में पुलिस टीम ने मानवता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए तत्काल घायलों की सहायता करना प्रारंभ किया। चौकी प्रभारी सेजावाड़ा सउनि जयवीरसिंह भदौरिया द्वारा गंभीर घायल की स्थिति को देखते हुए बिना समय गंवाए तत्काल सीपीआर (CPR) दिया गया, ताकि घायल को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा सके। वहीं थाना प्रभारी उदयगढ़ निरीक्षक ब्रजभूषण हीरवे द्वारा तत्काल डायल-112 को कॉल कर घटनास्थल पर पहुंचने हेतु सूचित किया गया। पुलिस अधिकारियों की तत्परता एवं आपसी समन्वय से कुछ ही समय में डायल-112 वाहन घटनास्थल पर पहुंचा, जिसके माध्यम से तीनों घायलों को तत्काल उपचार हेतु शासकीय अस्पताल उदयगढ़ पहुंचाया गया। अस्पताल में तीनों घायलों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। वर्तमान में तीनों घायल उपचाररत हैं तथा उनकी स्थिति स्वस्थ बताई गई है। पुलिस टीम द्वारा समय रहते दिखाई गई सजगता, सूझबूझ एवं त्वरित कार्यवाही से दुर्घटना के बाद घायलों को बिना विलंब चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी। पुलिस अधीक्षक ने की सराहना-पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंश सिंह द्वारा थाना प्रभारी उदयगढ़ निरीक्षक ब्रजभूषण हीरवे, चौकी प्रभारी सेजावाड़ा सउनि जयवीरसिंह भदौरिया एवं उनकी टीम द्वारा प्रदर्शित कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल अपराधियों की धरपकड़ एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद नागरिकों की सहायता करना भी पुलिस के कर्तव्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आलीराजपुर पुलिस आम नागरिकों से भी अपील करती है कि सड़क दुर्घटना अथवा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए आगे आएं तथा तत्काल डायल-112 पर सूचना दें। समय पर दी गई सहायता एवं त्वरित चिकित्सकीय उपचार किसी भी व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आलीराजपुर पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।4