Shuru
Apke Nagar Ki App…
Manish Damor
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Kalubhuriya Bhuriya1
- Post by Manish Damor1
- mahakal1
- आलीराजपुर में हृदयविदारक त्रासदी: मां ने तीन मासूमों को पिलाया कीटनाशक, तीनों की मौत; गुजरात में चल रहा मां का इलाज एंकर– आलीराजपुर जिले के ग्राम आम्बुआ थाना क्षेत्र के अडवाड़ा स्थित माफीदार फलिया में 13 फरवरी को एक दर्दनाक घटना सामने आई। माफीदार फलिया निवासी मुकेश भिलाला, जो गुजरात में मजदूरी करने गए हुए हैं, की पत्नी नूरी बाई (30) ने कथित रूप से अपने तीन बच्चों—सावित्री, कार्तिक और दिव्या—को कीटनाशक पिला दिया और बाद में स्वयं भी जहर का सेवन कर लिया। घटना के बाद सभी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल आलीराजपुर लाया गया, जहां उपचार के दौरान तीनों मासूम बच्चों की मौत हो गई। मां की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए गुजरात रेफर किया गया, जहां एक अस्पताल में उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- बांसवाड़ा परीक्षा के बाद भी तेज डीजे बजाने वालों को डीएसपी सिंघम गोपीचंद मीणा की सख्त चेतावनी!!!1
- बांसवाड़ा पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को 50 हेलमेट वितरित कर नियम पालन का संदेश दिया। भामाशाहों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना का संकल्प भी दिलाया गया। महानिदेशक पुलिस (प्रशिक्षण एवं यातायात) जयपुर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह के निर्देशन में अभियान चला। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा, आरपीएस सुहासी जैन व थाना अधिकारी सदर रूपसिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, तेज गति, मोबाइल उपयोग व नाबालिगों को वाहन देने को जानलेवा लापरवाही बताते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में वाहन चालकों ने नियमित हेलमेट पहनने और नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। यह अभियान स्पष्ट संदेश है कि सड़क पर जिम्मेदारी ही सुरक्षा है।1
- #bap #awaj TV3 india news4
- बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौबीसों के पाडला गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान काका ने अपने ही भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार भतीजा राकेश ने शराब के नशे में धुत काका को बाइक देने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर काका ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में राकेश की दाईं आंख पर गंभीर चोट लगी और आंख बाहर निकल गई। घटना के बाद परिजन घायल राकेश को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर मानते हुए उदयपुर रेफर कर दिया।1