रात 10 बजे बाद तेज डीजे बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने वाहन सहित सिस्टम किया जब्त बांसवाड़ा। शहर में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे सिस्टम सहित आईसर वाहन को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने प्रताप सर्कल से आगे उदयपुर रोड स्थित हिमालयनगर क्षेत्र में यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 13 फरवरी की रात गश्त के दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि श्यामपुरा हिमालयनगर के पास तेज आवाज में डीजे बजाकर आसपास के विद्यार्थियों, वृद्धों व मरीजों को परेशानी पहुंचाई जा रही है, जबकि रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लागू है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो डीजे संचालक सिस्टम को गली में छिपाकर फरार हो गया। तलाश के दौरान आईसर ट्रक में लगा डीजे सिस्टम बरामद कर जब्त कर लिया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी
रात 10 बजे बाद तेज डीजे बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने वाहन सहित सिस्टम किया जब्त बांसवाड़ा। शहर में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे सिस्टम सहित आईसर वाहन को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने प्रताप सर्कल से आगे उदयपुर रोड स्थित हिमालयनगर क्षेत्र में यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 13 फरवरी की रात गश्त के दौरान कंट्रोल रूम से
सूचना मिली कि श्यामपुरा हिमालयनगर के पास तेज आवाज में डीजे बजाकर आसपास के विद्यार्थियों, वृद्धों व मरीजों को परेशानी पहुंचाई जा रही है, जबकि रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लागू है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो डीजे संचालक सिस्टम को गली में छिपाकर फरार हो गया। तलाश के दौरान आईसर ट्रक में लगा डीजे सिस्टम बरामद कर जब्त कर लिया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी
- बांसवाड़ा परीक्षा के बाद भी तेज डीजे बजाने वालों को डीएसपी सिंघम गोपीचंद मीणा की सख्त चेतावनी!!!1
- बांसवाड़ा पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को 50 हेलमेट वितरित कर नियम पालन का संदेश दिया। भामाशाहों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना का संकल्प भी दिलाया गया। महानिदेशक पुलिस (प्रशिक्षण एवं यातायात) जयपुर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह के निर्देशन में अभियान चला। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा, आरपीएस सुहासी जैन व थाना अधिकारी सदर रूपसिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, तेज गति, मोबाइल उपयोग व नाबालिगों को वाहन देने को जानलेवा लापरवाही बताते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में वाहन चालकों ने नियमित हेलमेट पहनने और नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। यह अभियान स्पष्ट संदेश है कि सड़क पर जिम्मेदारी ही सुरक्षा है।1
- #bap #awaj TV3 india news4
- सालमगढ नीलकंठ महादेव मंदिर पर महिलाओं द्वारा हल्दी व मेंहदी भोलेनाथ को लगाई1
- Post by Dinesh Banjara1
- Post by MANOHAR LAL MEENA1
- Post by राघवेन्द्र सिंह1
- बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौबीसों के पाडला गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान काका ने अपने ही भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार भतीजा राकेश ने शराब के नशे में धुत काका को बाइक देने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर काका ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में राकेश की दाईं आंख पर गंभीर चोट लगी और आंख बाहर निकल गई। घटना के बाद परिजन घायल राकेश को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर मानते हुए उदयपुर रेफर कर दिया।1