Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ajay Harijan
More news from राजस्थान and nearby areas
- शहर में कचौरी-समोसे की दुकानों पर बार-बार गर्म किए जा रहे जले तेल को लेकर चिंता बढ़ गई है। चिकित्सकों के अनुसार कई बार तेज आंच पर इस्तेमाल किया गया तेल ट्रांस फैट और हानिकारक रसायन पैदा करता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। स्थानीय अस्पतालों में सीने के दर्द और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या बढ़ने को भी विशेषज्ञ इससे जोड़ रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों से तले-भुने खाद्य पदार्थ सीमित मात्रा में लेने और काले तेल में बने खाद्य से बचने की अपील की है।1
- नौगामा आज भगवान मुनीसुवत नाथ के निवाण महोत्सव के उपलक्ष में आदिनाथ मंदिर भगवान महावीर संमवशरण मंदिर सुखोदेय तीर्थ नसिया जी मैं विशेष शांति धारा अभिषेक किया गया अभिषेक करने का प्रथम सौभाग्य जयेश कुमार शांतिलाल को प्राप्त हुआ इस अवसर पर बड़े भक्ति भाव से भगवान लाडू चढ़ाया गया निवाण लड्डू चढ़ाने का प्रथम सौभाग्य महिला मंडल नौगामा , पंचोरी हेमलता सुभाष चंद्र, महावीर ट्रेडर्स को प्राप्त हुआ इस अवसर पर बड़े भक्ति भाव से वाद्य यंत्रों के मधुर सर लहरों के साथ वीणा दीदी के सानिध्य में भगवान मुनिसुब्रतनाथ की पूजन की गई इस अवसर पर पर विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी ने बताया कि नौगामा नगर का यह गौरव है कि सुखोदय तीर्थ नसिया जी में 108 फीट नवनिर्माण जिनालय बन रहा है जिसमें 15 फीट के काले पाषाण की पद्मासन प्रतिमा शीघ्र ही विराजमान होगी सभी से भावना भाते हैं कि यहां जिनालय शीघ्र बनकर प्रतिष्ठा हो ऐसी हमारी भावना है शाम को जैन पाठशाला के छात्रों द्वारा 48 दीप विधान के 48 दीप प्रज्वलित किए गए उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई4
- उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मागंथला में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने तेंदुए को पिंजरे में देखा, तो पूरे गांव में इसकी सूचना फैल गई। आपको बता दे कि गत 9 फरवरी को खेत पर सिंचाई कर रहे ग्रामीण श्यामलाल डांगी पर तेंदुए ने अचानक हमला कर घायल कर दिया था। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भय व्याप्त था। सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित की मांग पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिंजरा लगाया था। तेंदुए को ललचाने के लिए पिंजरे में श्वान को भी छोड़ा गया। जिसे पकड़ने के प्रयास में तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। पिंजरे में तेंदुए के कैद होने की सूचना मिलते ही सरपंच ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम से कमलेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से भारी मशक्कत के बाद पिंजरे को पिकअप गाड़ी में लोड कर वन क्षेत्र की तरफ ले जाया गया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- Dholpur Rajasthan mein Hindu samaj sammelan1
- सालमगढ नीलकंठ महादेव मंदिर पर महिलाओं द्वारा हल्दी व मेंहदी भोलेनाथ को लगाई1
- भारत आध्यात्मिकता के क्षेत्र मे भी बनेगा लीडर - अर्जुनराम मेघवाल। आबूरोड। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शनिवार को आबूरोड के दौरे पर रहे। जहां विशेष विमान से मानपुर हवाई पट्टी पहुंचने पर विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, एसडीएम अंशुप्रिया, सीओ गोमाराम, सहित ब्रह्माकुमारी संस्थान के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वह शान्तिवन पहुंचे जहां महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आयोजित मूल्य आधारित समाज की परिकल्पना विषय कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम मे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा की ब्रह्माकुमारी संस्थान लोगो को देख के लगा सात्विक तत्व लोग आए है। केंद्रीय मंत्री ने गया महाशिवरात्रि पर गाना ब्रह्माकुमारी जैसा काम कोई ही कर सकता है और यह भारत के लोग ही कर सकते है। आध्यात्मिक क्षेत्र मे भी भारत लीडर बनेगा। मूल्य आधारित समाज बनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जिसकी आज सबसे ज्यादा जरुरत है। और यह धीरे धीरे अब फ़ैल भी रहा है। भारत की यह विशेषता है की जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा वो भारत देश है मेरा। गीत गाकर किया देश का गुणगान। यह घर मेरा है परिवार मेरा और यह देश भी मेरा है यह भाव जगाना है। भारत मे वह ताकत है जिससे विश्व मे सात्विक मूल्य की स्थापना की जा सकती है। देश मे हर स्तर पर तेज़ी से सुधार हो रहा था। अंग्रेजो के बनाये कानून चला रहे है मोदी ने कहा इसमें सुधार करना है। अंग्रेजो को दंड देना था तो दंडसंहिता लेकर आये होने न्याय देना था इसीलिए न्याय संहिता लेकर आये। नौकरी के लालच मे विदेश गए भारतीय फसने के मामले मे कहा की भारतीय विश्व मे कही दुविदा मे हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के कई देशो से उन्हें सुरक्षित लाने का प्रयास करते है यह साइबर ठगी के मामले आ रहे है उनमे भी प्रयास करेंगे की सभी भारतीय वापस आये। लोकसभा मे विपक्ष द्वारा स्पीकर के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर कहा की लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोलने के लिए खड़े हुए तो पूर्व थल सेना अध्यक्ष की पुस्तक लेकर आये जो प्रकाशित नहीं हुई। तो स्पीकर ने कहा जो पुस्तक बाजार मे नहीं आई उसे ना पढ़ा जाए तो उसके बाद वह स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आये। इस पर जब भी चर्चा होंगी हम चर्चा करने के लिए तैयार है। लोकसभा स्पीकर ने शानदार काम किया है यह दूसरा कालखंड है सबको बोलने का अवसर देते है पर उसके नियम बने है जो बात आमसभा मे बोले वह लोकसभा मे बोले यह संभव नहीं है। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान के बीके मृत्युंजय अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका जयंती दीदी सहित संस्थान के पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे। बाइट अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री।2
- आज शनिवार मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा झाड़ोल मंडल में बाबूलाल खराड़ी ने राजकीय विद्यालयों को डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी सौगात देते हुए कंप्यूटर सिस्टम और प्रिंटर वितरित किए। झाड़ोल पंचायत समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की MLA LAD मद से यह वितरण किया गया।1
- मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय में चुनावी साक्षरता क्लब के तत्वावधान में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम लोकतंत्र के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना। कार्यक्रम में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों का नए मतदाता के रूप में सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया तथा उन्हें मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार देपन ने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार मतदाता ही राष्ट्र को सशक्त दिशा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से बिना भय या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करते हुए निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने वोटर हेल्पलाइन ऐप सहित ऑनलाइन पंजीकरण, संशोधन एवं शिकायत निवारण की जानकारी देकर डिजिटल माध्यम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य कमलेश कुमार मीना, कन्हैयालाल खांट, नरेन्द्र कुमार, प्रविन्द्र कुमार, वोटर मित्र एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने युवाओं में लोकतांत्रिक जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सशक्त किया।1
- बांसवाड़ा के श्री गोविन्द गुरु राजकीय महाविद्यालय में छात्रों के साथ दुर्व्यवहार और जातिवाद के आरोप लगाए गए हैं। छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य को घेरकर उनसे सवाल किया कि वे इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। प्राचार्य ने जवाब दिया कि कमेटी बिठाई जाएगी, लेकिन छात्रों ने ज्ञापन दे कर कार्यवाही करने की मांग की और दो दिन का समय दिया। दो दिन का समय पूरा होने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई, तो छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को अवगत कराया कि वे सभी छात्र नेता और छात्र मिलकर कॉलेज गेट बंद करेंगे। इस मौके पर छात्र नेता भवानी सिंह, राहुल डिंडोर, आश्विन मोनिया, राहुल डोडिया और अन्य छात्र नेता मौजूद रहे। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में जातिवाद और दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।4