“हेलमेट है जीवन की ढाल”: बांसवाड़ा पुलिस ने 50 हेलमेट बांटे, नियम तोड़ने वालों को चेतावनी बांसवाड़ा पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को 50 हेलमेट वितरित कर नियम पालन का संदेश दिया। भामाशाहों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना का संकल्प भी दिलाया गया। महानिदेशक पुलिस (प्रशिक्षण एवं यातायात) जयपुर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह के निर्देशन में अभियान चला। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा, आरपीएस सुहासी जैन व थाना अधिकारी सदर रूपसिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, तेज गति, मोबाइल उपयोग व नाबालिगों को वाहन देने को जानलेवा लापरवाही बताते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में वाहन चालकों ने नियमित हेलमेट पहनने और नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। यह अभियान स्पष्ट संदेश है कि सड़क पर जिम्मेदारी ही सुरक्षा है।

- शहर में कचौरी-समोसे की दुकानों पर बार-बार गर्म किए जा रहे जले तेल को लेकर चिंता बढ़ गई है। चिकित्सकों के अनुसार कई बार तेज आंच पर इस्तेमाल किया गया तेल ट्रांस फैट और हानिकारक रसायन पैदा करता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। स्थानीय अस्पतालों में सीने के दर्द और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या बढ़ने को भी विशेषज्ञ इससे जोड़ रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों से तले-भुने खाद्य पदार्थ सीमित मात्रा में लेने और काले तेल में बने खाद्य से बचने की अपील की है।1
- महिला भक्तों ने महादेव को लगाई हल्दी-मेहंदी महिला भक्तों ने महादेव को लगाई हल्दी-मेहंदी सालमगढ़। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में क्षेत्र के महादेव मंदिरों में तैयारियां जारी हैं। इधर, सालमगढ़ के रामेश्वर महादेव मंदिर में नगर की महिलाओं द्वारा भगवान रामेश्वर को हल्दी मेंहदी लगाई गई। इस अवसर पर महिलाएं समूह में मंदिर पहुंचीं और मंगल गीत गाते हुए महादेव की आराधना की। अब महाशिवरात्रि पर भगवान का महा अभिषेक किया जाएगा। सालमगढ़ में सभी महादेव मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। वहीं नीलकंठ महादेव मंदिर के तत्वावधान में मंगलवार से तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारी शुरू सालमगढ़। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में क्षेत्र के महादेव मंदिरों में तैयारियां जारी हैं। इधर, सालमगढ़ के रामेश्वर महादेव मंदिर में नगर की महिलाओं द्वारा भगवान रामेश्वर को हल्दी मेंहदी लगाई गई। इस अवसर पर महिलाएं समूह में मंदिर पहुंचीं और मंगल गीत गाते हुए महादेव की आराधना की। अब महाशिवरात्रि पर भगवान का महा अभिषेक किया जाएगा। सालमगढ़ में सभी महादेव मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। वहीं नीलकंठ महादेव मंदिर के तत्वावधान में मंगलवार से तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारी शुरू2
- Post by राघवेन्द्र सिंह1
- Post by Kalubhuriya Bhuriya1
- Post by Manish Damor1
- Post by Ajay Harijan1
- बांसवाड़ा। शहर में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे सिस्टम सहित आईसर वाहन को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने प्रताप सर्कल से आगे उदयपुर रोड स्थित हिमालयनगर क्षेत्र में यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 13 फरवरी की रात गश्त के दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि श्यामपुरा हिमालयनगर के पास तेज आवाज में डीजे बजाकर आसपास के विद्यार्थियों, वृद्धों व मरीजों को परेशानी पहुंचाई जा रही है, जबकि रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लागू है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो डीजे संचालक सिस्टम को गली में छिपाकर फरार हो गया। तलाश के दौरान आईसर ट्रक में लगा डीजे सिस्टम बरामद कर जब्त कर लिया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी2
- मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय में चुनावी साक्षरता क्लब के तत्वावधान में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम लोकतंत्र के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना। कार्यक्रम में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों का नए मतदाता के रूप में सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया तथा उन्हें मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार देपन ने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार मतदाता ही राष्ट्र को सशक्त दिशा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से बिना भय या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करते हुए निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने वोटर हेल्पलाइन ऐप सहित ऑनलाइन पंजीकरण, संशोधन एवं शिकायत निवारण की जानकारी देकर डिजिटल माध्यम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य कमलेश कुमार मीना, कन्हैयालाल खांट, नरेन्द्र कुमार, प्रविन्द्र कुमार, वोटर मित्र एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने युवाओं में लोकतांत्रिक जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सशक्त किया।1
- Post by राघवेन्द्र सिंह1