युवाओं ने ली लोकतंत्र की शपथ: नए मतदाताओं का सम्मान, पंजीकरण की दी जानकारी मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय में चुनावी साक्षरता क्लब के तत्वावधान में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम लोकतंत्र के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना। कार्यक्रम में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों का नए मतदाता के रूप में सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया तथा उन्हें मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार देपन ने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार मतदाता ही राष्ट्र को सशक्त दिशा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से बिना भय या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करते हुए निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने वोटर हेल्पलाइन ऐप सहित ऑनलाइन पंजीकरण, संशोधन एवं शिकायत निवारण की जानकारी देकर डिजिटल माध्यम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य कमलेश कुमार मीना, कन्हैयालाल खांट, नरेन्द्र कुमार, प्रविन्द्र कुमार, वोटर मित्र एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने युवाओं में लोकतांत्रिक जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सशक्त किया।

- बांसवाड़ा परीक्षा के बाद भी तेज डीजे बजाने वालों को डीएसपी सिंघम गोपीचंद मीणा की सख्त चेतावनी!!!1
- बांसवाड़ा पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को 50 हेलमेट वितरित कर नियम पालन का संदेश दिया। भामाशाहों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना का संकल्प भी दिलाया गया। महानिदेशक पुलिस (प्रशिक्षण एवं यातायात) जयपुर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह के निर्देशन में अभियान चला। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा, आरपीएस सुहासी जैन व थाना अधिकारी सदर रूपसिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, तेज गति, मोबाइल उपयोग व नाबालिगों को वाहन देने को जानलेवा लापरवाही बताते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में वाहन चालकों ने नियमित हेलमेट पहनने और नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। यह अभियान स्पष्ट संदेश है कि सड़क पर जिम्मेदारी ही सुरक्षा है।1
- #bap #awaj TV3 india news4
- सालमगढ नीलकंठ महादेव मंदिर पर महिलाओं द्वारा हल्दी व मेंहदी भोलेनाथ को लगाई1
- Post by Dinesh Banjara1
- Post by MANOHAR LAL MEENA1
- Post by राघवेन्द्र सिंह1
- बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौबीसों के पाडला गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान काका ने अपने ही भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार भतीजा राकेश ने शराब के नशे में धुत काका को बाइक देने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर काका ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में राकेश की दाईं आंख पर गंभीर चोट लगी और आंख बाहर निकल गई। घटना के बाद परिजन घायल राकेश को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर मानते हुए उदयपुर रेफर कर दिया।1